Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 विज्ञान (SCIENCE) मॉडल/ प्रैक्टिस पेपर I

Pre Board exam 2026 हेतु लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगामी 7 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो रही है . Pre Board exam 2026 हेतु ब्लू प्रिंट वार्षिक परीक्षा के अनुरूप होंगे ( लिंक में देखें ) I प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 10 विज्ञान (SCIENCE) का प्रश्न पत्र सम्पूर्ण सिलेबस के आधार तैयार किया जा रहा है I Pre Board exam 2026 हेतु मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र नीचे दिया गया है –

Pre board exam 2026

Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 विज्ञान (SCIENCE) सिलेबस

प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 10 विज्ञान (SCIENCE) सिलेबस शैक्षणिक केलेंडर के अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे .

Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 विज्ञान (SCIENCE) प्रश्न पत्र प्रारूप

कक्षा 10  विज्ञान  (SCIENCE) में   30  अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे 

1 .सही विकल्प चुनिए 

2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 

3 . रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 

4 सही जोड़ी मिलाइए 

5 . सत्य / असत्य लिखिए 

Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 विज्ञान (SCIENCE) प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

             विषय:  विज्ञान

              कक्षा : 10 वीं 

समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-75 

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।

 3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग  अंक निर्धारित है। 

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 06 से 17  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए है। 2 अंक 

6.प्रश्न क्र. 18 से 20  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए है। 3  अंक 

7. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दो में दीजिए है। 4  अंक 

प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6=6

i. स्त्रियों के लिंग गुणसूत्र में पाए जाने वाला संयोजन है 

A . XX B. XY C. YY D. XO

II.  कैल्शियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया किस प्रकार की होती है

(A) ऊष्माशोषी   (B) ऊष्माक्षेपी (C) अवशोषी (द) विस्फोटक

III.विद्युत धारा का SI मात्रक है ?

 A. एम्पियर     B. वाट      C. वोल्ट     D. जूल  

iv. आहारनली के किस भाग में भोजन का पाचन पूर्ण होता है –

(अ) छोटी आंत (ब) बड़ी आंत  (स) आमाशय (द) मलाशय

v. वाहनों में पीछे आ रहे वाहनों को देखने (पश्च दर्पण ) के लिए किस लेंस का उपयोग किया जाता है 

(अ) उत्तल    (ब) अवतल (स)  समतल (द) सभी का 

vii अमाशय में पाए जाते हैं-

(अ) HCl      (ब) प्रोटीन पाचक एंजाइम   (स) श्लेष्मा   (द) उपरोक्त सभी

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6 

i. किसी तार का प्रतिरोध उसकी लम्बाई के ————– होता हैI

ii. आहार श्रंखला के प्रत्येक पोशी स्तर पर ऊर्जा के ————-प्रतिशत मात्रा का स्थानान्तरण हो पाता है | I

iii. मानव मस्तिष्क में सोचने वाला भाग   ——————–होता हैं 

iv टेस्टेस्टरोंन  हारमोन का स्राव ———-ग्रंथि से होता  है।

v. गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ अंदर की ओर  होता है————- कहलाता है

vi. हमारे घरों में उपयोग की जाने वाली प्रत्यावर्ती धारा के आवृति ———हर्ट्ज़ होती है ?

प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइऐ  1×6= 6

  “अ”       “ब”
ओजोन परत में छिद्रडाय्प्टर 
 चुंबकीय प्रभाव की खोजचेहरा देखने 
समतल दर्पणओर्स्टेड
  मास्टर ग्रंथि  CFC
लेंस की क्षमता का मात्रपिट्यूटरी 
आकाश का नीला रंगप्रकीर्णन

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×6 =6  

i.खाद्य जाल क्या है  ?

ii.मनुष्य में लैंगिक गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती हैं ?

iii. कोशिकीय प्रक्रमों की ऊर्जा मुद्रा किसे कहतें हैं ?

iv.1 अश्वशक्ति में कितने वाट होते हैं ?

v. किसी पारिस्थितिकी तंत्र के जैव घटकों के नाम लिखिए 

vi.किस रंग के प्रकाश की तरंग धैर्ध्य सबसे अधिक होती है ?

प्रश्न.5 – सत्य / असत्य लिखिए                          1×6 =6  

i.प्राथमिक उपभोक्ता सदैव मांसाहारी होते है  ?

ii. तारों का टिमटिमाना परावर्तन की क्रिया का परिणाम है ?

iii. ओम विद्युत् प्रतिरोध मापने की इकाई है ?

iv.बुझे हुए चूने का सूत्र  CaCO3  होता है ?

v. अंतः स्रावी ग्रंथियां नलिका विहीन होती हैं

       vii.वायु का अपवर्तनांक हीरे के अपवर्तनांक से अधिक होता है

प्रश्न.6.  मैग्नीशियम का जलना किस प्रकार की अभिक्रिया है इसका रासायनिक समीकरण लिखो  (2)

अथवा

खाद्य पदार्थों को विकृतिगंधिता से बचाने के दो उपाय लिखिए ?

