MP Board 2026 – इतिहास कक्षा 12 महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर सहित I वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित सेल्फ टेस्ट सहित I

MP Board 2026 – इतिहास कक्षा 12 महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर – पोस्ट में MP Board 2026 – कक्षा 12 इतिहास विषय हेतु महत्वपूर्ण प्रश्नों को उत्तर सहित दिया गया है I इन प्रश्नों में गत वर्ष की परीक्षावों में पूंछे गए प्रश्नों को भी लिया गया हैं I पोस्ट के अंत में पोस्ट में MP Board 2026 – कक्षा 12 इतिहास विषय हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित सेल्फ टेस्ट दिया है . इसमें 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए हैं . विद्यार्थी इनको हल करके इनके उत्तर व् प्राप्तांक तत्काल प्राप्त कर सकते हैं . अवश्य अभ्यास करें I

Note – अंग्रेजी माध्यम के लिए देखें – https://mpboardenglishmedium.com/

  • फयान्स क्या था ?

उतर – घिसी हुई रेत्त अथवा बालू तथा रंग और चिपचिपे पदार्थ के मिश्रण को पकाकर बनाया गया पदार्थ फयान्स क्या था

  • ग्रिड पद्धति क्या थी ?

उतर – सिंधु कालीन नगरों की सड़क और गालियां आपस में समकोण पर कटती थी, इसे ही ग्रेड पद्धति कहा गया।

  • फ्रांस्वा बर्नियर कौन था ?

उतर – फ्रांस का रहने वाला फ्रांस्वा बर्नर एक चिकित्सक राजनीतिक दार्शनिक तथा एक इतिहासकार था।

  • इब्न बतूता द्वारा पान का क्या वर्णन दिया गया ?

उतर – उसके अनुसार पान एक वृक्ष है जिसे अंगूरलता की तरह उगाया जाता है। इसका कोई फल नहीं होता।

  • नलयिरा दिव्य प्रबंधम् के बारे में लिखिए ।

उतर – अलवर संतों के मुख्य काव्य संकलन ‘नलयिरादिव्यप्रबंधम’ का वर्णन तमिल वेद रूप में किया जाता है।

  • सगुण और निर्गुण भक्ति परंपरा क्या थीं ?

उतर – सगुण भक्ति परंपरा में ईश्वर की आराधना उनके मूर्ति रूप में की जाती है जबकि निर्गुण भक्ति परंपरा में निराकार ईश्वर की उपासना की जाती है।

  • तालीकोटा युद्ध कब और किसके बीच हुआ ?

उतर – तालीकोटा युद्ध 1565 ईस्वी में विजयनगर और बीजापुर, अहमदनगर, गोलकुंडा की संयुक्त सेना के बीच हुआ था।

  • अमर नायक कौन थे ?

उतर – अमर नायक सैनिक कमांडर थे जिन्हें विजयनगर के राजाओं द्वारा प्रशासन के लिए राज्य- क्षेत्र दिए जाते थे।

  • खुदकाश्त किसान कौन थे ?

उतर – वे किसान जो उन्ही गांव में रहते थे, जिनमें उनकी जमीन थी, खुदकाश्त किसान कहलाते थे।

  • मुगल काल में जमा और हासिल क्या थीं ?

उतर – मुगल काल में जमा, लगान की निर्धारित रकम थी जबकि हासिल, वास्तविक वसूल की गई रकम थी

  • सूर्यास्त कानून क्या था ?

उतर – इसके अनुसार यदि निश्चित तारीख को सूर्य अस्त होने तक जमीदार लगान जमा नहीं कर पता था तो उसकी जमींदारी नीलम की जा सकती थी।

  • जोतदार कौन थे ?

उतर – बंगाल में धनी किसानों के वर्ग को जोतदार कहा जाता था।

  • मौलवी अहमदउल्ला शाह को डंका शाह क्यों कहा जाता था ?

