इस पोस्ट में आप सभी कक्षा 11 वीं वार्षिक परीक्षा 2026 हिंदी (hindi) विषय का Objective Type Self Test (वस्तुनिष्ठ प्रश्न स्व परीक्षण) से स्वयं की तैयारी जांच सकेंगे I स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं एवं 11 वी की वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षाएं समाप्ति की ओर है . वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी स्वयं जांचने के लिए कक्षा 11 वीं के सभी विषयों का Objective Type Self Test (वस्तुनिष्ठ प्रश्न स्व परीक्षण) तैयार किया गया है . इस पोस्ट में कक्षा 11 वीं वार्षिक परीक्षा 2026 हिंदी (hindi) विषय की दो विषयवस्तुओं को आप सभी पढ़ सकेंगे –
- वार्षिक परीक्षा 2026 कक्षा 11 हिंदी hindi- कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्न
- वार्षिक परीक्षा 2026 कक्षा 11 हिंदी hindi वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित सेल्फ टेस्ट

Note – अंग्रेजी माध्यम के स्टूडेंट्स देखें – https://mpboardenglishmedium.com/ ( एम् पी बोर्ड इंग्लिश मीडियम डाट काम )
कक्षा 11 हिंदी hindi – प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 11 हिंदी (Hindi) में 32 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न objective types
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 07 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 07 अंक
5 . सत्य /असत्य 06 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10 प्रश्न , 3 अंक के 4 व् 4 अंक के 4 प्रश्न पूंछे जायेंगे I
इस प्रकार 1 अंक के 32 x 1 = 32
2 अंक के 10 x 2 = 20
3 अंक के 4 x3 = 12
4 अंक के 4 x 4 = 16
कुल 80 अंक का प्रश्न पत्र होगा
वार्षिक परीक्षा 2026 कक्षा 11 हिंदी hindi – कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्न –
नोट – विद्यार्थी नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर स्वयं तैयार करें I वेबसाईट पर इन प्रश्नों के उत्तर सहित पोस्ट उपलब्ध रहेगी I
- कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है। इसके समर्थन में उन्होंने क्या तर्क दिए हैं?
. कबीर ने अपने आपको दीवाना क्यों कहा है?
. मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती हैं? वह रूप कैसा है?
. पिता के व्यक्तित्व किसी के विशेषताओं को अकीरा गया है?
. अपना घर से क्या तात्पर्य है? इसे भूलने की बात क्यों कही गई है?
. कवि ने किस आशय से मेंहनत की लूट पुलिस की मार गद्दारी लोग को सबसे खतरनाक नहीं माना?
. बस्तियों को शहर की आबोहवा से बचाने की आवश्यकता है?
. भाषा में झारखाड़ीपन से क्या अभिप्राय है?
. भक्ति काल को हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग क्यों कहा गया है?
. निर्गुण भक्ति धारा की दो विशेषताएँ बताते हुए दो कवियों के नाम लिखिए।
. सगुण भक्ति धारा की दो विशेषताएँ बताते हुए दो कवियों के नाम लिखिए।
. रीतिकाल की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
. छायावादी कविता की विशेषताएँ लिखिए।
. प्रगतिवादी कविता की विशेषताएँ लिखिए।
. प्रयोगवादी कविताओं की विशेषताएँ लिखिए।
. नई कविता की विशेषताएँ लिखिए।
. रहस्यवाद कविता की विशेषताएँ लिखिए।
. रीतिकाल को श्रृंगार काल क्यों कहा गया है?
. कवि परिचय : कबीर का काव्य परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए। (अ) दो रचनाएँ (ब) भाव पक्ष – कला कवि
. कवि परिचय : मीरा का काव्य परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए। (अ) दो रचनाएँ (ब) भाव पक्ष – कला कवि
. कवि परिचय : भवानी प्रसाद मिश्र का काव्यगत परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए। (अ) दो
. कवि परिचय : दुष्यंत कुमार का काव्यगत परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए – (अ) दो रचनाएँ
. कवि परिचय : अक्कमहादेवी का काव्यगत परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए – (अ) दो रचनाएँ
. पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए : हम तो एक एक कर जाना। दोइ कहैं तिनहीं कौं दोजग जिन नाहिनं पाहिचांनां
. पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए : जैसे बाढी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई। सब घटि अंतरि तूही व्यापक धरै
. पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए : मेंरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई जाके सिर मोर – मुकुट, मेंरो पति सोई
. पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए : कहाँ तो तय था चिरागाँ हरेक घर के लिए, कहाँ चिराग मयस्सर नहीं शहर के
. महाकाव्य और खण्डकाव्य में अंतर लिखिए।
. शब्दालंकार का एक उदाहरण लिखिए।
. प्रबंध का और मुक्तक काव्य में अंतर लिखिए।
. वक्रोक्ति अलंकार की परिभाषा लिखिए।
. वक्रोक्ति अलंकार का एक उदाहरण लिखिए।
. दोहा छंद की परिभाषा लिखिए ।
. स्थाई भाव और व्यभिचारी भाव में अंतर लिखिए।
. मुंशी वंशीधर ने अपना मित्र और पथ प्रदर्शक किसे बनाया?
