Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगमी 7 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो रही है . Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु ब्लू प्रिंट वार्षिक परीक्षा के अनुरूप होंगे ( लिंक में देखें ) I Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 12 हिन्दी का प्रश्न पत्र सम्पूर्ण सिलेबस के आधार तैयार किया जा रहा है I Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र नीचे दिया गया है –
Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु : कक्षा 12 हिन्दी सिलेबस –
Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 12 हिन्दी सिलेबस शैक्षणिक केलेंडर के अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे .
Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 12 हिन्दी प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 हिंदी (Hindi) में 32 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न objective types
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 07 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 07 अंक
5 . सत्य /असत्य 06 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10 प्रश्न , 3 अंक के 4 व् 4 अंक के 4 प्रश्न पूंछे जायेंगे I
इस प्रकार 1 अंक के 32 x 1 = 32
2 अंक के 10 x 2 = 20
3 अंक के 4 x3 = 12
4 अंक के 4 x 4 = 16
कुल 80 अंक का प्रश्न पत्र होगा
Pre board exam 2026 : कक्षा 12 हिंदी ( Hindi) मॉडल पेपर

कक्षा 12 विषय: हिंदी (Hindi)
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक- 80
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए
6.प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए
7.प्रश्न क्र. 20 से 23 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए
प्रश्न 1 सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ गीत हरिवंशराय बच्चन के काव्य-संग्रह से लिया गया है –
(अ) निशा निमंत्रण
(ब) एकांत संगीत
(स) सतरंगिणी
(द) मधुशाला
II. पतंग कविता किसके लिए प्रसिद्ध है
(अ) प्रतीकों के लिए (ब) चित्र विधान के लिए (स) बिंब विधान के लिए (द) व्यंग्यअर्थ के लिए
(iii) बाजार दर्शन पाठ के लेखक हैं-
(अ) धर्मवीर भारती (ब) जैनेंद्र कुमार (स) विष्णु खरे (द) महादेवी वर्मा
iv. काव्य में जहाँ उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताया जाता है, वहां अलंकार होता है –
(अ) संदेह (ब) विरोधाभास (स) भ्रांतिमान (द) व्यतिरेक
v.iv. टीवी पर प्रसारित खबरों में सबसे महत्वपूर्ण है
(अ) विजुअल (ब) नेट
(स) बाइट (द) उपर्युक्त सभी
vi. ‘कल मैं भी आपके साथ चलूंगा।’ वाक्य में निपात शब्द है-
(अ) कल (ब) आपके (स) भी (द) मैं
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i ओज गुण में ————— पाया जाता है ( वीर रस / करुण रस )
ii ‘रामचरित मानस’ महाकाव्य की भाषा ______ है (ब्रज / अवधी)
iii. स्थाई भाव की संख्या मानी गई है (10/ 12)
iv मैं बना बना कितने जग रोज मिटाता हूं में —————- अलंकार है – (यमक/ पुनरुक्ति प्रकाश )
v. किशन दा ने यशोधर बाबू को ———–उधार भी दिए ( 100 रूपये / 50 रुपये )
vi. सम्पादकीय को _____ आवाज माना जाता है। (अखबार की / आम जनता की)
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए 1×7 = 7
| “अ” | “ब” |
| छायावाद के प्रवर्तक कवि | उल्टा पिरामिड |
| चौपाई छन्द | कथानक |
| इसमें अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है | आचार्य रामचंद्र शुक्ल |
| अतीत में दबे पाँव | यात्रा वृतांत |
| अलंकार काव्य की आत्मा | संदेह अलंकार |
| कहानी का केंद्र बिंदु | 16 मात्राएँ |
| समाचार लेखन की शैली | जयशंकर प्रसाद |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×7 =7
i. शांत रस के स्थाई भाव का नाम लिखिए।थी ?
ii . किसकी आवाज़ मृत – गाँव में संजीवनी शक्ति भरती रहती थी ?
iii. सोरठा छन्द मात्राओं की दृष्टि से किस छन्द का उल्टा होता है ?
iv. ‘सूरज का सांतवा घोड़ा’ किसकी रचना है ?
v.आम तौर पर रेडियो नाटक की अवधि कितनी होती है ?
vi “H.T.M.L” का फुल फ़ार्म लिखिए ।
vii ‘पानी पानी होना’ मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए I
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
(i) जिद आया बालक आँगन में ठुनक रहा है
(ii) भारत का पहला छापाखाना दिल्ली में लगाया गया
(iii) सरस्वती पत्रिका का संपादन हजारी प्रसाद द्विवेदी ने किया है
iv. रेडियो नाटक में संवाद का कोई महत्व नहीं है
(v) शब्द गुणों की संख्या तीन होती है।
(vi) क्षेत्र विशेष में बोले जाने वाले शब्द क्षेत्रीय शब्द कहलाते हैं ।
प्रश्न .6. रीतिकाल की कोई दो विशेषताएं लिखिए (2)
अथवा
प्रगतिवादी काव्य की विशेषताएं लिखिए ?
प्रश्न 7. कवि हरिवंश राय बच्चन को यह वास्तविक संसार क्यों अच्छा नहीं लगता(2)
अथवा
दिशावों को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है ?
प्रश्न 8. सांगरूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए I (2)
अथवा
करुण रस की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए
प्रश्न 9.बिम्ब विधान किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए (2)
अथवा
सवैया छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए
प्रश्न 10. निबंध को गद्य की कसौटी क्यों कहा जाता है (2)
अथवा
रेखाचित्र और संस्मरण में कोई दो अंतर लिखिए
प्रश्न 11. भक्तिन की कहानी अधूरी है, लेखिका महादेवी ने ऐसा क्यों कहा ? (2)
अथवा
लगान ना चुकाने पर जमींदार ने भक्तिन को क्या सजा दी ?
प्रश्न.12.
मुहावरे और लोकोक्ति में दो प्रमुख अंतर लिखिए ? (2)
अथवा
राष्ट्र भाषा एवं राजभाषा में दो प्रमुख अंतर लिखिए ?
प्रश्न.13. शब्द शक्ति से क्या अभिप्राय है यह कितने प्रकार की होती है(2)
अथवा
लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत क्यों कहा हैं ?
प्रश्न 14. मुअनजो-दड़ों की जल संस्कृति की दो विशेषताएं लिखिए ? (2)
अथवा
जूझ कहानी के प्रमुख पात्र की दो विशेषताएं लिखिए ?
प्रश्न 15. एक अच्छे लेखन की प्रमुख विशेषताएं लिखिए (2)
अथवा
संपादकीय लेखन क्या है इसमें किस प्रकार की बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए
प्रश्न 16. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला ‘ अथवा हरिवंश राय बच्चन के साहित्य की काव्यगत विशेषताएं लिखिए- (3)
(i) दो रचनाएं ( ii) भाव पक्ष (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न17. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर महादेवी वर्मा अथवा फनीश्वरनाथ रेणु का साहित्यिक परिचय लिखिए (3)
(i) दो रचनाएं ( ii ) भाषा -शैली (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. “मन के हारे हार है मन के जीते जीत ” का भाव पल्लवन कीजिये (3)
अथवा
विद्यालय में वार्षिक उत्सव आयोजन हेतु एक विज्ञापन बनाकर लिखिए
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश/ काव्यांश को पढ़कर नीचे विष्णु के उत्तर लिखिए – (3)
“आदर्श व्यक्ति कर्मशीलता में ही अपने जीवन की सफलता समझता है जीवन का प्रत्येक क्षण वह चार्म में लगाता है। विश्राम और विनोद के लिए उसके पास निश्चित समय रहता है। शेष समय जन सेवा में व्यतीत होता है। हाथ पर हाथ रख कर बैठने को वह मृत्यु के समान समझता है। काम करने की उसमें लगन होती है,उत्साह होता है। विपत्तियों में भी वह अपने चरित्र का परिचय देता है। धैर्य की कुदाली से वह बड़े बड़े संकट पर्वतों को ढहा देता है उसकी कार्यकुशलता देखकर लोग दांतों तले ऊँगली दबाते हैं। संतोष उसका धन है। वह परिस्थितियों का दास नहीं है। / परिस्थितियाँ उसकी दासी हैं।”
(i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) उपर्युक्त गद्यांश में वर्णित व्यक्ति के गुणों का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
अथवा
” कल जो हमारी सभ्यता पर हँसे थे अज्ञान से,
आज लज्जित हो रहे हैं, अधिक अनुसंधान से ।
जो आज प्रेमी है हमारे भक्त कल होंगे वहीं,
जो आज व्यर्थ विरक्त है अनुरक्त कल होंगे वहीं ।
सब देश विद्या प्राप्ति को
सतत यहाँ आते रहे,
सुरलोक में भी गीत ऐसे
देव-गण गाते रहे,
है धन्य भारतवर्ष वासी,
धन्य भारतवर्ष है,
सुरलोक से भी सर्वथा,
उसका अधिक उत्कर्ष है ॥”
(i) उपर्युक्त काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) प्रस्तुत काव्यांश का भाव स्पष्ट कर लिखिए
(iii) देवगण कैसे गीत गाते रहे हैं ।
प्रश्न 20 . निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ संदर्भ – प्रसंग तथा सौंदर्य बोध सहित लिखिए ? 4
धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूतु कहौ, जोलहा कहौ कोऊ।
काहू की बेटी सों, बेटा न ब्याहब, काहू की जाति बिगार न सोऊ।
तुलसी सरनाम गुलामु है राम को, जाको, रुचै सो कहै कछु ओऊ।
माँगि कै खैबो, मसीत को सोईबो, लैबो को, एकु न दैबे को दोऊ॥
अथवा
‘कविता एक खिलना है फूलों के बहाने
कविता का खिलना भला फूल क्या जाने!
बाहर भीतर इस घर, उस घर
बिना मुरझाए महकने के माने
फूल क्या जाने?’
प्रश्न 21 . निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए ? 4
सेवक-धर्म में हनुमान जी से स्पर्धा करने वाली भक्तिन किसी अंजना की पुत्री न होकर एक अनामधन्या गोपालिका की कन्या है- नाम है लछमिन अर्थात् लक्ष्मी। पर जैसे मेरे नाम की विशालता मेरे लिए दुर्वह है, वैसे ही लक्ष्मी की समृद्धि भक्तिन के कपाल की कुंचित रेखाओं में नहीं बँध सकी। वैसे तो जीवन में प्रायः सभी को अपने-अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है; पर भक्तिन बहुत समझदार है, क्योंकि वह अपना समृद्धि-सूचक नाम किसी को बताती नहीं। केवल जब नौकरी की खोज में आई थी, तब ईमानदारी का परिचय देने के लिए उसने शेष इतिवृत्त के साथ यह भी बता दिया; पर इस प्रार्थना के साथ कि मैं कभी नाम का उपयोग न करूँ।
अथवा
मेरे भ्रमण की भी एकांत साथिन भक्तिन ही रही है। बदरी-केदार आदि के ऊँचे-नीचे और तंग पहाड़ी रास्ते में जैसे वह हठ करके मेरे आगे चलती रही है, वैसे ही गाँव की धूलभरी पगडंडी पर मेरे पीछे रहना नहीं भूलती। किसी भी समय, कहीं भी जाने के लिए प्रस्तुत होते ही मैं भक्तिन को छाया के समान साथ पाती हूँ।
प्रश्न 22. सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को उत्तर पुस्तिका की पुनर्गणना हेतु आवेदन पत्र लिखिए
अथवा
अपने मित्र को हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई पत्र लिखिए
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए
i दैनिक जीवन में इंटरनेट का महत्व
ii जीवन में खेलों का महत्व
iii बिनु पानी सब सून
iv प्रदूषण का बढता प्रभाव
v विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 12
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भौतिक शास्त्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 रसायन शास्त्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 गणित
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 जीव विज्ञान
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 इतिहास
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 राजनीति शास्त्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भूगोल
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अर्थशास्त्र
Pre board exam 2026 : मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
——————————————————————–
यूटयूब –
3. ICT INDIA https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg







