
MP BOARD की आगामी अर्द्धवार्षिक के लिए कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र (Political Science) के लिए मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र ( महत्वपूर्ण प्रश्न आधारित ) दिया गया है . यह अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के सिलेबस और बोर्ड पैटर्न पर आधारित है
इसके अतिरिक्त इंग्लिश , संस्कृत , भौतिक , रसायन (विज्ञान/ गणित संकाय ) कला संकाय ( इतिहास , राजनीति आदि ) कामर्स संकाय ( एकाउंटेंसी , व्यवसाय अध्ययन ) कृषि संकाय के भी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पात्र इस वेबसाईट पर दिए गए है . बोर्ड परीक्षा तक वेबसाईट को दिन में कम से कम एक बार अवश्य चेक करें . नियमित अपडेट होगी .
अंग्रेजी मीडियम के प्रश्न पत्र व् अन्य सामग्री के लिए इस वेबसाइट / लिंक को देखें – https://mpboardenglishmedium.com/
स्कूल ग्रुप में लिंक आने का इंतज़ार न करें वेबसाईट का नाम /लिंक स्वयं नोट करें व् स्वयं मोबाइल / टेबलेट /कंप्यूटर में पढ़ें
हिन्दी माध्यम के लिए – https://mpboardstudy.com/
अंग्रेजी माध्यम के लिए – www.mpboardenglsihmdium.com देखें .
व्यावसासिक शिक्षा के लिए ( वोकेशनल एजुकेशन ) – www.vocationaleducation.in देखें .
अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र (Political Science) मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र 2026-27 (MP Board)
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27
कक्षा – 12वीं | विषय – राजनीति शास्त्र (Political Science)
समय: 3 घंटे | पूर्णांक: 80
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित हैं। इनमें कोई आंतरिक विकल्प (अथवा) नहीं दिया गया है।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 04 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं। इनमें आंतरिक विकल्प (अथवा) दिया गया है।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 04 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं। इनमें आंतरिक विकल्प (अथवा) दिया गया है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
-
सोवियत संघ के विघटन के बाद विश्व पटल पर किस देश का एकमात्र महाशक्ति के रूप में वर्चस्व स्थापित हुआ?
(अ) रूस (ब) चीन (स) अमेरिका (द) ब्रिटेन -
यूरोपीय संघ (EU) की आधिकारिक मुद्रा निम्नलिखित में से कौन-सी है?
(अ) डॉलर (ब) पाउंड (स) यूरो (द) रूबल -
स्वतंत्र भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) कौन थे?
(अ) सुकुमार सेन (ब) टी. एन. शेषन (स) के. वी. के. सुंदरम (द) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद -
योजना आयोग (Planning Commission) के स्थान पर वर्तमान में किस नई संस्था का गठन किया गया है?
(अ) राष्ट्रीय विकास परिषद (ब) नीति आयोग (स) वित्त आयोग (द) योजना मंच -
सन् 1962 में भारत का किस पड़ोसी देश के साथ एक बड़ा सीमा विवाद एवं युद्ध हुआ था?
(अ) पाकिस्तान (ब) चीन (स) बांग्लादेश (द) म्यांमार -
पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रसिद्ध ‘पृथ्वी सम्मेलन’ (Earth Summit) सन् 1992 में कहाँ आयोजित हुआ था?
(अ) क्योटो (ब) रियो डी जेनेरियो (स) पेरिस (द) नई दिल्ली
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- वर्लिन की दीवार का गिराया जाना ………………….. काल के अंत का प्रतीक था।
- आसियान (ASEAN) क्षेत्रीय मंच की स्थापना सन् ………………….. में की गई थी।
- आधुनिक संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का गठन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ………………….. अक्टूबर 1945 को हुआ था।
- स्वतंत्रता के समय भारत के सामने राष्ट्र निर्माण की मुख्य ………………….. चुनौतियाँ थीं।
- भारत की विदेश नीति के मुख्य प्रतिपादक एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री ………………….. थे।
- पंजाब समझौते (1985) पर प्रधानमंत्री राजीव गांधी और ………………….. के बीच हस्ताक्षर हुए थे।
प्रश्न 3. सत्य/असत्य लिखिए: (6 × 1 = 6 अंक)
- रूस सोवियत संघ (USSR) का उत्तराधिकारी राज्य बना।
- सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्यों को वीटो (निषेधाधिकार) की शक्ति प्राप्त है।
- महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को हुई थी।
- प्रथम पंचवर्षीय योजना में मुख्य रूप से उद्योगों के विकास पर बल दिया गया था।
- सन् 1975 में देश में आपातकाल (Emergency) की घोषणा राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद द्वारा की गई थी।
- वैश्विक तापवृद्धि (Global Warming) के लिए मुख्य रूप से ग्रीनहाउस गैसें जिम्मेदार हैं।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाजिए: (7 × 1 = 7 अंक)
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
|---|---|
| (1) मिखाइल गोर्बाचेव | (A) नीति आयोग के अध्यक्ष |
| (2) भारत के प्रधानमंत्री | (B) लौह पुरुष (रियासतों का एकीकरण) |
| (3) सरदार वल्लभभाई पटेल | (C) सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति |
| (4) पंचशील सिद्धांत | (D) भारत और चीन (1954) |
| (5) गैर-कांग्रेसवाद का नारा | (E) जयप्रकाश नारायण |
| (6) संपूर्ण क्रांति के प्रणेता | (F) राममनोहर लोहिया |
| (7) क्योटो प्रोटोकॉल | (G) सन् 1997 (जापान) |
प्रश्न 5. एक वाक्य/शब्द में उत्तर लिखिए: (7 × 1 = 7 अंक)
- सोवियत संघ का विघटन किस वर्ष में पूर्ण हुआ था?
- खुले द्वार (Open Door) की आर्थिक नीति किस देश द्वारा अपनाई गई थी?
- सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
- स्वतंत्रता के समय कश्मीर के शासक (राजा) कौन थे?
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद इंदिरा गांधी समर्थित गुट को क्या नाम मिला?
- श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश के अगले प्रधानमंत्री कौन बने थे?
- ‘सांझी संपदा’ (Common Property Resources) का एक प्रमुख उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 6. सोवियत संघ के विघटन के कोई दो प्रमुख कारण लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 7. ‘शॉक थेरेपी’ (Shock Therapy) का अर्थ स्पष्ट कीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 8. क्षेत्रीय संगठन बनाने के कोई दो मुख्य उद्देश्य लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 9. संयुक्त राष्ट्र संघ के कोई दो मुख्य अंगों के नाम लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 10. द्वि-राष्ट्र सिद्धांत (Two-Nation Theory) क्या था? समझाइए। (2 अंक)
प्रश्न 11. हरित क्रांति (Green Revolution) के कोई दो सकारात्मक प्रभाव लिखिए। (2 अंक)
प्रश्न 12. गुटनिरपेक्षता (Non-Alignment) की नीति से क्या तात्पर्य है? (2 अंक)
प्रश्न 13. भारतीय राजनीति में ‘सिंडिकेट’ (Syndicate) से क्या अभिप्राय है? (2 अंक)
प्रश्न 14. पारंपरिक और अपारंपरिक सुरक्षा में मुख्य अंतर स्पष्ट कीजिए। (2 अंक)
प्रश्न 15. ‘मूलवासी’ (Indigenous People) किसे कहा जाता है? (2 अंक)
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं – आंतरिक विकल्प सहित)
प्रश्न 16. सोवियत संघ के विघटन के भारत जैसे विकासशील देशों पर क्या परिणाम हुए? तीन बिंदु लिखिए। (3 अंक)
अथवा / OR
चीन की ‘उदार आर्थिक नीति’ ने उसकी अर्थव्यवस्था को किस प्रकार सुधारा? संक्षेप में समझाइए।
प्रश्न 17. संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) में सुधारों की आवश्यकता क्यों महसूस की जा रही है? तीन मुख्य कारण दीजिए। (3 अंक)
अथवा / OR
स्वतंत्रता के समय भारत के सामने रियासतों के एकीकरण में क्या कठिनाइयाँ थीं? स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 18. नियोजित विकास का अर्थ समझाइए तथा भारत में प्रथम और द्वितीय पंचवर्षीय योजना के मुख्य अंतर को स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा / OR
सन् 1967 के चौथे आम चुनावों को भारतीय राजनीति में ‘राजनीतिक भूकंप’ क्यों कहा जाता है? तीन कारण दीजिए।
प्रश्न 19. सन् 1975 में देश में आपातकाल (Emergency) लागू करने के पीछे इंदिरा गांधी सरकार ने क्या तर्क दिए थे? (3 अंक)
अथवा / OR
भारत की विदेश नीति के मुख्य तीन बुनियादी सिद्धांतों का सविस्तार वर्णन कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं – आंतरिक विकल्प सहित)
प्रश्न 20. यूरोपीय संघ (EU) को एक अत्यंत प्रभावशाली क्षेत्रीय संगठन बनाने वाले उसके राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य कारकों का विस्तार से विश्लेषण कीजिए। (4 अंक)
अथवा / OR
दक्षिण एशिया के देशों में लोकतंत्रीकरण की प्रक्रिया की मुख्य चुनौतियों और सफलताओं की समीक्षा कीजिए।
प्रश्न 21. राज्य पुनर्गठन आयोग (SRC) का गठन क्यों किया गया था? इसकी मुख्य सिफारिशों और भारतीय राजनीति पर इसके प्रभावों की विवेचना कीजिए। (4 अंक)
अथवा / OR
कांग्रेस प्रणाली के पतन और पुनर्स्थापना (1969-1971) की घटनाक्रम का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
प्रश्न 22. सन् 1975 के आपातकाल से भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था ने क्या सबक सीखे? विस्तार से समझाइए। (4 अंक)
अथवा / OR
भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में क्षेत्रीय आकांक्षाओं के उदय के मुख्य कारण क्या थे? सरकार ने इनका समाधान कैसे किया?
प्रश्न 23. वैश्विक पर्यावरण आंदोलन के विकास पर प्रकाश डालिए तथा ‘सांझी परंतु अलग-अलग जिम्मेदारियों’ (Common but Differentiated Responsibilities) के सिद्धांत की व्याख्या कीजिए। (4 अंक)
अथवा / OR
संसाधनों की भू-राजनीति (Resource Politics) क्या है? वैश्विक स्तर पर तेल और जल संसाधनों पर नियंत्रण के लिए होने वाले संघर्षों को उदाहरण सहित समझाइए।
आपके लिए यह महत्वपूर्ण हो सकता है —
आपके लिए यह भी महत्पूर्ण हो सकता है —
- अर्द्ध वार्षिक परीक्षा सिलेबस कक्षा 9 , 10 , 11, 12 सभी विषय देखें
- नोट्स हिंदी कक्षा 12
- Notes English Class 12th
- नोट्स गणित कक्षा 12
- नोट्स कक्षा 12 संस्कृत
- नोट्स कक्षा 12 भौतिक विज्ञान
- नोट्स कक्षा 12 रसायन विज्ञान
- नोट्स कक्षा 12 जीव विज्ञान
- नोट्स कक्षा 12 इतिहास
- नोट्स कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र
- नोट्स कक्षा 12 अर्थशास्त्र
- नोट्स कक्षा 12 भूगोल
- नोट्स कक्षा 12 लेखाशास्त्र ( एकाउंटेंसी )
- नोट्स कक्षा 12 व्यावसायिक अध्ययन
- नोट्स कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व ( कृषि संकाय )
- नोट्स कक्षा 12 फसल उत्पादन
- नोट्स कक्षा 12 पशुपालन