उतर – मौलवी अहमदउल्ला शाह जब पालकी में बैठकर चलते थे तब उनकी पालकी के आगे ढोल बजते जाने का कारण उन्हें ‘डंका शाह’ कहा जाता था।

  • अवध को बंगाल आर्मी की पौधशाला क्यों कहा जाता था ?

उतर – बंगाल की सेवा में अधिकतर सिपाही अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही भर्ती होने के कारण अवध को ‘बंगाली आर्मी की पौधशाला’ कहा जाता था।

  • लाल, बाल और पाल के रूप में कौन जाने जाते थे ?

उतर – पंजाब के लाला लाजपत राय, महाराष्ट्र के बाल गंगाधर तिलक और बंगाल के विपिन चंद्र पाल को ‘लाल, बाल और पाल’ के रूप में जाना जाता था।

  • प्रथम गोल मेज सम्मेलन कब और कहाँ हुआ ?

उतर – प्रथम गोल मिल सम्मेलन लंदन में नवंबर 1930 में आयोजित किया गया।

  • हंसा मेहता ने महिलाओं के लिये किन अधिकारों की मांग की ?

उतर – हंसा मेहता ने महिलाओं के लिए सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय की मांग की।

  • पृथक निर्वाचिका के प्रस्ताव पर सरदार पटेल ने क्या तर्क दिया ?

उतर – पृथक निर्वाचिका की प्रस्ताव और सरदार पटेल ने इसे एक विष कहा। यदि इसे स्वीकार किया गया तो देश की एकता खतरे में बढ़ जाएगी।

  • केन्द्रीय सूची क्या है ?

उतर – संविधान की केंद्रीय सूची में केवल ऐसे विषय शामिल है जिस पर निर्णय करने का अधिकार केवल केंद्र सरकार को होता है।

  • लोकतंत्र की सफलता के लिए गोविंद वल्लभ पंत ने क्या विचार दिया ?

उतर – गोविंद बल्लभ पंत के अनुसार, लोकतंत्र की सफलता के लिए व्यक्ति को आत्मानुशासन की कला का प्रशिक्षण लेना होगा।

  • सिंधु घाटी सभ्यता की कोई दो विशेषताएं लिखिए ?

   उत्तर – सिंधु घाटी की सभ्यताएं की दो विशेषताएं –

  • इसका स्वरूप नगरीय था।
    • हड़प्पाई मोर इस सभ्यता की विशिष्ट परावास्तु है।
  • सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के कोई दो कारण लिखिए ?

   उत्तर -(i) प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ या अकाल l

     (ii) किसी बाहरी जाती द्वारा आक्रमण कर देना।

(iii) जलवायु परिवर्तन के कारण।

  • ब्राही लिपि को पढ़ने में सबसे पहले सफलता किसने प्राप्त की थी ?

उत्तर – इस लिपि को पढ़ने में सबसे पहले सफलता जेम्स प्रिंसेप को मिली थी।

  • सबसे प्राचीन अभिलेख किस भाषा में लिखे गए ?

उत्तर – सबसे प्राचीन अभिलेख प्राकृत भाषा में लिखे गए।

  • पितृ वंशिकता से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर – पितृ वंशिकता का अर्थ वह परंपरा जो पिता के पुत्र फिर पौत्र और फिर प्रपौत्र आदि से चलती है।

  • मातृ वंशिकता से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर – मातृ वंशिकता का अर्थ वह परंपरा जो मां से जुड़ी होती है।

  • प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर कहां स्थित है और वहां किसकी पूजा होती जाती है ?

उत्तर – प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा राज्य के पूरी नामक नगर में स्थित है यहां भगवान जगन्नाथ की पूजा की जाती है।

  • लियांयत संप्रदाय (वीरशैव) में किसकी पूजा की जाती है ?

उत्तर – लियांयत संप्रदाय (वीरशैव) में शिव की पूजा लिंग के रूप में की जाती थी।

  • ‘अकबरनामा’ ग्रंथ के रचनाकार कौन है और यह ग्रंथ कितने भागों में विभाजित है?

उत्तर – अकबरनामा ग्रंथ के रचनाकार अबूल फजल है और यह तीन भागों में विभाजित है।

  • जजमानी व्यवस्था क्या थी ?

उत्तर – ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार जमीवार राज्य के बढई, सोनार एवं किसानों को उनके कार्य के बदले में जो भाग दिया करते थे उसे जजमानी व्यवस्था कहते थे।

  • लॉर्ड कार्नवालिस ने बंगाल में भू राजस्व की किस पद्धति को प्रचलित किया था ?

उत्तर – लॉर्ड कार्नवालिस ने बंगाल में भू राजस्व की इस्तमरारी बंदोबस्त अथवा स्थाई बंदोबस्त की प्रवृत्ति प्रचलित की थी।

  • ब्रिटेन में कपास आपूर्ति संघ की स्थापना कब की गई ?

उत्तर – ब्रिटेन में कपास आपूर्ति संघ की स्थापना 1857 ई में की गई थी।

  • मंगल पांडे कौन थे ?

मंगल पांडे बैरकपुर छावनी का सिपाही था जिसने 1857 की क्रांति की शुरुआत की उत्तर – थी।

  • 1857 के विद्रोह के चार प्रमुख नेताओं के नाम लिखिए ?

उत्तर – 1857 के चार प्रमुख नेता के नाम – नाना साहब, लक्ष्मीबाई तात्या टोपे और बहादुर शाह जफर द्वितीय।

  • महात्मा गांधी का जन्म कब और कहां हुआ था ?

उत्तर – महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1969 को काठियावाड़ के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था।

  • क्रिप्स मिशन भारत कब आया था और उसका उद्देश्य क्या था ?

उत्तर – 23 मार्च 1942 को क्रिप्स मिशन भारत आया था इसका उद्देश्य भारत के राजनीतिक एवं वैधानिक गतिविधि को दूर करना था।

  • संविधान प्रारूप समिति का गठन कब किया गया था और इसका अध्यक्ष कौन था ?

उत्तर – संविधान प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को किया गया था इसका अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे।

  • भारतीय संविधान कब लागू किया गया था ?

उत्तर – भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

  • भारतीय संविधान में अनुच्छेद 356 क्या है ?

उत्तर – भारतीय संविधान में अनुच्छेद 356 के अनुसार गवर्नर की सिफारिश पर केंद्र सरकार को राज्य सरकार के सारे अधिकार अपने हाथ में लेने का अधिकार दे दिया।

  • भारतीय संविधान में राज्य सूची का अर्थ क्या है ?

उत्तर – राज्य सूची के अंतर्गत में विषयों के बाद राज्य सरकार के अंतर्गत आते थे जैसे शिक्षा, स्वास्थय आदि।

  • प्राचीन काल में स्त्री और पुरुष किस प्रकार संपत्ति अर्जित कर सकते थे ?

उत्तर – प्राचीन काल में स्त्रियां 6 तरीके से संपत्ति अर्जित कर सकती थी – वैवाहिक अग्नि के सामने तथा बंधु गमन के समय मिला भेट। इसने के प्रति के रूप में तथा भाई, माता और पिता द्वारा दिए गए उपहार। इसके अतिरिक्त वह सब जो उसके पति से प्राप्त हो। इसी प्रकार पुरुष विरासत, खोज, खरीद, विजिट करके, निवेश, कार्यों द्वारा तथा सज्जनों द्वारा दी गई वेट को स्वीकार करके संपत्ति अर्जित कर सकते थे।

  • महाभारत को एक गतिशील ग्रंथ क्यों कहा गया है ?

