MP BOARD 2026 कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न -उत्तर पढ़ें एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित “सेल्फ टेस्ट” से अपनी तैयारी भी जांचें I

MP BOARD 2026 की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं अब समाप्ति की ओर हैं इस पोस्ट में कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए दो उपयोगी विषय वस्तुओं को प्रस्तुत किया गया है

  1. वार्षिक परीक्षा 2026 हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
  2. वार्षिक परीक्षा 2026 हेतु सेल्फ टेस्ट

नोट – अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थिओं के लिए – http://mpboardenglishmedium.com/

MP BOARD 2026 कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान विषय के वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित सेल्फ टेस्ट

इसके अंतर्गत कक्षा दसवीं के विज्ञान विषय की विषय वस्तु पर आधारित विभिन्न अध्यायों से 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को लिया गया है विद्यार्थी इन प्रश्न को अपने मोबाइल टैबलेट लैपटॉप या डेस्कटॉप की सहायता से हल कर सकते हैं इन्हें हल करने के पश्चात इ से सबमिट करना होगा तथा VIEW स्कोर पर जाकर देखने पर किसी विद्यार्थी द्वारा सेल्फ टेस्ट में कितने अंक प्राप्त किया यह जानकारी तत्काल प्राप्त कर सकते हैं कम अंक प्राप्त होने पर पुनः अभ्यास कर सकते हैं

वार्षिक परीक्षा 2026 हेतु सेल्फ टेस्ट

MP BOARD 2026 हेतु गत वर्षो की वार्षिक परीक्षा में पूंछे गए कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान विषय के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
  • जैव संसाधनों के नाम लिखिए ।

उतर – जैव संसाधन :

इन संसाधनों की प्राप्ति जैव मण्डल से होती है। मनुष्य, वनस्पति, प्राणिजात, मत्य जीवन, पशुधन आदि इन संसाधनों के नाम है ।

  • सतत्पोषणीय विकास क्या है ?

उतर – सतत् पोषणीय आर्थिक विकास वह विकास है, जो पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाएँ हो और वर्तमान विकास की प्रक्रिया भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकता की अवहेलना न करे ।

  • जलोढ़ मिट्टी की दो विशेषताएँ लिखिये ।

उतर – (i) जलोढ़ मृदाएं बहुत उपजाऊ होती हैं।

(ii) इसमें पोटाश, फास्फोरस, चूनायुक्त होती है।

  • मृदा अपरदन किसे कहते हैं ?

उतर – मृदा के कटाव और उसके बहाव की प्रक्रिया को मृदा अपरदन कहा जाता है ।

  • झुमिंग कृषि को किन-किन नामों से जाना जाता है ?

उतर – झुमिंग कृषि को मैक्सिको और मध्य अमेरिका में ‘मिल्पा’, वेनेजुएला में ‘कोनूको’, ब्राजील में ‘रोका’, मध्य अफ्रीका में ‘मसोले’, इन्डोनेशिया में ‘लदांग’ और वियतनाम में ‘रे’ के नाम से जाना जाता है।

कोई दो नाम लिखने पर भी पूर्ण अंक दिये जाय ।

  • वाणिज्यिक कृषि की दो विशेषतायें लिखिये ।

उतर – वाणिज्यिक कृषि की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :

(i) अधिक पैदावार देने वाले बीजों, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से उच्च पैदावार प्राप्त करना है।

(ii) इस प्रकार की खेती में लंबे-चौड़े क्षेत्र में एकल फसल बोई जाती है। इसमें अत्याधिक पूंजी व श्रमिकों की आवश्यकता होती है।

  • विनिर्माण उद्योग के दो महत्व लिखिए ।

उतर – विनिर्माण उद्योग के दो महत्त्व निम्नलिखित है :

(i) विनिर्माण उद्योग न केवल कृषि के आधुनिकीकरण में सहायक है, वस्तु द्वितीयक व तृतीयक सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराकर कृषि पर हमारी निर्भरता को कम करते हैं ।

(ii) निर्मित वस्तुओं का निर्यात् वाणिज्य व्यापार को बढ़ाता है, जिससे अपेक्षित विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है ।

  • वायु प्रदूषण के दो दुष्प्रभाव लिखिये ।

उतर – वायु प्रदूषण के दो दुष्प्रभाव निम्नलिखित है:

(i) जहरीली गैसों का रिसाव बहुत भयानक तथा दूरगामी प्रभावों वाला हो सकता है।

(ii) वायु प्रदूषण, मानव स्वास्थ्य, पशुओं, पौधों, इमारतों तथा पूरे पर्यावरण पर दुष्प्रभाव डालते है।

  • रेल परिवहन की अपेक्षा सड़क परिवहन क्यों महत्वपूर्ण है ?

उतर – रेल-परिवहन की अपेक्षा सड़क परिवहन का महत्त्व निम्नलिखित है :

(i) रेल लाइन की अपेक्षा सड़कों की निर्माण लागत बहुत कम है।

(ii) ऊबड़-खाबड़ व विच्छिन्न भू-भागों पर भी सड़के बनाई जा सकती है ।

  • विश्व की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग का नाम लिखिए ।

उतर – विश्व की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग ‘अटल टनल’ 9.02 किलोमीटर है, यह सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई गयी है। यह सुरंग पूरे साल मनाली को लाहौल-स्फीती घाटी से जोड़ती है। यह सुरंग हिमालय के पीरपंजाल पर्वतमाला में है।

  • भारत देश का कितने प्रतिशत व्यापार समुद्रों द्वारा होता है ?

उतर – भारत देश का 95% व्यापार समुद्रों द्वारा होता है ।

  • वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया ? लिखिए ।

उतर – वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण 1953 में किया गया ।

  • रेशममार्ग से किन-किन वस्तुओं का व्यापार होता था ? लिखिए ।

उतर – रेशम मार्ग से चीनी रेशम, पश्चिमी देशों को चीनी पॉटरी, भारत व दक्षिण पूर्व एशिया के कपड़े व मसाले दुनिया के दूसरे भागों में पहुँचते थे। वापसी में सोने-चाँदी जैसी कीमती धातुएँ यूरोप से एशिया पहुँचती थी ।

  • पाँच सौ साल पहले कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हमारे पूर्वजों के पास नहीं थे ?

उतर – आलू, सोया, मूँगफली, मक्का, टमाटर, मिर्च, शकरकंद और ऐसे ही बहुत सारे दूसरे खाद्य पदार्थ लगभग पाँच सौ साल पहले हमारे पूर्वजों के पास नहीं थे ।

  • लन्दन को फिनिशिंग सेन्टर के रूप में क्यों जाना जाता था ?

उतर – लंदन में कपड़ों की फिनिशिंग होती थी जो इंग्लैंड के कपड़ा व्यवसायियों द्वारा ऊन खरीदने से लेकर रंगाई तक का काम किया जाता है। लंदन में फिनिंश के कारण इसे फिनिशिंग सेंटर कहा जाता था ।

  • बहुत सारे उद्योगों में श्रमिकों की माँग मौसमी आधार पर घटती-बढ़ती क्यों थी?

उतर – बहुत सारे उद्योगों में श्रमिकों की माँग मौसमी आधार पर घटती-बढ़ती रहती थी। गैसघरों और शराबखानों में जाड़ों के दौरान खासा काम रहता था। इस दौरान उन्हें ज्यादा मजदूरों की जरूरत होती थी। क्रिसमस के समय बुक बांइडरों और प्रिंटरों को भी दिसम्बर से पहले अतिरिक्त मज़दूरों की जरूरत रहती थी। बंदरगाहों पर जहाजों की मरम्मत और साफ-सफाई व सजावट का काम भी जाडों में ही किया जाता था। जिन उद्योगों में मौसम के साथ उत्पादन घटता-बढ़ता रहता था, वहाँ उद्योगपति मशीनों के बजाय मजदूरों को ही काम पर रखना पसंद करते थे ।

  • मुद्रण तकनीक सबसे पहले किन देशों में विकसित हुई ?

उतर – मुद्रण की सबसे पहली तकनीक चीन, जापान और कोरिया में विकसित हुई। यह छपाई हाथ से होती थी ।

  • योहान गुटेन्बर्ग ने मुद्रण क्षेत्र में क्या कार्य किया ?

उतर – अपने ज्ञान और अनुभव का इस्तेमाल उसने अपने नए अविष्कार में किया। जैतून प्रेस ही प्रिंटिंग प्रेस का मॉडल या आदर्श बना और साँचे का उपयोग अक्षरों की धातुई आकृतियों को गढ़ने के लिए किया गया। गुटेन्बर्ग ने 1448 तक अपना यह यन्त्र बना लिया था। उसने पहली किताब छापी बाइबिल । 180 प्रतियाँ बनाने में उसे तीन साल लगे। जो उस समय के हिसाब से काफी तेज था ।

  • मुद्रण संरकृति के दो परिणाम लिखिए ।

उतर – मुद्रण संस्कृति के दो परिणाम निम्नलिखित है :

(i) छापेखाने के आने से एक नया पाठक वर्ग तैयार हुआ ।

(ii) धर्म का प्रचार-प्रसार हुआ। पत्रिकाओं का प्रकाशन शुरू हुआ ।

  • उन्नीसवीं सदी की मशहूर लेखिकाओं के नाम लिखिए ।

उतर – मशहूर उपन्यासकारों में लेखिकाएँ अग्रणी थी। जेन ऑस्टिन, ब्रॉण्ट बहनें, जॉर्ज इलियट आदि ।

  • द्वितीयक क्षेत्रक की दो विशेषताएँ लिखिए ।

उतर – द्वितीयक क्षेत्र की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :

(i) इसके अन्तर्गत प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण प्रणाली के जरिए अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है ।

(ii) यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार के उद्योगों से जुड़ा रहता है।

  • तृतीयक क्षेत्र से आप क्या समझते हैं ? लिखिए ।

उतर – प्राथमिक व द्वितियक क्षेत्र के विकास में काम आने वाली गतिविधियाँ तृतीयक क्षेत्र के अन्तर्गत आती है ।

चूंकि ये गतिविधियाँ वस्तुओं की बजाय सेवाओं का सृजन करती हैं। इसलिए इसे सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है।

  • बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ कहाँ स्थापित की जाती हैं ?

उतर – बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ उसी स्थान पर उत्पादन इकाई स्थापित करती है, जो बाजार के नजदीक हो, जहाँ कम लागत पर कुंशल और अकुशल श्रम उपलब्ध हो और जहाँ उत्पादन के अन्य कारकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो ।

  • दो बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नाम लिखिये ।

उतर – (i) फार्ड मोटर्स, महिन्द्रा

(ii) अमेजॉन, पटनी कम्प्यूटर आदि

  • भूमि निम्नीकरण से क्या आशय है ?

उतर – मानव क्रियाकलापों से भूमि का कृषि योग्य न रहना भूमि निम्नीकरण कहलाता है।

अतिपशुचारण, वनोन्मूलन और खनन ने इसमे मुख्य भूमिका निभाई है।

  • चादर अपरदन किसे कहते हैं ?

उतर – जिन क्षेत्रों में जल ढाल के साथ नीचे की ओर बहता है वहाँ की ऊपरी मृदा पुलकर जल के साथ बह जाती है। इसे चादर अपरदन कहा जाता है।

  • रोपण कृषि की दो विशेषताएँ लिखिए।

उतर – (i) इसमें लंबे-चौडे क्षेत्र में एकल फसल बोई जाती है।

(ii) यह कृषि अत्यधिक पूँजी और श्रमिकों की सहायता से की जाती है।

(iii) इससे प्राप्त उत्पादन उद्योगों में कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है।

(iv) भारत में चाय, कॉफी, रवड़, गन्ना, केला महत्वपूर्ण रोपण फसले है।

  • प्रारंभिक जीविका त्तिर्वाह कृषि की दो विशेषताएँ लिखिए।

उतर – (i) यह कृषि भूमि के छोटे टुकडों पर आदिम कृषि औजारों से परिवार अथवा समुदाय के श्रम की मदद से की जाती है।

(ii) यह कृषि मानसून, मृदा की उर्वरता और पर्यावरणीय परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

  • मोटर गाड़ी उद्योग किसे कहते हैं ?

उतर – मोटरगाडी उद्योग यात्रियों तथा सामान के तीव्र परिवहन का साधन है। भारत में विभिन्न केन्द्रों पर ट्रक, बसें, कारें, मोटर साइकिल, स्कूटर, तिपहिया वाहन निर्मित किये जाते है। उदारीकरण के बाद इस उद्योग में आधुनिक मॉडल की कार, दोपहिया तथा तिपहिया वाहनो में अपार वृद्धि हुई है।

  • सहकारी उद्योग किसे कहते हैं?

उतर – जिन उद्योगों का स्वामित्व कच्चे माल की पूर्ति करने वाले उत्पादको, श्रमिको के हाथों में होता है। इनमें लाभ-हानि का विभाजन भी अनुपातिक होता है जैसे महाराष्ट्र के चीनी उद्योग, केरल के नारियरल पर आधारित उद्योग।

  • उत्तर पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन अधिक महत्वपूर्ण क्यों है ?

उतर – देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में बड़ी नदियाँ, विछिन्न धरातल, घने जंगल, निरन्तर बाढ़ आदि सामान्य बात है। इसलिए वहाँ वायु परिवहन अधिक महत्वपूर्ण साधन हैं।

  • प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना से क्या आशय है ?

उतर – इस परियोजना में वे सड़के जो ग्रामीण क्षेत्रों को तथा गाँचों को शहरों से जोड़ती है विशेष प्रोत्साहन मिला है। इस परियोजना का विशेष प्रावधान देश के प्रत्येक गांव को शहरो से पक्की सड़को द्वारा जोड़ना प्रस्तावित है।

  • गाँधीजी ने ‘हिन्द स्वराज’ में स्वराज्य प्राप्ति का क्या साधन बताया ?

उतर – महात्मा गाँधी ने कहा था कि भारत में ब्रिटिश शासन भारतीयों के सहयोग के कारण चल पा रहा है। अगर भारत के लोग अपना सहयोग वापस ले लें तो साल भर के भीतर ब्रिटिश शासन ढह जाएगा और स्वराज की स्थापना हो जाएगी।

  • गिरमिटिया मजदूर किसे कहा जाता था?

उतर – औपनिवेशिक काल में लोगो को काम करने के लिए फिजी, गयाना, वेस्टइंडीज आदि स्थानो पर एक एग्रीमेन्ट के तहत ले जाया जाता था। इस एग्रीमेन्ट को मजदूर गिरमिट कहने लगे। जिससे आगे चलकर इन मजदूरों को गिरमिटिया मजदूर कहा जाने लगा।

  • जब हम कहते हैं कि सोलहवीं सदी में दुनिया सिकुड़ने लगी थी तो इसका क्या मतलब है?

उतर – सिकुड़ने का अर्थ विभिन्न महाद्विपों के बीच पारस्परिक संबंधों में वृद्धि से है। सोलहवीं सदी तक यूरोपीय यात्रियों ने एशिया तक का समुद्री मार्ग खोज निकाला। वे पश्चिमी सागर को पार करते हुए अमेरिका तक जा पहुँचे। जिससे आधुनिक युग बहुत छोटा सा दिखाई देने लगा।

  • प्रथम विश्व युद्ध को औद्योगिक युद्ध क्यों कहा गया ? लिखिए।

उतर – क्योकि इस युद्ध में मशीनगनों, टैंकों, हवाई जहाज़ो और रासायनिक हथियारों का मयानक पैमाने पर इस्तेमाल हुआ। ये सारी वस्तुयें उद्योगों की देन थी। युद्ध ने मृत्यु और विनाश की जो विभिषिका रची वह औद्योगिक शक्ति के बिना संभव नहीं थी।

  • उन्नीसवीं सदी के अंत में बुनकरों और कारीगरों के सामने क्या समस्या आ गई?

उतर – (i) उन्हें मनमानी कीमत पर कच्ची कपास खरीदनी पड़ती थी।

(ii) अब भारतीय कारखानो में उत्पादन होने लगा। बाजार मशीनो से बनी चीज़ो से पट गया।

(iii) बुनकर और कारीगर मशीनों से बने सामान से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सके।

  • गुमास्ता के दो कार्य लिखिए।

उतर – गुमाश्ता बुनकरों पर निगरानी रखने, माल इकट्ठा करने और कपड़ों की गुणवत्ता जाँचने का कार्य करता था।

  • मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रांति को किस प्रकार प्रभावित किया ?

उतर – चिंतको ने अपने लेखन में अंधविश्वास और राज्य की निरंकुश सत्ता पर प्रहार किया। इनके पाठक एक नए आलोचनात्मक, सवालिया और तार्किक नजरिये से दुनिया को देखने लगे। कार्टूनों और कैरिकेचरों ने लोगों को राजतंत्र के खिलाफ भड़काया। छपाई ने वाद-विवाद को नयी संस्कृति को जन्म दिया।

(विद्यार्थियो द्वारा किन्हीं दो तर्क लिखने पर पूर्ण अंक दिये जाए।)

  • राष्ट्रवादी समाचार पत्रों के दमन में वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट की भूमिका को समझाइए।

उतर – 1878 के वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट द्वारा सरकार को भाषाई प्रेस में छपी रपट और संपादकीय को सेंसर करने, रपट को बागी करार करने, अखबार जब्त करने, छपाइ की मशीनें छीनने का अधिकार मिल गया। इस एक्ट द्वारा राष्ट्रवादी अखबारों का दमन किया गया।

  • राजनीतिक दल अपना कामकाज बेहतर ढंग से करें इसके लिए उन्हें मजबूत बनाने में अपने दो सुझाव दीजिए।

उतर – (i) सुधार की इच्छा रखने वाले लोगों का स्वयं राजनीतिक दलों में शामिल होना।

(ii) राजनीतिक दलों पर लोगों द्वारा दबाव बनाना। यह काम चिद्विर्या लिखने, प्रचार और मीडिया के माध्यम से किया जा सकता है।

  • शपथ पत्र से क्या आशय है? समझाइये।

उतर – किसी अधिकारी को सौंपा गया एक दस्तावेज शपथ पत्र कहलाता है। इसमें कोई व्यक्ति अपने बारे में निजी सूचनाएँ देता है और उनके सही होने के बारे में शपथ उठाता है। इस पर सूचना देने वाले के हस्ताक्षर होते हैं।

  • लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था अन्य शासन व्यवस्था से बेहतर क्यों है?

उतर – लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था अन्य शासन व्यवस्था से बेहतर है क्योंकि

(i) नागरिकों में समानता को बढावा देता है।

(ii) व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।

(iii) टकरावों को टालने संभालने का तरीका देता है।

(iv) इसमें गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है।

(v) इससे फैसलों में बेहतरी आती है।

(विद्याथी द्वारा किन्हीं दो बिंदुओ को लिखने पर पूर्ण अंक दिये जाए।)

  • सरकार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के आपके पास कौन-कौन से स्रोत हैं? लिखिए।

उतर – (i) सूचना के अधिकार के द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को सरकार की नीतियों, योजनाओं और उनके कामकाज आदि के विषय में जानने का अधिकार है।

(ii) स्थानीय और राष्ट्रीय नेता जनता की सूचना के मुख्य स्रोत है वे जनता को सरकारी नीतियो तथा निर्णय की जानकारी देते है।

  • संगठित क्षेत्रक की दो विशेषतायें लिखिए।

उतर – संगठित क्षेत्रक में रोजगार की अवधि नियमित होती है। ये क्षेत्रक सरकार द्वारा पंजीकृत होते है। यहाँ सरकारी नियमों एवं विनियमों का अनुपालन होता है।

  • शहरी क्षेत्र में रोजगार पैदा करने के दो उपाय लिखिए।

उतर – i) शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय शिल्प उद्योग व सेवाओं को प्रोत्साहन देना।

(ii) पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन देना।

(iii) मूलभूत सुविधाओं के विकास, कर्ज तथा तकनीकी सहायता देना।

  • वैश्वीकरण को बढ़ावा देने वाले कारक कौन-कौन से हैं?

उतर – व्यापार, काम की तलाश में एक देश से दूसरे देश में लोगों का पलायन, पूँजी की वैश्विक स्तर पर आवाजाही आदि वैश्विकरण को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारक है।

  • अतीत में देशों को जोड़ने का मुख्य माध्यम क्या था ?

उतर – अतीत में देशों को जोड़ने का मुख्य माध्यम विदेशी व्यापार था। जो मुख्यतः समुद्री मार्गो से किया जाता था। रेशम मार्ग भी अतीत में कई देशों को जोड़ता था।

  • आरक्षित वन और रक्षित वन में अन्तर लिखिए ।

उतर – आरक्षित वन:-

देश में आधे से अधिक वनक्षेत्र आरक्षित वन घोषित किए गए हैं। वन और वन्य जीवों के संरक्षण के लिये आरक्षित वन सर्वाधिक मूल्यवान है ।

रक्षित वन:-

वन विभाग के अनुसार देश के कुल वन क्षेत्र का एक तिहाई हिस्सा रक्षित है। इन बनों को और अधिक नष्ट होने से बचाने के लिए इनकी सुरक्षा की जाती है।

  • वन और वन्य जीव संसाधनों के प्रकार और वितरण को लिखिए ।

उतर – यदि हम वन और वन्य जीव संसाधनों को संरक्षित करना चाहे तो कठिन है। भारत सरकार ने इन्हें निम्नलिखित वर्गों में बाटा है-

(1) आरक्षित वन

(2) रक्षित वन

(3) अवर्गीकृत वन

नोट उक्त तीन पाइन्ट का विवरण लिखने पर पूर्ण अंक प्रदान करें ।

  • संघीय व्यवस्था की तीन विशेषताएँ लिखिए l

उतर – संघीय व्यवस्था की तीन विशेषतायें निम्नलिखित है:

(i) यहाँ सरकारे दो या अधिक होती हैं।

(ii) अलग-अलग स्तर की सरकारें एक ही नागरिक समूह पर शासन करती हैं ।

(iii) विभिन्न स्तरों की सरकारों के अधिकार क्षेत्र संविधान में स्पष्ट रूप से वर्णित होते हैं ।

  • वास्तविक विकेन्द्रीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम 1992 में उठाया गया लिखिए ।

उतर – निम्न परिवर्तन कर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के इस तीसरे स्तर को ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावी बनाया गया –

(1) स्थानीय निकायों के चुनाव नियमित रूप से कराना सांवेधानिक बाध्यता है ।

(2) निर्वाचित स्वशासी निकायों के सदस्य तथा पदाधिकारीयों के पदो में सीटे आरक्षित की गई ।

(3) कम से कम एक तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं ।

(4) राज्य चुनाव आयोग नामक स्वतंत्र संस्था का गठन किया गया ।

(उक्त तीन पाइन्ट लिखने पर पूर्ण अंक प्रदान करे)

  • भारत में वैश्वीकरण का प्रभाव लिखिए ।

उतर – विगत बीस वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के वैश्वीकरण ने एक लम्बी दूरी तय की है।

वैश्वीकरण और उत्पादकों स्थानीय एवं विदेशी दोनों के बीच बृहत्तर प्रतिस्पर्धा से उपभोक्ताओं विशेषकर शहरी क्षेत्र में धनी वर्ग के उपभोक्ताओं को लाभ हुआ ।

इन उपभोक्ताओं के पास पहले से अधिक विकल्प है। और वे अब अनेक उत्पादकों की उत्कृष्ट गुणवत्ता और कम कीमत का लाभ ले रहे हैं। परिणामस्वरूप ये लोग पहले की अपेक्षाकृत उच्चतर जीवन स्तर का आनंद ले रहे हैं।

वैश्वीकरण का एक समान प्रभाव नहीं पड़ा। बहुराष्ट्रीय कम्पनीओं ने अपने निवेश में वृद्धि की हैं। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने शहरी इलाको के उद्योगो में जैसे सेलफोन, बैंक, इलेक्ट्रानिक्स, ठंडे पेय जैसी सेवाओं के निवेश में रुचि दिखाई ।

अनेक शीर्ष भारतीय कम्पनियाँ बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा से लाभान्वित हुई ।

वैश्वीकरण से कुछ बढ़ी भारतीय कम्पनियों को बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के रूप में उभरने का मौका मिला ।

(उक्त या संबंधि उत्तर देने पर पूर्ण अंक प्रदान करें)

  • भारतीय रिजर्व बैंक के तीन कार्य लिखिये ।

उतर – भारतीय रिजर्व बैंक के तीन कार्य निम्नलिखित है:

(i) करेंसी नोट जारी करना ।

 (ii) नागरिकों के जमा धन की सुरक्षा करना ।

(iii) सरकार को ऋण देना ।

नोट उक्त का विवरण देने पर पूर्ण अंक देवें ।

  • भारतीय वन्यजीव (रक्षण) अधिनियम 1972 के प्रमुख प्रावधान लिखिए।

उतर – भारतीय वन्यजीव (रक्षण) अधिनियम 1972 के प्रमुख प्रावधान

(i) संकटग्रस्त जातियों के बचाव पर, शिकार प्रतिबंधन पर जोर दिया गया।

(ii) वन्य जीव आवासों का कानूनी रक्षण तथा जंगली जीवों के व्यापार पर रोक लगाने पर प्रबल जोर दिया गया है।

(iii) केन्द्र सरकार तथा कई राज्य सरकारों ने राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव पशुविहार स्थापित किए।

(iv) केन्द्रीय सरकार ने कई परियोजनाओं की घोषणा की जिनका उद्देश्य गंभीर खतरे में पड़े कुछ विशेष वन प्राणियों को रक्षण प्रदान करना था।

(विद्यार्थीयों द्वारा कोई तीन प्रावधान लिखने पर पूर्ण अंक प्रदान किये जाए।)

  • जैव विविधता क्या है? यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

उतर – जैव विविधता पृथ्वी पर पायी जाने वाली विभिन्न जैवीय प्रजातियों को कहते हैं जो पृथ्वी पर अपने-अपने प्राकृतिक आवासों में पायी जाती है। इसमें मानव, पेड़-पौधे, जीव-जंतु और सूक्ष्म जीव सम्मिलित रहते है। यह पूरा आवासीय स्थल जिस पर हम रहते है अत्यधिक जैव विविधता से भरा हुआ है। जो एक जटिल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते है। मानव इसका मात्र एक हिस्सा है और अपने अस्तित्व के लिए इसके विभिन्न तत्त्वों पर निर्भर है। जैसे वायु जिससे हम सांस लेते हैं, जल जिसे हम पीते है और मृदा जो अनाज पैदा करती है, जिसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते, पौधे, पशु और लक्ष्मीजीवी इनका पुनःसृजन करते है।

  • संघात्मक शासन व्यवस्था और एकात्मक शासन व्यवस्था में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उतर – संघात्मक शासन व्यवस्था और एकात्मक शासन व्यवस्था में अंतर –

संघात्मक शासन व्यवस्था                                                            एकात्मक शासन व्यवस्था

(i) इस व्यवस्था में सत्ता दो या दो                                 -संपूर्ण शक्ति केन्द्रिय सरकार में

से अधिक स्तरों में बंटी होती है।                                   निहित होती है।

(ii) संविधान का लिखित होना अनिवार्य है’                  -संविधान लिखित तथा अलिखित

                                                                                                दोनो प्रकार का हो सकता है।

(iii) जनता को शासन के विभिन्न स्तरो पर              -जनता को शासन के विभिन्न सक्रिय भाग लेने का अवसर प्राप्त                                    स्तरों पर सक्रिय भाग लेने का

 होता है।                                                                               अवसर नहीं मिल पाता।

  • सत्ता के विकेन्द्रीकरण के तीन लाभ लिखिए।

उतर – सत्ता के विकेन्द्रीकरण के तीन लाभ निम्नानुसार है

(i) अनेक मुद्दो और समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही बढ़िया ढंग से हो सकता है। क्योंकि स्थानीय लोगों को अपने इलाके की समस्याओं की बेहतर समझ होती है।

(ii) स्थानीय स्तर पर लोगों को फैसलों में सीधे भागीदार बनाना भी संभव हो जाता है।

(iii) स्थानीय सरकारों की स्थापना स्वशासन के लोकतांत्रिक सिद्धांत को वास्तविक बनाने का सबसे अच्छा तरीका है।

  • क्या कारण है कि बैंक कुछ कर्जदारों को कर्ज देने के लिए तैयार नहीं होते ?

