मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं से 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षा आगामी 28 अगस्त 2025 से प्रारम्भ होने जा रही है . जिसका टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . विगत ढाई माह से अधिक समय में शैक्षणिक केलेंडर के अनुरूप अध्ययन / अध्यापन की तैयारी को मासिक टेस्टों के माध्यम से परखने के पश्चात वार्षिक परीक्षावों के प्रश्न पत्र पैटर्न के अनुरूप प्रथम बार त्रैमासिक परीक्षावों के माध्यम से ही जांचा जाता है .

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के शासकीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले कक्षा 9 वीं व् 11 वीं के स्टूडेंट्स के लिए त्रैमासिक परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वार्षिक परीक्षावों हेतु इस परीक्षा के 5 % अंकों को वेटेज दिया जाता है . इसके अतिरिक्त कक्षा 10 वीं व् 12 वीं के स्टूडेंट्स को भी प्रथम बार वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न के अनुरूप अपनी तैयारी जांचने का अवसर मिलता है .
त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल देखें
त्रैमासिक परीक्षा 2025 हेतु कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र (Political Science) विषय का संभावित पाठ्यक्रम इस प्रकार है 👇
पाठ्य पुस्तक- समकालीन विश्व राजनीति
- दो ध्रुवीयता का अंत 2. सत्ता के समकालीन केंद्र 3. समकालीन दक्षिण एशिया
पाठ्यपुस्तक – स्वतंत्र भारत में राजनीति-
1 . राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ 2 एक दल के प्रभुत्व का दौर 3 नियोजित विकास की राजनीति
प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र (Political Science) में 32 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 07 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 07 अंक
5 . सत्य /असत्य 06 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10 , 3 अंक के 4 व् 4 अंक के 4 प्रश्न पूंछे जायेंगे I
त्रैमासिक परीक्षा 2025 -26
प्रैक्टिस / मॉडल प्रश्न पत्र
कक्षा : 12 वीं
विषय: राजनीतिशास्त्र (Political Science)
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-80
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 20 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 2 अंक
6.प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 3 अंक
7.प्रश्न क्र. 20 से 23 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए 4 अंक
- प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. शॉक थेरेपी कब अपनाई गई थी
(अ) 1988 (ब) 1989 (स) 1990 (द) 1992
II. बोल्शेविक क्रांति कहां हुई थी
(अ) फ्रांस (ब) इंग्लैंड (स) रूस (द) जापान
(iii) लोक सभा के प्रथम आम चुनाव में 16 सीटें जीतकर दुसरे स्थान पर रही पार्टी थी
(अ) प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (ब) भारतीय जनसंघ
(स) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (द) भारतीय जनता पार्टी
iv. डोकलाम प्रकरण वर्ष 2017 में किन दो देशों के बीच में उभरा –
(अ) भारत और रूस (ब) भारत और चीन (स) भारत और पाकिस्तान (द) भारत और श्रीलंका
v. भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ
(अ) जुलाई 1970 (ब) जुलाई 1972 (स) अगस्त 1970 (द) अगस्त 1973
vi. स्वतंत्रता के बाद भारत में देसी रियासतों की संख्या थी
(अ) 355 (ब) 556 (स) 565 (द) 655
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i जनता द्वारा बर्लिन की दीवार को ———-सन में तोडा गया
ii. रूसी मुद्रा का नाम ——————– है।
iii. मार्शल योजना की स्थापना सन——————- में हुई थी
iv चाऊ एन लाऊ ———————– देश के प्रधानमंत्री थे
v. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना सन ————में हुई थी
vi. स्वतंत्रता के समय जम्मू कश्मीर के राजा——————– थे
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×7 = 7
’अ’ ’ब’
सुभाष चंद्र बोस – सहकारी डेयरी
मैक मोहन रेखा – 1999
श्यामाप्रसाद मुखर्जी – खान अब्दुल गफ्फार खान
बांग्लादेश संकट – आई एन ए
सीमांत गांधी – भारतीय जनसंघ
वर्गीज कुरियन – भारत और चीन
कारगिल युद्ध – 1971
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×7 =7
i. यू एस एस आर का क्या अर्थ है?
ii .जोसेफ स्टालिन किस देश के नेता थे ? \
iii.यूरो किस संगठन की मुद्रा है।
iv मास्ट्रिच संधि कब हुई?
v. ताशकंद समझौता कब हुआ था ?
vi भाग्य वधू से चिर प्रतीक्षित भेंट उद्बोधन संबंधित है ?
vii. नीली क्रांति का संबंध किस क्षेत्र से है
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
(i) समाजवादी खेमें के देश प्रथम दुनिया के देश कहे जाते हैं।
(ii) भारत आसियान का सदस्य 1996 में बना
(iii) तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा है
iv. 25 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ का अंत हो गया ?
(v) दक्षिण एशिया में सिर्फ एक तरह की राजनीतिक प्रणाली चलती है
(vi) श्वेत क्रांति का संबंध दुग्ध उत्पादन से है
प्रश्न .6. द्विध्रुवता का क्या अर्थ है (2)
अथवा
सोवियत संघ के विघटन के दो कारण लिखिए ?
प्रश्न7. शॉक थेरेपी क्या थी ? (2)
अथवा
सोवियत प्रणाली के कोई दो दोष लिखिए ?
प्रश्न 8. आसियान के कोई दो कार्य लिखिए ? (2)
अथवा
आशियाना समुदाय के मुख्य स्तंभ क्या है ?
प्रश्न 9. खुले द्वार की नीति क्या है? (2)
अथवा
क्षेत्रीय संगठनों की स्थापना के दो उद्देश्य लिखिए?
प्रश्न 10. नियोजन के उद्देश्य लिखिए (2)
अथवा
नियोजन की परिभाषा लिखिए I
प्रश्न 11 दूसरी दुनियां से आप क्या समझते है (2)
अथवा
बर्लिन की दीवार किसका प्रतीक थी ?
प्रश्न12 .ऐसे दो राज्यों के नाम लिखिए जहाँ 1952-67 के दौरान कांग्रेस सत्ता में नहीं थी ? (2)
अथवा
सत्ता के समकालीन केंद्र का अर्थ स्पष्ट कीजिये
प्रश्न 13. भारत – चीन सीमा विवाद के दो प्रमुख कारण लिखिए ? (2)
अथवा
सोवियत संघ का अंत समाजवाद का अंत नहीं है ? स्पष्ट कीजिये
प्रश्न 14. पाकिस्तान के लोकतंत्रीकरण की दो प्रमुख कठिनाईयां लिखिए ? (2)
अथवा
श्रीलंका में जातीय संघर्ष के दो प्रमुख कारण लिखिए?
प्रश्न 15 . कांग्रेस और भारतीय जनसंघ की विचारधारा में दो प्रमुख अंतर स्पष्ट कीजिए (2)
अथवा
फरक्का संधि क्या है ?
प्रश्न 16 . रजवाड़ों के भारतीय संघ में विलय में आने वाली समस्याओं का उल्लेख कीजिये ।
अथवा
स्वतंत्रता के समय भारत को किन – किन सामाजिक व् राष्ट्रीय एकता की चुनौतियों का सामना करना पड़ा ? संक्षेप में लिखिए (3)
प्रश्न 17. सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत का विस्मार्क क्यों कहा जाता है ? (3)
अथवा
डोकलाम प्रकरण क्या है समझाइये ?
प्रश्न 18. शीत युद्द के बाद दक्षिण एशिया में अमेरिकी प्रभाव लिखिए ? (3)
अथवा
यूरोपियन यूनियन के गठन के उद्देश्य लिखिए ?
प्रश्न 19 . समाजवादी दलों और कम्युनिस्ट पार्टी के बीच के तीन अंतर बताएँ।
अथवा
भारतीय जनसंघ और स्वतंत्र पार्टी में कोई तीन अंतर लिखिए (3)
प्रश्न 20 . सोवियत प्रणाली के कोई चार दोष लिखिए ।
अथवा
सोवियत संघ के विघटन के चार परिणाम लिखिए (4 )
प्रश्न 21 शॉक थेरेपी के कोई चार परिणाम लिखिए ? (4)
अथवा
आशियान संघ में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिये ?
प्रश्न 22 . सार्क के सिद्धांतों को समझाइये ? (4 )
अथवा
भारत – बांग्लादेश के बीच सहयोग और असहयोग के बारे में लिखिए ?
प्रश्न 23 क्या ‘एकदलीय प्रभुत्व प्रणाली’ के प्रचलन ने भारतीय राजनीति की लोकतांत्रिक प्रकृति पर प्रतिकूल प्रभाव डाला ? स्पष्ट कीजिये (4 )
अथवा
हरित क्रांति क्या थी? हरित क्रांति के दो सकारात्मक और दो नकारात्मक परिणामों का उल्लेख करें।
नोट – आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है –
- त्रैमासिक परीक्षा हिंदी कक्षा 12 प्रैक्टिस / मॉडल प्रश्नपत्र . ब्लूप्रिंट / पाठ्यक्रम पर आधारित