Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगामी 5 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो रही है . Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु ब्लू प्रिंट वार्षिक परीक्षा के अनुरूप होंगे ( लिंक में देखें ) I Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 12 भूगोल (Geography) का प्रश्न पत्र सम्पूर्ण सिलेबस के आधार तैयार किया जा रहा है I Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र नीचे दिया गया है –

Pre Board exam 2026 : कक्षा 12 भूगोल (Geography) सिलेबस –
प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 12 भूगोल (Geography) सिलेबस शैक्षणिक केलेंडर के अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे .
Pre Board exam 2026 : कक्षा 12 भूगोल (Geography) प्रैक्टिस प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 भूगोल (Geography) में 28 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 05 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 05 अंक
5 . सत्य /असत्य 06 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 8 , 3 अंक के 4 , 4 अंक का 1 व् 5 अंक के 2 प्रश्न ( मानचित्र आधारित ) भी पूंछे जायेंगे
Pre Board exam 2026 : कक्षा 12 भूगोल (Geography) मॉडल /प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
कक्षा : 12 वीं Pre Board exam 2026 : कक्षा 12 भूगोल
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-70
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 20 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 13 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए
6.प्रश्न क्र. 14 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए
7.प्रश्न क्र. 18 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए
7. प्रश्न क्र. 19 से 20 तक मानचित्र ।
- प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 = 6
i. निम्न में कौन से क्षेत्र परिवहन तंत्र के विकास में अवरोध हैं –
(अ) सघन जनसँख्या वाले (ब) रोजगार के अवसर वाले (स) ग्रामीण जनसँख्या वाले (द) पर्वतीय और पहाडी क्षेत्र
II. मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधो का
अध्ययन है
(अ) रैटजैल (ब) एलन सी सेम्पल (स) वडाल डी. ला.ब्लास (द) ग्रिफिथ टेलर
(iii) निम्न में से कौन-सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया ?
(अ) अंगूरोत्पादन
(ब) मिश्रित कृषि
(स) रोपण कृषि
(द) कोलखहोज
iv. स्वेज नहर निम्न में से किसी को जोड़ती है –
(अ) प्रशांत महासागर को अटलांटिक से (ब) काला सागर को लाल सागर से
(स) भूमध्य सागर को लाल सागर से (द) अरब सागर को लाल सागर से
v. चुइंगम चूसने के बाद बचे भाग को चकल कहते हैं , यह किस वृक्ष से प्राप्त होता है
(अ) नीम (ब) महोगनी (स) जपोटा (द) रोजवुड
vi . निम्न में प्रशासनिक नगर है-
(अ) अहमदाबाद
(ब) नई दिल्ली
(स) वाराणसी
(द) इन्दौर
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i भारत की प्रमुख पेय फसलें कॉफी एवं……………..हैं।
ii. मानव विकास की अवधारणा ————— विद्वान की देन है।
iii. सहकारी कृषि का सफल परीक्षण —————— देश में किया गया है।
iv भारत का सबसे अधिक शहरीकरण वाला राज्य —————— हैं I
v. गंगा के जलोढ़ मैदान में —————– बस्तियां पाई जाती हैं I
vi. भोजन एकत्र करना, आखेट करना, वन काटना, पशुचारण आदि ……………..क्रियाकलाप के
के अंतर्गत आते है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×5 = 5
| ’अ’ | ’ब’ |
| तरल सोना | रुको और जाओ |
| चिल्का झील | आधार भूत उद्योग |
| सांस्कृतिक नगर | वाराणसी |
| लोहा इस्पात | उड़ीसा |
| नव-निश्चयवाद | पेट्रोलियम |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×5 =5
i. परती भूमि क्या है ?
ii . निर्माण की सबसे छोटी इकाई कौन सी है ?
iii. अमेरिका में विस्तृत घास के के मैदान कहलाते हैं ।
iv.इंदिरा गांधी नहर किस बाँध से निकलती है ?
v. प्राथमिक क्रियाकलाप से जुडी बस्तियां क्या कहलाती है।
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
(i) भौतिक पर्यावरण मानव द्वारा परिवर्तित किया जाता है।
(ii) प्राकृतिक वृद्धि = जन्म दर – मृत्यु दर होता है ।
(iii) गुज्जर, बकरवाल, गद्दी एवं भूटिया पशचारक जनजाति है।
iv. गंगा का मैदान भारत में सबसे सघन जनसंख्या क्षेत्र है
(v) सुखा संभावित क्षेत्र विकास कार्यक्रम की शुरूआत छठवी पंचवर्षीय योजना में हुई।
(vi) तृतीयक क्रियाकलाप में उत्पादन एवं विनमय दोनों सम्मिलित होते हैं I
प्रश्न .6. पर्यावरण निश्चयवाद से क्या आशय है ? (2)
अथवा
2. एलन सी. सेम्पल के अनुसार मानव भूगोल क्या है ?
प्रश्न7. मानव गरीबी सूचकांक क्या है ? (2)
अथवा
विश्व में मानव विकास सूचकांक की रैंक तय करने वाले दो प्रमुख क्षेत्रों को लिखिए ?
प्रश्न 8. ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग के दो प्रमुख केन्द्रों के नाम लिखिए ? (2)
अथवा
चतुर्थक क्रियाकलाप क्या होते हैं ?
प्रश्न 9. मोटे अनाज के अंतर्गत कौन कौन सी फैसले आती हैं किन्ही चार फसलों के नाम लिखिए ? (2)
अथवा
उत्प्रवास से क्या आशय है?
प्रश्न 10. जन्म दर से क्या तात्पर्य है ? (2)
अथवा
जनसंख्या घनत्व कैसे ज्ञात कया जाता है? सूत्र लिखिए I
प्रश्न 11. एकाकी बस्ती किसे कहते हैं ?
(2)
अथवा
भारत में जनसँख्या वितरण असमान है क्यों ?
प्रश्न.12.लाल कॉलर श्रमक किसे कहते है? (2)
अथवा
निबल बोया क्षेत्र क्या है ?
प्रश्न.13. गैरीसन नगर शब्द किन नगरों के लिए प्रयुक्त किया जाता हैं ? (2)
अथवा
हिल स्टेशन किसे कहते हैं ?
प्रश्न 14. इंदिरा गाँधी नहर का सिंचाई पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ा ? (3 )
अथवा
जल संसाधन संरक्षण के कोई तीन उपाय लिखिए
प्रश्न 15. बन्दरगाहों को अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रवेश द्वार क्यों कहते हैं ? । 3
अथवा
मिश्रित कृषि की कोई तीन विशेषताएँ कौन-सी हैं ?
प्रश्न 16. “जैव ऊर्जा” ऊर्जा परिवर्तन का एक संभावित स्रोत है I इस कथन के पक्ष में अपने विचार लिखिए 3
अथवा
नियोजन की संकल्पना को समझाइये ?
प्रश्न17. सतत पोषणीय विकास को बढ़ावा देने वाले कोई तीन उपाय लिखिए (3 )
अथवा
मानवीय क्रियाकलापों के आधार पर बस्तिओं का विकास कैसे होता है संक्षेप में समझाइये ।
प्रश्न 18. प्राथमिक तथा द्वितीयक क्रियाकलाप में कोई चार अंतर लिखिए (4 )
अथवा
भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसँख्या है ? इतनी विशाल ग्रामीण जनसँख्या के उत्तरदायी कारणों का वर्णन कीजिये ।
प्रश्न 19. विश्व के मानचित्र में दर्शाइए ? 5
ऑस्टेलिया का सघन जनसँख्या क्षेत्र, बेल्ड्स ,पम्पास घास के मैदान , मेडागास्कर , ट्रांस कैनेडियन रेल मार्ग
अथवा
पनामा नहर , ठंडे मरुस्थल , अफ्रीका का वाणिज्य पशुधन क्षेत्र , प्रेयरीज घास के मैदान , विश्व की डेयरी कृषि क्षेत्र ?
प्रश्न 20 . भारत के मानचित्र में दर्शाइए ? 5
विशाखापट्टनम , प्रायद्वीप भारत का सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला राज्य , रानीगंज कोयला खान , कर्क रेखा, डिगबोई
अथवा
इंदिरा पॉइंट ,बॉम्बे हाई , नर्मदा नदी बेसिन , दमन द्वीप , नेशनल हाईवे नंबर 3 (NH3 ), 2011 की जनगणना में न्यूनतम जनसँख्या घनत्व वाला राज्य
अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र हिन्दी कक्षा 12
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 12
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भौतिक शास्त्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 रसायन शास्त्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 गणित
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 जीव विज्ञान
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 इतिहास
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अर्थशास्त्र
Pre board exam 2026 : मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1.एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
5. कंप्यूटर शिक्षा के लिए देखे https://ictmp.blogspot.com/
——————————————————————–
यूटयूब –
1. 9 se 12
3. ICT INDIA







