मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वी से 12 वीं के स्टूडेंट्स के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 आगामी 03 नवंबर से प्रारम्भ हो रही है . इसका टाइम टेबल जारी किया जा चुका है . सत्र 2025-26 के लिए जारी शैक्षिणक कैलेंडर ( ACADEMIC CALENDAR ) के अनुरूप पाठ्यक्रम ( SYLLABUS भी जारी किया गया है . इन सभी को इस साइट पर पढ़ा जा सकता है I आगामी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 के लिए कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के सभी महत्वपूर्ण विषयों के मॉडल / प्रैक्टिस पेपर इस साइट पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं . इस पोस्ट में हम कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (Social Science) विषय के मॉडल / प्रैक्टिस पेपर को पढ़ सकेंगे . यह पेपर अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु लोक शिक्षण द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित है .
नोट- अंग्रेजी माध्यम के स्टूडेंट्स विजिट करें – https://www.vimarshportal.in/

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (Social Science) प्रश्न पत्र हेतु सिलेबस
यह पेपर अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु लोक शिक्षण द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित है. कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (Social Science) प्रश्न पत्र हेतु सिलेबस देखें
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (Social Science) मॉडल प्रश्न पत्र/ प्रैक्टिस पेपर/ सेम्पल पेपर प्रश्न पत्र
यह एक आदर्श प्रश्न पत्र है और इसमें महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया है संभव है कि आगामी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 एवं वार्षिक परीक्षा 2026 में इस प्रश्न पत्र से भी बहुत से प्रश्न पूछे जा सकते हैं विद्यार्थी इन प्रश्नों की भी तैयारी करेंगे एवं प्रथक से भी अपनी तैयारी अच्छे से करेंगें
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26
मॉडल / प्रैक्टिस पेपर प्रश्न पत्र
विषय: सामजिक विज्ञान (Social Science)
कक्षा : 10 वीं
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-75
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए है।
6.प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए है।
7. प्रश्न क्र. 21 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120-150 शब्दो में दीजिए है।
8. प्रश्न क्र 23 में मानचित्र संबधी प्रश्न का उत्तर अंकित करना है
प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. स्थाई वनों का सर्वाधिक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है –
(अ) राजस्थान (ब) पंजाब (स) मध्य प्रदेश (द) उड़ीसा
II. भारत में वयस्क मताधिकार की आयु है
(A) 18 वर्ष (B) 20 वर्ष (C) 21वर्ष (द) 22 वर्ष
III. ऋण का औपचारिक स्रोत है ?
A. नियोक्ता B. रिश्तेदार C. साहूकार D. सहकारी समितियां
iv. प्रथम विश्व युद्ध शुरू हुआ –
(अ) 1910 (ब) 1911 (स) 1914 (द) 1920
v. गन्ना उत्पादन में भारत का विश्व में स्थान है ?
(अ) पहला (ब) दूसरा (स) तीसरा (द) पांचवां
vi. रिंडरपेस्ट है एक — –
(अ) एक आदमी (ब) एक बीमारी (स) एक स्थान (द) एक स्मारक
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 =6
i. हिंद स्वराज पुस्तक—————- ने लिखी I
ii. भूमिगत जल ——– संसाधन का उदाहरण है I
iii. सार्वजनिक क्षेत्र का उद्देश्य—————– होता है I
iv लोकतांत्रिक व्यवस्था राजनीतिक ——— पर आधारित होती है I
v. हीराकुंड बंध————— नदी पर बना है
vi. भारत की पहली कपड़ा मिल सन ————–में लगाई गई I
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×6 =6
| “अ” | “ब” |
| नेपोलियन की हार | ग्राम पंचायत |
| रॉलेट एक्ट | संघ सूची |
| स्थानीय शासन | 1815 |
| विदेशी मामले | कर्तन दहन प्रणाली |
| स्लैष एंड बर्न | 1919 |
| मुद्रा | विनिमय का माध्यम |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×6 =6
i. सुनहरा रेशा किस फसल को कहते हैं?
ii. साइमन कमीशन कब भारत आया ?
iii. मानव विकास सूचकांक कौन सी संस्था जारी करती है ?
iv. ई . टी पाल कौन थे ?
v. सार्वजनिक क्षेत्र की एक कंपनी का नाम लिखो ?
vi.मछली पालन किस क्षेत्र की गतिविधि है ?
