
MP BOARD की आगामी अर्द्धवार्षिक के लिए कक्षा 10 विज्ञान (Science) के लिए मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र ( महत्वपूर्ण प्रश्न आधारित ) दिया गया है . यह अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के सिलेबस और बोर्ड पैटर्न पर आधारित है
इसके अतिरिक्त कक्षा 10 वीं के इंग्लिश , संस्कृत , विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान विषय के भी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पात्र इस वेबसाईट पर दिए गए है . बोर्ड परीक्षा तक वेबसाईट को दिन में कम से कम एक बार अवश्य चेक करें . नियमित अपडेट होगी .
अंग्रेजी मीडियम के प्रश्न पत्र व् अन्य सामग्री के लिए इस वेबसाइट / लिंक को देखें – https://mpboardenglishmedium.com/
स्कूल ग्रुप में लिंक आने का इंतज़ार न करें वेबसाईट का नाम /लिंक स्वयं नोट करें व् स्वयं मोबाइल / टेबलेट /कंप्यूटर में पढ़ें
हिन्दी माध्यम के लिए – https://mpboardstudy.com/
अंग्रेजी माध्यम के लिए – www.mpboardenglsihmdium.com देखें .
व्यावसासिक शिक्षा के लिए ( वोकेशनल एजुकेशन ) – www.vocationaleducation.in देखें .
अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 10 विज्ञान (Science) मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र 2026-27 (MP Board)
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 10वीं | विषय – विज्ञान (Science)
समय: 3 घंटे | पूर्णांक: 75
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित हैं। इन प्रश्नों में कोई विकल्प (अथवा) नहीं दिया गया है।
- प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 03 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं। इनमें आंतरिक विकल्प (अथवा) दिया गया है।
- प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 03 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं। इनमें आंतरिक विकल्प (अथवा) दिया गया है।
- जहाँ आवश्यक हो, स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए तथा रासायनिक समीकरण लिखिए।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
-
जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा का अवशोषण होता है, उन्हें क्या कहते हैं?
(अ) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (ब) ऊष्माशोषी अभिक्रिया (स) संयोजन अभिक्रिया (द) विस्थापन अभिक्रिया -
कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, इसका pH संभवतः क्या होगा?
(अ) 1 (ब) 4 (स) 5 (द) 10 -
मनुष्य में वृक्क (Kidney) एक तंत्र का भाग है, जो संबंधित है:
(अ) पोषण से (ब) श्वसन से (स) उत्सर्जन से (द) परिवहन से -
दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को क्या कहते हैं?
(अ) द्रुमिका (ब) सिनेप्स (स) एक्सॉन (द) आवेग -
किसी बिंब का अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब आभासी, सीधा तथा बिंब से बड़ा पाया गया। वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए?
(अ) मुख्य फोकस तथा वक्रता केंद्र के बीच (ब) वक्रता केंद्र पर (स) वक्रता केंद्र से परे (द) दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच -
निम्नलिखित में से कौन एक आहार श्रृंखला का निर्माण करते हैं?
(अ) घास, गेहूँ तथा आम (ब) घास, बकरी तथा मानव (स) बकरी, गाय तथा हाथी (द) घास, मछली तथा बकरी
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- वे अभिक्रियाएँ जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है, उन्हें ………………….. अभिक्रियाएँ कहते हैं।
- अधातुएँ प्रायः विद्युत की ………………….. होती हैं।
- कार्बन की संयोजकता ………………….. होती है।
- पौधों में जल का परिवहन ………………….. ऊतक द्वारा होता है।
- नर युग्मक एवं मादा युग्मक के संलयन को ………………….. कहते हैं।
- लेंस की क्षमता का SI मात्रक ………………….. है।
प्रश्न 3. सत्य/असत्य लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- सोडियम एक अत्यंत अभिक्रियाशील धातु है जिसे मिट्टी के तेल (केरोसिन) में डुबोकर रखा जाता है।
- एल्केन का सामान्य सूत्र CnH2n-2 होता है।
- मस्तिष्क का सोचने वाला मुख्य भाग अग्रमस्तिष्क होता है।
- डी.एन.ए. (DNA) का पूरा नाम डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल है।
- श्वेत प्रकाश के सात रंगों में विभक्त होने की घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।
- ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (UV) विकिरणों से पृथ्वी की सुरक्षा करती है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए: (6 × 1 = 6 अंक)
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
|---|---|
| (1) विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder) | (A) द्रव धातु |
| (2) पारा (मर्करी) | (B) CaOCl2 |
| (3) इंसुलिन हार्मोन | (C) ग्रेगर जॉन मेंडल |
| (4) आनुवंशिकी के जनक | (D) अग्न्याशय ग्रंथि |
| (5) तारों का टिमटिमाना | (E) वायुमंडलीय अपवर्तन |
| (6) अपघटक (Decomposers) | (F) जीवाणु एवं कवक |
प्रश्न 5. एक वाक्य/शब्द में उत्तर लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- शुद्ध जल का pH मान कितना होता है?
