MP BOARD 2027 कक्षा 12 वीं पाठ्यक्रम एवं अंक विभाजन

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा सत्र MP BOARD 2027 के लिए कक्षा 9 वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12 वीं के विभिन्न विषयों के लिए पाठ्यक्रम एवं अंक विभाजन ( ब्लू प्रिंट ) जारी किया गया है . MP BOARD 2027 के लिए कक्षा 12 वीं के विभिन्न संकाय / विषयों के लिए यह अंक विभाजन इस प्रकार है –

Table of Contents

विषय – हिन्दी (अंक योजना) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 80
  • समय: 3:00 घंटे
क्र.अध्याय / विषय वस्तुआवंटित अंक
1आरोह भाग – 2, काव्य खण्ड
• हरिवंश राय बच्चन: 1. आत्मपरिचय, 2. एक गीत
• आलोक धन्वा: 1. पतंग
• कुँवर नारायण: 1. कविता के बहाने, 2. बात सीधी थी पर
• रघुवीर सहाय: 1. कैमरे में बंद अपाहिज
• शमशेर बहादुर सिंह: 1. उषा
• सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’: 1. बादल राग
• तुलसीदास: 1. कवितावली (उत्तर कांड से), 2. लक्ष्मण-मूर्च्छा और राम का विलाप
• फिराक गोरखपुरी: 1. रूबाइयाँ
• उमाशंकर जोशी: 1. छोटा मेरा खेत, 2. बगुलों के पंख
• पद्य साहित्य का इतिहास एवं प्रवृत्तियाँ
• कवि परिचय
• भावार्थ (सन्दर्भ, प्रसंग, भावार्थ, काव्य सौन्दर्य)
• सौन्दर्य बोध, भाव एवं विषय वस्तु आधारित प्रश्न
17
2काव्य बोध
• काव्य के भेद (प्रबन्ध एवं मुक्तक काव्य के भेद एवं उदाहरण)
• रस: परिचय (परिभाषा, अंग, प्रकार एवं उदाहरण)
• अलंकार परिचय एवं प्रकार (संदेह, सांगरूपक, भ्रांतिमान, विरोधाभास एवं व्यतिरेक)
• छंद: परिचय एवं प्रकार (सोरठा, कवित्त, सवैया एवं रूबाइयाँ)
• शब्द-गुण: परिचय एवं प्रकार
• बिम्ब विधान
09
3आरोह भाग – 2, गद्य खण्ड
• महादेवी वर्मा: 1. भक्तिन
• जैनेन्द्र कुमार: 1. बाज़ार दर्शन
• धर्मवीर भारती: 1. काले मेघा पानी दे
• फणीश्वर नाथ रेणु: 1. पहलवान की ढोलक
• हजारी प्रसाद द्विवेदी: 1. शिरीष के फूल
• बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर: 1. श्रम विभाजन और जाति प्रथा, 2.मेरी कल्पना का आदर्श समाज
• गद्य साहित्य का इतिहास, विकासक्रम, प्रवृत्तियाँ एवं गद्य की विधाएँ
• लेखक परिचय
• व्याख्या (सन्दर्भ, प्रसंग, व्याख्या, विशेष)
• विषयवस्तु एवं विचार बोध पर आधारित प्रश्न
17
4भाषा बोध
• शब्द (क्षेत्रीय, तकनीकी एवं निपात शब्द)
• शब्द शक्ति: परिचय एवं प्रकार
• शब्द युग्म एवं उनके प्रकार
• वाक्य परिचय एवं प्रकार (अर्थ एवं रचना के आधार पर)
• वाक्य शुद्धिकरण एवं वाक्य परिवर्तन
• मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
• राजभाषा, राष्ट्रभाषा
• भाव पल्लवन, सार संक्षेपण, विज्ञापन लेखन, संवाद लेखन एवं अनुच्छेद लेखन
12
5वितान भाग – 2 (पूरक पाठ्य पुस्तक पर आधारित प्रश्न)
1. सिल्वर वैडिंग (मनोहर श्याम जोशी)
2. जूझ (आनंद यादव)
3. अतीत में दबे पाँव (ओम थानवी)
07
6अभिव्यक्ति और माध्यम
इकाई एक – जनसंचार माध्यम और लेखन:
1. विभिन्न माध्यमों के लिए लेखन, 2. पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया, 3. विशेष लेखन- स्वरूप और प्रकार
इकाई दो – सृजनात्मक लेखन:
1. कैसे बनती है कविता, 2. नाटक लिखने का व्याकरण, 3. कैसे लिखें कहानी, 4. कैसे करें कहानी का नाट्य रूपांतरण, 5. कैसे बनता है रेडियो नाटक
• नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन
07
7अपठित बोध (गद्यांश / काव्यांश) पर आधारित प्रश्न03
8पत्र लेखन (औपचारिक / अनौपचारिक संबंधित पत्र लेखन)04
9निबन्ध लेखन (रूपरेखा सहित)04
कुल योग80

📝 हिन्दी प्रश्नपत्र संबंधी विशेष निर्देश MP BOARD 2027

  • प्रश्न 1 से 5 (कुल 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, प्रत्येक पर 1 अंक): सही विकल्प (06), रिक्त स्थान (06), सत्य/असत्य (06), सही जोड़ी (07), एक वाक्य में उत्तर (07) ।
  • प्रश्न 6 से 15: कुल 10 प्रश्न, प्रत्येक पर 02 अंक निर्धारित हैं
  • प्रश्न 16 से 19: कुल 04 प्रश्न, प्रत्येक पर 03 अंक निर्धारित हैं ।
  • प्रश्न 20 से 23: कुल 04 प्रश्न, प्रत्येक पर 04 अंक निर्धारित हैं
CLASS – XII English (Marking Scheme) MP BOARD 2027
  • Maximum Marks: 80
  • Time: 3:00 Hours
S.No.Section / Unit / ChapterAllocated Marks
Section A: Reading Skills14 Marks
1Unseen Passage (MCQs / Objective type questions)10
2Note Making (Title: 1, Numbering/Indenting: 1, Glossary/Abbreviations: 1, Notes: 1)4
Section B: Writing Skills12 Marks
3Notice / Advertisement / Poster making4
4Letter Writing (Formal / Informal)4
5Long Composition (Article / Report / Speech / Debate / Paragraph)4
Section C: Grammar10 Marks
6Sentence Corrections / Fill ups (Tenses, Prepositions, Articles, etc.)5
7Do as directed (Voices, Transformation of sentences, Clauses, etc.)5
Section D: Textbooks44 Marks
8Extract from Prose (Flamingo)5
9A. Extract from Poetry (Flamingo)
B. Extract from Supplementary Reader (Vistas)
3
4
10Short Answer Type Questions from Prose (Flamingo)10
11Short Answer Type Questions from Poetry (Flamingo)6
12Short Answer Type Questions from Supplementary Reader (Vistas)4
13Long Answer Type Questions from Prose (Flamingo)6
14Long Answer Type Question from Poetry (Flamingo)3
15Long Answer Type Question from Supplementary Reader (Vistas)3
Total80

