त्रैमासिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र (Question Paper) ब्लू प्रिंट आधारित I

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वी से 12 वीं के स्टूडेंट्स के लिए त्रैमासिक परीक्षा 2025 आगामी 28 अगस्त से प्रारम्भ हो रही है . इसका टाइम टेबल जारी किया जा चुका है . सत्र 2025-26 के लिए जारी शैक्षिणक कैलेंडर ( ACADEMIC CALENDAR ) के अनुरूप ब्लू प्रिंट एवं पाठ्यक्रम भी जारी किया गया है . इन सभी को इस साइट पर पढ़ा जा सकता है

त्रैमासिक परीक्षा 2025

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 10 के लिए प्रश्न पत्र प्रारूप

    MP Board   के कक्षा 10  के  हिंदी विषय के प्रश्न पत्र प्रारूप को समझते हैं – 

कक्षा 10 हिंदी   (Hindi ) में  30  अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे.

                                           वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5  प्रकार से पूंछे जाते है 

1 .सही विकल्प चुनिए                           6 

2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए      6 

3 . रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये             6 

4 सही जोड़ी मिलाइए                            6 

5. सत्य /असत्य लिखिए                         6 

इसके अतिरिक्त 2 अंक के 12 प्रश्न , 3 अंक के 3 प्रश्न व् 4 अंक के 3 प्रश्न  त्रैमासिक   परीक्षा में पूंछे जायेंगे .

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 10 के लिए पाठ्यक्रम ( SYLLABUS )

क्षितिज भाग 2 काव्य खंड

पदय साहित्य का इतिहास एवं कार्य विभाजन, रीतिकाल , आधुनिक काल ( प्रगतिवाद, प्रयोगवाद , नई कविता )

गद्य खंड – गद्य की प्रमुख विधाएं एवं गौण विधाएं

व्याकरण- पत्र लेखन औपचारिक अनौपचारिक पत्र, अपठित गद्यांश/ पद्यांश, काव्य की परिभाषा एवं भेद , रस की परिभाषा एवं प्रकार , संधि , समास , निबंध लेखन , रूपरेखा निर्माण , लोकोक्तियाँ , मुहावरे , छंद , दोहा चौपाई , कवि / लेखक परिचय , अनुच्छेद लेखन , विज्ञापन लेखन

क्षितिज भाग दो काव्य खंड

पद – सूरदास

राम लक्ष्मण – परशुराम संवाद (तुलसीदास )

 गद्य खंड

नेताजी का चश्मा ( स्वयं प्रकाश ) बालगोविन भगत ( रामबृक्ष वेनीपुरी )

 कृतिका  भाग 2

माता का आंचल ( शिव पूजन सहाय )

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 10 के लिए मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025-26

कक्षा 10          विषय:  हिंदी  (Hindi)                          

समय-3.00 घण्टे      पूर्णांक- 75  

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2.प्रश्न क्र. 06  से 23 तक में  आंतरिक विकल्प दिये गये है।

 3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग  अंक निर्धारित है। 

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 

6.प्रश्न क्र. 18 से 20  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 

7.प्रश्न क्र. 21 से 23 का उत्तर लगभग 80-100  शब्दो में दीजिए

  1. प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6  

i. हिन्दी साहित्य का स्वर्ण युग कहलाता है

अ.आदिकाल ब. भक्तिकाल स रीतिकाल द. आधुनिक काल

II.   शिव धनुष टूटने पर क्रोधित हो उठे

(अ) विश्वामित्र (ब) लक्ष्मण (स) परशुराम (द) रावण

 (iii) जुगुप्सा रस का स्थाई भाव है

    (अ) अद्भुत (ब) वीभत्स   (स) रौद्र   (द)  भयानक

iv.  काव्य के भेद होते हैं –

(अ) एक (ब) दो (स) तीन (द) चार

v.सूर के पद में भाषा है-

(अ)  ब्रज (ब) मैथिली

(स) खडी बोली (द)  बघेली

vi.  “देहाती दुनियां ” उपन्यास के लेखक है –

(अ) रघुवीर सहाय (ब) कमलेश्वर

(स) फणीश्वर नाथ रेणु (द) शिव पूजन सहाय

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6  

i  गोपियों ने मधुकर संबोधन ————— के लिए दिया है (कृष्ण / उद्वव )

ii चौपाई के प्रत्येक चरण में  ——– मात्राएँ होती है  ( 16- 16 /11-13 )

iii.  एक अंक वाली रचना ———-कहलाती है  (नाटक /एकांकी )

iv बालगोविन भगत पाठ ————— विधा का है  (रेखाचित्र / संस्मरण )

v. विद्यालय शब्द में ————– संधि है (स्वर / व्यंजन )

vi.   भोलानाथ पूजा के समय मस्तक पर —————- का तिलक लगाते थे ( चंदन /भभूत )

प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइए                                                1×6    = 6

       “अ”       “ब”
रस के अंगलोगो द्वारा कहा कथन
आम के आम गुठलियों के दामशिवपूजन सहाय
परशुराम के गुरुभगवान शिव
“माता का आंचल “द्वंद्व समास
माता -पितादोहरा लाभ होना
लोकोक्ति को कहते हैंचार

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये।                                    1×6    =6

          i.  रस किसे कहते है?

          ii . कवियों के अनुसार दसवां रस किसे कहा है ? 

          iii.  पद्य साहित्य के इतिहास को कितने भागों में विभाजित किया गया है ?

          iv. रिपोर्ताज किस भाषा का शब्द है  ?

          v. ” पांचो उंगली घी में होना ” मुहावरे का अर्थ क्या है ?

          vi  “अमोला ” किसे कहते हैं ।                                                                                                         

प्रश्न.5.  सत्य / असत्य लिखिए  1×6 =6 

(i) अच्छे लोग परहित के लिए दौड़े चले आते हैं ।

(ii) राजा का धर्म है कि प्रजा को न सताए ।

(iii) रामचरित मानस महाकाव्य है ।

 iv. यदि गद्य कवियों की कसौटी है तो निबंध गद्य की कसौटी है

(v) आग बबूला होना का अर्थ है बबूल में आग लगाना ।

(vi)   नेताजी की मूर्ति दो फीट ऊंची थी

प्रश्न .6.  नई कविता की कोई दो विशेषताएं लिखिए  (2) 

अथवा

रीतिकाल को श्रंगार काल क्यों कहा जाता है  ? 

प्रश्न7.  सूरदास की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित विन्दुवों के आधार पर लिखिए (2)

(i) दो रचनाएं ( ii ) भाव पक्ष – कला पक्ष (iii) साहित्य में स्थान

अथवा

तुलसीदास की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित विन्दुवों के आधार पर लिखिए (2)

(i) दो रचनाएं ( ii ) भाव पक्ष – कला पक्ष (iii) साहित्य में स्थान

प्रश्न 8. गोपियों द्वारा उद्वव् को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग्य निहित है (2)

अथवा

उद्वव के व्यवहार की तुलना किस – किस से की गई हैं

प्रश्न 9.  राम – लक्ष्मण – परशुराम संवाद पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की दो विशेषताएं लिखिए (2)

अथवा

लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या क्या विशेषताएं बताई ?                         

प्रश्न 10.  पंडित जगन्नाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा व् भेद लिखिए (2)

अथवा

छंद किसे कहते हैं ? छंद के प्रकार लिखिए  
                        

प्रश्न 11.  स्थाई भाव व् संचारी भाव में कोई दो अंतर लिखिए (2)

अथवा

चौपाई छंद के लक्ष्ण उदाहरण सहित लिखिए ?

प्रश्न.12. हिन्दी गद्य की प्रमुख एवं गौण विधावों के नाम लिखिए ? (2)

अथवा

रेखाचित्र और संस्मरण में कोई दो अंतर लिखिए  ?

प्रश्न.13.  निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर स्वयं प्रकाश अथवा रामबृक्ष वेनीपुरी का साहित्यिक परिचय लिखिए (2)

(i) दो रचनाएं ( ii ) भाषा -शैली (iii) साहित्य में स्थान

प्रश्न 14. केप्टन बार बार मूर्ति पर चश्मा क्यों लगा देता होगा ? अपने विचार लिखिए (2)

अथवा

मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है ?

प्रश्न 15.  बालगोविन भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी (2)

अथवा

बालगोविन भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएं किस प्रकार व्यक्त की ? लिखिए

प्रश्न 16.  निम्नलिखित समास विग्रह कर उनका नाम लिखिए- ( कोई दो ) (2 )

(i) रसोईघर ( ii) यथाशक्ति (iii) महाकवि

अथवा

निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिये ( कोई दो )

(i) खून पसीना एक करना ( ii ) घी के दिए जलाना (iii) अपने मुंह मियां मिट्ठू बनना

प्रश्न17.  माता का आँचल पाठ में शिशु का नाम भोलानाथ कैसे पड़ा ?

अथवा

बच्चे माता- पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं ?

प्रश्न 18.   निम्नलिखित काव्यांश का सन्दर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए  – (3)

ऊधो! तुम हौ अति बड़भागी।

अपरस रहत सनेहतगा तें, नाहिंन मन अनुरागी॥

पुरइनि-पात रहत जल-भीतर ता रस देह न दाग़ी।

ज्यों जल मांह तेल की गागरि बूँद न ताके लागी॥

प्रीति-नदी में पाँव न बोर्यो, दृष्टि न रूप परागी।

सूरदास अबला हम भोरी गुर चींटी ज्यों पागी॥

अथवा

लखन कहा हसि हमरे जाना |

सुनहु देव सब धनुष समाना ||

का छति लाभ जून धनु तोरें | देखा राम नयन के भोरें ||
छुअत टूट रघुपतिहु न दोसु | मुनि बिनु काज करिअ क्त रोसु ||
बोले चिते परसु की ओरा| रे सठ सुनेहु सुभाउ न मोरा ||

प्रश्न 19.  निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिये   –            (3)                                                                                                  

   हालदार साहब को हर पंद्रहवें दिन कंपनी के काम के सिलसिले में उस कस्बे से गुजरना पड़ता था। कस्बा बहुत बड़ा नहीं था। जिसे पक्का मकान कहा जा सके वैसे कुछ ही मकान और जिसे बाजार कहा जा सके वैसा एक ही बाजार था। कस्बे में एक लड़कों का स्कूल, एक लड़कियों का स्कूल, एक सीमेंट का छोटा-सा कारखाना, दो ओपन एयर सिनेमाघर और एक ठो नगरपालिका भी थी। नगरपालिका थी तो कुछ-न-कुछ करती भी रहती थी। कभी कोई सड़क पक्की करवा दी, कभी कुछ पेशावघर बनवा दिए, कभी कबूतरों की छतरी बनवा दी तो कभी कवि सम्मेलन करवा दिया”

                   अथवा 

” बालगोविंद भगत मँझोले कद के गोरे-चिट्टे आदमी थे। साठ से ऊपर के ही होंगे। बाल पक गये थे। लंबी दाढ़ी या जटाजूट तो नहीं रखते थे, किंतु हमेशा उनका चेहरा सफेद बालों से ही जगमग किए रहता।….. मस्तक पर हमेशा चमकता हुआ रामानंदी चन्दन जो नाक के एक छोर से ही, औरतों के टीके की तरह शुरू होता। गले में तुलसी की जड़ों की एक बेडौल माला बाँधे रहते।   “

प्रश्न 20 .   धूम्रपान को रोकने के लिए उसकी हानियाँ बताते हुए एक विज्ञापन 25 से 50 शब्दों में तैयार कीजिये   ?        3                                                                                       

अथवा

मेर प्रिय शिक्षक विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए

प्रश्न 21 .  निम्नलिखित अपठित काव्यांश / गद्यांश को पढ़कर पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए  ?   4 

यदि फूल नहीं बो सकते तो, काँटे कम-से-कम मत बोओ।
है अगम चेतना की घाटी, कमजोर बड़ा मानव का मन
ममता की शीतल छाया में होता, कटुता का स्वयं शमन।
ज्वालाएँ जब घुल जाती हैं, खुल-खुल जाते हैं मुँदे नयन,
होकर निर्मलता में प्रशांत, बहता प्राणों का क्षुब्ध पवन।
संकट में यदि मुस्का न सको, भय से कातर हो मत रोओ।
यदि फूल नहीं बो सकते तो, काँटे कम-से-कम मत बोओ।

i उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए

ii उपर्युक्त पंक्तियों में ‘फूल बोने’ और ‘कांटे बोने’ का प्रतीकार्थ क्या है ?

                                              अथवा   

श्रम साधना वाले को यश प्राप्त होता है और लेबल भी श्रम करके एक निर्धन परिवार का बालक भी उच्च पद पर आसीन हो जाता है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदल देता है श्रम करके हमें अलोकित आनंद की प्राप्ति होती है तथा प्ररम संतोष का अनुभव होता है श्रम करके से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है शरारिक श्रम करने वाले प्राय: दीघंजीवी होता है श्रम करने वाले विकट परिस्थितियों में भी नही घबराता है आत्मविश्वास उसका रक्षक बन जाता है परिश्रम सफलता का मूलमंत्र है बिना परिश्रम किए किसी को भी सफलता नही मिलती है यदि मिलती है तो वह स्थायी नही होता परिश्रम व्यक्ति में आत्मसंतोष और आत्मनिर्भरता की भावना लाता है परिश्रम का कोई विकल्प नही है I अतः परिश्रमी बनो I

(i) श्रम का पर्यायवाची लिखिए
(ii) श्रम करने वाले का रक्षक कौन होता है
(iii) सफलता का मूलमंत्र क्या  है​           

प्रश्न 22.   विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति हेतु हेतु आवेदनपत्र लिखिए 4

अथवा

अपने मित्र को जन्मदिवस की बधाई देते हुए पत्र लिखिए

प्रश्न 23.  निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए 4

i विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व

ii जीवन में खेलों का महत्व

iii मानव प्रगति में कंप्यूटर

iv पुस्तकालय का महत्व

v प्रदूषण नियन्त्रण – कारण और निदान

————————————————————————————————————–

आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 अंग्रेजी

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 विज्ञान

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 हिंदी

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 गणित

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान

————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-

1 . व्यावसायिक शिक्षा हेतुवोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)

2.self टेस्ट हेतुआल ई बोर्ड ( https://alleboard.blogspot.com/)

यू ट्यूब – 1 . कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए — जी के फॉर आल (https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ )

कंप्यूटर शिक्षा हेतु – 2 कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ)

3 thoughts on “त्रैमासिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र (Question Paper) ब्लू प्रिंट आधारित I”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top