माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं7 फरवरी से संचालित हो रहे हैं इस पोस्ट में कक्षा दसवीं के विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए दो उपयोगी विषय वस्तुओं को प्रस्तुत किया गया है
- वार्षिक परीक्षा 2026 हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
- वार्षिक परीक्षा 2026 हेतु सेल्फ टेस्ट

वार्षिक परीक्षा 2026 में विज्ञान विषय में दो अंक, तीन अंक, चार अंक आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे इस पोस्ट में दिए गए प्रश्न गत वर्षो की वार्षिक परीक्षाओं में पूछे गए हैं यह विद्यार्थियों की तैयारी की दृष्टि से महत्वपूर्ण है विद्यार्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन भी अपने अन्य तैयारी के साथ-साथ करना चाहिए
नोट – अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी देखें – https://mpboardenglishmedium.com/
एमपी बोर्ड 2026 विज्ञान कक्षा 10 के सेल्फ टेस्ट को हल करें
MP BOARD 2026 वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित सेल्फ टेस्ट –
इसके अंतर्गत कक्षा दसवीं के विज्ञान विषय की विषय वस्तु पर आधारित विभिन्न अध्यायों से 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को लिया गया हैविद्यार्थी इन प्रश्न को अपने मोबाइल टैबलेट लैपटॉप या डेस्कटॉप की सहायता से हल कर सकते हैंइन्हें हल करने के पश्चातइसे सबमिट करना होगा तथा भी स्कोर पर जाकर देखने परकिसी विद्यार्थी द्वारा सेल्फ टेस्ट में कितने अंक प्राप्त किया यह जानकारीतत्काल प्राप्त कर सकते हैं कम अंक प्राप्त होने पर पुनः अभ्यास कर सकते हैं
MP BOARD 2026 हेतु गत वर्षो की वार्षिक परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तरों को पढ़ें
- संक्षारण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइये।
उतर – जब कोई धातु अपने आसपास अम्ल एवं आर्द्रता आदि के सम्पर्क में आती है तब ये संक्षारित होती है और इस प्रक्रिया को संक्षिरण कहते हैं। जैसे-चाँदी के ऊपर काली पर्त एवं तांबे के ऊपर हरी पर्त का चढ़ना इत्यादि।
- निम्न शब्द-समीकरण को संतुलित रासायनिक समीकरण में लिखिए :
जिंक + सल्फ्युरिक अम्ल = जिंक सल्फेट + हाइड्रोजन
उतर – संतुलित रासायनिक समीकरण

- आघातवर्ध्यता एवं तन्यता का अर्थ बताइए।
उतर – अघातवर्ध्यता का तात्पर्य है जिसे पीटने पर उसकी चादरे ( पत्तर ) बानाए जा सके एवं तन्यता का अर्थ हैं जिसे खींचकर पतले तार बनाए जा सकें . धातुवों में यह दोनों गुण पाए जाते हैं
- दो धातुओं के नाम बताइये जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती हैं।
उतर – प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाने वाली दो धातुओं के नाम सोना (गोल्ड) और प्लेटिनम है।
- संतृप्त एवं असंतृप्त कार्बन यौगिकों का केवल एक एक उदाहरण लिखिए।
उतर – (i) संतृप्त कार्बन यौगिक का उदाहरण एथेन (C₂H₃)
(ii) असंतृप्त कार्बन यौगिक का उदाहरण एथीन (C₂H₄)
- प्रकार्यात्मक समूह एल्डिहाइड एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल का केवल एक-एक उदाहरण लिखिए।
उतर – (i) प्रकार्यात्मक समूह एल्डिहाइड का उदाहरण
– प्रोपेनल (C₂H₃CHO)
(ii) प्रकार्यात्मक समूह कार्बोक्सिलिक अम्ल का उदाहरण
– प्रोपेनोइक अम्ल (C₂H3COOH)
प्रश्न – प्रकाश संश्लेषण का का रासायनिक समीकरण लिखिए
उतर – प्रकाश संश्लेषण का रासायनिक समीकरण-

विषमपोषी पोषण किसे कहते हैं? एक उदाहरण भी दीजिए।
उतर – जब कोई जीव दूसरे जीवो द्वारा तैयार किए गये जटिल पदार्थों को भोजन के रूप में अंतर्ग्रहण करता है तो उसे विषमपोषी पोषण कहते है।
उदाहरण मनुष्य में विषमपोषी पोषण पाया जाता है।
पुनरुद्भवन को परिभाषित कीजिए।
उतर – हाइड्रा और प्लेनेरिया जैसे सरल प्राणियों को यदि कई टुकड़ों में काट दिया जाये तो प्रत्येक टुकड़ा विकसित होकर पूर्णजीव का निर्माण कर लेता है। इसे पुनरुद्भवन कहते है।
कायिक प्रवर्धन किसे कहते हैं?
उतर – ऐसे बहुत से पौधे होते है जिनके कुछ भाग जैसे जड़, तना तथा पत्तियाँ उपयुक्त परिस्थितियों में विकसित होकर नया पौधा उत्पन्न करते है। एकल पौधे इस क्षमता का उपयोग जनन की विधि के रूप में करते है। इसे कायिक प्रवर्धन कहते है।
मनुष्य में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है? महिला एवं पुरुष के गुणसूत्रों में क्या अंतर है?
उतर – मनुष्य में गुणसूत्रो की संख्या 23 जोड़ी अर्थात् 46 गुणसूत्र होते हैं जिनमें से 22 जोड़ी तो महिला एवं पुरुष में एक समान होते हैं इन्हे आटोसोम्स कहते हैं एवं 23 जोड़ा महिला एवं पुरुष में अलग-अलग होता है इसे लिंग गुणसूत्र कहा जाता है। महिला में इसे XX एवं पुरुष में इसे XY से दर्शाते हैं।
मेंडल के प्रयोगों से कैसे पता चला कि विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रुप से वंशानुगत होते हैं?
उतर – जब मेण्डल ने मटर के पौधों के मध्य दो विकल्पी जोड़ों के साथ संकरण कराया तो F-2 पीढ़ी में नए संयोजन वाले संतति पौधे प्राप्त हुए। जनकों से भिन्न नए लक्षणों का मिलना बताता है कि विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं।
द्वि-उत्तल लेंस किसे कहते हैं?
उतर – जिस लेंस के दोनों पृष्ठ उत्तल होते हैं उन्हें द्वि उत्तल लेंस कहते हैं। इन लेंस के पृष्ठों की वक्रता त्रिज्याएँ समान भी हो सकती है तथा भिन्न-भिन्न भी हो सकती हैं।
अवतल दर्पण के कोई दो अनुप्रयोग लिखिए।
उतर – अवतल दर्पण के दो अनुप्रयोग निम्नलिखित है-
(i) हजामत बनाने में,
(ii) चिकित्सा में।
जब कोई प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है तब क्या होता है?
उतर – जब कोई प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है तो वह प्रकाश किरण अपवर्तन की घटना होने से अभिलम्ब से दूर हट जाती है।
एक आपतित किरण समतल दर्पण पर 30° का आपतन कोण बनाती है तो परावर्तन कोण का मान क्या होगा ?
उतर – एक आपतित किरण समतल दर्पण पर 30° का आपतन कोण बनाती है तो परावर्तन कोण का मान भी 30° ही होगा। क्योंकि परावर्तन कोण का मान हमेशा आपतन कोण के बराबर होता है।
विद्युत धारा को परिभाषित कीजिए। इसका SI मात्रक क्या है?
उतर – एकांक समय में चालक तार में प्रवाहित आवेश की मात्रा को विद्युत धारा कहते हैं।
इसका SI मात्रक एम्पीयर है।
विद्युत संचरण के लिए प्रायः किन दो धातु के तारों का उपयोग किया जाता है?
उतर – विद्युत संचरण के लिए प्रायः ताँबे एवं एल्युमीनियम धातु के तारों का उपयोग किया जाता है।
विद्युत चुम्बकीय प्रेरण को परिभाषित कीजिए।
उतर – जब कोई चालक किसी चुम्बकीय क्षेत्र में गति कर रहा हो या किसी स्थिर चालक के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र परिवर्तित हो रहा हो तो, इस स्थिति में चालक (कुंडली) में प्रेरित विद्युत धारा उत्पन्न होती है। इस परिघटना को विद्युत चुम्बकीय प्रेरण कहते हैं।
किसी विद्युत परिपथ में लघुपथन कब होता है?
उतर – जब किसी परिपथ में विद्युन्मय तार एवं उदासीन तार एक दूसरे के सम्पर्क में आ जाते हैं तो परिपथ में धारा का मान बहुत अधिक हो जाता है तब लघुपथन होता है।
दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक दुसरे को प्रतिच्छेद क्यों नहीं करतीं ?
उतर – दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक दुसरे को कभी प्रतिच्छेद नहीं करती क्योंकि एक बिंदु पर चुम्बकीय क्षेत्र की दो दिशाएँ कभी संभव नहीं हो सकती।
यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाली युक्ति को क्या कहते हैं? यह किस परिघटना पर आधारित है?
उतर – यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत उर्जा में बदलने वाली युक्ति को विद्युत जनित्र कहते हैं। यह वैद्युत चुंबकीय प्रेरण की परिघटना पर आधारित है।
किसी एक पारिस्थितिक तंत्र की आहार श्रृंखला में विभिन्न पोषी स्तर प्राणियों के केवल नाम लिखिए।
उतर – घास के मैदान पारिस्थितिक तंत्र की आहार श्रृंखला में विभिन्न पोषी स्तर प्राणियों के नाम निम्नलिखित है