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
i भारत के क्षेत्रफल का 27 प्रतिशत हिस्सा मैदानी क्षेत्र का है ।
ii.देश को सर्वाधिक आय सेवा क्षेत्र से होती हैं ?
iii. वैश्वीकरण से रोजगार के अवसर बढ़े हैं ?
iv. जीविका निर्वाहन में कृषि में उत्पादन अधिक होता है ?
v. भारत में एकात्मक शासन है ?
vi.यूरोपीय संघ का मुख्यालय बेल्जियम में है ?
प्रश्न.6. मृदा संरक्षण के कोई दो उपाय लिखो (2)
अथवा
नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं ?
प्रश्न 7. जलोढ़ मृदा की दो विशेषताएं लिखिए (2)
अथवा
मृदा अपरदन के कोई दो कारण लिखो
प्रश्न 8. भारतीय कृषि की दो समस्याएं लिखिए (2)
अथवा
रोपण कृषि की चार फसलों के नाम लिखिए ?
प्रश्न 9. आयात शुल्क से क्या आशय है (2)
अथवा
वीटो का क्या अर्थ है ?
प्रश्न 10. गिरमिटिया मजदूर किसे कहा जाता था (2)
अथवा
सहकारी उद्योग किसे कहते हैं ?
प्रश्न 11. गिल्ड्स किसे कहते हैं (2)
अथवा
जाबर कौन थे ?
प्रश्न.12. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था अन्य शासन व्यवस्था से बेहतर क्यों है (2)
अथवा
बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आप क्या समझते हैं एक बहुराष्ट्रीय कंपनी किस तरह काम करती है।
प्रश्न.13.अर्थव्यवस्था के कौन कौन से क्षेत्र हैं (2)
अथवा
प्रच्छन्न बेरोजगारी से क्या आशय है
प्रश्न 14. भारत की शस्य ऋतु में कौन कौन सी फसलें बोई जाती हैं (2)
अथवा
भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसलों कौन कौन सी हैं
प्रश्न 15. ऊर्जा के परंपरागत साधन गैर परंपरागत साधन कौन कौन से हैं 2
अथवा
प्लेसर निक्षेप किसे कहते हैं ।
प्रश्न 16. बांधों को आधुनिक भारत के मंदिर क्यों कहा गया । 2
अथवा
दामोदर नदी को बंगाल का शोक क्यों कहा जाता है ।
प्रश्न 17 . हायर परचेज व्यवस्था क्या थी 2
अथवा
कार्न ला किसे कहा जाता है।
प्रश्न18 . जैव विविधता को प्रभावित करने वाले तीन कारकों को स्पष्ट कीजिए 3
अथवा
जैव संसाधनों के विनाश द्वारा सभ्यता और संस्कृति का विनाश हो रहा है इस कथन की व्याख्या कीजिए ।
प्रश्न 19 . संघात्मक शासन व्यवस्था की तीन विशेषताएँ लिखिए ? (3)
अथवा
ग्राम पंचायत के कार्य लिखिए
प्रश्न 20 . स्व सहायता समूह किस प्रकार कार्य करते हैं समझाइए (3)
अथवा
मुद्रा के प्रमुख कार्य कौन कौन से हैं लिखिए
प्रश्न 21.साइमन कमीशन किस प्रकार भारतीयों के के लिए अहितकर था स्पष्ट कीजिए (4)
अथवा
सविनय अवज्ञा आंदोलन की चरणबध्य व्याख्या कीजिए ?
प्रश्न 22 राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य कौन कौन से हैं लिखिए (4)
अथवा
राजनीतिक दलों के समक्ष कौन कौन सी चुनौतियां हैं
प्रश्न 23 . भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए (4)
1. कांडला बंदरगाह
2 . कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
3. कलपक्कम
4 . रानीगंज
अथवा
मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए ।
1 . बाम्बे हाई (मुंबई हाई) 2 . मयूरभंज 3 . पारादीप 4 .भोपाल
नोट – आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है –
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हिंदी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025अंग्रेजी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 विज्ञान कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 संस्कृत कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 गणित कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
——————————————————————–
यूटयूब –
3. ICT INDIA https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg







