अगर आप कक्षा 9वीं में प्रवेश ले चुके हैं या लेने वाले हैं, तो ब्रिज कोर्स 2026-27 आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह कोर्स छात्रों को पिछली कक्षा (8वीं) से नई कक्षा (9वीं) के बीच के learning gap को पूरा करने में मदद करता है।
इस पोस्ट में आपको ब्रिज कोर्स विद्यार्थी वर्कबुक और जरूरी दिशा-निर्देश की पूरी जानकारी मिलेगी।

ब्रिज कोर्स क्या है?
ब्रिज कोर्स एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य है:
- छात्रों की बुनियादी समझ मजबूत करना
- पिछली कक्षा के महत्वपूर्ण topics को revise कराना
- नई कक्षा के syllabus के लिए तैयार करना
👉 खासकर Math, Science और Language Subjects पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
ब्रिज कोर्स (BRIDGE COURSE) – मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा आठवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए एक अल्पावधि के पाठ्यक्रम का संचालन किया जाता है, जिसे ब्रिज कोर्स कहा जाता हैंI यह कोर्स कक्षा आठवीं उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 9वी में प्रवेश लेते हैं
इस कोर्स के दौरान 3 प्रकार के टेस्ट भी लिए जाते हैं जिन्हें –
1. बेसलाइन टेस्ट
2. मिड लाइन टेस्ट व्
3. एंड लाइन टेस्ट कहा जाता है
बेसलाइन टेस्ट का आयोजन कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों हेतु किया जाता हैं . मिड लाइन टेस्ट का आयोजन लगभग आधा ब्रिज कोर्स पूरा होने के दौरान व् एंड लाइन टेस्ट का आयोजन इस कोर्स के खत्म होने के बाद किया जाता हैI
सत्र 2026 – 27 के लिए मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कक्षा नवी के विद्यार्थियों के लिए 6 विषयों में ब्रिज कोर्स पाठ्यक्रम पढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है यह विषय हैं –
इन विषयों के अध्यापन हेतु शिक्षकों को जिला स्तर पर / ऑनलाइन विशेष प्रशिक्षण दिया जाकर उनके द्वारा अपने नियमित विषयों के अतिरिक्त ब्रिज कोर्स पाठ्यक्रम का अध्यापन भी कक्षा नवी के विद्यार्थियों हेतु कराया जाता है।
सत्र 2026 – 27 में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक व् इसके पश्चात 18 जून से 30 जून तक ब्रिज कोर्स का संचालन किया जाना है .
ब्रिज कोर्स (BRIDGE COURSE) का उद्देश्य –
सामान्यतः ब्रिज का तात्पर्य पुलि या सेतु होता है इस प्रकार ब्रिज कोर्स तात्पर्य एक ऐसा पाठ्यक्रम है जो कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को कक्षा नवी के अधिगम स्तर से जोड़ता है
ब्रिज कोर्स पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों न्यूनतम अधिगम स्तर का परीक्षण कर उन्हें कक्षा 9वी के पाठ्यक्रम हेतु बौद्धिक रूप से तैयार किया जाना है इसी के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ब्रिज कोर्स /पाठ्यक्रम तैयार किया जाकर कक्षा आठवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इसका अध्यापन व अभ्यास कराया जाता है
ब्रिज कोर्स संचालन हेतु शैक्षणिक सामग्री
सत्र 2026-27 में ब्रिज कोर्स पाठ्यक्रम कक्षा 9 वीं के सभी विषय के लिए विद्यार्थियों हेतु आयोजित किया जा रहा है अतः इन विद्यार्थियों हेतु विद्यार्थी कार्यपुस्तिका या स्टूडेंट्स वर्क जारी की गई हैं।
सत्र 2026 -27 हेतु कक्षा नवी के विद्यार्थियों के लिए 6 प्रकार की कार्य पुस्तिकाएं जारी की गई हैं-
1. Bridge course हिंदी विद्यार्थी कार्य कार्यपुस्तिका (students work book hindi)
इस कार्य पुस्तिका में विद्यार्थियों के आधारभूत शैक्षणिक ज्ञान को परखने के लिए बहुत से अभ्यास दिए गए हैं जिन्हें कक्षा नवी के विद्यार्थी समझ कर और स्वयं उस कार्य पुस्तिका में दिए गए स्थान में लिखते हैं।
ब्रिज कोर्स हिंदी – विद्यार्थी कार्य पुस्तिका डाउनलोड करें
2. ब्रिज कोर्स अंग्रेजी विद्यार्थी कार्यपुस्तिका (students work book english)
इस कार्य पुस्तिका में अंग्रेजी विषय के साधारण ज्ञान की अपेक्षा विद्यार्थियों से की गई है इस कार्य पुस्तिका में भी विद्यार्थी शिक्षक द्वारा समझ कर फिर अपनी समझ के अनुसार दिए गए स्थानों में अभ्यास कार्य करते हैं
ब्रिज कोर्स अंग्रेजी विद्यार्थी कार्य पुस्तिका डाउनलोड करें
3. ब्रिज कोर्स संस्कृत विद्यार्थी कार्यपुस्तिका (students work book Sanskrit)
इस कार्य पुस्तिका में संस्कृत विषय के साधारण ज्ञान की अपेक्षा विद्यार्थियों से की गई है इस कार्य पुस्तिका में भी विद्यार्थी शिक्षक द्वारा समझ कर फिर अपनी समझ के अनुसार दिए गए स्थानों में अभ्यास कार्य करते हैंI संस्कृत विषय में ब्रिज कोर्स कार्य पुस्तिका प्रथम बार जारी की गई है .
ब्रिज कोर्स संस्कृत विद्यार्थी कार्य पुस्तिका डाउनलोड करें
4. ब्रिज कोर्स गणित विद्यार्थी कार्य पुस्तिका (students work book mathematics )
जिस प्रकार हिंदी व अंग्रेजी के एक साधारण ज्ञान की अपेक्षा कक्षा आठवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से की जाती है उसी प्रकार गणित विषय की कार्यपुस्तिका में भी विद्यार्थियों से साधारण गुणा भाग जोड़ना घटाना व अन्य संख्यात्मक ज्ञान की अपेक्षा की गई है. इस कार्य पुस्तिका में भी विद्यार्थी दिए गए रिक्त स्थान में पहले शिक्षक द्वारा समझकर फिर अपने ज्ञान अनुसार अभ्यास कार्य करते हैं।
ब्रिज कोर्स गणित विद्यार्थी कार्य पुस्तिका डाउनलोड करें
5. ब्रिज कोर्स विज्ञान विद्यार्थी कार्य पुस्तिका (students work book Science )
इस कार्य पुस्तिका में विद्यार्थियों के विज्ञान संबंधी आधारभूत शैक्षणिक ज्ञान को परखने के लिए बहुत से अभ्यास दिए गए हैं जिन्हें कक्षा नवी के विद्यार्थी समझ कर और स्वयं उस कार्य पुस्तिका में दिए गए स्थान में लिखते हैं।
ब्रिज कोर्स विज्ञान विद्यार्थी कार्य पुस्तिका डाउनलोड करें
6. ब्रिज कोर्स सामाजिक विज्ञान विद्यार्थी कार्य पुस्तिका (students work book social science )
इस कार्य पुस्तिका में विद्यार्थियों के सामाजिक विज्ञान संबंधी आधारभूत शैक्षणिक ज्ञान को परखने के लिए बहुत से अभ्यास दिए गए हैं जिन्हें कक्षा नवी के विद्यार्थी समझ कर और स्वयं उस कार्य पुस्तिका में दिए गए स्थान में लिखते हैं।
ब्रिज कोर्स सामाजिक विज्ञान विद्यार्थी कार्य पुस्तिका डाउनलोड करें
कक्षा 9 से 12 के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम हेतु स्टडी मटेरियल के लिए उपयोगी वेबसाइट –