प्रश्न.7.श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं क्यों ? (2)

अथवा

संतुलित रासायनिक समीकरण  किसे कहते है ?एक संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए  ?

प्रश्न8. फैराडे के विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण के नियम लिखिए  ? (2)

अथवा

विद्युत मोटर का सिद्धांत लिखिए ? 

प्रश्न 9 उत्सर्जन की परिभाषा लिखिए ? (2)

अथवा

मूत्र में यूरिया की मात्रा अधिक होने के संभावित कारण क्या हो सकते हैं ?

प्रश्न 10. विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव के दो अनुप्रयोग लिखिए ? (2)

 अथवा 

फ्यूज तार किस प्रकार विद्युत उपकरणों को नष्ट होने से बचाता है ? लिखिए  ?   

प्रश्न 11. विद्युत संचारण के लिए प्रायः कापर तथा एल्युमिनियम के तारों का उपयोग क्यों किया जाता है   ?  (2)

अथवा

  घरेलू परिपथ में समान्तर क्रम में उपकरणों का संयोजन क्यों किया जाता है ?

प्रश्न 12. माईटोकोंन्द्रिया को कोशिका का ऊर्जा घर क्यों कहा जाता है  ? (2)

अथवा

 रक्त में प्लेटलेट्स के क्या कार्य हैं , लिखिए 

प्रश्न.13 . प्रकाश का  परावर्तन किसे कहते हैं ।  (2)

अथवा

  गोलीय दर्पण क्या हैं इनके उपयोग लिखो ।

प्रश्न.14.उत्तल दर्पण व् अवतल दर्पण में विभेद किस प्रकार किया जा सकता है कोई दो लिखें ? (2)

अथवा         

 स्नेल का नियम लिखिए   |

प्रश्न 15. अभिसारी व् अपसारी लेंसों में दो अंतर  लिखिये। (2)

अथवा

  उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये जिसकी क्षमता -2 D है ।

प्रश्न 16. मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए मटर के पौधे का चुनाव क्यों किया ?  2 

अथवा

  मेंडल के स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम   लिखिये।

प्रश्न 17. दिष्ट धारा जनित्र का नामांकित चित्र बनाइये ।  2 

अथवा

डी सी विद्युत जनित्र का नामांकित चित्र बनाइये ।

प्रश्न18. हारमोन क्या हैं किन्ही दो पादप हारमोंन के नाम लिखिए  । (3)

अथवा

अन्तः स्रावी ग्रंथियां क्या होती है किन्ही दो के नाम व् उनसे निकलने वाले हारमोन्स के नाम लिखिए ।

प्रश्न 19. किसी पेन्सिल को जल से भरे गिलास में डुबोते हैं तो वह जल के अंतर पृष्ट पर मुडी हुई दिखाई प्रतीत होती है क्यों   ? रेखाचित सहित स्पष्ट कीजिये  (3)

अथवा

एक व्यक्ति को निकट  की वस्तुए साफ़ दिखाई नहीं देती है  इसका क्या कारण हो सकता है ?

        इस दोष का नाम लिख कर इसे दूर करने के उपाय लिखिए  ।

प्रश्न 20.  मनुष्य के ह्रदय का नामांकित चित्र बनाइये                                             3 

                      अथवा 

              मानव मष्तिस्क का नामांकित चित्र बनाइये 

प्रश्न 21.  5.0 cm लम्बाई का कोई विम्ब 30 cm वक्रता त्रिज्या के किसी उत्तल दर्पण के सामने 20 cm की दूरी पर रखा गया है प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिये  (4)

अथवा

 धमनी व् शिरा  में कोई चार अंतर लिखिए 

प्रश्न 22 मनुष्य में दोहरा परिसंचरण क्या है इसकी व्याख्या कीजिए यह क्यों आवश्यक है (4)

            अथवा

वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर है कुछ जीवो के नाम लिखिए जिनमें अवायवीय श्वसन होता है

प्रश्न 23 अम्ल वर्षा क्या है इसके दुष्प्रभाव लिखिए । (4)

अथवा

वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? इन अभिक्रियावों के लिए समीकरण भी लिखिए ।

अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र

Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 10

Pre Board exam 2026- मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 गणित

Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान

Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 हिंदी

Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 संस्कृत

कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब

1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम  https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी ) 

2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )

3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम  https://alleboard.blogspot.com/

4.  विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु) 

——————————————————————–

यूटयूब – 

1. 9 se 12 

GK FOR ALL 

3. ICT INDIA  https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top