mpboardstudy.com ने दिया कक्षा 10 वीं व् 12 वीं के अधिकृत रिजल्ट प्रकाशन हेतु माध्यमिक शिक्षा मंडल को आवेदन I आगामी समय में बोर्ड से जुड़े रिजल्ट का हो सकेगा प्रकाशन I

कक्षा 9 वी से 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए विगत कई वर्षों से निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने वाले वेब पोर्टल mpboardstudy.com ( एम् पी बोर्ड स्टडी डाट काम ) द्वारा

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को आगामी समय घोषित किये जाने वाले कक्षा 10 वीं व् 12 वी के साथ साथ अन्य परीक्षावों के रिजल्ट mpboardstudy.com ( एम् पी बोर्ड स्टडी डाट काम ) वेब पोर्टल पर प्रकाशित करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया है . बोर्ड द्वारा आवेदन स्वीकृत होने पर एमपी ऑनलाइन के साथ -साथ इस वेब portal पर भी अधिकृत रिजल्ट प्रकाशित हो सकेगा

गौर तलब है mpboardstudy.com द्वारा मध्य प्रदेश के कक्षा 9 वी से 12 वीं के हिंदी माध्यम के विधार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल एवं लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के सभी शैक्षणिक मानकों के अनुरूप विषय विशेषज्ञों ( मुख्यतः मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में वर्षों से अध्यापन करा रहे अनुभवी शिक्षकों ) द्वारा निर्मित कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक सभी विषयों के मासिक टेस्ट , त्रैमासिक , छः मासिक , प्री बोर्ड , वार्षिक परीक्षा हेतु मंडल द्वारा जारी अंक योजना , पाठ्यक्रम , प्रायोगिक पाठ्यक्रम ,शैक्षणिक केलेंडर के अनुरूप मासिक पाठ्यक्रम , प्रैक्टिस प्रश्न पत्र , आदि शैक्षणिक सामग्री व् अन्य प्रामाणिक शैक्षणिक सूचनायें , प्रदेश के विद्यालयों में अध्ययन करा रहे शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थिओं तक पंहुचाने का प्रयास किया जाता है .

परीक्षा पे चर्चा , मन की बात , प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय के कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण को भी विभिन्न लिंकों के माध्यम से सीधे विध्यार्थीयों तक पहुंचाया जाता है . mpboardstudy.com वेब portal के संचालन टीम से जुड़े सदस्य श्री शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी सत्र 2026 -27 में भी mpboard से जुड़े स्टूडेंट्स को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाती रहेगी .

वेबपोर्टल पर 13 अप्रैल के बाद कभी भी घोषित किये जाने वाले बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं व् 12 वीं की लिंक भी उपलब्ध रहेगी जो परीक्षा परिणाम घोषित होने के दिनांक को 24 घंटे पूर्व उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा .

NOTE- एम् पी बोर्ड 2026 कक्षा 10 वीं 12 वी रिजल्ट देखें ( लिंक परीक्षा परिणाम घोषित होने के दिवस प्रारम्भ होगी )

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top