
MP BOARD की आगामी अर्द्धवार्षिक के लिए कक्षा 10 गणित (Mathematics) के लिए मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र ( महत्वपूर्ण प्रश्न आधारित ) दिया गया है . यह अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के सिलेबस और बोर्ड पैटर्न पर आधारित है
इसके अतिरिक्त कक्षा 10 वीं के इंग्लिश , संस्कृत , विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान विषय के भी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पात्र इस वेबसाईट पर दिए गए है . बोर्ड परीक्षा तक वेबसाईट को दिन में कम से कम एक बार अवश्य चेक करें . नियमित अपडेट होगी .
अंग्रेजी मीडियम के प्रश्न पत्र व् अन्य सामग्री के लिए इस वेबसाइट / लिंक को देखें – https://mpboardenglishmedium.com/
स्कूल ग्रुप में लिंक आने का इंतज़ार न करें वेबसाईट का नाम /लिंक स्वयं नोट करें व् स्वयं मोबाइल / टेबलेट /कंप्यूटर में पढ़ें
हिन्दी माध्यम के लिए – https://mpboardstudy.com/
अंग्रेजी माध्यम के लिए – www.mpboardenglsihmdium.com देखें .
व्यावसासिक शिक्षा के लिए ( वोकेशनल एजुकेशन ) – www.vocationaleducation.in देखें .
अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 10 गणित (Mathematics) मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र 2026-27 (MP Board)
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 10वीं | विषय – गणित (Mathematics)
समय: 3 घंटे | पूर्णांक: 75
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित हैं। इन प्रश्नों में कोई विकल्प (अथवा) नहीं दिया गया है।
- प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 03 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं। इनमें आंतरिक विकल्प (अथवा) दिया गया है।
- प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 03 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं। इनमें आंतरिक विकल्प (अथवा) दिया गया है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
-
संख्याओं 5 और 10 का महत्तम समापवर्तक (HCF) होगा:
(अ) 0 (ब) 1 (स) 5 (द) 10 -
द्विघात बहुपद ax2 + bx + c के शून्यकों का योगफल क्या होता है?
(अ) b/a (ब) -b/a (स) c/a (द) -c/a -
यदि a1/a2 = b1/b2 ≠ c1/c2 हो, तो रैखिक समीकरण युग्म का:
(अ) एक अद्वितीय हल होगा (ब) कोई हल नहीं होगा (स) अपरिमित रूप से अनेक हल होंगे (द) इनमें से कोई नहीं -
समांतर श्रेणी (A.P.) 10, 7, 4, … का 10वाँ पद है:
(अ) 17 (ब) -17 (स) -20 (द) 27 -
बिंदु P(2, 3) की x-अक्ष से दूरी क्या होगी?
(अ) 2 (ब) 3 (स) 1 (द) 5 -
9 sec2 A – 9 tan2 A का मान बराबर है:
(अ) 1 (ब) 9 (स) 8 (द) 0
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- भाज्य = भाजक × भागफल + ………………….. होता है।
- घात 2 के किसी बहुपद के अधिकतम ………………….. शून्यक हो सकते हैं।
- किसी द्विघात समीकरण ax2 + bx + c = 0 के मूल वास्तविक एवं समान होते हैं यदि विविक्तकर D = ………………….. हो।
- सभी ………………….. त्रिभुज समरूप होते हैं (समबाहु / समद्विबाहु)।
- वृत्त को दो बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करने वाली रेखा को ………………….. रेखा कहते हैं।
- त्रिज्या r वाले वृत्त के एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल, जिसका कोण θ है, ………………….. होता है।
प्रश्न 3. सत्य/असत्य लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- √2 एक अपरिमेय संख्या है।
- एक समांतर श्रेणी का सार्वअंतर (d) केवल धनात्मक ही हो सकता है।
- मूल बिंदु के निर्देशांक (0, 0) होते हैं।
- sin 30° का मान 1/2 होता है।
- वृत्त के बाह्य बिंदु से वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखाओं की लंबाइयाँ असमान होती हैं।
- अर्धगोले के संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल का सूत्र 3πr2 होता है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए: (6 × 1 = 6 अंक)
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
|---|---|
| (1) sin2 θ + cos2 θ | (A) √3 |
| (2) tan 60° | (B) 1 |
| (3) वृत्त की परिधि | (C) πr2h |
| (4) बेलन का आयतन | (D) 2πr |
| (5) शंकु का आयतन | (E) b2 – 4ac |
| (6) विविक्तकर (Discriminant) | (F) (1/3)πr2h |
प्रश्न 5. एक वाक्य/शब्द में उत्तर लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- अंकगणित की आधारभूत प्रमेय के अनुसार 140 को अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखिए।
- रैखिक बहुपद की घात कितनी होती है?
- थेल्स प्रमेय (आधारभूत समानुपातिकता प्रमेय) का कथन लिखिए।
- वृत्त के एक बिंदु पर कितनी स्पर्श रेखाएँ हो सकती हैं?
- दृष्टि रेखा की परिभाषा लिखिए।
- गोले के आयतन का सूत्र लिखिए।
प्रश्न 6. अभाज्य गुणनखंडन विधि द्वारा पूर्णांकों 12, 15 और 21 के HCF और LCM ज्ञात कीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 7. एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके शून्यकों के योग तथा गुणनफल क्रमशः -3 और 2 हैं। (2 अंक)
प्रश्न 8. रैखिक समीकरण युग्म x + y = 14 तथा x – y = 4 को प्रतिस्थापन विधि से हल कीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 9. जाँच कीजिए कि क्या (x + 1)2 = 2(x – 3) एक द्विघात समीकरण है। (2 अंक)
प्रश्न 10. समांतर श्रेणी (A.P.) 3, 8, 13, 18, … का कौन-सा पद 78 है? (2 अंक)
प्रश्न 11. दो समरूप त्रिभुजों की भुजाएँ 4 : 9 के अनुपात में हैं। इन त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा? (2 अंक)
प्रश्न 12. बिंदुओं (2, 3) और (4, 1) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 13. यदि sin A = 3/4 है, तो cos A और tan A का मान परिकलित कीजिए। (2 अंक)
आपके लिए यह भी महत्पूर्ण हो सकता है —
- अर्द्ध वार्षिक परीक्षा सिलेबस कक्षा 9 , 10 , 11, 12 सभी विषय देखें
- नोट्स हिंदी कक्षा 10
- Notes English Class 10th
- नोट्स गणित कक्षा 10
- नोट्स कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान
- नोट्स कक्षा 10 संस्कृत
- नोट्स कक्षा 10 विज्ञान
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हिन्दी माद्यम के छात्रों के सभी प्रकार की शैक्षणिक सामग्री एम् पी बोर्ड स्टडी डाट काम ( https://mpboardstudy.com/) पर उपलब्ध है जबकि अंग्रेजी माध्यम के लिए एम् पी बोर्ड इंग्लिश मीडियम डाट काम ( https://mpboardenglishmedium.com/) देखें . विमर्श पोर्टल डाट इन ( https://vimarshportal.in/) भी एक उपयोगी वेबसाईट है .
व्यावसायिक शिक्षा के लिए वोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)
लेटेस्ट अपडेट के लिए whats app ग्रुप में जुड़ें https://chat.whatsapp.com/KbKnl3RHBAn7ARGJARsQaI







