अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र (Question Paper). लोकशिक्षण द्वारा जारी सिलेबस आधारित I

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वी से 12 वीं के स्टूडेंट्स के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 आगामी 03 नवंबर से प्रारम्भ हो रही है . इसका टाइम टेबल जारी किया जा चुका है . सत्र 2025-26 के लिए जारी शैक्षिणक कैलेंडर ( ACADEMIC CALENDAR ) के अनुरूप पाठ्यक्रम ( SYLLABUS भी जारी किया गया है . इन सभी को इस साइट पर पढ़ा जा सकता है I आगामी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 के लिए कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के सभी महत्वपूर्ण विषयों के मॉडल / प्रैक्टिस पेपर इस साइट पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं . इस पोस्ट में हम कक्षा 10 हिन्दी विषय के मॉडल / प्रैक्टिस पेपर को पढ़ सकेंगे . यह पेपर अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु लोक शिक्षण द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित है .

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 10 के लिए पाठ्यक्रम ( SYLLABUS )-

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 आगामी 03 नवंबर से प्रारम्भ हो रही है. कक्षा 10 वीं हेतु हिंदी विषय का पाठ्यक्रम ( syllabus) देखें

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 10 के लिए प्रश्न पत्र प्रारूप-

MP Board   के कक्षा 10  के  हिंदी विषय के प्रश्न पत्र प्रारूप को समझते हैं – 

कक्षा 10 हिंदी   (Hindi ) में  30  अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे.

                                           वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5  प्रकार से पूंछे जाते है 

1 .सही विकल्प चुनिए                           6 

2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए      6 

3 . रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये             6 

4 सही जोड़ी मिलाइए                            6 

5. सत्य /असत्य लिखिए                         6 

इसके अतिरिक्त 2 अंक के 12 प्रश्न , 3 अंक के 3 प्रश्न व् 4 अंक के 3 प्रश्न  अर्द्धवार्षिक परीक्षा में पूंछे जायेंगे .

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 10 के लिए मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

अर्द्धवार्षिक परीक्षा   2025-26

कक्षा 10          विषय:  हिंदी  (Hindi)                          

समय-3.00 घण्टे      पूर्णांक- 75  

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2.प्रश्न क्र. 06  से 23 तक में  आंतरिक विकल्प दिये गये है।

 3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग  अंक निर्धारित है। 

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 

6.प्रश्न क्र. 18 से 20  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 

7.प्रश्न क्र. 21 से 23 का उत्तर लगभग 80-100  शब्दो में दीजिए

  1. प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6  

i. तुलसीदास की रचना है

अ. सूरसागर ब. झरना स विनय पत्रिका द. गीतिका

II.   छायावाद के प्रतिनिधि कवि हैं –

(अ) जयशंकर प्रसाद (ब) सूरदास (स) ऋतुराज (द) मैथलीशरण गुप्त

 (iii) जुगुप्सा रस का स्थाई भाव है

    (अ) अद्भुत (ब) वीभत्स   (स) रौद्र   (द)  भयानक

iv.  काव्य के भेद होते हैं –

(अ) एक (ब) दो (स) तीन (द) चार

v.सूर के आराध्य है-

(अ)  श्रीराम (ब) शिव

(स) श्री कृष्ण (द)  गुरु नानक

vi.  “देहाती दुनियां ” उपन्यास के लेखक है –

(अ) रघुवीर सहाय (ब) कमलेश्वर

(स) फणीश्वर नाथ रेणु (द) शिव पूजन सहाय

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6  

i  प्रबंध काव्य के भेद होते—————– है (3 / 5 / 2 )

ii आधुनिक हिन्दी कविता का प्रारम्भ संवत  ——–से माना जाता है  ( 1900 / 1901 / 2000 )

iii.  जीवनी — ——– की लिखी जाती है  (स्वयं / मह्पुरुष )

iv बालगोविन भगत पाठ ————— विधा का है  (रेखाचित्र / संस्मरण )

v. विद्यालय शब्द में ————– संधि है (स्वर / व्यंजन )

vi.   निराला ने बादलों से —————- का आग्रह किया है ( बरसने /नाचने )

प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइए                                                1×6    = 6

       “अ”       “ब”
रस के अंगखंड काव्य
आम के आम गुठलियों के दाममहाकाव्य
साना साना हाथ जोडि मधु कांकरिया
पंचवटीद्वंद्व समास
माता -पितादोहरा लाभ होना
पृथ्वीराज रासोचार

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये।                                    1×6    =6

          i. गद्य की तीन गौड़ विधाएं लिखिए ?

          ii . ” अट नहीं रही कविता” किस बात को प्रकट करती है ? 

          iii.  बेटे के मरने पर बालगोविन भगत क्या कर रहे थे ?

          iv. रिपोर्ताज किस भाषा का शब्द है  ?

          v. ” एक अनार सौ बीमार ” मुहावरे का अर्थ क्या है ?

          vi  वर्ण, मात्रा , यति आदि से नियोजित शब्द रचना को क्या कहते हैं ?                                                                                                         

प्रश्न.5.  सत्य / असत्य लिखिए  1×6 =6 

(i) अच्छे लोग परहित के लिए दौड़े चले आते है ।

(ii) करुण रस का स्थाई भाव शोक है ।

(iii) रामचरित मानस महाकाव्य है ।

 iv. यदि गद्य कवियों की कसौटी है तो निबंध गद्य की कसौटी है

(v) जी जीता न जा सके उसे अजेय कहते हैं ।

(vi)  मन्नू भंडारी के पिता रसोई को “कबाब खाना ” कहते थे I

प्रश्न .6.  प्रगतिवादी काव्य की कोई दो विशेषताएं लिखिए  (2) 

अथवा

रीतिकाल की कोई दो विशेषताएं लिखिए  ? 

प्रश्न7.  नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित विन्दुवों के आधार पर लिखिए (2)

(i) दो रचनाएं ( ii ) भाव पक्ष – कला पक्ष (iii) साहित्य में स्थान

अथवा

तुलसीदास की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित विन्दुवों के आधार पर लिखिए (2)

(i) दो रचनाएं ( ii ) भाव पक्ष – कला पक्ष (iii) साहित्य में स्थान

प्रश्न 8. कृष्ण के प्रति अपने अन्यय प्रेम को  गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है (2)

अथवा

उद्वव के व्यवहार की तुलना किस – किस से की गई हैं

प्रश्न 9.  परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष टूट जाने के लिए कौन – कौन से तर्क दिए (2)

अथवा

लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या क्या विशेषताएं बताई ?                         

प्रश्न 10.  पंडित जगन्नाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा व् भेद लिखिए (2)

अथवा

स्मृति को पाथेय बनाने से कवि प्रसाद जी का काया आशय है ?  
                        

प्रश्न 11.  स्थाई भाव व् संचारी भाव में कोई दो अंतर लिखिए (2)

अथवा

अन्योक्ति अलंकार किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए I

प्रश्न.12. नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए ? (2)

अथवा

कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए  ?

प्रश्न.13.  निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर मन्नू भंडारी अथवा यशपाल का साहित्यिक परिचय लिखिए (2)

(i) दो रचनाएं ( ii ) भाषा -शैली (iii) साहित्य में स्थान

प्रश्न 14. सेनानी न होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे ? (2)

अथवा

मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है ?

प्रश्न 15.  झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था ? (2)

अथवा

बालगोविन भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएं किस प्रकार व्यक्त की ? लिखिए

प्रश्न 16.  निम्नलिखित समास विग्रह कर उनका नाम लिखिए- ( कोई दो ) (2 )

(i) पंचवटी ( ii) यथाशक्ति (iii) नीलाम्बर

अथवा

निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिये ( कोई दो )

(i) नौ दो ग्यारह हो जाना ( ii ) दाल न गलना (iii) खून पसीना एक करना

प्रश्न17.  भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है ?

अथवा

बच्चे माता- पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं ?

प्रश्न 18.   निम्नलिखित काव्यांश का सन्दर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए  – (3)

नाथ संभुधनु भंजनिहारा, होइहि केउ एक दास तुम्हारा ।।
आयिसु काह कहिअ किन मोही, सुनि रिसाई बोले मुनि कोही ।।
सेवकु सो जो करै सेवकाई, अरिकरनी करि करिअलराई ।।
सुनहु राम जोहि सिवधनु तोरा, सहसबाहु सम से रिपु मोरा ।।

अथवा

मधुप गुनगुना कर कह जाता कौन कहानी अपनी,
मुरझा कर गिर रही पत्तियां देखो कितनी आज धनि.
          इस गंभीर अनंत नीलिमा में अस्संख्य जीवन-इतिहास-
          यह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मलिन उपहास II

प्रश्न 19.  निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिये   –            (3)                                                                                                  

   मूर्ति संगमरमर की थी। टोपी की नोक से कोट के दूसरे बटन तक कोई दो फुट ऊँची। जिसे कहते है। और सुंदर थी। नेता जी सुंदर लग रहे थे। कुछ-कुछ मासूमों और कमसिन। फौजी वर्दी। मूर्ति को देखते ही ‘दिल्ली चलो’ और ‘तुम मुझे खून दो……’ बगैरह याद आने लगते थे। इस दृष्टि से यह सफल और सराहनीय प्रयास था।”

                   अथवा 

” होश सँभालने के बाद से ही जिन पिता जी से किसी – न – किसी बात पर हमेशा मेरी टक्कर ही चलती रही, वे तो न जाने कितने रूपों में मुझमें हैं…………… कहीं कंठाओं के रूप में, कहीं प्रतिक्रिया के रूप में तो कहीं प्रतिच्छाया के रूप में। केवल बाहरी भिन्नता के आधार पर अपनी परंपरा और पीढ़ियों को नकारने वालों को क्या सचमुच इस बात का बिलकुल अहसास नहीं होता कि उनका आसन्न अतीत किस कदर उनके भीतर जड़ जमाए बैठा रहता है? समय का प्रवाह भले ही हमें दूसरी दिशाओं में बहाकर ले जाए ……………. स्थितियों का दबाव भले ही हमारा रूप बदल दे, हमें पूरी तरह उससे मुक्त तो नहीं ही कर सकता?   “

प्रश्न 20 .   मीठी बोली का महत्व विषय पर  अनुच्छेद लिखिए     3                                                                                       

अथवा

मेर प्रिय खेल “क्रिकेट: के समबन्ध में दो मित्रों के बीच संवाद लिखिए

प्रश्न 21 .  निम्नलिखित अपठित काव्यांश / गद्यांश को पढ़कर पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए  ?   4 

वीरों का कैसा हो बसंत?

आ रही हिमालय से पुकार

है उदधि गरजता बार-बार

प्राची, पश्चिम, भू-नभ उपार,

सब पूछ रहे हैं दिग-दिगंत,

वीरों का कैसा हो बसंत?

(i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।

(ii) वीरों का बसंत कैसा होना चाहिए?

(iii) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।

                                              अथवा   

मानव का अकारण ही मानव के प्रति अनुदार हो उठना न केवल मानवता के लिए लज्जाजनक है अनुचित भी है। वस्तुतः यथार्थ मनुष्य वही है जो मानवता का आदर करना जानता है, कर सकता है केवल इसलिए कि कोई मनुष्य बुद्धिहीन है अथवा दरिद्र। वह घृणा का तो दूर रहा उपेक्षा का भी पात्र नहीं होना चाहिए । मानव तो इसलिए सम्मान के योग्य है कि मानव है, भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है।

(i) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) यथार्थ मनुष्य किसे कहते हैं ?
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।

           

प्रश्न 22.   अपने जिले के जिलाधीश महोदय को परीक्षाकाल में हो रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए 4

अथवा

अपने मित्र को अपने भाई की शादी में सम्मिलित होने के लिए पत्र लिखिए

प्रश्न 23.  निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए 4

i विज्ञान की प्रगति का मानव जीवन में महत्व

ii जीवन में खेलों का महत्व

iii मानव प्रगति में कंप्यूटर

iv पुस्तकालय का महत्व

v वृक्षारोपण

————————————————————————————————————–

आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है

अर्द्धवार्षिकपरीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 अंग्रेजी

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 विज्ञान

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 हिंदी

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 गणित

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान

————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-

कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब

1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम  https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी ) 

2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )

3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम  https://alleboard.blogspot.com/

4.  विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु) 

——————————————————————–

यूटयूब – 

1. 9 se 12 

GK FOR ALL 

3. ICT INDIA  https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top