त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 11 इतिहास ब्लू प्रिंट आधारित मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र I

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं से 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षा 2025 , 28 अगस्त 2025 से प्रारम्भ हो चुकी है . विगत ढाई माह से अधिक समय में शैक्षणिक केलेंडर के अनुरूप अध्ययन / अध्यापन की तैयारी को मासिक टेस्टों के माध्यम से परखने के पश्चात वार्षिक परीक्षावों के प्रश्न पत्र पैटर्न के अनुरूप प्रथम बार त्रैमासिक परीक्षावों के माध्यम से ही जांचा जाता है . त्रैमासिक परीक्षा 2025 कक्षा 11 इतिहास हेतु ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न बैंक जारी किया गया है इस प्रश्न बैंक से प्रश्न पत्र तैयार होगा व् इससे ही प्रश्न पूंछे जायेंगे I

त्रैमासिक परीक्षा 2025

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 11 इतिहास हेतु सिलेबस

1.लेखन कला और शहरी जीवन  

2 . तीन महाद्वीपों में फैला संसार भारतीय अर्थ व्यवस्था  ( 1950 – 1990) 

3 . यायावर साम्राज्य 

मानचित्र  

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 11 इतिहास हेतु प्रश्न पत्र प्रारूप

कक्षा 11 इतिहास   (HISTORY)  में   32  अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

                                         पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5  प्रकार से पूंछे जायेंगे  

1 .सही विकल्प चुनिए     06 अंक 

2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए  07 अंक 

3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये    06 अंक 

4 सही जोड़ी मिलाइए     07 अंक 

5 . सत्य / असत्य लिखिए   06 अंक 

इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10   , 3 अंक के 4  , 4 अंक के  4   प्रश्न भी पूंछे जायेंगे 

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 11 इतिहास ब्लू प्रिंट आधारित मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

विषय: कक्षा 11 इतिहास   (HISTORY)

समय-3.00 घण्टे      पूर्णांक-80  

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2.प्रश्न क्र. 06  से 23 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।

3. प्रश्न क्र. 01 से 05  तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग  अंक निर्धारित है। 

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 06  से 15  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में लिखिए  

6.प्रश्न क्र. 16  से 19  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में लिखिए 

7. प्रश्न क्र. 20   से 22   तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120-130 शब्दो में लिखिए 

8 . प्रश्न क्रमांक 23 मानचित्र से सम्बंधित

  1. प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6=6  

i. विश्व में शहरी जीवन की शुरुआत सबसे पहले कहां हुई थी

(A) चीन में   (B)  मेसोपोटामिया में  (C)  मिस्र में (D)  भारत में

II.  लेखन कला का आविष्कार सर्वप्रथम कहां हुआ ?

(a) रोम में   (b) मिस्र में  (c) मेसोपोटामिया में  (d) यूनान में

III.पेपाइरस क्या है  ?  –

  A.  एक पौधा   B. धातु  C.  औजार  D. बर्तन

iv.  रोमन साम्राज्य में सैनेट क्या था ?

(अ)  धनी वर्ग  (ब) गरीब वर्ग (स) सेना का समूह  (द) इनमें से कोई नहीं

v.  तेमुजिन (चंगेज खान) का जन्म किस वर्ष हुआ  ?

(a)  1162 ई लगभग  (b)  1206 ई लगभग

(c) 1227 ई लगभग  (d) 1220 ई लगभग

vi.  चंगेज खान की विधि संहिता को किस नाम से जाना जाता था ?

(A) उलूस   (B) तामा

 (C) याम  (D) यास

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6

i कुम्हार के चाक का प्रयोग सर्वप्रथम – ——- में किया गया था

ii रोमन साम्राज्य में प्रचलित चांदी के सिक्के को ————————– कहा जाता था ?

iii स्पेन —————————- किसके व्यापार के लिए प्रसिद्ध था

iv भू- मध्य सागर को रोमन साम्राज्य —————- कहा जाता था

v चंगेज खान के पिता युसुफजेई —————— कबीले के मुखिया थे

vi बर्बर शब्द यूनानी भाषा के ——————- शब्द से उत्पन्न हुवा है I

प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइऐ                 1×7 = 7   

’अ’     ’ब’
इन्नाना1368
जिमरीलीम1227
सुमेरियनपहाड़ियों की चोटियों पर बसे गाँव
कुस्तुनतुनियारोमन साम्राज्य की राजधानी
केस्टेलाप्राचीन भाषा
चंगेज खान की मृत्युबेबीलोन
चीन में युवान राजवंश का अंतप्रेम और युद्ध

                                                  

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये।                                    1×7 =7 

   i मेसोपोटामिया के लोगों का प्रमुख व्यवसाय क्या था?

ii सारगोन कहां का शासक था ?

iii ड्रेसल 20 क्या है ?

iv सेंट आगस्टीन कौन थे ?

v चंगेज खान के पिता कि कुल से संबंधित थे ?

vi मंगोल साम्राज्य की स्थापना किसके नेतृत्व में हुई ?

vii मंगोलों ने चीन की महान दीवार का अतिक्रमण कब किया ?

प्रश्न.5 सत्य / असत्य लिखिए  1×6  =6 

i जिगुरात का तात्पर्य मंदिरों से है I

ii सोलिडस सोने का सिक्का था

iii आगस्टस जुलियस सीजर का दत्तक पुत्र था

iv तैमूर ने स्वंम को चंगेज खानी परिवार के दामाद के रूप में प्रस्तुत किया

v ओगोदेई ने सुनहरा गिरोह का गठन किया

vi बाटू चंगेजखान का पुत्र था

प्रश्न.6 . मेसोपोटामिया शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है ?  (2)

अथवा

मेसोपोटामिया किन दो नदियों के मध्य स्थित है ?

प्रश्न.7 कीलाकार लिपि क्या थी ? (2)

अथवा

मेसोपोटामिया की प्रथम दो भाषाओं के नाम लिखिए

प्रश्न 8 . गिल्गेमिश महाकाव्य से क्या ज्ञात होता है ? (2)

अथवा

लेखन कला की शुरुआत किस शासक के द्वारा की गई

प्रश्न 9 . जिगूरात किसे कहा जाता था ? (2)

अथवा

“सिमार” का शाब्दिक अर्थ लिखिए

प्रश्न 10  एंफोरा क्या है ? (2)

अथवा

गृह युद्ध क्या है ?            

प्रश्न 11 .  ऋतु प्रवास क्या है ? (2)

अथवा

रोमन समाज की दो प्रमुख विशेषताएं लिखिए

प्रश्न 12 .  रोमन साम्राज्य किन तीन महाद्वीपों में फैला हुआ था नाम लिखिए (2)   

अथवा

बहु देववाद क्या है ?

प्रश्न.13  नोयान क्या है ? (2 )

अथवा

चीन की महान दीवार का निर्माण क्यों किया गया था ?

प्रश्न.14 . मंगोल कौन थे ?

अथवा

पैजा तथा जेरेज क्या है यह किन भाषाओं में जारी किए गए ?          

प्रश्न 15 .  यायावर समाज के ऐतिहासिक स्रोत कौन से हैं ?  (2 )

                                        अथवा

बाज नामक कर का क्या महत्व था ?

प्रश्न 16 . मेसोपोटामिया की मोहरों की विशेषताएं लिखिए 3

अथवा

मेसोपोटामिया के शहरी जीवन की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए

प्रश्न 17 .  रोमन साम्राज्य में गणतंत्र से क्या अभिप्राय था स्पष्ट कीजिए 3

अथवा

रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास के तीन प्रमुख खिलाड़ी कौन थे वर्णन कीजिए

प्रश्न18 .रोमन सम्राट कन्स्तेन्इटान टाइम की प्रमुख उपलब्धियां का वर्णन कीजिए 3

अथवा

रोमन सम्राट डायोक्लीशियन की प्रमुख उपलब्धियां का वर्णन कीजिए

प्रश्न 19 . विजित लोगों को नवीन यायावर साम्राज्य के शासको से लगाव नहीं था क्यों स्पष्ट कीजिए 3

अथवा

हरकारा पद्धति क्या है स्पष्ट कीजिए

प्रश्न 20 . यूनान और रोम वीडियो की धार्मिक संस्कृति की व्याख्या कीजिए 4

अथवा

रोमन साम्राज्य में महिलाओं की स्थिति पर टिप्पणी लिखिए

प्रश्न 21   चार उलूस का गठन किस प्रकार हुआ इन उलूस का संक्षिप्त परिचय दीजिए 4

अथवा

चंगेज खान की सफलता के कोई चार कारण लिखिए

प्रश्न 22 मेसोपोटामिया की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिए 4

अथवा

मेसोपोटामिया के परिवार और विवाह की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए

प्रश्न 23   मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए  4

कैस्पियन सागर , फारस की खाड़ी , लाल सागर , डेन्यूब नदी

                    अथवा 

मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए

अरब सागर , कराकोरम , तिब्बत , चीन  


आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है

मासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 अंग्रेजी

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भौतिक शास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 रसायन शास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 गणित

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 जीव विज्ञान

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 इतिहास

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 राजनीतिशास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भूगोल

————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-

1 . व्यावसायिक शिक्षा हेतुवोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)

2.self टेस्ट हेतुआल ई बोर्ड ( https://alleboard.blogspot.com/)

यू ट्यूब – कंप्यूटर शिक्षा हेतु – 2 कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top