Pre Board exam 2026 हेतु लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगामी 7 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो रही है . Pre Board exam 2026 हेतु ब्लू प्रिंट वार्षिक परीक्षा के अनुरूप होंगे ( लिंक में देखें ) I Pre Board exam 2026 हेतु कक्षा 10 हिंदी (HINDI) का प्रश्न पत्र सम्पूर्ण सिलेबस के आधार तैयार किया जा रहा है I Pre Board exam 2026 हेतु मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र नीचे दिया गया है –
Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 हिंदी (HINDI) सिलेबस
Pre Board exam 2026 हेतु कक्षा 10 हिंदी (HINDI) सिलेबस शैक्षणिक केलेंडर के अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे .
Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 हिंदी (HINDI) प्रश्न पत्र प्रारूप
Pre Board exam 2026 कक्षा 10 के हिंदी विषय के प्रश्न पत्र प्रारूप को समझते हैं –
कक्षा 10 हिंदी (Hindi ) में 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जाते है
1 .सही विकल्प चुनिए 6
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 6
3 . रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 6
4 सही जोड़ी मिलाइए 6
5. सत्य /असत्य लिखिए 6
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 12 प्रश्न , 3 अंक के 3 प्रश्न व् 4 अंक के 3 प्रश्न प्री बोर्ड परीक्षा में पूंछे जायेंगे .
Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 हिंदी (HINDI) प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

प्री बोर्ड परीक्षा 2025-26
कक्षा 10 विषय: हिंदी (Hindi)
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक- 75
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए
6.प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए
7.प्रश्न क्र. 21 से 23 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए
- प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. उत्साह कविता की शैली है –
अ. संबोधन शैली ब. सूत्रात्मक शैली स कथात्मक शैली द. मुहावरेदार शैली
II. छायावाद के प्रतिनिधि कवि हैं –
(अ) जयशंकर प्रसाद (ब) सूरदास (स) ऋतुराज (द) मैथलीशरण गुप्त
(iii) जुगुप्सा रस का स्थाई भाव है
(अ) अद्भुत (ब) वीभत्स (स) रौद्र (द) भयानक
iv. काव्य के भेद होते हैं –
(अ) एक (ब) दो (स) तीन (द) चार
v.सूर के आराध्य है-
(अ) श्रीराम (ब) शिव
(स) श्री कृष्ण (द) गुरु नानक
vi. हिन्दी का स्मरण शिल्प में लिखा गया पहला उपन्यास माना जाता है –
(अ) मैला आंचल (ब) देहाती दुनियां
(स) ग्राम सुधार (द) स्मृतिशेष
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i सूरदास ने हारिल पक्षी की तुलना —————–से की है (उद्धव / गोपियों )
ii आधुनिक हिन्दी कविता का प्रारम्भ संवत ——–से माना जाता है ( 1900 / 1901 / 2000 )
iii. जीवनी — ——– की लिखी जाती है (स्वयं / मह्पुरुष )
iv बालगोविन भगत पाठ ————— विधा का है (रेखाचित्र / संस्मरण )
v. विद्यालय शब्द में ————– संधि है (स्वर / व्यंजन )
vi. देवी देवतावों का निवास —————- कहलाता है ( खेदुम /युमथांग )
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए 1×6 = 6
| “अ” | “ब” |
| रस के अंग | अतिशयोक्ति अलंकार |
| आम के आम गुठलियों के दाम | महाकाव्य |
| साना साना हाथ जोडि | मधु कांकरिया |
| अत्यंत बढ़ा चढ़ा कर वर्णन | द्वंद्व समास |
| माता -पिता | दोहरा लाभ होना |
| पृथ्वीराज रासो | चार |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×6 =6
i. ‘यह दन्तुरित मुस्कान’ कविता में कौन जान दाल देगी ?
ii . ” अट नहीं रही कविता” किस बात को प्रकट करती है ?
iii. बेटे के मरने पर बालगोविन भगत क्या कर रहे थे ?
iv. रिपोर्ताज किस भाषा का शब्द है ?
v. ” एक अनार सौ बीमार ” मुहावरे का अर्थ क्या है ?
vi लेखक अज्ञेय ने भारत लौटकर रेलगाड़ी में बैठे बैठे कौन सी कविता लिखी ?
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
(i) अच्छे लोग परहित के लिए दौड़े चले आते है ।
(ii) करुण रस का स्थाई भाव शोक है ।
(iii) दोहा छन्द के विषम चरणों में 11 – 11 मात्राएँ होती हैं ।
iv. यदि गद्य कवियों की कसौटी है तो निबंध गद्य की कसौटी है
(v) जी जीता न जा सके उसे अजेय कहते हैं ।
(vi) मन्नू भंडारी के पिता रसोई को “कबाब खाना ” कहते थे I
प्रश्न .6. प्रयोगवाद की कोई दो विशेषताएं लिखिए (2)
अथवा
रीतिकाल की कोई दो विशेषताएं लिखिए ?
प्रश्न7. नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित विन्दुवों के आधार पर लिखिए (2)
(i) दो रचनाएं ( ii ) भाव पक्ष – कला पक्ष (iii) साहित्य में स्थान
अथवा
तुलसीदास की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित विन्दुवों के आधार पर लिखिए (2)
(i) दो रचनाएं ( ii ) भाव पक्ष – कला पक्ष (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 8. कृष्ण के प्रति अपने अन्यय प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है (2)
अथवा
उद्वव के व्यवहार की तुलना किस – किस से की गई हैं
प्रश्न 9. परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष टूट जाने के लिए कौन – कौन से तर्क दिए (2)
अथवा
लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या क्या विशेषताएं बताई ?
प्रश्न 10. छंद किसे कहते हैं ? छंद के प्रकार के नाम लिखिए (2)
अथवा
स्मृति को पाथेय बनाने से कवि प्रसाद जी का काया आशय है ?
प्रश्न 11. स्थाई भाव व् संचारी भाव में कोई दो अंतर लिखिए (2)
अथवा
अन्योक्ति अलंकार किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए I
प्रश्न.12. आत्मकथा और जीवनी में कोई दो अंतर लिखिए ? (2)
अथवा
कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए ?
प्रश्न.13. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर मन्नू भंडारी अथवा यशपाल का साहित्यिक परिचय लिखिए (2)
(i) दो रचनाएं ( ii ) भाषा -शैली (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 14. नबाब साहब द्वारा खीरा खाने की तैयारी का वर्णन लखनवी अंदाज पाठ के आधार पर कीजिये ? (2)
अथवा
मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है ?
प्रश्न 15. झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था ? (2)
अथवा
संस्कृति पाठ के अनुसार सभ्यता क्या है ? लिखिए
प्रश्न 16. निम्नलिखित समास विग्रह कर उनका नाम लिखिए- ( कोई दो ) (2 )
(i) पंचवटी ( ii) यथाशक्ति (iii) नीलाम्बर
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिये ( कोई दो )
(i) आँखे भर आना ( ii ) एक पंथ दो काज (iii) खून पसीना एक करना
प्रश्न17. भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है ?
अथवा
बच्चे माता- पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं ?
प्रश्न 18. निम्नलिखित काव्यांश का सन्दर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)
ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी।
अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी।
पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।
ज्यौं जल माह तेल की गागरि, बूंद न ताकौं लागी।
प्रीति-नदी में पाउँ न बोर्यो, दृष्टि न रूप परागी।
‘सूरदास’ अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी।
अथवा
मधुप गुनगुना कर कह जाता कौन कहानी अपनी,
मुरझा कर गिर रही पत्तियां देखो कितनी आज धनि.
इस गंभीर अनंत नीलिमा में अस्संख्य जीवन-इतिहास-
यह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मलिन उपहास II
प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिये – (3)
“मूर्ति संगमरमर की थी। टोपी की नोक से कोट के दूसरे बटन तक कोई दो फुट ऊँची। जिसे कहते है। और सुंदर थी। नेता जी सुंदर लग रहे थे। कुछ-कुछ मासूमों और कमसिन। फौजी वर्दी। मूर्ति को देखते ही ‘दिल्ली चलो’ और ‘तुम मुझे खून दो……’ बगैरह याद आने लगते थे। इस दृष्टि से यह सफल और सराहनीय प्रयास था।”
अथवा
“अपने ऊहापोहों से बचने के लिए हम स्वयं किसी शरण, किसी गुफ़ा को खोजते हैं जहाँ अपनी दुश्चिताओं, दुर्बलताओं को छोड़ सकें और वहाँ से फिर अपने लिए एक नया तिलिस्म गढ़ सकें। हिरन अपनी ही महक से परेशान पूरे जंगल में उस वरदान को खोजता है जिसकी गमक उसी में समाई है। “
प्रश्न 20 . पानी की बर्बादी रोकने के लिए एक विज्ञापन तैयार कर लिखिए 3
अथवा
मेर प्रिय खेल “क्रिकेट: के समबन्ध में दो मित्रों के बीच संवाद लिखिए
प्रश्न 21 . निम्नलिखित अपठित काव्यांश / गद्यांश को पढ़कर पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ? 4
वीरों का कैसा हो बसंत?
आ रही हिमालय से पुकार
है उदधि गरजता बार-बार
प्राची, पश्चिम, भू-नभ उपार,
सब पूछ रहे हैं दिग-दिगंत,
वीरों का कैसा हो बसंत?
(i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) वीरों का बसंत कैसा होना चाहिए?
(iii) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
अथवा
एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देता है। भारत एक अनोखा राष्ट्र है, जिसका निर्माण विविध भाषा, संस्कृति, धर्म के तानों-बानों, अहिंसा और न्याय के सिद्धान्तों पर आधारित स्वाधीनता संग्राम तथा सांस्कृतिक विकास के समृद्ध इतिहास दद्वारा एकता के सूत्र में बाँधकर हुआ है। हम इतिहास की बात करें या वर्तमान की भारतवर्ष में कला एवं संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन हर समय एवं हर स्थान पर हुआ है। नृत्य, संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला, वास्तुकला इत्यादि से समृद्ध भारत की पहचान पूरे विश्व में है। भारतीय वास्तुकला एवं मूर्तिकला की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। इस कला की कहानी लगभग पाँच हजार वर्ष पूर्व सिंधु घाटी की सभ्यता से आरंभ होती है। इसके दो प्रमुख नगरों: मोहनजोदाड़ो और हड़प्पा में अच्छी सड़कें, दो मंजिले मकान, स्नान-घर, पक्की ईटों के प्रयोग के सबूत मिले हैं। गुजरात के लोथल नामक स्थान की खुदाई से पता चलता है कि वहाँ नावों से सामान उतारने के लिए 216 x 37 मीटर लम्बी-चौड़ी तथा 15 फीट गहरी गोदी बनी हुई थी। ये लोग मिट्टी, पत्थर, धातु, हड्डी, काँच आदि की मूर्तियों एवं खिलौने बनाने में कुशल थे। धातु से बनी एक मूर्ति में एक नारी को कमर पर हाथ रखे नृत्य मुद्रा में दर्शाया गया है। दूसरी मूर्ति पशुपतिनाथ शिव की तथा तीसरी मूर्ति दाढ़ी वाले व्यक्ति की है। ये तीनों मूर्तियाँ कला के सर्वश्रेष्ठ नमूने हैं। मूर्ति का श्रेष्ठ होना मूर्तिकार के कौशल पर निर्भर करता है। मूर्ति की प्रत्येक भावभंगिमा को दर्शाने में मूर्तिकार जी-जान लगा देता है। भारत के प्रत्येक कोने में इस प्रकार की विभिन्न कलाएँ हमारी संस्कृति में प्रतिबिंबित होती हैं। इस अतुलनीय निधि का बचाव और प्रचार-प्रसार ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना है।
(i) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) भारत को ‘अनोखा राष्ट्र’ कहने से लेखक का तात्पर्य है ?
(iii) उपर्युक्त गद्यांश हमें क्या सन्देश देता है ।
प्रश्न 22. अपने जिले के जिलाधीश महोदय को परीक्षाकाल में हो रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए 4
अथवा
अपने मित्र को अपने भाई की शादी में सम्मिलित होने के लिए पत्र लिखिए
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए 4
i विज्ञान की प्रगति का मानव जीवन में महत्व
ii स्वच्छ भारत अभियान
iii मानव प्रगति में कंप्यूटर
iv पुस्तकालय का महत्व
v वृक्षारोपण
अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 10
Pre Board exam 2026- मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 गणित
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 विज्ञान
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 संस्कृत
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1.एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
——————————————————————–
यूटयूब –
1. 9 se 12
3. ICT INDIA