📝 English Question Paper Structure & Word Limits MP BOARD 2027

  • Objective Type Questions (1 Mark each): Unseen passages (10), Grammar fill-ups (5), Do as Directed (5), Prose Extract (5), Poetry Extract (3), Vistas Extract (4)
  • Internal Choices: Available in all questions except objective type questions
  • Word Limits:
    • Very Short Answer (10 Questions): 30 words (2 Marks each)
    • Short Answer (4 Questions): 75 words (3 Marks each) .
    • Long Answer / Analytical (4 Questions): 120 words (4 Marks each)
विषय – भौतिक शास्त्र (Physics) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70
  • समय: 3:00 घंटे
क्र.इकाई (Unit)अध्याय (Chapter) एवं विषय वस्तुआवंटित अंक
1Unit-1 & Unit-2अध्याय 1- वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र: भूमिका, वैद्युत आवेश, चालक तथा विद्युतरोधी, वैद्युत आवेश के मूल गुण, कूलॉम नियम, बहुल आवेशों के बीच बल, विद्युत क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र रेखाएँ, वैद्युत फ्लक्स, वैद्युत द्विध्रुव, एकसमान बाह्य क्षेत्र में द्विध्रुव, संतत आवेश वितरण, गाउस नियम, गाउस नियम के अनुप्रयोग।

अध्याय 2- स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता: भूमिका, स्थिरवैद्युत विभव, बिंदु आवेश के कारण विभव, वैद्युत द्विध्रुव के कारण विभव, आवेशों के निकाय के कारण विभव, समविभव पृष्ठ, आवेशों के निकाय की स्थितिज उर्जा, बाह्य क्षेत्र में स्थितिज उर्जा, चालक स्थिरवैद्युतिकी, परावैद्युत तथा ध्रुवण, संधारित्र तथा धारिता, समांतर पट्टिका संधारित्र, धारिता पर परावैद्युत का प्रभाव, संधारित्रों का संयोजन, संधारित्र में संचित उर्जा।

अध्याय 3- विद्युत धारा: भूमिका, विद्युत धारा, चालक में विद्युत धारा, ओम का नियम, इलेक्ट्रॉन का अपवाह एवं प्रतिरोधकता का उद्गम, ओम के नियम की सीमाएँ, विभिन्न पदार्थों की प्रतिरोधकता, प्रतिरोधकता की ताप पर निर्भरता, विद्युत उर्जा, शक्ति, सेल, विद्युत वाहक बल (emf), आंतरिक प्रतिरोध, श्रेणी तथा पार्श्वक्रम में सेल, किरचाफ के नियम, व्हीटस्टोन सेतु।
16
2Unit-3 & Unit-4अध्याय 4- गतिमान आवेश और चुंबकत्व: भूमिका, चुंबकीय बल, चुंबकीय क्षेत्र में गति, विद्युत धारा अवयव के कारण चुंबकीय क्षेत्र, बायो-सावर्ट नियम, विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के अक्ष पर चुंबकीय क्षेत्र, ऐम्पियर का परिपथीय नियम, परिनालिका, दो समांतर विद्युत धाराओं के बीच बल-ऐम्पियर, विद्युत धारा पाश पर बल आघूर्ण, चुंबकीय द्विध्रुव, चल कुंडली गैल्वेनोमीटर।

अध्याय 5- चुंबकत्व एवं द्रव्य: भूमिका, छड़ चुंबक, चुंबकत्व एवं गाउस नियम, चुंबकीकरण एवं चुंबकीय तीव्रता, पदार्थों के चुंबकीय गुण।

अध्याय 6- वैद्युतचुंबकीय प्रेरण: भूमिका, फैराडे एवं हेनरी के प्रयोग, चुंबकीय फ्लक्स, फैराडे का प्रेरण का नियम, लेंज का नियम तथा उर्जा संरक्षण, गतिक विद्युत वाहक बल, प्रेरकत्व, प्रत्यावर्ती धारा जनित्र।

अध्याय 7- प्रत्यावर्ती धारा: भूमिका, प्रतिरोधक पर प्रयुक्त ac वोल्टता, ac धारा एवं वोल्टता का घूर्णी सदिश द्वारा निरूपण-कलासमंजक (फेजर्स), प्रेरक पर प्रयुक्त ac वोल्टता, संधारित्र पर प्रयुक्त ac वोल्टता, श्रेणीबद्ध LCR परिपथ पर प्रयुक्त ac वोल्टता, ac परिपथों में शक्ति: शक्ति गुणांक, ट्रांसफॉर्मर।
17
3Unit-5 & Unit-6अध्याय 8- वैद्युतचुंबकीय तरंगे: भूमिका, विस्थापन धारा, वैद्युतचुंबकीय तरंगे, वैद्युतचुंबकीय स्पेक्ट्रम।

अध्याय 9- किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र: भूमिका, गोलीय दर्पणों द्वारा प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन, पूर्ण आंतरिक परावर्तन, गोलीय पृष्ठों तथा लेंसों द्वारा अपवर्तन, प्रिज़्म में अपवर्तन, प्रकाशिक यंत्र।

अध्याय 10- तरंग प्रकाशिकी: भूमिका, हाइगेंस का सिद्धांत, हाइगेंस सिद्धांत का उपयोग करते हुए समतल तरंगों का अपवर्तन तथा परावर्तन, तरंगों का कला-संबंद्ध तथा कला-असंबद्ध योग, प्रकाश तरंगों का व्यतिकरण तथा यंग का प्रयोग, विवर्तन, ध्रुवण।
18
4Unit-7 & Unit-8अध्याय 11- विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति: भूमिका, इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन, प्रकाश-विद्युत प्रभाव, प्रकाश-विद्युत प्रभाव का प्रायोगिक अध्ययन, प्रकाश-विद्युत प्रभाव तथा प्रकाश का तरंग सिद्वांत, आइंस्टाइन का प्रकाश-विद्युत समीकरण: विकिरण का उर्जा क्वांटम, प्रकाश की कणीय प्रकृति: फोटॉन, द्रव्य की तरंग प्रकृति।

अध्याय 12- परमाणु: भूमिका, एल्फा कण प्रकीर्णन तथा परमाणु का रदरफोर्ड नाभिकीय मॉडल, परमाण्वीय स्पेक्ट्रम, हाइड्रोजन परमाणु का बोर का मॉडल, हाईड्रोजन परमाणु का लाइन स्पेक्ट्रम, बोर के क्वांटमीकरण के द्वितीय अभिगृहीत का दे ब्रॉग्ली द्वारा स्पष्टीकरण।

अध्याय 13- नाभिक: भूमिका, परमाणु द्रव्यमान एवं नाभिक की संरचना, नाभिक का साइज़, द्रव्यमान उर्जा तथा नाभिकीय बंधन उर्जा, नाभिकीय बल, रेडियोऐक्टिवता, नाभिकीय उर्जा।
12
5Unit-9अध्याय 14- अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी- पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ: भूमिका, धातुओं, चालकों तथा अर्धचालकों का वर्गीकरण, नैज अर्धचालक, अपद्रव्यी अर्धचालक, p-n संधि, अर्धचालक डायोड, संधि डायोड का दिष्टकारी के रूप में अनुप्रयोग।07
कुल योग70

📝 भौतिक शास्त्र प्रश्नपत्र संबंधी निर्देश : MP BOARD 2027

  • प्रश्न 1 से 5 (कुल 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, प्रत्येक पर 1 अंक): सही विकल्प (06), रिक्त स्थान (06), सत्य/असत्य (05), सही जोड़ी (06), एक वाक्य में उत्तर (05)।
  • प्रश्न 6 से 12: कुल 07 प्रश्न, प्रत्येक पर 02 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रश्न 13 से 16: कुल 04 प्रश्न, प्रत्येक पर 03 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रश्न 17 से 20: कुल 04 प्रश्न, प्रत्येक पर 04 अंक निर्धारित हैं।
विषय – रसायन शास्त्र (Chemistry) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70
  • समय: 3:00 घंटे
क्र.इकाई (Unit)अध्याय / विषय वस्तुआवंटित अंक
1Unit-1विलयन: विलयनों के प्रकार, विलयनों की सांद्रता को व्यक्त करना, विलेयता, द्रवीय विलयनों का वाष्प दाब, आदर्श एवं अनादर्श विलयन, अणुसंख्य गुणधर्म और आण्विक द्रव्यमान की गणना, असामान्य मोलर द्रव्यमान।07
2Unit-2वैद्युतरसायन: वैद्युत रासायनिक सेल, गैल्वैनी सेल, नेर्नस्ट समीकरण, वैद्युतअपघटनी विलयनों का चालकत्व, वैद्युतअपघटनी सेल एवं वैद्युतअपघटन, बैटरियाँ, ईंधन सेल, संक्षारण।09
3Unit-3रासायनिक बलगतिकी: रासायनिक अभिक्रिया वेग, अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले कारक, समाकलित वेग समीकरण, अभिक्रिया वेग की ताप पर निर्भरता, रासायनिक अभिक्रिया का संघट्ट सिद्धांत।07
4Unit-4d- एवं f- ब्लॉक के तत्व: आवर्त सारणी में स्थिति, d- ब्लॉक तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, संक्रमण तत्वों (d-ब्लॉक) के सामान्य गुण, संक्रमण तत्वों के कुछ महत्वपूर्ण यौगिक, लैन्थेनॉयड, एक्टिनॉयड, d एवं f- ब्लॉक तत्वों के कुछ अनुप्रयोग।07
5Unit-5उपसहसंयोजन यौगिक: उपसहसंयोजन यौगिकों का वर्नर का सिद्धांत, उपसहसंयोजन यौगिकों से संबंधित कुछ प्रमुख पारिभाषिक शब्द व उनकी परिभाषाएं, उपसहसंयोजन यौगिकों का नामकरण, उपसहसयोंजन यौगिकों में समावयवता, उपसहसंयोजन यौगिकों में आबंधन, धातु कार्बोनिलों में आबंधन, उपसहसंयोजन यौगिकों का महत्व तथा अनुप्रयोग।07
6Unit-6हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन: वर्गीकरण, नामपद्धति, C-X आबंध की प्रकृति, ऐल्किल हैलाइडों के विरचन की विधियाँ, हैलोएरीनों का विरचन, भौतिक गुण, रासायनिक अभिक्रियाएँ, पॉलिहैलोजन यौगिक।06
7Unit-7ऐल्कोहॉल, फीनॉल एवं ईथर: वर्गीकरण, नामपद्धति, प्रकार्यात्मक समूहों की संरचनाएँ, ऐल्कोहॉल तथा फीनॉलों का विरचन, औद्योगिक महत्व के कुछ ऐल्कोहॉल, ईथर।06
8Unit-8ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल: कार्बोनिल यौगिकों का नामकरण एवं संरचना, ऐल्डिहाइडों एवं कीटोनों का विरचन, भौतिक गुणधर्म, रासायनिक अभिक्रियाएँ, ऐल्डिहाइडों एवं कीटोनों के उपयोग, कार्बोक्सिलिक समूह की नामपद्धति व संरचना, कार्बोक्सिलिक अम्ल बनाने की विधियाँ, भौतिक गुण, रासायनिक अभिक्रियाएँ, कार्बोक्सिलिक अम्लों के उपयोग।08
9Unit-9ऐमीन: ऐमीनों की संरचना, वर्गीकरण, नामपद्धति, ऐमीनों का विरचन, भौतिक गुणधर्म, रासायनिक अभिक्रियाएँ, डाइएजोनियम लवणों के विरचन की विधि, भौतिक गुण, रासायनिक अभिक्रियाएँ, ऐरोमैटिक यौगिकों के संश्लेषण में डाइएज़ोलवणों का महत्व।06
10Unit-10जैव-अणु: कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, एन्जाइम, Vitamin, न्यूक्लीक अम्ल, हार्मोन।07
कुल योग70

📝 रसायन शास्त्र प्रश्नपत्र संबंधी निर्देश : MP BOARD 2027

  • प्रश्न 1 से 5 (कुल 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, प्रत्येक पर 1 अंक): सही विकल्प (06), रिक्त स्थान (06), सत्य/असत्य (06), सही जोड़ी (05), एक वाक्य में उत्तर (05)।
  • प्रश्न 6 से 12: कुल 07 प्रश्न, प्रत्येक पर 02 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रश्न 13 से 16: कुल 04 प्रश्न, प्रत्येक पर 03 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रश्न 17 से 20: कुल 04 प्रश्न, प्रत्येक पर 04 अंक निर्धारित हैं।

विषय – गणित (Mathematics) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 80 | समय: 3:00 घंटे
क्र.अध्याय / विषय वस्तुआवंटित अंक
1अध्याय-1 संबंध एवं फलन: भूमिका, संबंधों के प्रकार, फलनों के प्रकार, फलनों का संयोजन तथा व्युत्क्रमणीय फलन।5
2अध्याय-2 प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन: भूमिका, आधारभूत संकल्पनाएँ, प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलनों के गुणधर्म।6
3अध्याय-3 आव्यूह: भूमिका, आव्यूह, आव्यूहों के प्रकार, आव्यूहों पर संक्रियाएँ, आव्यूह का परिवर्त, सममित तथा विषम सममित आव्यूह, व्युत्क्रमणीय आव्यूह।6
4अध्याय-4 सारणिक: भूमिका, सारणिक, त्रिभुज का क्षेत्रफल, उपसारणिक और सहखंड, आव्यूह के सहखंडज और व्युत्क्रम, सारणिकों और आव्यूहों के अनुप्रयोग।6
5अध्याय-5 सांतत्य तथा अवकलनीयता: भूमिका, सांतत्य, अवकलनीयता, चरघातांकी तथा लघुगणकीय फलन, लघुगणकीय अवकलन, फलनों के प्राचलिक रूपों के अवकलज, द्वितीय कोटि का अवकलज।8
6अध्याय-6 अवकलज के अनुप्रयोग: भूमिका, राशियों के परिवर्तन की दर, वर्धमान और हासमान फलन, उच्चतम और निम्नतम।6
7अध्याय-7 समाकलन: भूमिका, समाकलन को अवकलन के व्युत्क्रम प्रक्रम के रूप में, समाकलन की विधियाँ, कुछ विशिष्ट फलनों के समाकलन, आंशिक भिन्नों द्वारा समाकलन, खंडशः समाकलन, निश्चित समाकलन, कलन की आधारभूत प्रमेय, प्रतिस्थापन द्वारा निश्चित समाकलनों का मान ज्ञात करना, निश्चित समाकलनों के कुछ गुणधर्म।12
8अध्याय-8 समाकलनों के अनुप्रयोग: भूमिका, साधारण वक्रों के अंतर्गत क्षेत्रफल।3
9अध्याय-9 अवकल समीकरण: भूमिका, आधारभूत संकल्पनाएँ, अवकल समीकरण का व्यापक एवं विशिष्ट हल, प्रथम कोटि एवं प्रथम घात के अवकल समीकरणों को हल करने की विधियाँ।6
10अध्याय-10 सदिश बीजगणित: भूमिका, कुछ आधारभूत संकल्पनाएँ, सदिशों के प्रकार, सदिशों का योगफल, एक अदिश से सदिश का गुणन, दो सदिशों का गुणनफल।7
11अध्याय-11 त्रि-विमीय ज्यामिति: भूमिका, रेखा के दिक्-कोसाइन और दिक्-अनुपात, अंतरिक्ष में रेखा का समीकरण, दो रेखाओं के मध्य कोण, दो रेखाओं के मध्य न्यूनतम दूरी।7
12अध्याय-12 रैखिक प्रोग्रामन: भूमिका, रैखिक प्रोग्रामन समस्या और उसका गणितीय सूत्रीकरण।3
13अध्याय-13 प्रायिकता: भूमिका, सप्रतिबंध प्रायिकता, प्रायिकता का गुणन नियम, स्वतंत्र घटनाएं, बेज़- प्रमेय।5
कुल योग80

👉 गणित निर्देश: प्रश्न 1-5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक), प्रश्न 6-15 तक 10 प्रश्न (2 अंक), प्रश्न 16-19 तक 4 प्रश्न (3 अंक), और प्रश्न 20-23 तक 4 प्रश्न (4 अंक) होंगे । MP BOARD 2027

विषय – जीव विज्ञान (Biology) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
क्र.इकाई (Unit)अध्याय (Chapter)आवंटित अंक
1जनन• अध्याय-1: पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन
• अध्याय-2: मानव जनन
• अध्याय-3: जनन स्वास्थ्य
16
2आनुवंशिकी तथा विकास• अध्याय-4: वंशागति तथा विविधता के सिद्धांत
• अध्याय-5: वंशागति के आणविक आधार
• अध्याय-6: विकास
16
3मानव कल्याण में जीव विज्ञान• अध्याय-7: मानव स्वास्थ्य तथा रोग
• अध्याय-8: मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव
14
4जैव प्रौद्योगिकी• अध्याय-9: जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धांत व प्रक्रम
• अध्याय-10: जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग
12
5पारिस्थितिकी• अध्याय-11: जीव और समष्टियाँ
• अध्याय-12: पारितंत्र
• अध्याय-13: जैव-विविधता एवं संरक्षण
12
कुल योग70

👉 जीव विज्ञान निर्देश: MP BOARD 2027 प्रश्न 1-5 तक 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक),

प्रश्न 6-12 तक 7 प्रश्न (2 अंक),

प्रश्न 13-16 तक 4 प्रश्न (3 अंक),

और प्रश्न 17-20 तक 4 प्रश्न (4 अंक) होंगे ।

विषय – लेखाशास्त्र (Accountancy) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 80 | समय: 3:00 घंटे
भागक्र.अध्याय / विषय वस्तुआवंटित अंक
भाग-11अध्याय 1- साझेदारी लेखांकन-आधारभूत अवधारणाएँ: साझेदारी की प्रकृति, विलेख, साझेदारों के पूँजी खातों का अनुरक्षण, लाभ का विभाजन, साझेदार को लाभ की गारंटी, पूर्व समायोजन।12
2अध्याय 2- साझेदारी फर्म का पुनर्गठन: साझेदार का प्रवेश: पुनर्गठन के प्रकार, नया लाभ विभाजन अनुपात, त्याग अनुपात, ख्याति, संचित लाभों/हानियों का समायोजन, परिसंपत्तियों का पुनर्मूल्यांकन, पूँजी का समायोजन।12
3अध्याय 3- साझेदारी फर्म का पुनर्गठन: साझेदार की सेवानिवृत्ति/मृत्यु: देय राशि का निर्धारण, नया लाभ विभाजन अनुपात, अभिलाभ अनुपात, ख्याति का व्यवहार, परिसंपत्तियों तथा दायित्वों का पुनर्मूल्यांकन, सेवानिवृत्त साझेदार को देय राशि का निपटारा।08
4अध्याय 4- साझेदारी फर्म का विघटन: साझेदारी का विघटन, फर्म का विघटन, खातों का निपटारा, लेखांकन व्यवहार।04
भाग-25अध्याय 1- अंशपूँजी के लिए लेखांकन: कंपनी की विशेषताएँ, प्रकार, अंशपूँजी, अंशों की श्रेणियाँ एवं प्रकृति, अंशों का निर्गमन, लेखांकन व्यवहार, अंशों का हरण।16
6अध्याय 2- ऋणपत्रों का निर्गम (उपखंड-I): ऋणपत्र का आशय, अंश और ऋणपत्र में अंतर, ऋणपत्रों के प्रकार, निर्गम, अधि-अभिदान, रोकड़ के अतिरिक्त अन्य प्रतिफल पर निर्गमन, संपांशिक प्रतिभूति, शर्तें, ब्याज, बट्टा/हानि का अपलेखन।08
7अध्याय 3- कंपनी के वित्तीय विवरण: वित्तीय विवरणों का अर्थ, प्रकृति, उद्देश्य, प्रकार, उपयोगिता एवं महत्व, सीमाएँ।08
8अध्याय 4- लेखांकन अनुपात: अर्थ, अनुपात विश्लेषण के उद्देश्य, लाभ, सीमाएँ, अनुपातों के प्रकार, द्रवता अनुपात, ऋण शोधन क्षमता अनुपात, क्रियाशीलता अनुपात, लाभ प्रदता अनुपात।04
9अध्याय 5- रोकड़ प्रवाह विवरण: उद्देश्य, लाभ, रोकड़ एवं रोकड़ तुल्यराशियाँ, रोकड़ प्रवाह, क्रियाकलापों का वर्गीकरण, प्रचालन, निवेश एवं वित्तीय क्रियाकलापों से रोकड़ प्रवाह की गणना और निर्माण।08
कुल योग80

👉 लेखाशास्त्र निर्देश: प्रश्न 1-5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक), प्रश्न 6-15 तक 10 प्रश्न (2 अंक), प्रश्न 16-19 तक 4 प्रश्न (3 अंक), और प्रश्न 20-23 तक 4 प्रश्न (4 अंक) होंगे MP BOARD 2027

