MP BOARD 2025 की तैयारी कर रहे कक्षा 10 वीं के स्टूडेंट्स के लिए हिंदी विषय एक अच्छा स्कोरिंग विषय हैं जिसमें थोड़ी सी मेहतन करके अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते हैं . हिंदी भाषी स्टूडेंट्स के लिए हिंदी एक सरल विषय हो सकता हैं किन्तु यदि ठीक से न पढ़ा जाए तो अच्छे अंक प्राप्त नहीं किये जा सकते हैं . हिंदी विषय की तैयारी को MP BOARD 2025 CLASS 10 HINDI QUIZ से स्वयं चेक किया जा सकता है
एम् पी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी विषय का प्रश्न पत्र 75 अंक का होता है जिसमें 40 प्रतिशत प्रश्न अर्थात 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रश्न पूंछे जाते हैं जिनमे सही विकल्प या mcq , रिक्त स्थान , सही जोड़ी , एक वाक्य में उत्तर , सत्य – असत्य चुनिए प्रकार के प्रश्न होते हैं .

MP BOARD 2025 CLASS 10 HINDI QUIZ में गत वर्षों की वार्षिक परीक्षावों में पूंछे गए 100 अंक के लगभग 50 से अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न लिए गए हैं जिनका अभ्यास वार्षिक परीक्षा सहित अन्य परीक्षावों के लिए भी उपयोगी होगा . ऐसे अन्य राज्य / केंद्र बोर्ड जिनमें ncert पाठ्यपुस्तकें संचालित हैं उन स्टूडेंट्स के लिए भी इस क्विज के प्रश्न उपयोगी हैं .
MP BOARD 2025 CLASS 10 HINDI QUIZ कक्षा 10 हिंदी क्विज को हल करें
MP BOARD 2025 CLASS 10 HINDI QUIZ कक्षा 10 हिंदी क्विज के प्रश्नों को पढ़ें
सही विकल्प का चयन कर लिखिए
1. रीतिकाल के कवि थे.
(अ) भूषण
(ब) जयशंकर प्रसाद
(स) जगमोहन सिंह
(द) अज्ञेय
2. बाल गोबिन भगत साहब मानते थे ?
(अ) सूरदास
(ब) तुलसीदास
(स) नागार्जुन
(द) कबीर
3. वह धीरे-धीरे चलने लगा । इस वाक्य में क्रिया – विशेषण का भेद है।
(अ) परिमाणवाचक
(ब) रीतिवाचक
(स) स्थानवाचक
(द) कालवाचक
4. बालक तारकेश्वरनाथ को उसके पिता टीका लगाते थे ?
(अ) चंदन का
(ब) रोली का
(स) भभूत का
(द) कुमकुम का
5. तुलसीदास की रचना है ?
(अ) सूरसागर
(ब) झरना
(स) विनय पत्रिका
(द) गीतिका
6. दसवें रस का नाम है ?
(अ) श्रृंगार
(ब) वीर
(स) भयानक
(द) वात्सल्य
रिक्त स्थान
7. संधि के ——– भेद होते हैं । (3 / 2 / 4)
8. हिमालय की तीसरी सबसे बड़ी चोटी ——— है । (एवरेस्ट / कंचन जंघा / माउंट एवरेस्ट)
9. सूरदास के———- गुरु थे । (वल्लभाचार्य / परशुराम / रामदास)
10. चौपाई छंद की प्रत्येक पंक्ति में ——– मात्राएँ होती हैं । (11 / 16 / 21)
11. प्रबंध काव्य के ——– भेद होते हैं । (3 / 5 / 2)
12. प्रतिमा बनाने वाले का नाम ——– था । (श्याममोहन / मोतीलाल / हालदार साहब)
13. सही जोड़ी
गद्य की प्रमुख विधा | जयशंकर प्रसाद |
अंधे की लाठी | अज्ञेय |
मैं क्यों लिखता हूँ ? | एक मात्र सहारा |
कामायनी | निबंध |
एक वाक्य में उत्तर
14 एक अनार सौ बीमार का अर्थ है– ?
15 भोलेनाथ के पिताजी गंगा में आटे की कितनी गोलियाँ प्रवाहित करते थे ?
16. रस के कितने अंग होते हैं ?
17. समास के कितने भेद होते हैं ?
सत्य / असत्य
18.जो जीता न जा सके उसे अजेय कहते हैं ।
19. प्रेयर व्हील को घुमाने से पाप नहीं धुलते हैं ।
20. हिरोशिमा में परमाणु बम गिरा था ।
21. मुख्य गायक के स्वर चट्टान जैसे भारी और गंभीर थे ।
22. दोहा एक सममात्रिक छंद है ।
23. आदमी ने पहले पहल आग का आविष्कार किया था ।
सही विकल्प
24. ‘सूरसारावली’ के कवि का नाम है
अ सूरदास
ब कबीरदास
स मैथिलीशरण गुप्त
द नागार्जुन
25 कवि निराला का जन्म हुआ था –
(अ) सन् 1904
(ब) सन् 1900
(स) सन् 1899
(द) सन् 1888
26. ‘कुहासा’ का अर्थ है ?
(अ) कंबल
(ब) कोहरा
(स) सन्नाटा
(द) सहारा
27. प्रगतिवादी कवि हैं ?
(अ) मुक्तिबोध
(ब) सुमित्रानंदन ‘पंत’
(स) नरेश मेहता
(द) जगमोहन सिंह
28. नेताजी की प्रतिमा की ऊँचाई थी ?
(अ) 2 फुट
(ब) 5 फुट
(स) 3 फुट
(द) 10 फुट
29. ‘कलम का जादूगर’ किसे कहा जाता है ?
(अ) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ब) अज्ञेय
(स) स्वयं प्रकाश
(द) नागार्जुन
रिक्त स्थान
30. सच्चे साधु की पहचान होती है —– (उसके पहनावे , उसके विचारों , उसके द्वारा किये जाने वाले कर्मकांड से )
31. दोहा छंद की प्रथम एवं तृतीय पंक्ति में ———–मात्राएँ होती हैं। (11-11, 13-13, 14-14)
32. रस के ———अंग हैं। (2, 4, 6)
33. आधुनिक हिंदी कविता का प्रारंभ संवत् ——- से माना जाता है। (1900, 1901, 2000)
34. अर्थ की दृष्टि से वाक्य के ——– प्रकार हैं | (5, 7, 8)
35. छंद के ———– प्रकार हैं। (2, 3, 4)
36. सही जोड़ी
मैथिलीशरण गुप्त | माता का आँचल |
एक अंक | मुजफ्फरपुर |
शिवपूजन सहाय | पंचवटी |
रामवृक्ष बेनीपुरी | एकांकी |
एक वाक्य में उत्तर
37. रामचरित मानस का मुख्य छंद क्या है ?
38. विनय पत्रिका की रचना किस भाषा में हुई है ?
39. करुण रस का स्थायी भाव है ?
40. अट नहीं रही कविता किस बात को प्रगट करती है ?
41. कवि नागार्जुन का मूल नाम क्या है ?
42. निराला रचनावली में कितने खण्ड हैं ?
सत्य / असत्य
43. श्रीकृष्ण ने गोपियों को समझाने उद्धव को भेजा था।
44. बिस्मिल्ला खाँ हिन्दू-मुस्लिम एकता के समर्थक थे।
45. पर्वतीय सुन्दरता मन को नहीं भाती है।
46. संस्मरण में कल्पना तत्व की प्रधानता होती है।
47. हिन्दी का प्रथम उपन्यास ‘परीक्षा – गुरु’ को माना गया है।
48. कहानी के छः तत्व होते हैं।
सही विकल्प
49. ईश्वर पर विश्वास करने वाले को कहा जाता है-
A. आस्तिक
B. ईश्वरीय
C. सेवक
D. नास्तिक
50. गोपियों ने श्रीकृष्ण की तुलना की है-
A. नीम की लकड़ी से
B. चंदन की लकड़ी से
C. हारिल की लकड़ी से
D. तुलसी की लकड़ी से
MP BOARD 2025 CLASS 10 HINDI QUIZ के ऊपर दिए गए प्रश्नों के सही जबाब जानने के लिए ऊपर दी गई क्विज को हल करें
Ganesh Chakrawarti
Rajumaraviraju10 @gmail.com
Claas 10 th B School _govt girLs H S school, maharajpur mandla
Dada Dhanbad mehrajpur mandala vishay-
Hindi
This quiz is very useful
Achcha paper aaye to achcha hai
Thank u so much this quiz is so easy and helpful