Pre board exam 2026 हेतु लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगामी 7 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो रही है . प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु ब्लू प्रिंट वार्षिक परीक्षा के अनुरूप होंगे ( लिंक में देखें ) I Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 12 इतिहास ( History) का प्रश्न पत्र सम्पूर्ण सिलेबस के आधार तैयार किया जा रहा है I Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र नीचे दिया गया है –

Pre Board exam 2026 : कक्षा 12 इतिहास ( History) सिलेबस –
प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 12 इतिहास ( History) सिलेबस शैक्षणिक केलेंडर के अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे .
Pre Board exam 2026 : कक्षा 12 इतिहास ( History) प्रैक्टिस प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 इतिहास (HISTORY) में 32 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 07 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 07 अंक
5 . सत्य / असत्य लिखिए 06 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10 , 3 अंक के 4 , 4 अंक के 4 प्रश्न भी पूंछे जायेंगे
Pre Board exam 2026 : कक्षा 12 इतिहास ( History) मॉडल /प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
विषय: कक्षा 12 इतिहास (HISTORY)
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-80
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में लिखिए
6.प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में लिखिए
7. प्रश्न क्र. 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120-130 शब्दो में लिखिए
- प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6=6
i. हड़प्पाई मोहर बनी हुई थी ?
(A) सेलखडी (B) पत्थर (C) लकड़ी (D) धातु
II. निम्नलिखित में से किसने ” महाभारत ” पुस्तक की रचना की थी ?
(a) चाणक्य (b) बाल्मीकी (c) वेदव्यास (d) तुलसीदास
III. भीम और हिडिम्बा के पुत्र का नाम था ? –
A. अभिमन्यु B. सुतसोम C. घटोत्कच D. श्रुतसेन
iv. अशोक के अधिकाशं अभिलेख किस भाषा में हैं —
(अ) पालि (ब) तमिल (स) संस्कृत (द) प्राकृत
v. जैन धर्म के 24 वें तीर्धंकर कौन थे ?
(a) महावीर स्वामी (b) बाहुबली
(c) पार्श्वनाथ (d) ऋषभनाथ
vi. किस विदेशी यात्री ने विजयनगर की तुलना रोम से की ?
(A) डोमिनगो पेस (B) निकोलो कोंटी
(C) अब्दुर रज्जाक (D) निकितिन
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i सिन्धु सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण —————— पुरावस्तु है ?
ii. बटाईदार वह किसान होते थे जो ——————-की जमीन पर खेती करते थे ?
iii. सती प्रथा का अंत भारतीय राजा ————- प्रयासों से हो सका था
iv लिंगायत समुदाय के धार्मिक संकलन ———-भाषा में है I
v. हंपी का पहला सर्वेक्षण मानचित्र ————-ने तैयार किया ( कर्नल कालीन मैकेंजी/ एलेग्जेंडर ग्रैनी लो)
vi. साँची के स्तूप का निर्माण ……………… ने करवाया था।
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×7 = 7
| ’अ’ | ’ब’ |
वीरशैव परम्परा | 1930 |
| इंडिका | इंग्लैण्ड |
| आइना-ए-अकबरी | यूनान |
| ब्रम्हचर्य आश्रम | जन्म से 25 वर्ष |
| मार्कों पोलो | अबुल फ़ज़ल |
| सुकरात | मेगस्थनीज |
| दांडी यात्रा | कर्नाटक |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×7 =7
i. ‘द मिथिकल मैसेकर एट मोहनजोदड़ो’ नामक पुस्तक के लेखक का नाम लिखिए ?
ii खालसा पंथ की स्थापना किसने की ?
iii. ‘ये गिलास फल एक दिन हमारे ही मुँह में आकर गिरेगा’ यह कथन किसका है ?
iv. सुदर्शन झील का निर्माण किसने करवाया था ?
v. संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे ?
vi राजसूय यज्ञ और अश्वमेघ यज्ञ जैसे जटिल यज्ञ कौन करते थे ?
vii. दक्षिण भारत की मीरा किसे कहा जाता है ?
प्रश्न.5 सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
i . संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव भीमराव अम्बेडकर ने प्रस्तुत किया था I
ii . प्रयाग प्रशस्ति की रचना बाणभट्ट ने की थी I
iii. सिंधु घाटी सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी I
iv. सूर्यास्त कानून का संबंध राजस्व व्यवस्था से था
v. जैन धर्म दो संप्रदायों में बांटा गया है
vi. अप्पार एक नयनार संत थे I
प्रश्न.6 . हड़प्पा सभ्यता के पतन के लिए उत्तरदायी कोई दो कारण लिखिए ? (2)
अथवा
सिंधु घाटी सभ्यता की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न.7 फ्रांस्वा बर्नियर का मुगल परिवार से क्या सम्बन्ध था ? (2)
अथवा
अलबरूनी ने भारत का वृतांत लिखने में आने वाले किन अवरोधों के बारे में वर्णन किया है ?
प्रश्न 8 .वैदिक और पौराणिक परंपरा में क्या अंतर है ? (2)
अथवा
जजमानी व्यवस्था को समझाइए ?
प्रश्न 9 . राक्षसी टांगडी युद्ध कब और किनके बीच हुआ था ? (2)
अथवा
जैन धर्म के पञ्च महाव्रतों के नाम लिखिए ?
प्रश्न 10 कुल और जाति में अंतर स्पष्ट कीजिये ?
अथवा
बहुपति विवाह तथा बहु पत्नी विवाह में अंतर स्पष्ट कीजिये ? (2)
प्रश्न 11 . थेरी किसे कहा जाता है ? (2)
अथवा
कुदाल और हल के प्रतीकों का प्रयोग किनके लिए किया गया था ?
प्रश्न 12 .भारतीय संविधान में राज्य सूची का क्या अर्थ है ? (2)
अथवा
उलुक और दावा के बारे में लिखिए
प्रश्न.13 रायचूर दोआब से क्या तात्पर्य है ? (2)
अथवा
वेसांतर जातक किसके बारे में है ?
प्रश्न.14 .
रैयतवाड़ी बंदोबस्त व्यवस्था क्या थी यह कब और किस क्षेत्र में लागू की गई थी ? (2 )
अथवा
संथाल विद्रोह कब और किसके नेतृत्व में हुआ ?
प्रश्न 15 . अलबरुनी ने किन प्रमुख ग्रंथों का निर्माण किया ?(2 )
अथवा
सगुण और निर्गुण भक्ति से क्या आशय है ?
प्रश्न 16 . महाभारत को एक प्रगतिशील ग्रंथ क्यों कहा गया है स्पष्ट कीजिए । 3
अथवा
जाति व्यवस्था के कोई तीन दोष लिखिए
प्रश्न 17 . हीनयान और महायान में कोई तीन अंतर लिखिए 3
अथवा
नियतिवादी और भौतिकवादी परम्परा के बीच कोई तीन अंतरों को स्पष्ट कीजिये
प्रश्न18 . दास प्रथा के सम्बन्ध में मध्यकालीन यात्रियों के विचार लिखिए (3 )
अथवा
प्राचीन भारत में विवाह संबंधी प्रमुख नियमों का उल्लेख कीजिये ।
प्रश्न 19 . विजयनगर साम्राज्य की जल संरचना प्रणाली का वर्णन कीजिये । (3 )
अथवा
कृष्णदेव राय की शासनकाल में विजयनगर की उत्कर्ष का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 20 . अशोक के धम से आप क्या समझते हैं उसके मूलभूत सिद्धांत लिखिए ? 4
अथवा
कबीर दास जी का धर्म और समाज के लिए योगदान लिखिए 4
प्रश्न 21 सोलह महाजनपदों की चार प्रमुख विशेषतावों का वर्णन कीजिये 4
अथवा
गुरु नानक देव ने समाज को क्या संदेश दिया लिखिए
प्रश्न 22 “भारत छोड़ो आन्दोलन एक जन आन्दोलन था” इस कथन की विवेचना कीजिये 4
अथवा
“महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलनों के स्वरूप को बदल डाला” इस कथन की विवेचना कीजिये I
प्रश्न 23 मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए 4
भरहुत , लुम्बनी ,लोथल , पाटलीपुत्र
अथवा
मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए
वाराणसी , धौलावीरा , कानपुर , मेरठ
अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र हिंदी कक्षा 12
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 12
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भौतिक शास्त्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 रसायन शास्त्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 गणित
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 जीव विज्ञान
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भूगोल
Pre board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अर्थशास्त्र
Pre board exam 2026 : मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1.एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
5. कंप्यूटर शिक्षा के लिए देखे https://ictmp.blogspot.com/
——————————————————————–
यूटयूब –
1. 9 se 12
3. ICT INDIA