विषय – व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 80 | समय: 3:00 घंटे
भागक्र.अध्याय (Chapter)आवंटित अंक
भाग-1 प्रबंध के सिद्धांत एवं कार्य1अध्याय 1- प्रबंध की प्रकृति एवं महत्व08
2अध्याय 2- प्रबंध के सिद्धांत06
3अध्याय 3- व्यावसायिक पर्यावरण05
4अध्याय 4- नियोजन08
5अध्याय 5- संगठन09
6अध्याय 6- नियुक्तिकरण08
7अध्याय 7- निर्देशन06
8अध्याय 8- नियंत्रण06
भाग-2 व्यवसाय वित्त एवं विपणन9अध्याय 9- व्यावसायिक वित्त08
10अध्याय 10- विपणन10
11अध्याय 11- उपभोक्ता संरक्षण06
कुल योग80

👉 व्यवसाय अध्ययन निर्देश: प्रश्न 1-5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक), प्रश्न 6-15 तक 10 प्रश्न (2 अंक), प्रश्न 16-19 तक 4 प्रश्न (3 अंक), और प्रश्न 20-23 तक 4 प्रश्न (4 अंक) होंगे MP BOARD 2027

विषय – अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 80 | समय: 3:00 घंटे
क्र.भाग / इकाईअध्याय एवं विषय वस्तुआवंटित अंक
व्यष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय40
1परिचयसामान्य अर्थव्यवस्था, अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ, आर्थिक क्रियाकलापों का आयोजन, सकारात्मक तथा आदर्शक अर्थशास्त्र, व्यष्टि एवं समष्टि अर्थशास्त्र।04
2उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांतउपयोगिता (गणनावाचक व क्रमवाचक), उपभोक्ता का बजट (बजट सेट एवं बजट रेखा), उपभोक्ता का इष्टतम चयन, माँग (माँग वक्र, माँग का नियम, माँग वक्र में शिफ्ट), बाजार माँग, माँग की कीमत लोच।15
3उत्पादन तथा लागतउत्पादन फलन, अल्पकाल तथा दीर्घकाल, कुल, औसत तथा सीमांत उत्पाद वक्र की आकृतियाँ, ह्रासमान सीमांत उत्पाद नियम, पैमाने का प्रतिफल, लागत (अल्पकालीन व दीर्घकालीन लागत)।10
4पूर्ण प्रतिस्पर्धा की स्थिति में फर्म का सिद्धांतपूर्ण प्रतिस्पर्धा: लक्षण, संप्राप्ति, लाभ अधिकतमीकरण (आरेख द्वारा प्रदर्शन), एक फर्म का पूर्ति वक्र (अल्पकालीन व दीर्घकालीन, उत्पादन बंदी बिंदु, लाभ अलाभ बिंदु), पूर्ति की कीमत लोच।05
5बाजार संतुलनसंतुलन, अधिमाँग, अधिपूर्ति (बाजार संतुलन: फर्मों की स्थिर संख्या, निर्बाध प्रवेश तथा बर्हिगमन), अनुप्रयोग (उच्चतम व निम्नतम निर्धारित कीमत)।06
समष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय40
1परिचयसमष्टि अर्थशास्त्र का उद्भव, समष्टि अर्थशास्त्र की वर्तमान पुस्तक का संदर्भ।02
2राष्ट्रीय आय का लेखांकनसमष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत संकल्पनाएँ, आय का वर्तुल प्रवाह, राष्ट्रीय आय गणना की विधि (उत्पाद, व्यय, आय विधि), मौद्रिक सकल घरेलू और वास्तविक कर, सकल घरेलू उत्पाद और कल्याण।08
3मुद्रा और बैंकिंगमुद्रा के कार्य, मुद्रा की माँग और मुद्रा की पूर्ति, बैंकिंग व्यवस्था द्वारा साख सृजन (साख सृजन की सीमाएँ तथा मुद्रा गुणक), मुद्रा पूर्ति के नियंत्रण के नीतिगत उपकरण।06
4आय और रोजगार के निर्धारणसमग्र माँग तथा इसके अवयव, लघु अवधि में संतुलन आय का निर्धारण, समग्र माँग में परिवर्तन का आय तथा उत्पादन पर प्रभाव, गुणक क्रियाविधि।12
5सरकारी बजट एवं अर्थव्यवस्थासरकारी बजट-अर्थ तथा इसके अवयव (उद्देश्य, प्राप्तियों का वर्गीकरण, पूँजीगत लेखा), संतुलित, अधिशेष एवं घाटा बजट (सरकारी घाटे की माप)।06
6खुली समष्टि अर्थशास्त्रखुली अर्थव्यवस्था- अदायगी-संतुलन (चालू खाता, पूँजी खाता), विदेशी विनिमय बाजार (विदेशी विनिमय दर, विनिमय दर का निर्धारण, प्रणालियों के गुण और दोष)।06
कुल योग80
विषय – इतिहास (History) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 80 | समय: 3:00 घंटे
क्र.इकाई / अध्यायविषय वस्तुआवंटित अंक
1इकाई-1ईंटें, मनकें तथा अस्थियाँ – हड़प्पा सभ्यता8
2इकाई-2राजा, किसान और नगर – आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ (लगभग 600 ई.पू. से 600 ईसवी)7
3इकाई-3बंधुत्व, जाति तथा वर्ग – आरंभिक समाज (लगभग 600 ई.पू. से 600 ईसवी)5
4इकाई-4विचारक, विश्वास और इमारतें – सांस्कृतिक विकास (लगभग 600 ईसा पूर्व से ईसा संवत् 600 तक)7
5इकाई-5यात्रियों के नजरिए – समाज के बारे में उनकी समझ (लगभग दसवीं से सत्रहवीं सदी तक)5
6इकाई-6भक्ति-सूफी परंपराएँ – धार्मिक विश्वासों में बदलाव और श्रद्धा ग्रंथ (लगभग आठवीं से अठारहवीं सदी तक)7
7इकाई-7एक साम्राज्य की राजधानी – विजय नगर (लगभग चौदहवीं से सोंलहवीं सदी तक)7
8इकाई-8किसान, जमींदार और राज्य – कृषि समाज और मुगल साम्राज्य (लगभग सोलहवीं और सत्रहवीं सदी)4
9इकाई-9उपनिवेशवाद और देहात – सरकारी अभिलेखों का अध्ययन5
10इकाई-10विद्रोही और राज – 1857 का आंदोलन और उसके व्याख्यान6
11इकाई-11महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन – सविनय अवज्ञा और उससे आगे8
12इकाई-12संविधान का निर्माण – एक नए युग की शुरूआत6
13मानचित्रसंपूर्ण पाठ्यक्रम से5
कुल योग80
विषय – राजनीति विज्ञान (Political Science) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 80 | समय: 3:00 घंटे
भागक्र.अध्याय (Chapter)आवंटित अंक
भाग-1समकालीन विश्व राजनीति40
1अध्याय 1- दो ध्रुवीयता का अंत07
2अध्याय 2- सत्ता के समकालीन केन्द्र06
3अध्याय 3- समकालीन दक्षिण एशिया05
4अध्याय 4- अंतर्राष्ट्रीय संगठन07
5अध्याय 5- समकालीन विश्व में सुरक्षा05
6अध्याय 6- पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन06
7अध्याय 7- वैश्वीकरण04
भाग-2स्वतंत्र भारत में राजनीति40
8अध्याय 1- राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ06
9अध्याय 2- एक दल के प्रभुत्व का दौर03
10अध्याय 3- नियोजित विकास की राजनीति03
11अध्याय 4- भारत के विदेश संबंध07
12अध्याय 5- कांग्रेस प्रणाली- चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना03
13अध्याय 6- लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट07
14अध्याय 7- क्षेत्रीय आकांक्षाएँ07
15अध्याय 8- भारतीय राजनीति नए बदलाव04
कुल योग80

अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान (80 अंक वाले): प्रश्न 1-5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक), प्रश्न 6-15 तक 10 प्रश्न (2 अंक), प्रश्न 16-19 तक 4 प्रश्न (3 अंक), और प्रश्न 20-23 तक 4 प्रश्न (4 अंक) होंगे। MP BOARD 2027

विषय – भूगोल (Geography) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
क्र.पाठ्यपुस्तक / इकाईइकाई / अध्याय विवरणआवंटित अंक
पाठ्य पुस्तक 01मानव भूगोल के मूल सिद्धान्त35
1इकाई 01मानव भूगोल: प्रकृति एवं विषय क्षेत्र04
2इकाई 02विश्व जनसंख्या: वितरण, घनत्व और वृद्धि, मानव विकास09
3इकाई 03प्राथमिक क्रियाएं, द्वितीयक क्रियाएं, तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप, परिवहन एवं संचार, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार17
4मानचित्रविश्व मानचित्र (इकाई 01 से 03 पर आधारित)05
पाठ्यपुस्तक 02भारत: लोग और अर्थव्यवस्था35
5इकाई 01जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन10
6इकाई 02मानव बस्तियाँ04
7इकाई 03भूसंसाधन तथा कृषि, जल संसाधन, खनिज तथा ऊर्जा संसाधन, भारत के संदर्भ में नियोजन और सततपोषणीय विकास12
8इकाई 04परिवहन तथा संचार, अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार02
9इकाई 05भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ02
10मानचित्रभारत का मानचित्र (इकाई 01 से 05 पर आधारित)05
कुल योग70

भूगोल (70 अंक वाले): प्रश्न 1-5 तक 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक), प्रश्न 6-13 तक 8 प्रश्न (2 अंक), प्रश्न 14-17 तक 4 प्रश्न (3 अंक), प्रश्न 18 (1 प्रश्न – 4 अंक), प्रश्न 19 (विश्व मानचित्र – 5 अंक), प्रश्न 20 (भारत मानचित्र – 5 अंक) होंगे। MP BOARD 2027

विषय – समाजशास्त्र (Sociology) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 80 | समय: 3:00 घंटे
क्र.भाग / इकाईइकाई / अध्याय विवरणआवंटित अंक
Aभारतीय समाज35
1भारतीय समाज की जनसांख्यिकीय संरचना7
2सामाजिक संस्थाएँ; निरन्तरता एवं परिवर्तन8
3बाजार एक सामाजिक संस्था के रूप में7
4सामाजिक विषमता एवं बहिष्कार के स्वरूप8
5सांस्कृतिक विविधता की चुनौतियां5
Bभारत में सामाजिक परिवर्तन एवं विकास45
1संरचनात्मक परिवर्तन5
2सांस्कृतिक परिवर्तन5
3संविधान एवं सामाजिक परिवर्तन5
4ग्रामीण समाज में विकास एवं परिवर्तन6
5औद्योगिक समाज में परिवर्तन और विकास6
6भूमंडलीकरण और सामाजिक परिवर्तन5
7जनसंपर्क साधन और जनसंचार5
8सामाजिक आंदोलन8
कुल योग80
विषय – मनोविज्ञान (Psychology) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
क्र.अध्याय विवरणआवंटित अंक
1मनोवैज्ञानिक गुणों में विभिन्नताएं13
2आत्म एवं व्यक्तित्व13
3जीवन की चुनौतियों का सामना09
4मनोवैज्ञानिक विकार12
5चिकित्सा उपागम09
6अभिवृत्ति एवं सामाजिक संज्ञान08
7सामाजिक प्रभाव एवं समूह प्रक्रम06
कुल योग70
कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूलतत्व MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
खण्डक्र.इकाई / अध्याय विवरणआवंटित अंक
खण्ड ‘अ’ कृषि भौतिकी1प्रकाश (गुण, छाया, मानव नेत्र, लेंस, सूक्ष्मदर्शी, वर्णविक्षेपण, कृषि में उपयोग)3
2चुम्बकत्व (परिभाषा, गुण, कूलाम नियम, बल रेखाएँ, उदासीन बिंदु, कृषि में उपयोग)3
3उष्मा (विशिष्ट उष्मा, कैलोरीमापी, गुप्त उष्मा, न्यूटन का शीतलीकरण का नियम)2
4विद्युत (आवेश, कूलाम नियम, विद्युत विभव, ओम का नियम, घरेलू विद्युत उपकरण)4
5कृषि मौसम विज्ञान (मौसम के तत्व, पूर्वानुमान, वर्षामापी, संघनन- ओस, कोहरा, पाला)5
खण्ड ‘ब’ कृषि रसायन6कार्बनिक रसायन (परिचय, महत्व, वर्गीकरण, नामकरण, मूलानुपाती व अणु सूत्र)3
7हाईड्रोकार्बन (संतृप्त व असंतृप्त, मीथेन, इथेन, इथीलीन, एसीटीलीन, गोबर गैस संयंत्र)3
8किण्वन, एल्कोहल एवं यूरिया (किण्वन प्रक्रिया, एथिल एल्कोहल उत्पादन, यूरिया विधि)4
9तेल, वसा तथा साबुन (गुण, रासायनिक संघटन, साबुन व वनस्पति घी निर्माण, पेन्ट)3
10प्रारंभिक जैव रसायन (कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन, लिपिडस, विटामिन्स एवं एन्जाइम्स)5
खण्ड ‘स’ कृषि जीव विज्ञान11पादप कार्यिकी (विसरण, परासरण, वाष्पोत्सर्जन, प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, पादप हार्मोन्स)5
12कुलों का अध्ययन (सोलेनेसी, मालवेसी, ग्रेमिनी एवं कुसीफेरी)6
13सूक्ष्म जैविकी (कवक, शैवाल, जीवाणु, विषाणु, निमेटोड का कृषि में योगदान)2
14आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन (मेंडल के नियम, प्रजनन विधियाँ, ऊतकसंवर्धन, ट्रान्जेनिक फसलें)4
15कृषि के कीट (लाभदायक: मधुमक्खी, रेशमकीट; हानिकारक: दीमक, टिड्डा का जीवन चक्र)2
खण्ड ‘द’ कृषि गणित16क्षेत्रमिती (त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, प्रिज्म, घन का क्षेत्रफल व आयतन, वैदिक गणित विधियाँ)3
17त्रिकोणमिती (त्रिकोणमितीय अनुपात, दो कोणों के योग व अन्तर के अनुपात, सरल गणनाएँ)2
18कृषि सांख्यिकी – I (परिभाषा, महत्व, आंकड़ों के प्रकार, वर्गीकरण, स्तंभ व पाई आलेख)5
19कृषि सांख्यिकी – II (माध्य, माध्यिका एवं बहुलक परिभाषा, गुण व दोष तथा गणनाएँ)4
20कृषि सांख्यिकी – III (विचरण/विक्षेपण, माध्य विचलन और प्रमाणिक विचलन गणनाएँ)2
कुल योग70
📋 फसल उत्पादन एवं उद्यानशास्त्र (Crop Production & Horticulture) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
क्र.इकाई / अध्याय विवरणआवंटित अंक
1जल निकास (परिभाषा, प्रणालियां, विधियां, मृदा एवं फसलों पर प्रभाव)4
2पादप पोषण (आवश्यक पोषकतत्व, वर्गीकरण, कार्य, कमी के लक्षण, एकीकृत पोषण प्रबंधन)6
3खाद (वर्गीकरण, खाद व उर्वरक में भेद, नाडेप गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट)4
4उर्वरक (वर्गीकरण, नत्रजन, स्फुर, पोटाश युक्त उर्वरक, जैविक उर्वरक – एजोला, राइजोबियम)4
5पौध संरक्षण-I (खरपतवार विशेषताएं, वर्गीकरण, रबी व खरीफ खरपतवार, नियंत्रण विधियाँ)3
6पौध संरक्षण-II (हानिकारक कीट व बचाव, पादप रोग वर्गीकरण, जैविक कीटनाशी निर्माण)3
7फसलों की खेती का अध्ययन-I (धान, सोयाबीन, मूंग, उड़द व अरहर की खेती)5
8फसलों की खेती का अध्ययन-II (गन्ना, चना व मटर की खेती)4
9मशरूम की खेती (प्रकार, पोषकमूल्य, बटन व आयस्टर मशरूम खेती, जहरीले मशरूम के लक्षण)3
10अंलकृत बागवानी (महत्व, पौधों का वर्गीकरण, उद्यानों की प्रमुख शैलियां व अंग)3
11हरियाली (परिभाषा, स्थापना, भूमि की तैयारी, घास का चुनाव, विधियाँ, प्रबंधन)3
12पौध प्रसारण की विधियां (लैंगिक व वानस्पतिक प्रसारण, कलम, दाब कलम, कलिकायन, उपरोपण)4
13फलों की खेती-I (अंगूर, केला, पपीता की खेती)5
14फलों की खेती-II (आम, अमरूद, आँवला एवं नींबू वर्गीय फसलों की खेती)5
15औषधीय पौधों की उत्पादन तकनीक (सफेद मूसली, ईसवगोल, अश्वगंधा, हल्दी, लहसुन)3
16व्यावसायिक फसलों की खेती (लेमन घास, सिट्रोनेला घास, रतनजोत, खसघास एवं पोदीना)3
17फल परिरक्षण की तकनीक (सिद्धांत, विधियां, निर्जलीकरण, सुखाना, डिब्बाबंदी, भारत में भविष्य)4
18परिरक्षित उत्पाद एवं उनका विपणन (अचार, जैम, जैली, स्क्वेश, केचप, चिप्स तैयार करना)5
19कृषि अर्थशास्त्र (कृषि वित्त, सहकारिता सिद्धांत, फसल बीमा, किसान बैंक साख पत्र, ऋण योजना)3
20भू-सर्वेक्षण ( survey उपकरण, जरीव सर्वेक्षण विधि, क्षेत्र पुस्तिका, नक्शा व क्षेत्रफल गणना)3
कुल योग70
📋 पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, मुर्गीपालन एवं मत्स्य पालन MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
क्र.इकाई / अध्याय विवरणआवंटित अंक
1आहार एवं पोषण-1 (पशु आहार अवयव, वर्गीकरण, आदर्श आहार गुण, रबी/खरीफ चारे)4
2आहार एवं पोषण-2 (साइलेज एवं हे निर्माण, संतुलित आहार निर्धारण- दुधारू/गर्भवती गाय)4
3पशुचिकित्सा संबंधी औषधि व उपकरण (दवाओं की पहचान व उपयोग, चिकित्सा उपकरण)4
4पशुओं के सामान्य रोग-1 (खुरपका, मुँहपका एवं पशुप्लेग रोग का अध्ययन)4
5पशुओं के सामान्य रोग-2 (लंगडी, गलघोंटू, एन्थ्रेक्स एवं थनैला रोगों का अध्ययन)4
6पशुओं की जांच (उद्देश्य, गुणांकन विधि से गाय, भैंस एवं बैल का गुणांकन कार्ड)4
7मत्स्य पालन प्रबंध (मछलियों का आहार, बीज उत्पादन तकनीक, समस्याएं एवं निवारण)2
8शूकर पालन (गृह व्यवस्था, आहार, प्रजनन प्रणाली, रोग एवं आर्थिक विश्लेषण)2
9बकरी पालन (महत्व, नस्लें, प्रबंधन, प्रमुख रोग व आर्थिक विश्लेषण)4
10भेड़पालन (महत्व एवं क्षेत्र, भेड़ की विभिन्न नस्लें एवं उनकी उपयोगिता)3
11डेयरी उत्पाद-1 (वर्गीकरण, उच्च वसीय डेयरी उत्पाद: क्रीम, मक्खन एवं घी निर्माण)4
12डेयरी उत्पाद-2 (पनीर, खोआ, दही एवं रबड़ी तैयार करने की विधियाँ व संगठन)3
13हिमीकृत डेयरी उत्पाद (आइसक्रीम, कुल्फी परिभाषा, संगठन एवं निर्माण विधि)4
14संघनित डेयरी उत्पाद (दुग्ध चूर्ण एवं संघनित दूध परिभाषा, संगठन एवं निर्माण विधि)4
15डेयरी उत्पादों का विपणन (संग्रहण, परिवहन, भण्डारण, प्रमुख संस्थान व अनुसंधान केंद्र)3
16मुर्गीपालन (अण्डे की आंतरिक संरचना, उद्भवन, इनक्यूबेटर प्रकार व कार्यविधि, ब्रूडिंग)5
17मुर्गियों हेतु गृह व्यवस्था (स्थान चयन, आदर्श कुक्कुटशाला, डीप लिटर व पिंजड़ा प्रणाली)2
18कुक्कुट आहार व्यवस्था (आहार के अवयव, विधियां, स्टार्टर, ग्रोअर ब्रायलर व लेयर संतुलित आहार)2
19कुक्कुट रोग-1 (वेसीलरी व्हाइट डायरिया/पुलोरम रोग, फाउल पाक्स/कुक्कुट चेचक)3
20कुक्कुट रोग-2 (रानीखेत, काक्सीडियोसिस, चिरकालिक श्वसन शोध/CRD, बर्ड फ्ल्यू)5
कुल योग70

🏠 गृह विज्ञान संकाय (Home Science Group) – मुख्य विषय

📋 गृह प्रबंध, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
क्र.इकाई / अध्याय विवरणआवंटित अंक
1समय और शक्ति का प्रबंध, कार्य और सरलीकरण (बचत के सिद्धांत, साधन, कार्य तालिका)6
2गृह एवं परिवार (उत्तम गृह चुनाव के मापदण्ड, परिवार के प्रकार, आदर्श भारतीय गृह संकल्पना)9
3गृहिणी एक उपभोक्ता के रूप में (उपभोक्ता शिक्षण, समस्याएं, अधिकार एवं उत्तरदायित्व)6
4संतुलित आहार (सुपोषण, अल्पपोषण, कुपोषण के लक्षण, कारण, पौषणिकआहार का मापन)10
5आहार आयोजन (मूल सिद्धांत, गर्भावस्था, धात्री, किशोरावस्था, वृद्धावस्था व रोगी का भोजन)6
6पोषण शिक्षा (अवधारणा, कारण, विधियाँ – संपर्क एवं दूरवर्ती विधियाँ)3
7भोज्य पदार्थों का संरक्षण (अर्थ, महत्व, विधियाँ, पोषक तत्वों पर संरक्षण का प्रभाव)8
8भोजन स्वच्छता, विषाक्तता तथा बीमारियाँ (भोजन विषाक्तता कारण, पेचिस, दस्त, तपेदिक, पीलिया)11
9वस्त्र विज्ञान, परिसज्जा, कढ़ाई का इतिहास (कृत्रिम तंत्रों के गुण, रंगाई, बांधनी, चिकनकारी, फुलकारी)7
10धुलाई एवं शुष्क धुलाई (नील एवं कलफ लगाने की विधियाँ, शुष्क धुलाई का महत्व व विधियाँ)4
कुल योग70
📋 शरीर रचना, क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
क्र.इकाई / अध्याय विवरणआवंटित अंक
1रक्त परिवहन संस्थान (रक्त की रचना, कार्य, जमना, हृदय की रचना, धमनी, शिरा, लसिका तंत्र)11
2श्वसन संस्थान, प्रजनन संस्थान (फेफड़ों की रचना, रक्तशोधन, नर एवं मादा प्रजनन तंत्र अंग व कार्य)9
3नाड़ी संस्थान (नाड़ी कोष, मस्तिष्क, सुषुम्ना की रचना व कार्य, प्रतिवर्ती क्रिया, स्वचालित नाड़ी)6
4ज्ञानेन्द्रियां, नलिकाविहीन ग्रन्थियां (नेत्र, कान दोष व उपचार, जीभ, नासिका रचना; ग्रंथियों के कार्य)9
5प्राथमिक चिकित्सा (अस्थि भंग, रक्त स्त्राव उपचार, First aid box, घरेलू दुर्घटनाएं, कृत्रिम श्वसन)10
6संक्रामक रोग (फैलने के कारण, विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग, टायफाइड, एड्स लक्षण व उपचार)5
7पर्यावरण (पर्यावरण अपकर्ष कारण व मानव जीवन पर प्रभाव, जल संरक्षण, बाढ़ व भूकंप बाद के रोग)5
8किशोरावस्था (किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, विशेषताएं, समस्याएं एवं निदान)4
9बाल विकास (बालक-बालिका समानता व्यवहार, बालिका शिक्षा का महत्व, बाल अपराध कारण व सुधार)4
10जीवाणु विज्ञान (संरचना, दैनिक जीवन में जीवाणु की उपयोगिता, लाभप्रद एवं हानिकारक कार्य)7
कुल योग70
📋 विज्ञान के तत्व (Elements of Science) MP BOARD 2027
  • पूर्णांक: 70 | समय: 3:00 घंटे
क्र.इकाई / अध्याय विवरणआवंटित अंक
1प्रकाश, वर्ण विक्षेपण तथा वर्णक्रम (परावर्तन, अपवर्तन नियम, छाया, चन्द्रग्रहण व सूर्यग्रहण)8
2विद्युत चुम्बकत्व (विद्युत धारा द्वारा चुम्बकत्व, कूलॉम का नियम, विद्युत घण्टी रचना व कार्यप्रणाली)5
3विद्युत धारा का ऊष्मीय एवं रासायनिक प्रभाव (जूल का नियम, विद्युत मीटर गणना, विद्युत अपघटन)10
4आयतनात्मक विश्लेषण (विलयन की शक्ति, प्रतिशतता, नार्मलता, मानक विलयन आंकिक प्रश्न)3
5कोलाइड (कोलाइड परिभाषा, प्रकार, गुण, इमलशन, जैल, दैनिक जीवन व औषधि में उपयोग)5
6उत्प्रेरण (उत्प्रेरण का साधारण ज्ञान, प्रकार, लक्षण एवं दैनिक जीवन में उपयोग)4
7कार्बनिक अकार्बनिक यौगिक, पी.एच.मान, बफर विलयन (रासायनिक नाम व उपयोग, बफर विलयन महत्व)5
8बागवानी, पादप कार्यकी एवं पादप कुल (मिट्टी तैयारी, सब्जियों की खेती व रोग, औषधिय पौधे, क्रुसीफेरी)11
9वाष्पोत्सर्जन, प्रकाश संश्लेषण (प्रकार, क्रियाविधि, प्रभावित करने वाले कारक, महत्व)8
10पौधों में श्वसन (परिभाषा, प्रकार एवं क्रियाविधि)5
11जीवाणु विज्ञान (जीवाणु कोशिका की रचना, आकृति, प्रकार, विखण्डन, आर्थिक महत्व)6
कुल योग70

MP BOARD 2027- इन सभी विषयों (मनोविज्ञान, कृषि संकाय के तीनों विषय, और गृह विज्ञान संकाय के तीनों विषय) के प्रश्नपत्र में प्रश्न 1 से 5 तक कुल 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे (प्रत्येक 1 अंक)।
इसके बाद प्रश्न 6 से 12 तक 2-अंक वाले प्रश्न, 13 से 16 तक 3-अंक वाले प्रश्न, और 17 से 20 तक 4-अंक वाले दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे।

सभी विषयों के पीडीऍफ़ देखें

NOTE-

शैक्षणिक सत्र 2026-27, MP BOARD 2027 के लिए हिन्दी माध्यम के छात्रों के सभी प्रकार की शैक्षणिक सामग्री एम् पी बोर्ड स्टडी डाट काम ( https://mpboardstudy.com/) पर उपलब्ध है जबकि

अंग्रेजी माध्यम के लिए एम् पी बोर्ड इंग्लिश मीडियम डाट काम ( https://mpboardenglishmedium.com/) देखें . विमर्श पोर्टल डाट इन ( https://vimarshportal.in/) भी एक उपयोगी वेबसाईट है .

व्यावसायिक शिक्षा के लिए वोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)

लेटेस्ट अपडेट के लिए whats app ग्रुप में जुड़ें https://chat.whatsapp.com/KbKnl3RHBAn7ARGJARsQaI

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top