उतर – कुछ लोगों के पास बैंक से कर्ज लेने के लिए ऋणाधार और विशेष कागजात नहीं होते।

कुछ लोग इस अवस्था में नहीं होते कि ऋण का भुगतान कर सके।

कुछ लोग पहले से ही ऋण के जाल में फंसे होते है इसलिए बैक उन लोगों को और अधिक ऋण देना नहीं चाहती।

कुछ लोग कर्ज लेकर जोखिमपूर्ण उद्यम शुरू करना चाहत है बैंक ऐसे उद्यमियों को भी कर्ज देने को तैयार नहीं होती।

  • हमें भारत में ऋण के औपचारिक स्रोतों को बढ़ाने की क्यों जरूरत है ?

उतर – हमें भारत में ऋण के औपचारिक स्रोतों को बढ़ाने की आवश्यकता है क्योंकि

(i) औपचारिक स्रोतों से मिलने वाले ऋण की ब्याज दर कम होती हैं अतः यह ऋण अनौपचारिक स्रोत से लिये गये ऋण से सस्ता होता है।

(ii) देश के विकास की दृष्टि से सस्ता और सामर्थ्य के अनुकूल कर्ज आवश्यक है।

(iii) औपचारिक स्रोत से ऋण लेने में शोषण की संभावना कम रहती है।

(iv) औपचारिक स्रोतों में ब्याज पर पूरे देश में एक समान होती है अतः ‘कर्ज का बोझ नहीं रहता।

(v) ग्रामीण क्षेत्र में निर्धन लोगों को अनौपचारिक ऋण के स्रोतों के जाल में फंसने से बचाने के लिए ऋण के औपचारिक स्रोत बढ़ाने की अत्यन्त आवश्यकता है।

  • खनिज किस प्रकार की शैल समूहों में पाये जाते हैं ?

उतर – खनिज निम्न शैल समूहों से प्राप्त होते है :

(i) आग्नेय तथा कायांतरित चट्टानों में खनिज दरारो, जोड़ो, भ्रंशो व विदरों में मिलते है ।

(ii) कुछ खनिज अवसादी चट्टानों के परतों में पाए जाते है ।

(iii) खनिजों का निर्माण चट्टानों के अपघटन से भी होता है ।

(iv) जलोढ़ जमा के रूप में भी कुछ खनिज पाये जाते है ।

  • भारत में पायी जाने वाली लौह अयस्क की चार पेटियाँ लिखिये ।

उतर – लौह अयस्क की पेटियाँ :

(i) ओडिशा झारखण्ड पेटी

(ii) दुर्ग-बस्तर-चन्द्रपुर पेटी

(iii) बल्लारी-चित्रदुर्ग-चिकमंगलूर-तूमकूरू पेटी

(iv) महाराष्ट्र गोवा पेटी

  • भारत में आधुनिक राष्ट्रवाद के उदय के चार कारण लिखिये ।

उतर – आधुनिक राष्ट्रवाद उदय के कारण निम्नलिखित है

(i) राष्ट्र के प्रति लगाव का भाव पैदा होने के कारण ।

(ii) औपनिवेशिक शासको के खिलाफ संघर्ष के दौरान लोग आपसी एकता को पहचानने लगे थे ।

(iii) विश्वयुद्ध ने एक नयी आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पैदा कर दी थी।

(iv) अंग्रेज भारतीयों को जबरजस्ती सेना में भर्ती कर लेते थे ।

  • सत्याग्रह पर गांधीजी के चार विचार लिखिए।

उतर – सत्याग्रह पर गांधीजी के विचार –

(i) सत्य की खोज पर जोर दिया जाता था ।

(ii) प्रतिशोध की भावना या आक्रमकता का सहारा लिए बिना सत्याग्रही केवल अहिंसा के सहारे सफल हो सकता है।

(iii) गांधीजी का विश्वास था कि अहिंसा का यह धर्म सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में बाँध सकता है ।

(iv) सत्याग्रह शारीरिक बल नहीं है। अपने शत्रु को कष्ट नहीं पहुंचाता है ।

  • भारत के पूर्वी तट पर स्थित समुद्री पत्तनों का वर्णन कीजिए।

उतर – भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख समुद्री पत्तन निम्न है-

तूतीकोरन पतन: तमिलनाडु में दक्षिण पूर्वी छोर पर स्थित यह पत्तन एक प्राकृतिक पोताश्रय है। यह श्रीलंका, मालदीव आदि तथा भारत के तटीय क्षेत्रों की विभिन्न वस्तुओं के व्यापार को संचालित करता है।

चेन्नई पत्तन: यह हमारे देश का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन है। व्यापार की मात्रा तथा लदे सामान के संदर्भ में इसका मुम्बई के बाद दूसरा स्थान है।

विशाखापट्नम: स्थल से घिरा गहरा व सुरक्षित पत्तन है। यह लौह अयस्क निर्यातक के रूप में विकसित किया गया था।

कोलकाता: एक अन्तःस्थलीय नदीय पत्तन है। ज्वारीय पत्तन होने के कारण तथा हुगली के तलछट जमाव से इसे नियमित साफ करना पड़ता है। इस पर बढ़ते व्यापार को कम करने हेतु हल्दिया सहायक पत्तन के रूप में विकसित किया गया है।

  • भारत में रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले चार कारण लिखिए।

उतर – भारत में रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले कारक

(i) उत्तरी मैदान में असंख्य नदियों के विस्तृत जल मार्गो पर पुलों के निर्माण में कुछ बाधाए आई है।

(ii) हिमालय पर्वतीय क्षेत्र, विरल जनसंख्या तथा आर्थिक अवसरों की कमी।

(iii) दलदली भाग, सघन वन क्षेत्र में रेल लाइन निर्माण करना कठिन।

(iv) भू-स्खलन तथा किसी-किसी भाग में रेलवे ट्रैक का धंसना आदि।

(विद्यार्थियों द्वारा बिंदुवार वर्णन करने पर पूर्ण अंक दिए जाए।)

  • प्रथम विश्व युद्ध ने भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया ? व्याख्या कीजिए।

उतर – प्रथम विश्व युद्ध ने भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में निम्न योगदान दिया-

(i) विश्व युद्ध ने एक नयी आर्थिक राजनीतिक स्थिति पैदा की।

(ii) इसके कारण रक्षा व्यय में भारी इजाफा हुआ।

(iii) खर्च की भरपाई के लिए ब्रिटिश सरकार ने युद्ध के नाम से कर्जे लिये और करों में वृद्धि की।

(iv) सीमा शुल्क बढ़ा दिया और आयकर शुरू किया गया।

(v) युद्ध के दौरान कीमते तेजी से बढ़ी जिससे आम लोगों की मुश्किले बढ़ गई।

(vi) ग्रामीण क्षेत्रों में सिपाहियों को ‘जबरन भर्ती’ किया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक गुस्सा फैल गया।

(vii) इसी दौरान देश के बहुत सारे हिस्सो में फसल खराब होने से खाद्य पदार्थों का भारी अभाव पैदा हो गया।

(viii) इसी समय फ्लू की महामारी फैल गई।

(ix) दुर्भिक्ष और महामारी के कारण 120-130 लाख लोग मारे गये। इन सबने मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ आम जनता को संघर्ष के लिए तैयार किया।

  • सविनय अवज्ञा आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी को उल्लेखित कीजिए

उतर – सविनय अवज्ञा आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी

(i) नमक सत्याग्रहके दौरान हजारों महिलायें गाँधी जी के नेतृत्त्व में घर से बाहर निकली।

(ii) उन्होंने जुलूसों में हिस्सा लिया, नमक बनाया, विदेशी कपड़ों व शराब की दुकानों की पिकेटिंग की।

(iii) कई महिलायें जेल भी गई।

(iv) शहरो में ऊंची जाति की महिलाये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पन्न किसान परिवारों की महिलाएँ आंदोलन में हिस्सा ले रही थी।

(v) गाँधीजी के आ‌ह्वान के बाद महिलाओं को राष्ट्र की सेवा करना अपना पवित्र दायित्व दिखाई देने लगा।

  • भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइये-
    • कटनी
    • कोरापुट
    • मार्मागाओं
    • बिलासपुर
  • उत्तर
  • भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइये-
    • सतपुड़ा
    • इन्नौर
    • नामरूप
    • तलचर

उत्तर

  • भारत के मानचित्र में निम्नलिखित दर्शाइये :-
    • तापी नदी
    • सिक्किम
    • चित्रदुर्ग
    • काकापारा

उत्तर –

  • भारत के मानचित्र में निम्नलिखित दर्शाइये :-
    • नर्मदा नदी
    • शिलांग
    • बैलाडीला
    • हजीरा विजयपुर जगदीशपुर गैस पाइपलाइन

उत्तर –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top