उत्तर – महाभारत का विकास संस्कृत के पाठ के साथ समाप्त नहीं हो गया शताब्दियों से इस महाकाव्य के अनेक पाठ अंतर विभिन्न विभिन्न भाषाओं में लिखे गए यह सब उसे संवाद को दर्शाते हैं जो इन लेखकों अन्य लोगों और समुदाय के बीच स्थापित होगी अनेक कहानियां जिनका उद्धव एक क्षेत्र विशेष में हुआ और जिनका खास लोगों के बीच प्रकार हुआ वे भी इसमें शामिल हो गई साथ ही इसकी मुख्य कथा की अनेक पुनः व्याख्याएं की गई इसलिए इसे गतिशील ग्रंथ कहा जाता है।

  • वैष्णववाद का वर्णन कीजिए ?

उत्तर – (i) विष्णु प्रमुख देवता

(ii) समर्पण और भक्ति पर बल 

(iii) अवतार वाद की संकल्पना

  • अमरावती स्तूप क्यों नष्ट हो गया ?

उत्तर – (i) खोज पहले हो जाना

   (ii) अन्य निर्माण में स्तूप की सामग्री का उपयोग

(iii) पुरातात्विक अवशेषों के संरक्षण के महत्व की जानकारी का अभाव

  • विजयनगर की जल संरचना प्रणाली का वर्णन कीजिए ?

उत्तर – विजयनगर में तुंगभद्र नदी एक प्राकृतिक जल कुंड का निर्माण करती है। यह नदी शहर के चारों ओर कर घनी का निर्माण करती सी प्रतीत होती है। यहां नदी की धाराओं को बांधकर अलग-अलग आकारो के हौज का निर्माण किया जाता था। सबसे महत्वपूर्ण हौज में से एक कमल पुरम जलाशय के नाम से जाना जाता है इस हौज की पानी से न केवल आसपास के खेतों की सिंचाई होती थी, बल्कि इसके पानी को एक नहर के माध्यम से राजकीय केंद्र तक भी ले जाया जाता था। सबसे महत्वपूर्ण जल संधि संरचनाओं में से एक हिरिया नहर के खंडहर आज भी देखे जा सकते हैं।

  • महानवमी डिब्बा का संस्कृत महत्व लिखिए ?

उत्तर – महानवमी डिब्बा एक विशाल की यह मंच है यहां लगभग 11000 वर्ग फीट के आधार से 40 फीट की ऊंचाई तक जाता है। इस संरचना से जुड़े अनुष्ठान संभवत सितंबर और अक्टूबर की शरद मासों में मनाए जाने वाले 10 दिन के हिंदू त्योहार जिसे दशहरा, दुर्गा पूजा या नवरात्रि के नाम से जाना जाता है के अवसर पर निष्पादित किए जाते हैं इस अवसर पर विजयनगर की शासक अपने रूतबे, ताकत तथा अधिराज्य का प्रदर्शन करते थे। इस अवसर पर होने वाले धर्म अनुष्ठानों में मूर्ति की पूजा, राज्य के अश्व की पूजा तथा भैंस और अन्य जानवरों की बलि सम्मिलित की जाती थी। त्योहार के अंतिम दिन राजा भव्य समारोह में निरीक्षण करता था, और नायक, अमर नायक उसे भेंट प्रदान करते थे।

  • सहायक संधि व्यवस्था के अंतर्गत अवध के नवाब पर कौन सी शर्तें लगाई गई ?

उत्तर – सन 1856 में अवध रियासत को औपचारिक रूप से ब्रिटिश साम्राज्य का अंग घोषित कर दिया गया 1801 से अवध में सहायक संधि थोप दी गई थी इस संधि के अंतर्गत राजा पर निम्न शर्तें लगाई गयी :

  • नवाब की सेना समाप्त हो।
    • रियासत में अंग्रेज सैनिक टुकड़ियों की इजाजत मिले।
    • नवाब की दरबार में ब्रिटिश रेजिडेंट की नियुक्ति हो और नवाब उसकी सलाह पर कार्य करें।
  • अपनी सैनिक ताकत से वंचित हो जाने के कारण नवाब दिनों दिन अंग्रेजों पर निर्भर होता चला गया।

उत्तर – अंग्रेजों ने विद्रोह को कुचलने के लिए क्या कदम उठाए ?

  • कठोर कानून का निर्माण
    • अधिकारियों को विद्रोही पर मुकदमा चलाने और सजा देने का अधिकार।
    • कठोर दंड सजा- ए- मौत ।
    • समर्थक जमींदारों को आश्वासन जागीर लौटना।
  • प्राचीन भारतीय इतिहास जानने में सिक्कों का महत्व क्या है ? कोई तीन बिंदुओं में लिखिए ।

उत्तर – प्राचीन भारतीय इतिहास को जानने में सिक्कों का महत्व –

० आर्थिक दशा का ज्ञान

० तिथिक्रिय का निर्धारण

० साम्राज्य की सीमाओं का निर्धारण

० धार्मिक दशा का ज्ञान

० कला‌ का ज्ञान

  • अशोक के धम्म की तीन प्रमुख विशेषता लिखिए?

उत्तर – अशोक की धम्म तीन विशेषताएं –

० अशोक के धम्म की प्रमुख विशेषता सार्वभौमिकता है

० अशोक ने अपने धम्म में मानव मात्र का कल्याण की भावना

० अपने धम्म मे अनुशासन एवं शिष्टाचार को महत्व दिया

० अपने सेवकों एवं मित्रों के साथ सदव्यवहार पर जोर दिया

  • जैन धर्म के पंच महाव्रत का उल्लेख कीजिए ?

उत्तर – जैन धर्म के पंच महाव्रत -;

० अहिंसा – महावीर स्वामी के अनुसार किसी भी व्यक्ति या जीव को कष्ट नहीं पहुंचाना अहिंसा कहलाता है।

अस्तेय – अर्थात चोरी नहीं करना तथा चोरी के माल को भी नहीं बेचना, चोरी करना एक तरह का पाप है।

सत्य – प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा सत्य बोलना चाहिए। लोभ से प्रभावित होकर सत्य बोलना नहीं छोड़ना चाहिए।

ब्रह्मचर्य – कामवासना और इच्छाओं का त्याग करना ही ब्रह्मचर्य कहलाता है।

अपरिग्रह – किसी भी वस्तु या धन का संग्रह ना करना।

  • कोई भी तीन महत्वपूर्ण बौद्ध स्तूपो का वर्णन कीजिए ?

उत्तर – तीन बार स्तूपो का वर्णन –

० सांची का स्तूप – सांची का स्तूप मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है इस स्तूप में भगवान बुद्ध के अवशेष रखे हैं इस स्तूप का निर्माण अशोक ने तीसरी शताब्दी में करवाया था।

० भरहुत का स्तूप – बारूद का स्थित मध्य प्रदेश की सतना जिले में स्थित है इस स्थिति का निर्माण मोर सम्राट अशोक के शासनकाल में हुआ था भरहुत के प्रारंभिक स्तूप बिना अलंकरण के सिवाय इसके कि उनमें पत्थर की वेदिकाएं और तोरण द्वारा है।

० अमरावती का स्तूप – सन 1796 में एक स्थानीय राजा मंदिर बनना चाहते थे, अचानक उन्हें अमरावती का स्तूप मिला। अंग्रेज अधिकारी कॉलिंन मैकेंजी ने वहां से बहुत मूर्तियां प्राप्त की । 1854 में गुंटुर (आंध्र प्रदेश) के कमिश्नर ने मूर्तियों एवं उत्कीर्ण पत्थरों को जमा किया । अमरावती स्तूप बौद्धों का सबसे विशाल एवं शानदार स्तूप था।

  • विजयनगर स्थित विरुपाक्ष मंदिर की तीन विशेषता लिखिए ?

उत्तर – विजयनगर स्थित विरुपाक्ष मंदिर की तीन विशेषताएं निम्न है –

० स्थानीय मातृदेवी पम्पा देवी ने पहाड़ियों मे विरुपाक्ष जो राज्य के संरक्षक देवता तथा शिव का एक रूप माना जाता था से विवाह करने के लिए तप किया था आज तक यह विवाह विरुपाक्ष मंदिर में हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है।

० मंदिर शिक्षा के करने के रूप में भी कार्य करते थे। शासक और अन्य लोग मंदिर के रखरखाव के लिए भूमि या अन्य संपदा दान में देते थे।

० विजयनगर के शासक भगवान विरुपाक्ष की ओर से शासन करने का दावा करते थे।

  • विजयनगर साम्राज्य की अमर नायक प्रणाली को समझाइए ?

उत्तर – विजयनगर साम्राज्य की अमर प्रणाली –

  • अमर नायक प्रणाली विजयनगर साम्राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक खोज थी।
    • अमर नायक सैनिक कमांडर होते थे जिन्हें राय द्वारा प्रशासन के लिए राज्य क्षेत्र दिए जाते थे।
    • वे किसानों, शिल्पकारो तथा व्यापारियों से भू राजस्व तथा अन्य कर वसूलते थे।
    • वे राजस्व का‌कुछ भाग व्यक्तिगत उपयोग तथा घोड़ा और हाथियों के निर्धारण दल के रखरखाव के लिए रख लेते थे।
    • यह दल विजयनगर शासको को एक प्रभावी सैनिक प्रदान करते थे।
  • किताब-उल-हिंद पर संक्षिप्त लेख लिखिए?

उत्तर – किताब-उल-हिंद पर संक्षिप्त लेख-

अरबी भाषा में लिखी गई अलबरूनी की कृति किताब उल हिंद की भाषा सरल एवं स्पष्ट है यह एक विस्तृत ग्रंथ है जो धर्म दर्शन और त्यौहारों, खगोल विज्ञान रीति रिवाज तथा प्रथाओं सामाजिक जीवन माप विधियां, मूर्तिकला, कानून, माप तंत्र विज्ञान आदि विषयों के आधार पर 80 अध्याय में विभाजित है। अलबरूनी के प्रत्येक अध्याय में एक विशिष्ट शैली का प्रयोग किया है।

  • सती प्रथा के कौन से तत्वों ने वर्नियर का ध्यान अपनी और खींचा?

उत्तर – मध्यकाल में भारत आए यूरोपीय यात्रियों और लेखकों ने उन बातों का वर्णन किया जो अवसाद जनक एवं यूरोपीय सभ्यता से भिन्न थी सभी समकालीन यूरोपीय यात्रियों तथा लेखकों के लिए महिलाओं से किया जाने वाला व्यवहार अक्सर पश्चिमी तथा पूर्वी समाजों के बीच भिन्नता का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता था इसलिए यह आश्चर्यजनक बात नहीं है कि वर्नियर भारत में प्रचलित सती प्रथा की ओर आकर्षित हुआ उसने लिखा है कुछ महीना प्रसन्नता से मृत्यु को गले लगा लेती थी जबकि अन्य महिलाओं को बात किया जाता था।

  • क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं किड हड़प्पा सभ्यता के शेरों की जल निकासी प्रणाली नगर योजना की ओर संकेत करती है? अपनी उत्तर की कारण बताइए।

उत्तर – हड़प्पा की जल निकासी प्रणाली नगर योजना की ओर संकेत करती है-

  1. जल निकास प्रणाली – हड़प्पा शहर की सबसे प्रमुख विशेषता जल निकास प्रणाली थी नालियों के साथ-साथ गलियों को बनाया गया था यदि घरों के गंदे पानी को गाली की नालियों से जोड़ना होता था तो प्रत्येक घर की कम से कम एक दीवार का गली से सटाकर होना आवश्यक था।
    1. नगर योजना – हड़प्पा सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता सुनियोजित नगरों का विकास था।
    1. भवन निर्माण – हड़प्पाई लोग नगर निर्माण के साथ-साथ भवन निर्माण की कला में पारंगत थे। उत्खनन में बहुत से भवन प्राप्त हुए जैसे आवासीय भवन, दुर्ग।
    1. अन्नागार एवं विभिन्न दुर्ग – हड़प्पा की आश्चर्यजनक इमारत अन्नागार था यहां पर सार्वजनिक भोजनालय के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं।
    1. जल निकासी प्रणालियों केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि वह छोटी बस्तियों में भी मिली थी।
    1. लोथल में अवासो के निर्माण के लिए यहां कच्ची ईंटों का प्रयोग हुआ था वहां नालियां पक्की इनमें से बनी थी।
  • मोहनजोदड़ो की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए?

उत्तर – मोहनजोदड़ो की प्रमुख विशेषताएं-

  • हड़प्पा सभ्यता का सबसे महत्वपूर्ण स नियोजित शहर मोहनजोदड़ो था।
  • मोहनजोदड़ो की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता वहां का विशाल स्नानागार था जो आयताकार में बना हुआ जलाशय था जो चारों ओर गलियारों से घिरा हुआ था जलाशय की ताल तक जाने के लिए इसके उत्तर एवं दक्षिण भाग में सीढ़ियां बनी हुई थी।
  • इस स्नानागार का प्रयोग किसी प्रकार के विशेष अनुष्ठान स्नान आदि के लिए किया जाता था।
  • मोहनजोदड़ो का निकला शहर आवासीय भवनों के उदाहरण प्रस्तुत करता है इनमें से कई एक आंगन पर केंद्रित था जिसके चारों ओर कमरे बने रहते थे।
  • घरों में दूसरे तलों पर जाने के लिए सीढिओ के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
  • कई आवासो में कुएं भी थे जो अधिकांश ऐसे बनाए जाते थे जिससे बाहर के राहगीर भी इसका प्रयोग कर सकें।
  • मध्यकालीन भक्ति परंपरा की कोई दो संत प्रमुख संतो के उपदेशों का वर्णन कीजिए?

उत्तर – मध्यकालीन भक्ति परंपरा के दो प्रमुख संतों के उपदेश-

  • कबीर परंपरा में परम सत्य को मना है और उसे वर्णित करने के लिए अनेक परी पटियों का सहारा लिया।
  • वे शब्द को अल्लाह, खुदा, हजरत और पीर कहते थे।
  • उनका कहना था हमेशा सत्य का साथ दो।
  • वेदांत दर्शन से प्रभावित होकर सत्य को ब्रह्म एवं आत्मन कहकर संबोधित करते थे।
  • कबीर निर्गुण भक्ति धारा के समर्थक थे।
  • बहुदेववाद एवं मूर्ति पूजा का खंडन करते थे।

गुरु नानक के उपदेश-

  • गुरु नानक के संदेश उनके भजन और उपदेशों में निहित है।
  • उन्होंने निर्गुण भक्ति धारा का प्रचार किया।
  • धर्म के सभी आडंबरों का खंडन करना।
  • यज्ञ, अनुष्ठान, मूर्ति पूजा का विरोध करते थे।
  • ईश्वर निराकार है।
  • ईश्वर की उपासना यदि करनी है तो निरंतर उनके नाम का स्मरण व जाप करो।
  • उन्होंने लोगों को एक समुदाय में संगठित होने पर जोर दिया।
  • सूफी मत के मुख्य धार्मिक विश्वासों और आचारो की व्याख्या कीजिए?

उत्तर – सूफी मत के धार्मिक विश्वासों और आचारो की व्याख्या-

  • इस्लाम की आरंभिक शताब्दियों में धार्मिक और राजनीतिक संस्था के रूप में खिलाफत की बढ़ती विषय शक्ति के विरुद्ध कुछ आध्यात्मिक लोगों को रहस्यवाद और वैराग्य की ओर झुकाव बड़ा जिन्हें सूफी कहा जाने लगा।
  • इन लोगों ने रूढ़िवादी परिभाषाओं तथा धर्म आचार्यों द्वारा की गई बौद्धिक व्याख्यान की आलोचना की।
  • मुक्ति की प्राप्ति के लिए ईश्वर की भक्ति और उनके आदेशों का पालन करने पर बल दिया।
  • उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को इंसान-ए-कायिल बताते हुए उनके अनुकरण की सीख दी
  • संस्थागत दृष्टि से सूफी अपने आपको संगठित समुदाय में मानते थे।
  • महात्मा गांधी की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका का वर्णन कीजिए?

उत्तर – महात्मा गांधी की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका-

  • महात्मा गांधी को भारतीय राष्ट्र का पिता कहा गया है।
  • गांधी की स्वतंत्रता आंदोलन संघर्ष में भाग लेने वाले सभी नेताओं में सर्वाधिक प्रभावशाली थे।
  • महात्मा गांधी सन 1915 में दक्षिण अफ्रीका से अपने देश लौटे और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • सन 1920 में महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया जिसमें उन्होंने भारतीयों से निवेदन किया कि वह अंग्रेजों का सहयोग न करें।
  • चंपारण, अहमदाबाद और खेड़ा में गांधी जी एक ऐसे राष्ट्रवादी नेता के रूप में उभरे जिन गरीबों के लिए गहरी सहानुभूति थी।
  • रोलेट एक्ट के खिलाफ एक अभियान चलाया।
  • रोलेट सत्याग्रह से गांधीजी एक सच्चे राष्ट्रीय नेता बन गए।
  • असहयोग आंदोलन के तहत गांधी जी ने समस्त देशवासियों से आग्रह किया कि वह सभी सरकारी संस्थाओं एवं विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें।
  • असहयोग आंदोलन के दौरान गांधी जी सहित हजारों भारतीयों को जेल में डाल दिया गया।

               सन 1930 में महात्मा गांधी ने घोषणा करते हुए ब्रिटिश भारत के सर्वाधिक घृणित कानून में से एक जिसमें नमक के उत्पादन और विक्रय पर राज्य सरकार को एक अधिकार दे दिया जिसे तोड़ने के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ किया।

          सन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की जिसमें भारत छोड़ो आंदोलन सही मायने में एक जन आंदोलन था। जिसमें लाखों हिंदुस्तानी शामिल हुए इस आंदोलन ने अंग्रेजी साम्राज्य की जडे हिला दी, इसमें गांधी जी ने भारतीयों को ‘करो या मरो’ का नारा दिया एवं गांधी जी के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरुप भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ जिसमें गांधी जी की भूमिका सराहनीय थी।

  • किसान महात्मा गांधी को किस तरह दिखते थे?

उत्तर –

  • किसान महात्मा गांधी को एक उदाहरण के रूप में देखे थे उन्हें वह गांधी बाबा, गांधी महाराज अथवा सामान्य महात्मा जैसे नाम से जानते थे।
  • किसाने की ऊंची करो एवं दंडात्मक अधिकारियों से सुरक्षा करने वाले मानते थे।
  • महात्मा गांधी को किसान अपनी मान मर्यादा और आजादी वापस दिलाने वाले के रूप में देखे थे।
  • किसानों के बीच गांधी जी का सात्विक शैली और उनके द्वारा धोती तथा चरखा जैसे प्रति के विवेकपूर्ण प्रयोग से बहुत बल मिला।
  • गांधी जी की सदा जीवन शैली और स्वयं अपने हाथों से काम करने के कारण किसान उनके प्रति बहुत सहानुभूति रखते थे।
  • भारत के मानचित्र पर निम्नांकित को दर्शाइए-
  • कोलकाता
  • मुंबई
  • चेन्नई
  • मेरठ
  • भारत के मानचित्र में दर्शाइए-
  • सांची
  • भरहुत
  • सारनाथ
  • अमरावती

आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है –

MP Board 2026 – कक्षा 12 इतिहास वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित सेल्फ टेस्ट . अवश्य हल करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top