मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं से 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 28 अगस्त से प्रारम्भ हो रही है . इसक टाइम टेबल जारी किया गया है साथ ही कक्षा 12 भूगोल विषय के ब्लू प्रिंट व् सिलेबस जारी किया गया है . साथ ही महत्वपूर्ण प्रश्न आधारित प्रश्न बैंक भी जारी किये गये हैं . इनसे ही अधिकाशं प्रश्नों को पूंछा जाएगा . इसके पूर्व लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा एकेडेमिक कैलेंडर जारी किया गया हैं . इसमें भी कक्षा 12 भूगोल विषय के माहवार सिलेबस को जारी किया गया है . इसके अनुरूप अगस्त माह तक के सिलेबस से प्रश्नों को पूंछा जा सकता है .

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 भूगोल सिलेबस
त्रैमासिक परीक्षा 2025 कक्षा 12 हेतु भूगोल विषय का पाठ्यक्रम इस प्रकार है –
भूगोल
मानव भूगोल के सिद्धांत
1 .मानव भूगोल – प्रकृति एवं विषय क्षेत्र
इकाई 2 अध्याय 2 विश्व जनसंख्या वितरण घनत्व और वृद्धि
अध्याय 3 मानव विकास
अध्याय 4 प्राथमिक क्रियाएं
इकाई 3 अध्याय 5 द्वितीयक क्रियाएं
भारत लोग और अर्थव्यवस्था
अध्याय 1 जनसँख्या: वितरण , घनत्व , वृद्धि और संगटन
अध्याय 2 मानव बस्तियां
विश्व के मानचित्र पर आधारित प्रश्न
भारत के मानचित्र पर आधारित प्रश्न
त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 भूगोल प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 भूगोल (Geography) में 28 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 05 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 05 अंक
5 . सत्य /असत्य 06 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 8 , 3 अंक के 4 , 4 अंक का 1 व् 5 अंक के 2 प्रश्न ( मानचित्र आधारित ) भी पूंछे जायेंगे
त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 भूगोल मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र ( Question Paper )
मॉडल प्रश्न पत्र / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
विषय: भूगोल (Geography)
कक्षा : 12 वीं
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-70
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 20 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 13 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए
6.प्रश्न क्र. 14 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए
7.प्रश्न क्र. 18 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए
7. प्रश्न क्र. 19 से 20 तक मानचित्र ।
- प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 = 6
i. निर्माण उद्योग की सबसे छोटी इकाई है –
(अ) कुटीर उद्योग (ब) छोटे पैमाने के (स) आधारभूत उद्योग (द) स्वछन्द उद्योग
II. मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधो का
अध्ययन है
(अ) रैटजैल (ब) एलन सी सेम्पल (स) वडाल डी. ला.ब्लास (द) ग्रिफिथ टेलर
(iii) विश्व के कितने प्रतिशत स्थल भाग पर जनसंख्या निवास करती है।
(अ) पाँच प्रतिशत (ब) चार प्रतिशत
(स) दस प्रतिशत (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
iv. सबसे पहले ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस इंडेक्स प्रस्तुत कया है –
(अ) नेपाल (ब) भूटान (स) बांग्लादेश (द) भारत
v. चुइंगम चूसने के बाद बचे भाग को चकल कहते हैं , यह किस वृक्ष से प्राप्त होता है
(अ) नीम (ब) महोगनी (स) जपोटा (द) रोजवुड
vi . वाराणसी किस प्रकार का नगर है
(अ) सैनिक छावनी (ब) धार्मिक अथवा सांस्कृतिक (स) प्रशाशनिक (द) एतिहासिक
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i भूगोल में किसी भी घटना का अध्ययंन ———————–तारीके से किया जाता है
ii. चाय, काफी , कोकोवा ………….. आधारित उद्योग है।
iii. प्रो. अमर्त्य सेन ………………. विषय के नोबेल पुरूस्कार विजेता है
iv भारत का सबसे अधिक शहरीकरण वाला राज्य —————— हैं I
v. गंगा के जलोढ़ मैदान में —————– बस्तियां पाई जाती हैं I
vi. भोजन एकत्र करना, आखेट करना, वन काटना, पशुचारण आदि ……………..क्रियाकलाप के
के अंतर्गत आते है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×5 = 5
’अ’ | ’ब’ |
सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला महाद्वीप | 1872 |
सबसे कम क्षेत्रफल वाला महाद्वीप | आधार भूत उद्योग |
द्रविड़ | 20 प्रतिशत |
लोहा इस्पात | ऑस्ट्रेलिया |
भारत की पहली जनगणना | एशिया |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×5 =5
i. पृथ्वी के भौतिक घटकों के नाम लिखिए ?
ii . निर्माण की सबसे छोटी इकाई कौन सी है ?
iii. अमेरिका में विस्तृत घास के के मैदान कहलाते हैं ।
iv.कृषि कारखानों को कितने वर्गों में विभाजित किया गया है ?
v. प्राथमिक क्रियाकलाप से जुडी बस्तियां क्या कहलाती है।
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
(i) भौतिक पर्यावरण मानव द्वारा परिवर्तित किया जाता है।
(ii) प्राकृतिक वृद्धि = जन्म दर – मृत्यु दर होता है ।
(iii) गुज्जर, बकरवाल, गद्दी एवं भूटिया पशचारक जनजाति है।
iv. गंगा का मैदान भारत में सबसे सघन जनसंख्या क्षेत्र है
(v) मानव विकास समता, सतत पोषणीयता, उत्पादकता और सशक्तीकरण की संकल्पनाओं पर आश्रित है।
(vi) स्मार्ट सिटी मिशन शहरों के विकास की महत्वपूर्ण योजना है I
प्रश्न .6. रेटजेल के अनुसार मानव भूगोल की परिभाषा लिखिए (2)
अथवा
2. एलन सी. सेम्पल के अनुसार मानव भूगोल क्या है ? ?
प्रश्न7. मानव गरीबी सूचकांक क्या है ? (2)
अथवा
विश्व में मानव विकास सूचकांक की रैंक तय करने वाले दो प्रमुख क्षेत्रों को लिखिए ?
प्रश्न 8. यंत्रीकरण से क्या आशय है? (2)
अथवा
भोजन प्रसंस्करण से क्या आशय हैं ?
प्रश्न 9. प्रवास के प्रतिकर्ष कारकों के नाम लिखिए ? (2)
अथवा
उत्प्रवास से क्या आशय है?
प्रश्न 10. अशोधित जन्मदर से क्या अभप्राय है? (2)
अथवा
जनसंख्या घनत्व कैसे ज्ञात कया जाता है? सूत्र लिखिए I
प्रश्न 11. 1921 को महान विभाजन वर्ष क्यों कहा जाता है
(2)
अथवा
भारत में जनसँख्या वितरण असमान है क्यों ?
प्रश्न.12.लाल कॉलर श्रमक किसे कहते है? (2)
अथवा
ऋतु प्रवास किसे कहते हैं ?
प्रश्न.13. महानगर किसे कहते हैं ?
अथवा
पल्ली बस्तियां किसे कहते हैं ?
प्रश्न 14. पर्वतीय क्षेत्रों में रोपड़ कृषि लाभकारी है, इसके कोई तीन लाभ लिखिए ? (3 )
अथवा
भूमध्य सागरीय कृषि की कोई तीन विशेषताएं लिखिए
प्रश्न 15. जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन कौन से हैं ? स्पष्ट कीजिये । 3
अथवा
जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्थाओं की विवेचना कीजिये
प्रश्न 16. कायिक घनत्व तथा कृषीय घनत्व किसे कहते हैं ? 3
अथवा
भारत के कुछ राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा श्रम सहभागिता ऊंची क्यों हैं ?
प्रश्न17. ग्रामीण एवं नगरीय बस्तिओं में कोई तीन अंतर लिखिए (3 )
अथवा
मानवीय क्रियाकलापों के आधार पर बस्तिओं का विकास कैसे होता है संक्षेप में समझाइये ।
प्रश्न 18. भारत में जनसँख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिये (4 )
अथवा
भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसँख्या है ? इतनी विशाल ग्रामीण जनसँख्या के उत्तरदायी कारणों का वर्णन कीजिये ।
प्रश्न 19. विश्व के मानचित्र में दर्शाइए ? 5
आस्ट्रेलिया का वाणिज्य अनाज कृषि क्षेत्र , अफ्रीका का निर्वाहन संग्रहण क्षेत्र , पम्पास घास के मैदान , उत्तरी अमेरिका का वाणिज्य पशुधन क्षेत्र , तिब्बत के चलवासी पशुचारण क्षेत्र
अथवा
एशिया का गहन निर्वाह कृषि के क्षेत्र , मध्य अमेरिका के आधिकालीन निर्वाह कृषि के क्षेत्र , अफ्रीका का वाणिज्य पशुधन क्षेत्र , प्रेयरीज घास के मैदान , कनाडा का डेरी कृषि क्षेत्र ?
प्रश्न 20 . भारत के मानचित्र में दर्शाइए ? 5
जनगणना वर्ष 2011 में भारत का विशाल जनसँख्या वाला राज्य , प्रायद्वीप भारत का सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला राज्य , जनगणना वर्ष 2011 में भारत का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य . जनगणना वर्ष 2011 में भारत का उच्चतम जनसँख्या वृद्धि दर वाला राज्य वाला राज्य, 1991 – 2001 की तुलना में 2001 – 2011 सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य
अथवा
जनगणना वर्ष 2011 में भारत का न्यूनतम जनसँख्या वाला राज्य ,जनगणना वर्ष 2011 में भारत का न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य , जनगणना वर्ष 2011 में भारत का सर्वाधिक ग्रामीण जनसँख्या प्रतिशत वाला राज्य , दमन द्वीप , 1991 – 2001 की तुलना में 2001 – 2011 सबसे अधिक दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य, 2011 की जनगणना में न्यूनतम जनसँख्या घनत्व वाला राज्य
————————————————————————————————————–
आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अंग्रेजी
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भौतिक शास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 रसायन शास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 गणित
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 जीव विज्ञान
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 इतिहास
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भूगोल
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अर्थशास्त्र
————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-–
1 . व्यावसायिक शिक्षा हेतु – वोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)
2.self टेस्ट हेतु – आल ई बोर्ड ( https://alleboard.blogspot.com/)
यू ट्यूब – 1 . कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए — जी के फॉर आल (https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ )
कंप्यूटर शिक्षा हेतु – 2 कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ)