मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज TOURISM QUIZ 2025 . कक्षा 9 वीं से 12 वीं के विद्यार्थी लास्ट डेट के पहले पंजीयन करावें I देखें लिंक,पाठ्यक्रम व् 200 वीडियो प्रश्न तैयारी हेतु I

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज TOURISM QUIZ 2025 – पर्यटन क्विज का उद्देश्य 

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में- 

प्रदेश में पर्यटन विरासत का संज्ञान कराना

पर्यटन के प्रति जागरूकता विकसित करना 

प्रदेश के पर्यटन विरासत से अवगत कराना 

पर्यटन की अपार संभावनाओं तथा रोजगार के रूप में पर्यटन को अपनाने संबंधी उन्मुखीकरण करना

 छात्र-छात्राओं में पर्यटन के माध्यम से आत्मविश्वास विकसित करना 

प्रदेश की पर्यटन विरासत का प्रचार प्रसार करना 

प्रदेश में प्रगतिशील पर्यटन की संभावनाओं की आधारशिला तैयार करना

 छात्र-छात्राओं को प्रदेश की विभिन्न विविधता के साथ एकता का परिचय देना 

छात्र-छात्राओं में देश प्रेम की भावना का विकास करना 

जिला / राज्य पर्यटन क्विज 100 प्रश्न आधारित प्रैक्टिस वीडियो पार्ट 1

जिला / राज्य पर्यटन क्विज 100 प्रश्न आधारित प्रैक्टिस वीडियो पार्ट 2

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज TOURISM QUIZ 2025 – जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता हेतु प्रश्न पत्र एवं विषय वस्तु।

प्रतियोगिता हेतु पर्यटन क्विज TOURISM QUIZ 2025 के दोनों चरणों अर्थात लिखित एवं ऑडियो विजुअल हेतु प्रश्न मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं पर्यटन से संबंधित क्षेत्रों जैसे  कला, संवर्धन, अध्यात्म ,प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक परिवेश एवं प्रदेश में फिल्म आदि से संबंधित होंगे

  •  आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष होने के कारण प्रश्न पत्र में मध्यप्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थानों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे 
  •  प्रतियोगिता हेतु दोनों चरणों में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न जोड़ियां बनाओ सही या गलत की पहचान रिक्त स्थानों की पूर्ति एक शब्द में उत्तर समूह से पृथक विकल्प समानुपातिक विकल्प व्याख्या आधारित प्रश्न गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर देना आदि प्रश्न होते हैं।

प्रश्न पत्र हल करने की प्रक्रिया प्रतियोगिता के प्रथम चरण में एक लिखित क्विज प्रश्न पत्र एवं रिक्त उत्तर पुस्तिका 3 विद्यार्थियों के बीच में प्रदान की जाएगी टीम के 3 विद्यार्थी परस्पर सलाह  से प्रश्न हल करेंगे लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होंगे 

किसी विषय या प्रश्न पर विवाद की स्थिति में हिंदी माध्यम सर्वमान्य होगा।

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज TOURISM QUIZ 2025 – पुरस्कार

  • जिला स्तरीय पर्यटन क्विज TOURISM QUIZ 2025 के विजेता दलों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में दो रात्रि व तीन दिन एवं उप विजेताओं दलों  ( 4, 5 व् 6 वें )  स्थान  को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की होटलों में एक रात व 2 दिन आवास भोजन सुविधा सहित ठहरने संबंधी उपहार कुपन प्रदान किए जाएंगे 
  • जिला स्तर पर भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे
  • प्रत्येक जिले के सभी विजेता तथा उपविजेता टीम के विद्यार्थियों को क्विज मास्टर के नेतृत्व में तथा दल में एक भी बालिका होने की स्थिति में सहयोगी महिला शिक्षिका के साथ भ्रमण पर भेजा जाएगा 
  • क्षेत्रीय प्रबंधक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्धारित टूर अनुसार जिले के निकटतम नियत स्थान पर विशेष भ्रमण कराया जाएगा प्रत्येक जिले के लिए मध्य प्रदेश के किसी भी पर्यटन स्थल को समय स्थान की उपलब्धता के आधार पर भेजा जाएगा
  • प्रत्येक जिले के सभी 9    विजेता तथा 9 उप विजेता छात्र-छात्राओं को तथा प्रभारी शिक्षक / शिक्षिका सहित सभी सदस्यों का संबंधित पर्यटन स्थल तक लाना ले जाना भोजन रुकना स्थानीय भ्रमण आदि काव्य मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा किया जाएगा दल सदस्यों को चार वातानुकूलित कक्षों में रुकवाया जाएग
  • जिला स्तरीय सभी विजेता व उपविजेता दल सदस्यों को अगस्त माह से सितंबर 2025 तक अथवा जनवरी से फरवरी 2026 में भ्रमण कराया जाएगा इसकी सूचना 15 दिवस पूर्व संबंधित विद्यार्थियों के प्राचार्य के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • जिले की सभी 3 टीमों के 9 प्रतिभागी एवं उपविजेता टीमों के 9 प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा तैयार मेडल प्रदान किए जाएंगे।

नोट – जिला व् राज्य दोनों ही स्तर पर पहले लिखित प्रश्न पत्र होगा जिसमें से 6 टीमो  (18 छात्र )का चयन  दुसरे चरण यानी मल्टीमीडिया राउंड के लिए होगा इन्ही 6 टीमों से विजेता टीम का चयन होगा . 

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज TOURISM QUIZ 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

विद्यालय स्तर पर किन्ही 3 छात्र/ छात्राओं व् एक शिक्षक की टीम  का  पंजीयन  25 जून से 18 जुलाई 2025 
पंजीयन इस लिंक से विद्यालय के शिक्षक / प्राचार्य करें  फॉर्म सावधानी से भरें व् भरा हुवा फॉर्म स्टूडेंट्स id के साथ  जिला स्तरीय आयोजन के दिन प्राचार्य से हस्ताक्षरित प्रिंट के साथ आयोजन केंद्र पर जमा करें .
https://www.mptourism.com/tourismquiz2025/schools/
 पंजीयन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 शाम 5.30 बजे तक
जिला स्तर पर पर्यटन क्विज TOURISM QUIZ 2025 आयोजन तिथि – 01-08-2025

जिला स्तरीय आयोजन – कार्यक्रम प्रारूप –

  • आयोजन तिथि – 01-08-2025
  • पंजीयन कार्य –  सुबह 9 से 10 
  • जिला स्तर पर लिखित परीक्षा प्रथम चरण – सुबह 10 से 12 बजे 
  • भोजन तथा मूल्यांकन कार्य – 12.00 से 2.30   ( 2.30  घटें) 
  • क्विज प्रतियोगिता आयोजन द्वितीय (फाइनल) चरण आयोजन (मल्टीमीडिया) 2.30 से 4.30  ( 2.00  घटें) 
  • पुरस्कार वितरण   4.30 से से 5.30 (1घटें) 

राज्य  स्तरीय पर्यटन क्विज TOURISM QUIZ 2025 आयोजन – कार्यक्रम प्रारूप – 26.09.2025

55  जिलों में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीम राज्य स्तर पर भाग ले सकेगी . टीम में तीन छात्र प्रतिभागी होंगे।

राज्य स्तर पर भी यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी-

  •  प्रथम चरण लिखित प्रश्नोत्तरी 
  • द्वितीय चरण ऑडियो विजुअल या मल्टीमीडिया राउंड
  •  लिखित प्रश्न पत्र के हल करने के पश्चात सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जिलों की 6 टीमें  में मल्टीमीडिया राउंड या दूसरे चरण में प्रवेश हेतु पात्र होंगी  
  • ऑडियो विजुअल राउंड जो कि विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित है में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम या जिले के दल को राज्य स्तर पर विजेता घोषित किया जाएगा।

गत वर्षों की जिला / राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज के 200 प्रैक्टिस प्रश्न वीडियो के माध्यम से देखें

पर्यटन क्विज पार्ट 1

पर्यटन क्विज पार्ट 2

आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है –

कक्षा 9 वी से 12 वीं के सभी विषयों की उपयोगी शैक्षणिक सामग्री देखें – https://mpboardstudy.com/

वोकेशनल एजुकेशन ( व्यावसायिक शिक्षा ) के लिए उपयोगी website – https://vocationaleducation.in/

कक्षा 9 से 12 वीं के कैरियर गाईडेंस के लिए उपयोगी यूट्यूब चैनल – The Life Mentor ( द लाइफ मेंटर )

कक्षा 9 से 12 वीं के स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न प्रकार के GK के प्रश्नों के लिए उपयोगी यूट्यूब चैनल – GK FOR ALL ( जी के फॉर आल)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top