सेकेण्ड परीक्षा MP BOARD 2026 : कक्षा 10 वीं व् 12 वीं के अनुत्तीर्ण विद्यार्थी निराश न हो . दूसरी परीक्षा हेतु आवेदन करें . जाने आवेदन प्रकिया , फीस ,परीक्षा टाइम टेबल .व् अन्य उपयोगी लिंक .

सेकेण्ड परीक्षा MP BOARD 2026- मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा की कक्षा 10 वीं व कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया जा चुका है। इस परीक्षा में लगभग 4 लाख ( 10 वीं व 12 वीं ) विद्यार्थी किन्ही कारणों वश परीक्षा पास नहीं कर सके ।

हाई स्कूल में 3 या 3 से अधिक विषयों व हायर सेकेंडरी में 2 या 2 से अधिक  विषयों में में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त न कर सकने वाले छात्रों को असफल माना जाता है ।

किन्तु अब ऐसे विद्यार्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है । मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल भोपाल (शासकीय संस्थान ) द्वारा इन विद्यार्थियों के लिए सेकेण्ड परीक्षा’ आयोजित की गई है इसके अंतर्गत हाई स्कूल में 1 या 1 से अधिक विषयों व हायर सेकेंडरी में भी 1 या 1 से अधिक  विषयों में में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त न कर सकने वाले छात्रों को  केवल अनुत्तीर्ण विषय अथवा सभी विषयों की परीक्षा पुनः देने का अवसर प्रदान किया गया है । अर्थात ऐसे विद्यार्थियों को जो केवल उन विषयों की परीक्षा देना चाहते हैं जिसमें वो अनुत्तीर्ण हो गए है अथवा यदि वे सभी विषयों की परीक्षा देना चाहते हैं तो दे सकते हैं

अब आपके मन मे प्रश्न आ रहें होंगें 

1.सेकेण्ड परीक्षा’ 2026 के पेपर कब होंगे 

2 सेकेण्ड परीक्षा’ 2026 के फॉर्म कब से भरेंगे

3 10th की कितनी फीस लगेगी 

4 12 th की कितनी फीस लगेगी

5 इसका रिजल्ट कब आएगा 

6. 10th के बाद 11 th में कहाँ एडमिशन मिलेगा 

7 .12 th के बाद क्या कॉलेज में प्रवेश मिलेगा या नही।

8 .नौकरी या अन्य में इसकी मान्यता है या नहीं आदि बहुत से प्रश्न मन मे आ रहे होंगे 

तो चलिए एक -एक कर सभी प्रश्नों समाधान करते है।

1सेकेण्ड परीक्षा’ 2026 के पेपर आगामी 7 मई 2026 से प्रारम्भ हो रहे हैं टाइम टेबल पोस्ट देखें ।

2 फॉर्म भरे जा रहें है अभी लास्ट डेट 22 अप्रैल 2026 है

3 फीस विवरण नीचे दिया गया है 

मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल भोपाल (शासकीय संस्थान ) से ऐसे विद्यार्थी फॉर्म भर सकते हैं ।

इस हेतु परीक्षा शुक्ल विवरण इस प्रकार है –

एक विषय में अनुत्तीर्ण – 500 रूपये
दो विषय1000 रपये
तीन / चार विषय1500 रूपये
चार से अधिक विषय2000 रूपये

रिजल्ट -इसका रिजल्ट जून माह में घोषित हो जाएगा रिजल्ट इस website पर प्राप्त हो जाएगा ।

एडमिशन-कक्षा 10 वीं पास छात्र किसी भी स्कूल में  iइसी सत्र में  कक्षा 11 वीं में रेगुलर प्रवेश ले सकेंगे । वहीं कक्षा 12 वीं पास विद्यार्थी कॉलेज में या नौकरी के लिए फॉर्म भर सकते हैं 

मान्यतासेकेण्ड परीक्षा’ 2026 से कक्षा 10 वीं व 12 वीं उत्तीर्ण छात्रों की अंक सूची को प्रथम परीक्षा के समान ही मान्यता दी गई है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top