त्रैमासिक परीक्षा 2026 – कक्षा 11 हिंदी मॉडल /प्रैक्टिस प्रश्न पत्र . ब्लू प्रिंट आधारित
त्रैमासिक परीक्षा 2026 – 27 हेतु कक्षा 11 हिंदी मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र दिया गया है जो कि ब्लू प्रिंट पर आधारित है . इसमें महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेशन किया गया है . विद्यार्थी अवश्य अभ्यास करें .
कक्षा 11वीं हिन्दी त्रैमासिक परीक्षा प्रैक्टिस पेपर 2026
निर्देश:
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं।
4. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं।
5. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं।
(6)प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए:
(i) कबीर ने ईश्वर के कितने रूपों को माना है? (आरोह काव्यखण्ड)
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) अनगिनत
(ii) ‘करुण रस’ का स्थायी भाव क्या है? (काव्यबोध)
(अ) रति
(ब) हास्य
(स) शोक
(द) क्रोध
(iii) ‘नमक का दरोगा’ कहानी के लेखक कौन हैं? (आरोह गद्यखण्ड)
(अ) प्रेमचंद
(ब) मन्नू भंडारी
(स) कृष्ण सोबती
(द) शेखर जोशी
(iv) निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द रूप कौन-सा है? (भाषाबोध)
(अ) कवियित्री
(ब) कवयित्री
(स) कवीत्री
(द) कविता
(v) ‘कुमार गंधर्व’ के अनुसार लता मंगेशकर के गायन की मुख्य विशेषता क्या थी? (वितान)
(अ) गानपन
(ब) शास्त्रीय शुद्धता
(स) गंभीर सुर
(द) विलाप रस
(vi) जनसंचार का सबसे प्राचीन माध्यम कौन-सा है? (अभिव्यक्ति और माध्यम)
(अ) प्रिंट / मुद्रण माध्यम
(ब) रेडियो
(स) टेलीविजन
(द) इंटरनेट
(6)प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) मीराबाई ने श्रीकृष्ण को अपना _________ माना है। (पति / भाई) [आरोह काव्य]
(ii) दोहा छंद के प्रथम चरण में _________ मात्राएँ होती हैं। (11 / 13) [काव्यबोध]
(iii) मियाँ नसीरुद्दीन _________ किस्म की रोटियाँ बनाने के लिए मशहूर थे। (56 / 36) [आरोह गद्य]
(iv) सरकारी कामकाज की भाषा को _________ कहते हैं। (राजभाषा / राष्ट्रभाषा) [भाषाबोध]
(v) कुंई की खुदाई करने वाले को _________ कहा जाता है। (चेजांरो / कुम्हार) [वितान]
(vi) भारत की पहली बोलती फिल्म _________ थी। (राजा हरिश्चंद्र / आलम आरा) [अभिव्यक्ति]
(6)प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में सत्य या असत्य लिखिए:
(i) कबीरदास जी ने बाह्याडंबरों पर तीखा प्रहार किया है। [आरोह काव्य]
(ii) जहाँ काव्य को सुनने या पढ़ने से मन में आनंद उत्पन्न हो, वहाँ ओज गुण होता है। [काव्यबोध]
(iii) ‘नमक का दरोगा’ कहानी में अंत में धन की जीत हुई। [आरोह गद्य]
(iv) ‘लोहे के चने चबाना’ मुहावरे का अर्थ बहुत आसान कार्य करना है। [भाषाबोध]
(v) भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर पाठ के लेखक अनुपम मिश्र हैं। [वितान]
(vi) डायरी लेखन हमारी व्यक्तिगत अनुभूतियों का रिकॉर्ड होता है। [अभिव्यक्ति]
(7)प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए:
स्तम्भ (अ)
स्तम्भ (ब)
(i) कबीर के पद
(A) मुंशी प्रेमचंद [गद्यखण्ड]
(ii) महाकाव्य
(B) चेलवांजी [वितान]
(iii) नमक का दरोगा
(C) शांत रस का स्थायी भाव [काव्यबोध]
(iv) निर्वेद
(D) सधुक्कड़ी भाषा [काव्यखण्ड]
(v) कुंई की चौड़ाई
(E) बहुत कम होना [भाषाबोध]
(vi) फ्लैश या ब्रेकिंग न्यूज़
(F) रामचरितमानस [काव्यबोध]
(vii) ऊँट के मुँह में जीरा
(G) कम से कम शब्दों में तत्काल सूचना देना [अभिव्यक्ति]
(7)प्रश्न 5. एक वाक्य/शब्द में उत्तर दीजिए:
(i) मीराबाई के आराध्य देव कौन हैं? [आरोह काव्य]
(ii) रस के कितने अंग माने गए हैं? उनके नाम लिखिए। [काव्यबोध]
(iii) वंशीधर के पिता का नाम क्या था? [आरोह गद्य]
(iv) शब्दशक्ति कितने प्रकार की होती है? [काव्यबोध]
(v) मिश्रित वाक्य का एक उदाहरण दीजिए। [भाषाबोध]
(vi) राजस्थान की रजत बूँदें पाठ में किस समस्या पर ध्यान आकर्षित किया गया है? [वितान]
(vii) समाचार की शुरुआत में प्रयुक्त होने वाले किन्हीं दो ‘ककारों’ के नाम लिखिए। [अभिव्यक्ति]
लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 6 से 15, प्रत्येक पर 2 अंक)
(2)प्रश्न 6. पद्य साहित्य (भक्तिकाल) की किन्हीं दो मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(2)प्रश्न 7. कबीरदास जी ने अपने आप को दीवाना क्यों कहा है?
(2)प्रश्न 8. महाकाव्य और खंडकाव्य में कोई दो अंतर स्पष्ट कीजिए।
(2)प्रश्न 9. अलंकार किसे कहते हैं? अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(2)प्रश्न 10. गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम लिखते हुए किन्हीं दो विधाओं को संक्षेप में समझाइए।
(2)प्रश्न 11. मियाँ नसीरुद्दीन को नानबाइयों का मसीहा क्यों कहा गया है?
(2)कक्षा 11वीं हिन्दी त्रैमासिक परीक्षा – भाग 2
लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित हैं)
(2)प्रश्न 12. लोकोक्ति और मुहावरे में कोई दो मुख्य अंतर लिखिए। (भाषाबोध)
(2)प्रश्न 13. राष्ट्रभाषा और राजभाषा में कोई दो अंतर स्पष्ट कीजिए। (भाषाबोध)
(2)प्रश्न 14. लता मंगेशकर के गायन की किन्हीं दो मुख्य विशेषताओं को रेखांकित कीजिए। (वितान)
(2)प्रश्न 15. जनसंचार के प्रमुख माध्यम कौन-कौन से हैं? उनके केवल नाम लिखिए। (अभिव्यक्ति और माध्यम)
विश्लेषणात्मक प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं)
(3)प्रश्न 16. कबीरदास अथवा मीराबाई का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए: (काव्यखण्ड)
(अ) दो रचनाएँ
(ब) भावपक्ष – कलापक्ष
(स) साहित्य में स्थान
(3)प्रश्न 17. मुंशी प्रेमचंद अथवा कृष्ण सोबती का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए: (गद्यखण्ड)
(अ) दो रचनाएँ
(ब) भाषा – शैली
(स) साहित्य में स्थान
(3)प्रश्न 18. निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए: (भाषाबोध)
(i) राम पढ़ रहा है। (विस्मयादिवाचक वाक्य में बदलिए)
(ii) वह कल बाज़ार जाएगा। (निषेधवाचक वाक्य में बदलिए)
(iii) सूर्योदय होने पर अंधकार नष्ट हो गया। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(3)प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (अपठित बोध)
“मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज के बिना उसके जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। समाज को सुदृढ़ और उन्नत बनाने में परस्पर सहयोग और सद्भावना की महती भूमिका होती है। जहाँ नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हैं, वह समाज निरंतर प्रगति करता है। आज के युग में शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को कुरीतियों से दूर रखकर नैतिक मूल्यों का विकास करती है।”
प्रश्न:
(i) उपर्युक्त गद्यांश का एक उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
(ii) समाज को उन्नत बनाने में किसकी महती भूमिका होती है?
(iii) ‘निरंतर’ शब्द का सही संधि विच्छेद कीजिए।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं)
(4)प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ और प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए तथा काव्य-सौंदर्य लिखिए: (भावार्थ)
“हम तौ एक एक करि जाना।
दोइ कहैं तिनहीं कौं दोजग जिन नाहिंन पहिचाना।
एकै पवन एक ही पानी एकै जोति समाना।
एकै खाक गढ़े सब भांडे एकै कोहरा साना।”
अथवा
“मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई।
जाके सिर मोर मुकुट, मेरो पति सोई।
तात मात भ्रात बंधु, आपनो न कोई।
छांड़ि दई कुल की कानि, कहा करिहै कोई।”
(4)प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ और प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए तथा विशेष लिखिए: (व्याख्या)
“धर्म ने धन को पैरों तले कुचल डाला। अलोपीदीन ने पीली दीवारें देखीं और चारों ओर न्याय के रक्षकों को धन के सामने झुकते देखा। उन्होंने इस तरह का अद्भुत दृश्य पहले कभी न देखा था। ईमानदारी और कर्तव्य परायणता की इस पराजय ने उन्हें स्तब्ध कर दिया।”
अथवा
“मियाँ नसीरुद्दीन ने आँखों के कंचे हम पर फेर दिए। फिर तनिक तल्खी से बोले—’क्या मतलब? पूछिए साहब, नानबाई का इल्म सीखने के लिए क्या हम किसी नगीना साज़ के पास जाते? या आईना साज़ के पास? या मीना साज़ या रफ़ूगर-रंगरेज़ के पास जाते? यह तो हमारा खानदानी पेशा ठहरा!'”
(4)प्रश्न 22. अपनी संस्था के प्राचार्य को शाला शुल्क (फीस) मुक्ति हेतु एक प्रार्थना पत्र लिखिए। (पत्र)
अथवा
अपने मित्र को परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई देते हुए एक अनौपचारिक पत्र लिखिए।
(4)प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 200-250 शब्दों में सारगर्भित निबंध लिखिए: (निबंध)
(i) छात्र जीवन और अनुशासन
(ii) पर्यावरण प्रदूषण: कारण और निवारण
(iii) डिजिटल इंडिया और आज का युवा
(iv) साहित्य और समाज
आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है –
त्रैमासिक परीक्षा 2026 कक्षा 11 हिंदी प्रश्न पत्र
त्रैमासिक परीक्षा 2026 कक्षा 11 अंग्रेजी प्रश्न पत्र
त्रैमासिक परीक्षा 2026 कक्षा 11 भौतिकशास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2026 कक्षा 11 भूगोल — सहित अन्य प्रमुख विषयों के मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र इस वेबसाईट पर उपलब्ध है .