त्रैमासिक परीक्षा 2026 – कक्षा 9 वीं सामाजिक विज्ञान, मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

MP BOARD की कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान की त्रैमासिक परीक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र इस पोस्ट में दिया गया है विद्यार्थी इसका अवश्य अभ्यास करें , इसी प्रकार का प्रश्न पत्र आपको त्रैमासिक परीक्षा में प्राप्त हो सकता है

कक्षा 9वीं – त्रैमासिक परीक्षा (अभ्यास प्रश्न पत्र)

विषय: सामाजिक विज्ञान पूर्णांक: 75 समय: 3 घंटे 

प्रश्न 1: बहुविकल्पीय प्रश्न (6 अंक)

(प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है)

  1. फ्रांस की क्रांति कब प्रारंभ हुई? (अ) 1789 ई.(ब) 1799 ई.(स) 1804 ई.(द) 1815 ई.
  2. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है? (अ) 2.4%(ब) 3.2%(स) 4.2%(द) 2.8%
  3. पालमपुर गाँव में मुख्य क्रिया क्या है? (अ) विनिर्माण(ब) कृषि(स) दुकानदारी(द) परिवहन
  4. रूस का जार निकोलस द्वितीय किस वर्ष गद्दी से हटाया गया? (अ) 1905(ब) 1914(स) 1917(द) 1920
  5. लोकतंत्र किस भाषा के शब्द से बना है? (अ) लैटिन(ब) ग्रीक (यूनानी)(स) फ्रेंच(द) जर्मन
  6. भारत के बीचों-बीच से गुजरने वाली कर्क रेखा (23°30′ N) किस राज्य से नहीं गुजरती है? (अ) राजस्थान(ब) ओडिशा(स) छत्तीसगढ़(द) त्रिपुरा

प्रश्न 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (6 अंक)

  1. फ्रांस में आतंक का राज ………… से ………… तक रहा।
  2. भारत की मानक याम्योत्तर रेखा ………… डिग्री पूर्वी देशान्तर है जो मिर्जापुर से गुजरती है।
  3. पालमपुर में खेती के लिए बिजली की ट्यूबवेल का प्रयोग सबसे पहले ………… में हुआ।
  4. रूसी संसद को ………… कहा जाता है।
  5. पाकिस्तान में वर्ष 1999 में जनरल परवेज मुशर्रफ ने ………… तख्तापलट किया था।
  6. हिमालय की सबसे बाहरी श्रृंखला को ………… कहा जाता है।

प्रश्न 3: सत्य / असत्य लिखिए (6 अंक)

  1. लुई सोलहवें के समय फ्रांस का राजकोष खाली हो चुका था।
  2. लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है।
  3. पालमपुर में श्रम की कोई कमी नहीं है, विशेषकर मजदूरों की।
  4. कार्ल मार्क्स ने कहा था कि समाज पूंजीवादी है।
  5. लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के पास ही होनी चाहिए।
  6. प्रायद्वीपीय पठार एक प्राचीन भू-भाग (गोंडवाना लैंड का हिस्सा) है।

प्रश्न 4: सही जोड़ी बनाइए (6 अंक)

कॉलम ‘अ’कॉलम ‘ब’
1. स्टेट्स जनरल की बैठक(क) जिनेवा
2. इंदिरा पॉइंट(ख) 1789 ई.
3. पालमपुर की गैर-कृषि क्रिया(ग) सबसे दक्षिणी बिंदु
4. जेडब्लू लेनिन(घ) डेयरी और परिवहन
5. चीन की संसद(ङ) बोल्शेविक दल के नेता
6. रूस की क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी(च) नेशनल पीपुल्स कांग्रेस

प्रश्न 5: एक वाक्य में उत्तर दीजिए (6 अंक)

  1. ‘द सोशल कॉन्ट्रैक्ट’ (दार्शनिक पुस्तक) के रचयिता कौन थे?
  2. भारत की स्थलीय सीमा रेखा की कुल लंबाई कितनी है?
  3. पालमपुर में किसानों की पूँजी के मुख्य स्रोत क्या हैं?
  4. 1917 की रूसी क्रांति के समय रूस का सम्राट (जार) कौन था?
  5. लोकतंत्र का एक सरल और लोकप्रिय अर्थ क्या है?
  6. भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन सा है?

प्रश्न 6 से 17: दो अंकीय प्रश्न

(प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं)

  • प्रश्न 6: फ्रांसीसी समाज के कौन से वर्ग को करों से छूट प्राप्त थी?
  • प्रश्न 7: टाइथ और टाइल कर से क्या आशय है?
  • प्रश्न 8: भारत को भू-आकृतिक दृष्टि से कितने भागों में बाँटा गया है? नाम लिखिए।
  • प्रश्न 9: भाबर और तराई प्रदेश में क्या अंतर है?
  • प्रश्न 10: पालमपुर के पास किसानों के बीच भूमि किस प्रकार वितरित है?
  • प्रश्न 11: आधुनिक कृषि विधियों के दो नुकसान लिखिए।
  • प्रश्न 12: 1905 की ‘खूनी रविवार’ की घटना का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  • प्रश्न 13: जदीदी कौन थे?
  • प्रश्न 14: लोकतंत्र की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
  • प्रश्न 15: लोकतंत्र के खिलाफ दो तर्क दीजिए।
  • प्रश्न 16: भारत का अक्षांशीय और देशांतर विस्तार लगभग कितने डिग्री का है?
  • प्रश्न 17: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों के नाम लिखिए।

प्रश्न 18 से 20: तीन अंकीय प्रश्न

(प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं, सभी में अथवा का विकल्प है)

  • प्रश्न 18: फ्रांसीसी क्रांति के परिणामों का उल्लेख कीजिए।
    • अथवा
  • फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत किन सामाजिक परिस्थितियों के कारण हुई?
  • प्रश्न 19: पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट में कोई तीन अंतर लिखिए।
    • अथवा
  • हिमालय पर्वत श्रृंखला का भारत के निर्माण व जलवायु में क्या महत्व है?
  • प्रश्न 20: पूँजी और श्रम में क्या अंतर है? पालमपुर के उदाहरण से स्पष्ट करें।
    • अथवा
  • हरित क्रांति से क्या अभिप्राय है? इसके मुख्य लाभ लिखिए।

प्रश्न 21 से 22: चार अंकीय प्रश्न (8 अंक)

(प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं, दोनों में अथवा का विकल्प है)

  • प्रश्न 21: रूस की फरवरी क्रांति के परिणाम और प्रभावों का वर्णन करें।
    • अथवा
  • जार के शासनकाल में रूस के मजदूरों और किसानों की स्थिति कैसी थी?
  • प्रश्न 22: लोकतंत्र क्यों आवश्यक है? इसके पक्ष में चार मुख्य तर्क दीजिए।
    • अथवा
  • लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है जिसमें शासकों का चुनाव लोग करते हैं।” इस कथन की व्याख्या उदाहरण सहित कीजिए।

प्रश्न 23: मानचित्र आधारित प्रश्न (4 अंक)

(इसमें अथवा का विकल्प उपलब्ध है)

  • प्रश्न 23: भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए:(i) कर्क रेखा(ii) मानक याम्योत्तर (82°30′ E)(iii) चिल्का झील(iv) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अथवा

  • भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए:(i) अरावली पर्वत श्रेणी(ii) लक्ष्यद्वीप(iii) नर्मदा नदी(iv) इंदिरा पॉइंट

Note – आपके लिए यह उपयोगी हो सकता है –

त्रैमासिक परीक्षा 2026 – कक्षा 9 वीं हिंदी , मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

त्रैमासिक परीक्षा 2026 – कक्षा 9 वीं अंग्रेजी , मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

त्रैमासिक परीक्षा 2026 – कक्षा 9 वीं विज्ञान, मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

त्रैमासिक परीक्षा 2026 – कक्षा 9 वीं गणित , मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

त्रैमासिक परीक्षा 2026 – कक्षा 9 वीं संस्कृत , मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हिन्दी माद्यम के छात्रों के सभी प्रकार की शैक्षणिक सामग्री एम् पी बोर्ड स्टडी डाट काम ( https://mpboardstudy.com/) पर उपलब्ध है जबकि अंग्रेजी माध्यम के लिए एम् पी बोर्ड इंग्लिश मीडियम डाट काम ( https://mpboardenglishmedium.com/) देखें . विमर्श पोर्टल डाट इन ( https://vimarshportal.in/) भी एक उपयोगी वेबसाईट है .

व्यावसायिक शिक्षा के लिए वोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)

लेटेस्ट अपडेट के लिए whats app ग्रुप में जुड़ें https://chat.whatsapp.com/KbKnl3RHBAn7ARGJARsQaI

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top