- सिरके में कौन-सा कार्बनिक अम्ल उपस्थित होता है?
- प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पौधे के किस भाग में मुख्य रूप से संपन्न होती है?
- हाइड्रा में प्रजनन किस अलैंगिक विधि द्वारा होता है?
- वाहनों के पश्च-दृश्य (पीछे का दृश्य देखने के लिए) दर्पण के रूप में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
- मनुष्य की कोशिका में गुणसूत्रों की कुल संख्या कितनी होती है?
प्रश्न 6. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है? (2 अंक)
प्रश्न 7. संक्षारण (Corrosion) तथा विकृतगंधिता (Rancidity) को परिभाषित कीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 8. प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) को आर्द्र-रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए? समीकरण सहित लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 9. उभयधर्मी ऑक्साइड (Amphoteric Oxides) क्या होते हैं? दो उभयधर्मी ऑक्साइडों के उदाहरण दीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 10. समजातीय श्रेणी (Homologous Series) क्या है? उदाहरण के साथ समझाइए। (2 अंक)
प्रश्न 11. स्वपोषी पोषण और विषमपोषी पोषण में कोई दो प्रमुख अंतर लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 12. हमारे आमाशय में अम्ल (HCl) की क्या भूमिका है? कोई दो कार्य लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 13. आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है? (2 अंक)
प्रश्न 14. स्व-परागण (Self-pollination) और पर-परागण (Cross-pollination) में कोई दो अंतर लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 15. मेंडल के प्रभाविता के नियम (Law of Dominance) को संक्षेप में समझाइए। (2 अंक)
प्रश्न 16. प्रकाश के अपवर्तन (Refraction of Light) के दोनों नियम लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 17. पारितंत्र (Ecosystem) में अपमार्जकों (Decomposers) की क्या भूमिका है? लिखिए। (2 अंक)
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं – आंतरिक विकल्प सहित)
प्रश्न 18. वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए। (3 अंक)
अथवा / OR
भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं एवं अधातुओं में कोई तीन मुख्य अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 19. प्रतिवर्ती क्रिया (Reflex Action) तथा टहलने के बीच क्या अंतर है? प्रतिवर्ती चाप का नामांकित चित्र बनाइए। (3 अंक)
अथवा / OR
मानव में बच्चे का लिंग निर्धारण कैसे होता है? रेखाचित्र के माध्यम से स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 20. निकट दृष्टिदोष (Myopia) क्या है? इसके उत्पन्न होने के कारण लिखिए तथा इसके निवारण का किरण आरेख बनाइए। (3 अंक)
अथवा / OR
स्वच्छ आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है? तथा सूर्योदय के समय सूर्य रक्ताभ (लाल) क्यों प्रतीत होता है? समझाइए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं – आंतरिक विकल्प सहित)
प्रश्न 21. निम्नलिखित यौगिकों के रासायनिक सूत्र एवं दो-दो उपयोग लिखिए:
(i) बेकिंग सोडा (खाने का सोडा) (ii) धोने का सोडा (धावन सोडा) (4 अंक)
अथवा / OR
साबुन और अपमार्जक (Detergent) में अंतर लिखिए तथा साबुन की सफाई प्रक्रिया (मिसेल निर्माण) की क्रियाविधि समझाइए।
प्रश्न 22. मानव पाचन तंत्र (Human Digestive System) का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए तथा क्षुद्रांत्र (छोटी आँत) में पाचन की क्रिया को समझाइए। (4 अंक)
अथवा / OR
पुष्प की अनुदैर्ध्य काट (L.S. of Flower) का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए तथा परागण एवं निषेचन की क्रिया को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 23. किसी अवतल लेंस की फोकस दूरी 15 सेमी है। बिंब को लेंस से कितनी दूरी पर रखें कि इसके द्वारा बिंब का लेंस से 10 सेमी दूरी पर प्रतिबिंब बने? लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन भी ज्ञात कीजिए। (4 अंक)
अथवा / OR
गोलीय दर्पण के लिए दर्पण सूत्र (1/f = 1/v + 1/u) लिखिए तथा उत्तल एवं अवतल दर्पण के दो-दो व्यावहारिक उपयोग लिखिए।
आपके लिए यह भी महत्पूर्ण हो सकता है —







