रसायनशास्त्र (Chemistry) कक्षा 11 – मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं व् 11 वीं वार्षिक परीक्षाएं आगामी 23 फरवरी से प्रारम्भ हो चुकी हैं I यह परीक्षाएं बोर्ड की कक्षा 10 वीं व् 12 वीं के परीक्षा पैटर्न पर ही आयोजित होती हैं अर्थात 9 वीं व् 11वीं परीक्षा के प्रश्न पत्र भी राज्य स्तर से तैयार किये जाकर परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से परीक्षा के दिन विद्यार्थिओं को उपलब्ध कराये जाते हैं I सभी प्रश्न पत्रों में 40 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं, जो कि 1 अंकीय होते हैं . कक्षा 9 वीं व् 11 वीं के विद्यार्थिओं को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की तैयारी अच्छे से करना चाहिए ये न केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिला सकते हैं वरन परीक्षा में आसानी से उत्तीर्ण होने में भी मदद करते हैं I इस पोस्ट के रसायनशास्त्र (Chemistry) कक्षा 11 के आगामी वार्षिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न एवं पोस्ट के अंत में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित सेल्फ टेस्ट दिया गया है

नोट – अंग्रेजी माध्यम के लिए देखें – https://mpboardenglishmedium.com/
रसायनशास्त्र (Chemistry) कक्षा 11 में 28 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न objective types
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 05 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 06 अंक
5 . सत्य /असत्य 05 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 14 प्रश्न , 3 अंक के 4 व् 4 अंक के 4 प्रश्न पूंछे जायेंगे I
इस प्रकार 1 अंक के 28 x 1 = 28
2 अंक के 7 x 2 = 14
3 अंक के 4 x 3 = 12
4 अंक के 4 x 4 = 16
कुल 70 अंक का प्रश्न पत्र होगा
रसायनशास्त्र (Chemistry) कक्षा 11 – वार्षिक परीक्षा 2026 हेतु महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न
- मोलरता एवं मोललता में कोई दो अंतर लिखिए।
- द्रव्य अविनाशिता का नियम लिखिए।
- वर्फ जल पर तैरता है, क्यों?
- कठोर जल झाग नहीं बनाता, क्यों?
- BOD एवं COD के पूर्ण नाम लिखिए।
- एक उदाहरण सहित संकरण की अवधारणा स्पष्ट कीजिए।
- आदर्श गैस समीकरण की व्युत्पत्ति कीजिए।
- डाल्टन का आंशिक दाब नियम लिखिए ।
- क्षार धातुओं एवं क्षारीय मृदा धातुओं में तीन अंतर लिखिए।
- निम्नलिखित यौगिकों के नाम एवं सूत्र लिखिए –
- खाने का सोडा (b) कास्टिक सोडा (c) साधारण नमक
- क्वाण्टम संख्याएँ क्या होती हैं? इनके प्रकार एवं उपयोग लिखिए।
- विकर्ण संबंध को उदाहरण सहित लिखिए
- प्रत्येक समूह का प्रथम सदस्य अपने समूह में भिन्न व्यवहार दर्शाता है, क्यों?
- pH को परिभाषित कीजिए। किसी मृदु शीतल पेय का pH ज्ञात कीजिए यदि उसका हाइड्रोजन आयन सान्द्रण 10-3M है, प्रकृति भी बताइए।
- बफर विलयन क्या होते हैं? बफर विलयन की विशेषताएँ लिखिए।
- एक कार्बनिक यौगिक में C = 40%, 0 = 53.3% तथा H = 6.66% है। यदि यौगिक का वाष्प घनत्व 30 है, तो यौगिक का अणुसूत्र ज्ञात कीजिए।
- निम्नलिखित कार्बनिक यौगिकों के सूत्र एवं IUPAC नाम लिखिए- (a) मिथाइल एल्कोहल (b) फॉर्मेल्डीहाइड (c) एसीटोन (d) क्लोरोफॉर्म
- ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम को लिखिए एवं गणितीय व्यंजक स्थापित कीजिए।
- हेस का नियम उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
- ऑक्सीकरण एवं अपचयन में पाँच बिंदुओं पर अंतर स्पष्ट कीजिए
- .रेखांकित तत्वों की ऑक्सीकरण संख्या ज्ञात कीजिए– (a) KMnO4 (b) K2Cr2O7 (c) H2SO4 (d) NH (e) PO4
- टिप्पणी लिखिए – वैद्युत ऋणात्मकता
- टिप्पणी लिखिए फ्रियॉन
- रासायनिक समीकरण सहित लिखिए वुर्ट्ज अभिक्रिया
- रासायनिक समीकरण सहित लिखिए कोल्बे अभिक्रिया
- उपयुक्त उदाहरण सहित मार्कोनिकोफ का नियम लिखिए।
- स्थिर अनुपात का नियम लिखिये।
- निम्नलिखित में से सार्थक अंकों की संख्या बताइए –(i) 126.000 (ii) 208 (iii) 0.0025 (iv) 5005
- हाइड्रोजन के दो समस्थानिकों के नाम एवं संकेत लिखिये।
- जल की स्थायी कठोरता का कारण बताइये।?
- आबंध कोटी को परिभाषित करें। O2 अणु की आबंध कोटि का परिकलन कीजिए।
- H2O में sp3 संकरण को समझाइये।
- निम्न के दो उपयोग लिखिये -कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
- निम्न के दो उपयोग लिखिये प्लास्टर ऑफ पेरिस
- निम्न के दो उपयोग लिखिये कैल्शियम कार्बोनेट
- क्षार धातु और क्षारीय मृदा धातुओं की तलना निम्न बिंदुओं पर करिये – (i) N2 के साथ क्रिया
- (ii) कार्बोनेट पर ऊष्मा का प्रभाव (iii) सल्फेटों की जल में विलेयता
- कक्ष और कक्षक में कोई चार अंतर लिखिये।
- 3.6 A ̇ तरंगदैर्ध्य वाले एक फोटॉन के द्रव्यमान की गणना कीजिए।
- आयनन ऊर्जा से क्या समझते हैं? इसको प्रभावित करने वाले कारक समझाइये।
- मेण्डलीफ की आवर्तसारणी की उपयोगिता लिखिए।
- ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम लिखिये एवं व्यंजक स्थापित कीजिये।
- उत्क्रमणीय एवं अनुत्क्रमणीय प्रक्रम में अंतर बताइये।
- ब्रांस्टेड लॉरी अम्ल एवं क्षारक को परिभाषित करें एवं उदाहरण दीजिये।
- बफर विलयन को परिभाषित करें एवं दो उपयोग लिखिये।
- pH स्केल को परिभाषित करें व दो अनुप्रयोग लिखिए।
- 65. पेय पदार्थ के नमूने में हाइड्रोजन आयन की सान्द्रता 3.8×10–3M है। इसका pH क्या होगा? (log 3.8 = 0.58)
- प्रेरणिक प्रभाव किसे कहते हैं? इनके प्रकारों को उदाहरण द्वारा समझाइये।
- निम्न यौगिकों के संरचना सूत्र लिखिये–(i) 2-प्रोपेनोन (ii) मिथेनॉइक अम्ल (iii) 2-ब्यूटेनॉल (iv) 2, 2- डायमिथाइल प्रोपेन
- निम्नलिखित में ऑक्सीकरण संख्या ज्ञात कीजिए – (a) H2S2O7 में S (b) K2MnO4 में Mn (c) NaH2PO4 में P
- नीचे दी गई अभिक्रिया में पहचानिए कि किसका ऑक्सीकरण हो रहा है और किसका अपचयन – (a) H2S(g) + Cl2(8) → 2HCl (g) + S(s) (b) 3Fe3O4(s) + 8Al(s) → 9Fe(s) + 4Al2O3(s)
- C5H10 के संगत एल्कीनों के विभिन्न संरचनात्मक समावयवियों के संरचना सूत्र एवं आई.यू.पी.ए.सी. नाम लिखिए।
- निम्न कैसे प्राप्त करेंगे (सिर्फ समीकरण लिखें) – (1) एसिटलीन से एथेनॉल (2) प्रोपीन से 2-ब्रोमोप्रोपेन (3) एथिलीन से पॉलिथीन (4) सोडियम बेन्जोएट से बेन्ज़ीन (5) बेन्ज़ीन से साइक्लोहेक्सेन
रसायनशास्त्र (Chemistry) कक्षा 11 – वार्षिक परीक्षा 2026 हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित self टेस्ट
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के माध्यम से अपनी तैयरी स्वयं चेक करने हेतु यह स्व मूल्यांकन टेस्ट बहुत उपयोगी साबित हो सकता है तो आइये जानते हैं SELF assessment TEST क्या है और इससे स्टूडेंट्स किस तरह अपनी तैयारी जांच सकते है . इस पोस्ट में रसायनशास्त्र (Chemistry) कक्षा 11 विषय का SELF assessment TEST दिया गया है . टेस्ट में 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को लिए गया हैं जिन्हें विद्यार्थी मोबाइल / टेबलेट / लैपटॉप / डेस्कटॉप आदि से 15 से 20 मिनट में हल कर सकते हैं . submit करने के बाद view स्कोर पर जाकर अपने अंक तुरंत देख सकते हैं . साथ ही गलत हुए प्रश्न उन उनके सही उत्तर भी तत्काल देख सकते हैं . view स्कोर बटन न दिखने पर पोस्ट को ऊपर की ओर स्क्रोल करें .
रसायनशास्त्र (Chemistry) कक्षा 11 सेल्फ टेस्ट
इस Online self assessment test में रसायनशास्त्र (Chemistry) कक्षा 11 में प्रश्न बैंक / NCERT पुस्तक व् अन्य महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को लिया गया है . कक्षा 11 वीं में 50 – से 60 प्रतिशत प्रश्न , गत वर्षों में जारी प्रश्न बैंक / प्रैक्टिस पेपर से आना संभावित है







