Pre Board exam 2026 हेतु लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगमी 7 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो रही है . प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु ब्लू प्रिंट वार्षिक परीक्षा के अनुरूप होंगे ( लिंक में देखें ) I Pre Board exam 2026 हेतु कक्षा 12 भौतिकशास्त्र ( Physics) का प्रश्न पत्र सम्पूर्ण सिलेबस के आधार तैयार किया जा रहा है I प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र नीचे दिया गया है –

Pre Board exam 2026 हेतु : कक्षा 12 भौतिकशास्त्र ( Physics) सिलेबस –
प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 12 भौतिकशास्त्र ( Physics) सिलेबस शैक्षणिक केलेंडर के अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे .
Pre Board exam 2026 : कक्षा 12 भौतिकशास्त्र ( Physics) प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 भौतिक शास्त्र (PHYSICS) के प्रश्न पत्र में 28 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे .
वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जाते है
1 .सही विकल्प चुनिए 6
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 5
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 6
4 सही जोड़ी मिलाइए 6
5. सत्य / असत्य 5
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 7 , 3 अंक के 4 , 4 अंक का 4 भी पूंछे जायेंगे
Pre Board exam 2026 : कक्षा 12 भौतिकशास्त्र ( Physics) मॉडल /प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
विषय: भौतिकशास्त्र ( Physics)
कक्षा : 12 वीं
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-70
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 20 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 2 अंक
6.प्रश्न क्र. 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 3 अंक
7.प्रश्न क्र. 17 से 20 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए 4 अंक
प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i.विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज की है
(A) लारेन्ज (B) फेराडे (C) एम्पियर (D)ओर्स्टेड
II. एक प्रकाश स्रोत से प्रकाश निम्न रूप में निकलता है –
(a) इलेक्ट्रॉन (b) प्रोटॉन (c) फोटोन (d) अल्फा कण
III. पृथ्वी का विभव माना जाता है –
A. शून्य B. धनात्मक C. ऋणात्मक D. उपर्युक्त तीनों
iv. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है —
(अ) कोलकाता (ब) मुंबई (स) नई दिली (द) बेंगलोर
v. एक तार को खींचकर उसकी लम्बाई दुगुनी करने पर उसका प्रतिरोध हो जाएगा —
(a) आधा (b) दुगुना (c) एक चौथाई (d) चार गुना
vi. 1 kg पदार्थ के समतुल्य ऊर्जा होगी –
(A) 9 x 10^16 जूल (B) 9 x 10^16 जूल कैलोरी (C) 9 x 10^16 इलेक्ट्रान वोल्ट (D) 9 x 10^16 अर्ग
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i मीटर में फोकस दूरी के व्युत्क्रम को लेंस की ——— कहते हैं ।
ii.S.I. पद्धति में स्वप्रेरक्तव का मात्रक……….. है
iii. रेखिल वर्ण क्रम——————— के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देता है।
iv आदर्श प्रेरकत्व का ओमीय प्रतिरोध ———– होता हैं I
v. प्रकाश तरंगो की आवृत्ति —- —– कोटि की होती हैं।
vi. जूल = कूलाम X ……………….. होता है ?
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×6 = 6
| “अ” | “ब” |
| विद्युत क्षेत्र E | मध्य मंडल |
| ओम का नियम | कांच में अधिकतम चाल |
| व्हीटस्टोन सेतु | V = w/qo |
| विभव् | -F/q |
| लाल रंग का प्रकाश | जटिल विधुत परिपथ |
| पराबैंगनी किरणें | विभवान्तर व् धारा में सम्बन्ध |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×5 =5
i. देहली आवृति क्या है ?
ii . वाटहीन धारा का क्या अर्थ है ?
iii. हाइड्रोजन परमाणु की आयनन ऊर्जा का मान ev में लिखिए I
iv. विभव प्रवणता का SI मात्रक क्या है ?
v. गोलीय दर्पण का सूत्र लिखिए ?
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×5 =5
i.माइक्रो वेव ओवन का कार्य रेडियो तंरगों पर आधारित होता है ?
ii . फोटो सेल किसी कक्षा में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की गणना में सहायता करता है ?
iii. डी ब्रोग्ली तरंगे विद्युत चुम्बकीय तरंगे हैं
iv. चुम्बकीय फ्लक्स का SI मात्रक बेवर होता है ?
v. सिलिकन और जर्मेनियम दोनों अर्धचालक के उदाहरण है ?
प्रश्न.6. सदिश रूप में बायो सेवर्ट व्यंजक लिखिए ? (2)
अथवा
फोटो सेल क्या है ?
प्रश्न7. विद्युत फ्लक्स को परिभाषित कीजिये एवं इसका सूत्र लिखिए ? (2)
अथवा
आइन्स्टाइन का प्रकाश विद्युत समीकरण लिखिए ?
प्रश्न 8. व्यतिकरण क्या होता है इसका एक उदाहरण लिखिए ? (2)
अथवा
सम विभव पृष्ट किसे कहते हैं ?
प्रश्न 9. किसी चालक की धारिता को कौन कौन से कारक प्रभावित करते हैं ?
अथवा
पूर्ण आंतरिक परावर्तन किसे कहते हैं इसके लिए आवश्यक शर्तें लिखिए ? (2)
प्रश्न 10. अमीटर व् वोल्ट मीटर में कोई दो अंतर लिखिए ? (2)
अथवा
डी ब्रोग्ली का तरंग सिद्धांत दैनिक जीवन में दृष्टिगोचर नहीं होता है क्यों ?
प्रश्न 11.किसी खोखले गोलीय चालक के अंदर विभव नियत क्यों रहता है ? (2)
अथवा
नाभिकीय बलों की दो विशेषताएं लिखये ?
प्रश्न.12. अन्योंन्य प्रेरण किसे कहते हैं ? (2)
अथवा
फ्लेमिंग के दाएं हाथ का नियम लिखिए ।
प्रश्न.13. विद्युत वाहक बल व् विभवान्तर में कोई तीन अंतर लिखिए (3)
अथवा
किसी गोलीय चालक की धारिता का सूत्र ज्ञात कीजिये ।
प्रश्न 14. विद्युत फ्लक्स सम्बन्धी गॉस का नियम लिखिए ? (3)
अथवा
प्रतिरोध और प्रतिरोधकता में कोई तीन अंतर लिखिए ?
प्रश्न 15. फोटोन की तीन विशेषताएं लिखिए । 3
अथवा
3 X 10 3 न्यूटन प्रति कूलाम के विद्युत क्षेत्र में स्थित प्रोटोन पर लगने वाले बल की गणना कीजिये
प्रश्न 16. स्थिर विद्युत के अंतर्गत कूलाम का नियम लिखिए तथा व्याख्या कीजिये 3
अथवा
एक दूसरे से 4.0 सेमी की दूरी पर रखे दो लम्बे, सीधे समांतर तारों A एवं B से क्रमशः 8.0A एवं 5.0 A की विद्युत् धाराएं एक ही दिशा में प्रवाहित हो रही हैं I तार A के 10 सेमी खंड पर बल का आंकलन कीजिये I
प्रश्न17. सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए जबकि अंतिम प्रतिबिंब- (4)
i. अनंत पर बने ii. स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बने
अथवा
प्रत्यावर्ती धारा डायनेमों ( जनित्र ) का वर्णन निम्लिखित शीर्षकों के अंतर्गत कीजिये –
i सिद्धांत ii नामांकित चित्र iii कार्यविधि
प्रश्न 18. यंग के द्वि स्लिट प्रयोग में व्यतिकरण चित्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा यदि – (4)
अ. यदि दोनों स्लिटों के बीच की दूरी बढ़ा दी जाए
ब. स्रोत को स्लिटों की ओर सरकाया जाए
स. पर्दे को स्लिटों से दूर हटाया जाए द. दोनों स्लिटों की चौड़ाई बढ़ाई जाए
अथवा
किसी एक सामान क्षेत्र में गतिमान सीधे चालक के सिरों पर प्रेरित गतिक विद्युत वाहक बल के लिए व्यंजक निगमित कीजिये
प्रश्न 19. प्रत्येक 3 μf धारिता वाले तीन संधारित्र को किस प्रकार संयोजित किया जाए कि परिणामी धारिता- 4
i . 9 μf ii 4.5 μf हो जाए ? चित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए ?
अथवा
क्या होगा यदि एक चुम्बक को दो भागों में विभाजित किया जाए ?
i . उसकी लम्बाई के अनुप्रस्थ (लम्बवत )
ii . उसकी लम्बाई के अनुदिश . कारण भी लिखिए
प्रश्न 20 . ट्रांसफार्मर की व्याख्या निम्न बिंदुओं पर कीजिए – 4
i. नामांकित चित्र ii. सिद्धांत iii. परिणमन अनुपात का सूत्र iv.ऊर्जा क्षय के कारण तथा इन्हें कम करने के उपाय
अथवा
स्थिर विद्युत अंतर्गत कूलाम का नियम लिखिए तथा व्याख्या कीजिये
अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 12
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भौतिक शास्त्र
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 रसायन शास्त्र
Pre Board exam 2026- मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 गणित
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 जीव विज्ञान
Pre Board exam 2026- मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 इतिहास
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भूगोल
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अर्थशास्त्र
Pre Board exam 2026 : मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
——————————————————————–
यूटयूब –
3. ICT INDIA https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg







