Pre Board exam 2026 हेतु लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगामी 7 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो रही है . Pre Board exam 2026 हेतु ब्लू प्रिंट वार्षिक परीक्षा के अनुरूप होंगे ( लिंक में देखें ) I प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान ( SOCIAL SCIENCE) का प्रश्न पत्र सम्पूर्ण सिलेबस के आधार तैयार किया जा रहा है I Pre Board exam 2026 हेतु मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र नीचे दिया गया है –

Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान ( SOCIAL SCIENCE) सिलेबस
प्री बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान ( SOCIAL SCIENCE) सिलेबस शैक्षणिक केलेंडर के अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे .
Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान ( SOCIAL SCIENCE) प्रश्न पत्र प्रारूप
MP Board के कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र प्रारूप को समझते हैं –
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (Social Science) में 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जाते है
1 .सही विकल्प चुनिए 6
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 6
3 . रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 6
4 सही जोड़ी मिलाइए 6
5. सत्य /असत्य लिखिए 6
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 12 प्रश्न , 3 अंक के 3 प्रश्न व् 4 अंक के 3 प्रश्न प्री बोर्ड परीक्षा में पूंछे जायेंगे
Pre board exam 2026 प्री बोर्ड परीक्षा 2026 : कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान ( SOCIAL SCIENCE) प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
एक प्रैक्टिस प्रश्न पत्र है और इसमें महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया है संभव है कि आगामी Pre board exam 2026 एवं वार्षिक परीक्षा 2026 में इस प्रश्न पत्र से भी बहुत से प्रश्न पूछे जा सकते हैं विद्यार्थी इन प्रश्नों की भी तैयारी करेंगे एवं प्रथक से भी अपनी तैयारी अच्छे से करेंगें
प्रैक्टिस पेपर प्रश्न पत्र Pre board exam 2026
विषय: सामजिक विज्ञान (Social Science)
कक्षा : 10 वीं
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-75
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए है।
6.प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए है।
7. प्रश्न क्र. 21 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120-150 शब्दो में दीजिए है।
8. प्रश्न क्र 23 में मानचित्र संबधी प्रश्न का उत्तर अंकित करना है
प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. जल संरक्षण से सम्बंधित “खादीन” एवं “जोहाद” किस राज्य से सम्बंधित है –
(अ) राजस्थान (ब) हिमाचल प्रदेश (स) मध्य प्रदेश (द) उत्तर प्रदेश
II. भारत में वयस्क मताधिकार की आयु है
(A) 18 वर्ष (B) 20 वर्ष (C) 21वर्ष (द) 22 वर्ष
III. ऋण का औपचारिक स्रोत है ?
A. नियोक्ता B. रिश्तेदार C. साहूकार D. सहकारी समितियां
iv. नीचे लिखी गई भाषावों में से श्रीलंका के अधिकाशं लोग कौन सी भाषा बोलते हैं –
(अ) संस्कृत (ब) सिंहली (स) तमिल (द) अंग्रेजी
v. गन्ना उत्पादन में भारत का विश्व में स्थान है ?
(अ) पहला (ब) दूसरा (स) तीसरा (द) पांचवां
vi. “छापाखाना प्रगति का सबसे ताकतवर औजार है और इससे बन रही जनमत की आंधी से निरंकुशवाद उड़ जाएगा।” किसने कहा था?
(अ) मार्टिन लूथर
(ब) योहान गुटनबर्ग
(स) लुई मर्सियर
(द) इरैस्मस
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 =6
i. हिंद स्वराज पुस्तक—————- ने लिखी I
ii. भूमिगत जल ——– संसाधन का उदाहरण है I
iii. छोटा नागपुर क्षेत्र में मुंडा और संथाल जनजातियाँ ——————- पेड़ की पूजा करते हैं I
iv लोकतांत्रिक व्यवस्था राजनीतिक ——— पर आधारित होती है I
v. बड़ी कम्पनियों को ————————————– कहते हैं ।
vi. भारत की पहली कपड़ा मिल सन ————–में लगाई गई I
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×6 =6
| “अ” | “ब” |
| नेपोलियन की हार | ग्राम पंचायत |
| इलेक्ट्रोनिक राजधानी | संघ सूची |
| स्थानीय शासन | 1815 |
| विदेशी मामले | झूम खेती |
| स्लैष एंड बर्न | बेंगलुरु |
| गैर प्रजातांत्रिक देश | चीन |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×6 =6
i. कपास की कृषि के लिए सर्वाधिक उपयोगी मृदा कौन सी है ?
ii. साइमन कमीशन कब भारत आया ?
iii. मानव विकास सूचकांक कौन सी संस्था जारी करती है ?
iv. भारतीय संविधान में समान नागरिक संहिता किस अनुच्छेद में उल्लेखित है ?
v. औद्योगिक क्रांति सबसे पहले किस देश में प्रारम्भ हुई ?
vi.मछली पालन किस क्षेत्र की गतिविधि है ?
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
i भारत के क्षेत्रफल का 27 प्रतिशत हिस्सा मैदानी क्षेत्र का है ।
ii.देश को सर्वाधिक आय सेवा क्षेत्र से होती हैं ?
iii. वैश्वीकरण से रोजगार के अवसर बढ़े हैं ?
iv. जीविका निर्वाहन में कृषि में उत्पादन अधिक होता है ?
v. भारत में एकात्मक शासन है ?
vi.यूरोपीय संघ का मुख्यालय बेल्जियम में है ?
प्रश्न.6 सतत् पोषणीय विकास क्या है ? (2)
अथवा
नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं ?
प्रश्न 7.लोहा इस्पात उद्योग को आधारभूत उद्योग क्यों कहते हैं (2)
अथवा
चादर अपरदन किसे कहते हैं ?
प्रश्न 8. भारतीय कृषि की दो समस्याएं लिखिए (2)
अथवा
पाइपलाइन परिवहन के कोई दो महत्व लिखो ?
प्रश्न 9. आयात शुल्क से क्या आशय है (2)
अथवा
वीटो का क्या अर्थ है ?
प्रश्न 10. गिरमिटिया मजदूर किसे कहा जाता था (2)
अथवा
सहकारी उद्योग किसे कहते हैं ?
प्रश्न 11. गिल्ड्स किसे कहते हैं (2)
अथवा
जाबर कौन थे ?
प्रश्न.12. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था अन्य शासन व्यवस्था से बेहतर क्यों है (2)
अथवा
गठबंधन सरकार किसे कहते हैं ?
प्रश्न.13.अर्थव्यवस्था के कौन कौन से क्षेत्र हैं (2)
अथवा
सार्वजनिक व् निजी क्षेत्र में दो अंतर लिखिए
प्रश्न 14. भारत की शस्य ऋतु में कौन कौन सी फसलें बोई जाती हैं (2)
अथवा
भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसलों कौन कौन सी हैं
प्रश्न 15. ऊर्जा के परंपरागत साधन गैर परंपरागत साधन कौन कौन से हैं 2
अथवा
प्लेसर निक्षेप किसे कहते हैं ।
प्रश्न 16. बांधों को आधुनिक भारत के मंदिर क्यों कहा गया । 2
अथवा
दामोदर नदी को बंगाल का शोक क्यों कहा जाता है ।
प्रश्न 17 . हायर परचेज व्यवस्था क्या थी 2
अथवा
राष्ट्रीय आय का अर्थ लिखिए ।
प्रश्न18 . जैव विविधता को प्रभावित करने वाले तीन कारकों को स्पष्ट कीजिए 3
अथवा
जैव संसाधनों के विनाश द्वारा सभ्यता और संस्कृति का विनाश हो रहा है इस कथन की व्याख्या कीजिए ।
प्रश्न 19 . संघात्मक शासन व्यवस्था की तीन विशेषताएँ लिखिए ? (3)
अथवा
ग्राम पंचायत के कार्य लिखिए
प्रश्न 20 . रिजर्व बैंक के कोई तीन कार्यों को लिखिए (3)
अथवा
मुद्रा के प्रमुख कार्य कौन कौन से हैं लिखिए
प्रश्न 21.साइमन कमीशन किस प्रकार भारतीयों के के लिए अहितकर था स्पष्ट कीजिए (4)
अथवा
निम्नलिखित पर टिप्पड़ी लिखिए –
i. जालियांवाला हत्याकांड
ii असहयोग आन्दोलन
प्रश्न 22 राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य कौन कौन से हैं लिखिए (4)
अथवा
राजनीतिक दलों के समक्ष कौन कौन सी चुनौतियां हैं
प्रश्न 23 . भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए (4)
1. कांडला बंदरगाह
2 . कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
3. कलपक्कम
4 . रानीगंज
अथवा
मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए ।
1 . बाम्बे हाई (मुंबई हाई) 2 . सिंगरौली कोयला खदान 3 . नरोरा परमाणु षड्यंत्र 4. हजारीबाग परमाणु कारखाना

अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 10
Pre Board exam 2026- मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 गणित
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 विज्ञान
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 हिंदी
Pre Board exam 2026 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 10 संस्कृत
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
——————————————————————–
यूटयूब –
3. ICT INDIA https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg







