
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए कक्षा 11 जीवविज्ञान (Biology) के लिए मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र ( महत्वपूर्ण प्रश्न आधारित ) दिया गया है . यह अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के सिलेबस और बोर्ड पैटर्न पर आधारित है
इसके अतिरिक्त कक्षा 11 वीं के इंग्लिश , संस्कृत , गणित, रसायन , भौतिक , भूगोल , इतिहास आदि विषयों के भी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पात्र इस वेबसाईट पर दिए गए है . मुख्य परीक्षा तक वेबसाईट को दिन में कम से कम एक बार अवश्य चेक करें . नियमित अपडेट होगी
अंग्रेजी मीडियम के प्रश्न पत्र व् अन्य सामग्री के लिए इस वेबसाइट / लिंक को देखें – https://mpboardenglishmedium.com/
स्कूल ग्रुप में लिंक आने का इंतज़ार न करें वेबसाईट का नाम /लिंक स्वयं नोट करें व् स्वयं मोबाइल / टेबलेट /कंप्यूटर में पढ़ें
हिन्दी माध्यम के लिए – https://mpboardstudy.com/
अंग्रेजी माध्यम के लिए – www.mpboardenglsihmdium.com देखें .
व्यावसासिक शिक्षा के लिए ( वोकेशनल एजुकेशन ) – www.vocationaleducation.in देखें .
अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 11 जीवविज्ञान (Biology) मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र 2026-27 (MP Board)
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 11वीं | विषय – जीव विज्ञान (Biology)
समय: 3 घंटे | पूर्णांक: 70
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 28 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 12 तक कुल 07 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित हैं। इन प्रश्नों में कोई विकल्प (अथवा) नहीं दिया गया है।
- प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक कुल 04 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं। इनमें आंतरिक विकल्प (अथवा) दिया गया है।
- प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक कुल 04 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं। इनमें भी आंतरिक विकल्प (अथवा) दिया गया है।
- जहाँ आवश्यक हो, स्वच्छ एवं नामांकित रेखाचित्र बनाइए तथा वैज्ञानिक नाम लिखिए।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
-
द्विनाम नामकरण पद्धति (Binomial Nomenclature) के प्रतिपादक वैज्ञानिक कौन हैं?
(अ) अरस्तू (ब) कैरोलस लीनियस (स) आर. एच. व्हिटेकर (द) थिओफ्रेस्टस -
किस पादप वर्ग को ‘पादप जगत का उभयचर’ (Amphibians of the Plant Kingdom) कहा जाता है?
(अ) शैवाल (ब) ब्रायोफाइटा (स) टेरिडोफाइटा (द) जिम्नोस्पर्म -
कोशिका का ‘शक्ति गृह’ (Powerhouse of the Cell) किसे कहा जाता है?
(अ) राइबोसोम (ब) लाइसोसोम (स) माइटोकॉन्ड्रिया (द) गॉल्जीकाय -
प्रोटीन की रचनात्मक इकाई (Monomer) निम्नलिखित में से क्या होती है?
(अ) ग्लूकोज (ब) वसीय अम्ल (स) अमीनो अम्ल (द) न्यूक्लियोटाइड -
प्रकाश संश्लेषण की प्रकाशिक अभिक्रिया (Light Reaction) हरितलवक के किस भाग में संपन्न होती है?
(अ) स्ट्रोमा (ब) ग्रेना (थायलाकोइड) (स) बाह्य झिल्ली (द) मैट्रिक्स -
मनुष्य के हृदय में कुल कितने कक्ष (Chambers) पाए जाते हैं?
(अ) दो (ब) तीन (स) चार (द) पांच
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- पाँच जगत वर्गीकरण प्रणाली सन् 1969 में वैज्ञानिक ………………….. द्वारा प्रस्तावित की गई थी।
- स्पंजों (संघ पोरीफेरा) में जल परिवहन के लिए विशिष्ट ………………….. तंत्र पाया जाता है।
- प्याज, लहसुन एवं एलोवेरा ………………….. कुल के प्रमुख पादप उदाहरण हैं।
- अर्द्धसूत्री विभाजन (Meiosis) की ………………….. अवस्था में जीन विनिमय (Crossing Over) की क्रिया होती है।
- ग्लाइकोलाइसिस की क्रिया कोशिका के ………………….. में संपन्न होती है।
- सर्वदाता (Universal Donor) रक्त समूह ………………….. होता है।
प्रश्न 3. सत्य/असत्य लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- विषाणु (Virus) को सजीव और निर्जीव के बीच की संयोजक कड़ी माना जाता है।
- द्विबीजपत्री पादपों की पत्तियों में समांतर शिराविन्यास पाया जाता है।
- प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में सुसंगठित केंद्रक झिल्ली का अभाव होता है।
- एंजाइम रासायनिक रूप से कार्बोहाइड्रेट प्रकृति के होते हैं।
- ऑक्सिन (Auxin) एक प्रमुख पादप वृद्धि हार्मोन है।
- मानव शरीर में हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड के परिवहन में सहायक होता है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए: (5 × 1 = 5 अंक)
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
|---|---|
| (1) लाइकेन (Lichen) | (A) आत्मघाती थैली |
| (2) जाइलम ऊतक | (B) शैवाल एवं कवक का सहजीवन |
| (3) लाइसोसोम | (C) क्रेब्स चक्र (Krebs Cycle) |
| (4) माइटोकॉन्ड्रिया का मैट्रिक्स | (D) पेसमेकर (हृदय की धड़कन) |
| (5) एस. ए. नोड (SA Node) | (E) जल एवं खनिज का संवहन |
प्रश्न 5. एक वाक्य/शब्द में उत्तर लिखिए: (5 × 1 = 5 अंक)
- वर्गीकरण की सबसे छोटी या आधारभूत इकाई क्या है?