. पंडित अलोपीदीन की गाड़ियां कहां क्यों और किसने रोकी थी?
. पंडित अलोपीदीन ने बंशीधर को अपनी सारी जायदाद का स्थाई मैनेजर क्यों नियुक्त किया?
. नमक का दरोगा कहानी का कौन – सा पात्र आपको सर्वाधिक प्रभावित करता है और क्यों?
. मियां नसीरुद्दीन के व्यक्तित्व की दो विशेषताएं लिखिए।
. पथेर पांचाली फिल्म की शूटिंग का काम ढाई साल तक क्यों चला?
. भूलो की जगह दूसरा कुत्ता क्यों लाया गया? उसने फिल्म के किस दृश्य को पूरा किया?
. वारिश का दृश्य चित्रित करने में क्या मुश्किल आई और उसका समाधान किस प्रकार हुआ?
. लार्ड कर्जन कैसा वायसराय था?
. शिवशंभु के दो गायों की कहानी के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है?
. लार्ड कर्जन को इस्तीफ़ा क्यों देना पड़ गया?
. विदाई संभाषण रचना में देश के किस शासन काल का वर्णन किया गया है?
बालमुकुंद गुप्त ने देश को अभागे भारत! क्यों कहा है?
. वंशीधर तिवारी कौन थे? उन्होंने जीवन भर कैसे आजीविका चलाई?
. अध्यापक त्रिलोक सिंह एवं लोहार गंगाराम के दंड देने के क्या क्या ढंग थे?
. शुक्ल युग के दो प्रमुख निबंधकार एवं उनकी रचना लिखिए।
. पटकथा किसे कहते हैं?
नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन सा प्रश्न बार-बार करते थे?
. भारतमाता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?
. भारतेंदु युग की दो विशेषताएं लिखिए।
. द्विवेदी युग की दो विशेषताएं लिखिए।
. शुक्ल युग को निबंध काल का स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है?
. भारतेंदु युग के दो प्रमुख निबंधकार एवं उनके निबंध लिखिए।
. रेखाचित्र से आप क्या समझते हैं?
. रेखाचित्र एवं संस्मरण में अंतर लिखिए।
. जीवनी तथा आत्मकथा में अंतर लिखिए।
. कहानी तथा उपन्यास में अंतर लिखिए।
. नाटक एवं एकांकी में अंतर लिखिए
. कवि परिचय : प्रेमचंद का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए -(i) दो रचनाएँ
. कवि परिचय : कृष्णा सोबती का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए -(i) दो रचनाएँ
. कवि परिचय : मन्नू भंडारी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए – (i) दो रचनाएँ
. गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए : नौकरी में ओहदे की ओर ध्यान मत देना, यह तो पीर का मज़ार है। निगाह
. गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए : दुनिया सोती थी, दुनिया की जीभ जागती थी। सवेरे देखिए तो बालक- वृद्ध
. गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए : मियाँ नसीरुद्दीन हमारी ओर कुछ ऐसे देखा कि उन्हें हमसे जवाब पाना हो।
. गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए : बिछड़न-समय बड़ा करुणोत्पादक होता है। आपको बिछड़ते देखकर आज हृदय में
. शब्द युग्म किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
. विज्ञापन लेखन में किन किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है लिखिए।
. राजभाषा और राष्ट्रभाषा में कोई तीन अंतर लिखिए।
. क्रिया विशेषण किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।
. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए – i. कई ऑफिसों के अधिकारी छुट्टी लेकर चले गए। ii. बंदूक एक उपयोगी शस्त्र है।
. भाव पल्लवन कीजिए : . साहित्य समाज का दर्पण है। . अज्ञान सर्वत्र आदमी को पछाडता है । . क्रोध अंधा होता है।
. लता मंगेशकर के गायन की विशेषताएँ लिखिए ।
. शास्त्रीय संगीत और चित्रपट संगीत में क्या अंतर है।
. चित्रपट संगीत ने लोगों के कान बिगाड़ दिये कुमार गंधर्व ने ऐसा क्यों कहा।
. लतामंगेशकर को भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ क्यों कहा गया है।
. कुई खुदाई करते समय सिर पर धातु का टोप क्यों पहनते है।
. हिंदी का पहला सप्ताहिक पत्र कौन सा था और कहां से संपादित हुआ था?
. जनसंचार माध्यमों के क्या खतरे हैं?
. जनसंचार माध्यमों के चार महत्वपूर्ण उद्देश्य लिखिए।
. इंटरनेट पत्रकारिता ने दुनिया को किस प्रकार समेंट लिया है ?
. पत्रकारिता क्या है?
अपठित गद्यांश : अधिकार का संसार बड़ा मधुर होता है, वे बड़े सुंदर और आकर्षक होते हैं। परंतु अधिकारों की शोभा कर्तव्य
. अपठित गद्यांश : सफलता प्राप्ति का मूल मंत्र है अपने समय का सदुपयोग करना। सदुपयोग का अर्थ है सही उपयोग। कार्य को
. परीक्षा काल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बजाने पर रोक लगाने हेतु जो जिलाधीश को प्रार्थना पत्र लिखिए।
. नगर निगम नगर पालिका अध्यक्ष को नियमित सफाई ना होने पर एक शिकायती पत्र लिखिए।
. अपने मित्र को गर्मी की छुट्टियों में पचमढ़ी भ्रमण हेतु साथ आने लिए पत्र लिखिए।
हाईस्कूल परीक्षा में मेंरिट में स्थान बनाने के लिए अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।
. सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को दसवीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु एक आवेदन पत्र
. जीवन में खेलों का महत्व (विषय पर सारगर्भित निबंध लिखिए)
. जल ही जीवन है (विषय पर सारगर्भित निबंध लिखिए)
. वर्तमान समय में कंप्यूटर की उपयोगिता (विषय पर सारगर्भित निबंध लिखिए)
. आदर्श व्यक्तित्व महात्मा गांधी (विषय पर सारगर्भित निबंध लिखिए)
. विद्यालय का वार्षिकोत्सव (विषय पर सारगर्भित निबंध लिखिए)
. स्वच्छ भारत अभियान (विषय पर सारगर्भित निबंध लिखिए)
कक्षा 11 हिंदी hindi – Objective Type Self Test (वस्तुनिष्ठ प्रश्न स्व परीक्षण)
कक्षा 11 वीं वार्षिक परीक्षा 2026 हिंदी (hindi) विषय की तो आप जानते ही हैं Class 11 हिंदी (hindi) में 80 अंक के प्रश्न में से 32 अंक के Objective Types प्रश्न वार्षिक परीक्षा में पूंछे जायंगे . यदि इन प्रश्नों की तैयारी अच्छे से कर ली जाए तो न केवल आसानी से उत्तीर्ण हुआ जा सकता है बल्कि मेरिट में भी स्थान बनाया जा सकता है . कक्षा 11 हिन्दी विषय की तैयारी हेतु Objective Type Self Test (वस्तुनिष्ठ प्रश्न स्व परीक्षण) निश्चित आपके लिए उपयोगी हो सकेगी .
कक्षा 11 हिंदी (hindi) विषय के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न Objective Type Self Test (वस्तुनिष्ठ प्रश्न स्व परीक्षण) क्विज में MP BOARD से जारी प्रश्न बैंक के प्रश्नों / प्रैक्टिस पेपर / मॉडल paper , NCERT की हिंदी की पुस्तक व विषय विशेषज्ञों से तैयार किये गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को शामिल किया गया है.
वार्षिक परीक्षा 2026 कक्षा 11 हिंदी hindi – Objective Type Self Test ( वस्तुनिष्ठ प्रश्न स्व परीक्षण)
1- यह रोचक क्विज़ MP BOARD Class 11 हिंदी (hindi) विषय के Objective Types या वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित है जिनमे MCQ , रिक्त स्थान , सत्य/ असत्य . सही जोड़ी मिलाइए आदि प्रकार के प्रशों को शामिल किया गया है I
2- क्विज़ में कुल 50 प्रश्न रखे गए है प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का , इस प्रकार कुल पूर्णांक 100 हैं
3- प्रश्नोत्तरी में दिए गए प्रश्नों को मोबाइल या कंप्यूटर द्वारा क्लिक कर सही विकल्प का चयन किया जा सकता है
5 – Submit करते ही आपको VIEW SCORE विकल्प दिखाई देगा जिसे क्लिक करने पर आपको अपने अंक प्राप्त होंगे I जो प्रश्न गलत हो गए होंगे वो भी दिखाई देंगे व् उनके सही उत्तर भी दिखाई देंगे . आप फिर से क्विज में सही उत्तर भर कर पुन: अभ्यास कर सकतें हैं .
6. यदि submit करने के बाद VIEW SCORE ( व्यू स्कोर) बटन दिखाई नहीं देता है तो कृपया 5 -7 सेकंड इंतज़ार करें इसके पश्चात आपको मोबाइल में नीचे की ओर इस प्रकार का चिन्ह दिखाई देगा जिसे अपने मोबाइल में टच करने पर फिर से पोस्ट दिखाई देगी जिसे धीरे धीरे नीचे लाने पर VIEW SCORE ( व्यू स्कोर) बटन दिखाई देंने लगेगा .
नोट – यदि आपके 50 में से 40 प्रश्न ( 80 अंक) सही हैं तो आपकी तैयारी अच्छी कही जा सकती है वशर्ते आपने पहले प्रयास में ही इतने प्रश्न सही हल किये हो I