- केंचुआ किस जंतु संघ (Phylum) का प्राणी है?
- कोशिका चक्र की किस प्रावस्था में डी.एन.ए. (DNA) का द्विगुणन होता है?
- फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए किस गैसीय पादप हार्मोन का उपयोग किया जाता है?
- एक स्वस्थ मनुष्य का सामान्य रक्तदाब (Blood Pressure) कितना होता है?
प्रश्न 6. द्विनाम नामकरण पद्धति के कोई दो मुख्य नियम लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 7. विषमबीजाणुता (Heterospory) क्या है? इसके दो उदाहरण दीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 8. पर्णविन्यास (Phyllotaxy) किसे कहते हैं? इसके प्रकारों के नाम लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 9. प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका में कोई दो प्रमुख अंतर लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 10. पेप्टाइड बंध (Peptide Bond) एवं ग्लाइकोसिडिक बंध को संक्षेप में परिभाषित कीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 11. प्रकाश श्वसन (Photorespiration) क्या है? यह किन पौधों में पाया जाता है? (2 अंक)
प्रश्न 12. ज्वारीय आयतन (Tidal Volume) तथा जैव क्षमता (Vital Capacity) को परिभाषित कीजिए। (2 अंक)
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं – आंतरिक विकल्प सहित)
प्रश्न 13. जिम्नोस्पर्म (अनावृतबीजी) तथा एंजियोस्पर्म (आवृतबीजी) पौधों में कोई तीन मुख्य अंतर स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा / OR
संघ आर्थ्रोपोडा (Arthropoda) के तीन प्रमुख लक्षण एवं तीन उदाहरण लिखिए।
प्रश्न 14. समसूत्री विभाजन (Mitosis) एवं अर्द्धसूत्री विभाजन (Meiosis) में कोई तीन मुख्य अंतर लिखिए। (3 अंक)
अथवा / OR
तरल मोजेक मॉडल (Fluid Mosaic Model) के अनुसार प्लाज्मा झिल्ली की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।
प्रश्न 15. ऑक्सी श्वसन (Aerobic Respiration) और अनॉक्सी श्वसन (Anaerobic Respiration) में कोई तीन अंतर स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा / OR
निम्नलिखित पादप हार्मोनों के एक-एक प्रमुख कार्य लिखिए:
(i) जिबरेलिन (Gibberellin) (ii) साइटोकाइनिन (Cytokinin) (iii) एब्सिसिक अम्ल (ABA)
प्रश्न 16. रक्त (Blood) और लसीका (Lymph) में कोई तीन प्रमुख अंतर स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा / OR
मनुष्य में श्वसन के दौरान गैसों (O2 और CO2) के परिवहन की क्रियाविधि को संक्षेप में समझाइए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं – आंतरिक विकल्प सहित)
प्रश्न 17. द्विबीजपत्री तने (Dicot Stem) और एकबीजपत्री तने (Monocot Stem) की आंतरिक संरचना में कोई चार प्रमुख अंतर स्पष्ट कीजिए। (4 अंक)
अथवा / OR
मेंढक (Rana tigrina) के पाचन तंत्र अथवा जनन तंत्र का स्वच्छ एवं नामांकित रेखाचित्र बनाकर संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
प्रश्न 18. अर्द्धसूत्री विभाजन की पूर्वावस्था-I (Prophase-I) की विभिन्न उप-अवस्थाओं (लेप्टोटीन, जाइगोटीन, पैकीटीन, डिप्लोटीन, डायकाइनेसिस) का सचित्र वर्णन कीजिए। (4 अंक)
अथवा / OR
डी.एन.ए. (DNA) की वाटसन एवं क्रिक द्विकुंडलित संरचना (Double Helix Structure) का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाकर प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 19. C3 एवं C4 पौधों में कोई चार मुख्य अंतर स्पष्ट कीजिए तथा केल्विन चक्र (Calvin Cycle) का संक्षिप्त विवरण दीजिए। (4 अंक)
अथवा / OR
ग्लाइकोलाइसिस (Glycolysis) क्रिया के प्रमुख चरणों का केवल आरेखीय प्रवाह चित्र (Flowchart) बनाइए।
प्रश्न 20. मानव हृदय की आंतरिक संरचना (Internal Structure of Human Heart) का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए तथा दोहरे परिसंचरण (Double Circulation) को स्पष्ट कीजिए। (4 अंक)
अथवा / OR
मानव श्वसन तंत्र (Human Respiratory System) का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाकर अंतःश्वसन एवं निःश्वसन की क्रियाविधि को समझाइए।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हिन्दी माद्यम के छात्रों के सभी प्रकार की शैक्षणिक सामग्री एम् पी बोर्ड स्टडी डाट काम ( https://mpboardstudy.com/) पर उपलब्ध है जबकि अंग्रेजी माध्यम के लिए एम् पी बोर्ड इंग्लिश मीडियम डाट काम ( https://mpboardenglishmedium.com/) देखें . विमर्श पोर्टल डाट इन ( https://vimarshportal.in/) भी एक उपयोगी वेबसाईट है .
व्यावसायिक शिक्षा के लिए वोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)
लेटेस्ट अपडेट के लिए whats app ग्रुप में जुड़ें https://chat.whatsapp.com/KbKnl3RHBAn7ARGJARsQaI