सर्वाहारी प्राणी किन्हें कहते हैं?
उतर- वे प्राणी जो अपना भोजन वनस्पति उत्पादकों और मांसाहार दोनों से प्राप्त करते हैं सर्वाहारी प्राणी कहलाते है।
पीतल एवं तांबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए ?
उतर – धातु (पीतल, तांबा) अम्लों से हाइड्रोजन परमाणुओं का हाइड्रोजन गैस के रुप मे विस्थापन करती है, जिससे लक्षण का निर्माण होता है, जिसकारण दही व खट्टे पदार्थों का स्वाद बदल जाता है, इसलिए इन्हे पीतल ताबें के बर्तन में नहीं रखा जाता।
अम्लीय वर्षा कब होती है ? कारण एवं इसके प्रभाव लिखिये।
उतर – वर्षा के जल का pH मान जब 5.6 से कम हो जाता है तो वह अम्लीय वर्षा होती है, जो जलीय जीव जन्तुओ के लिये हानिकारक है।
निम्न प्राकृतिक स्रोत में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
नीबू
चींटी का डंक
उतर – (i) सिट्रिक अम्ल
(ii) मेधैनोइक अम्ल
बेकिंग सोडा के कोई दो उपयोग लिखिए।
उतर – (i) बेकिंग पाउडर बनाने में
(ii) पावरोटी या केक में खमीर उठाने में
(iii) ऐन्टेसिक के रुप में
(iv) अग्निशमन के रूप में
एथेन की इलेक्ट्रान बिन्दु संरचना बनाइए।
उतर –

मेथेन की इलेक्ट्रान बिन्दु संरचना बनाइए।
उतर –

विकृत ऐल्कोहल किसे कहते हैं? लिखिये।
उतर – एल्कोहल की पहचान करने के लिए इसमें रंजक मिलाकर इसका रंग नीला बना दिया जाता है। इसे विकृत एल्कोहल कहा जाता है।
ईंधन के रूप में ऐल्कोहल का उपयोग कैसे किया जाता है? लिखिये।
उतर – गन्ने के रस का किण्वन करके एथेनाल प्राप्त किया जाता है। इस एथेनाल में पेट्रोल मिलाकर उसे स्वच्छ ईंधन के रूप में कई देश इस्तेमाल करते हैं। यह ईंधन पर्याप्त आक्सीजन होने पर केवल CO₂ व जल उत्पन्न करता है।
जैव प्रक्रम को परिभाषित कीजिये।
उतर – वे सभी प्रक्रम जो सम्मिलित रूप से अनुरक्षण का कार्य करते है, जैव प्रक्रम कहलाते हैं। क्षति तथा टूटफूट रोकने के लिए अनुरक्षण प्रक्रम की आवश्यकता होती है।
एमपी बोर्ड 2026 विज्ञान कक्षा 10 के सेल्फ टेस्ट को हल करें
प्रकाश संश्लेषण की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।

कुछ पौधों को उगाने के लिए कायिक प्रवर्धन का उपयोग क्यों किया जाता है? कारण लिखिये।
उतर – कायिक प्रवर्धन द्वारा उगाए गए पौधों में बीज द्वारा उगाए पौधों को अपेक्षा पुष्प एवं फल कम समय में लगने लगते हैं। जो पौधे बीज उत्पन्न करने की क्षमता खो चुके है, वे पौधे भी इस विधि द्वारा उगाए जा सकते हैं।
ऊतक संवर्धन तकनीक की परिभाषा लिखिये।
उतर – ऊतक संवर्धन तकनीक द्वारा किसी एकल पौधे से अनेक पौधे संक्रमण मुक्त परिस्थितियों में उत्पन्न किए जा सकते हैं। इस तकनीक का उपयोग सामान्यतः सजावटी पौधों के संवर्धन में किया जाता है।
मां के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है? लिखिये।
उतर – भ्रूण को माँ के रुधिर से ही पोषण मिलता है, इसके लिए एक विशेष संरचना होती है जिसे प्लैसेंटा कहते है, यह एक तश्तरीनुमा संरचना है जो गर्भाशय की भित्ति में धँसी होती है।
ऋतु स्राव क्या है एवं इसकी अवधि लगभग कितने दिनों की होती है? लिखिये।
उतर – अंड की भित्ति का धीरे-धीरे टूटकर योनि मार्ग से रुधिर एवं म्यूकस के निष्कासन होना ऋतुस्त्राव या रजोधर्म कहलाता है। ऋतु स्त्राव की अवधि लगभग 2 से 8 दिनों की होती है।
मानव में बच्चे का लिंग निर्धारण कैसे होता है? (केवल रेखा चित्र बनाइए)
उतर –

वंशागति के प्रथम संतति पीढ़ी (F₁) का रेखा चित्र बनाइए।
उतर –

प्रकाश के परावर्तन के नियम लिखिए।
उतर – (i) आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है।
(ii) आपतित किरण, दर्पण के आपतन बिन्दु पर अभिलम्ब तथा परावर्तित किरण, सभी एक ही तल में होते हैं।
निम्न को परिभाषित कीजिएः
वक्रता केन्द्र
फोकस दूरी
उतर – (i)- बक्रता केन्द्र : गोलीय दर्पण का परावर्तक पृष्ठ एक गोले का भाग है। इस गोले का केन्द्र गोलीय दर्पण का वक्रता केन्द्र कहलाता है।
(ii) फोकस दूरी : गोलीय दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच की दूरी फोकस दूरी
कहलाती है।
हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है, इस कथन का क्या अभिप्राय है? लिखिये।
उतर – हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है। इसका अर्थ है कि वायु में प्रकाश का वेग तथा हीरे में प्रकाश का वेग का अनुपात 2.42 है।
किसी लैंस की 1 डाइआप्टर क्षमता को परिभाषित कीजिए।
उतर – 1 डाई आप्टर उस लैंस की क्षमता है, जिसकी फोकस दूरी 1 मीटर हो।
किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है?
कारण लिखिये।
उतर – अत्यधिक ऊंचाई पर उडते हुए यात्रियों को आकाश काला प्रतीत होता है, क्योंकि इतनी ऊंचाई पर प्रकाश का प्रकीर्णन सुस्पष्ट नहीं होता। क्योंकि प्रर्कीणन की प्रक्रिया पृथ्वी के वायमण्डल में ही होती है।
ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते ? कारण लिखिए।
उतर – ग्रह तारों की अपेक्षा पृथ्वी के बहुत पास है इसलिए उन्हे विस्तृत स्त्रोत की भांति माना जा सकता है। यदि हम ग्रह को बिन्दु साईज के अनेक प्रकाश स्त्रोतों का संग्रह मान लें तो सभी प्रकाश स्त्रोत से हमारे नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा में कुल परिवर्तन शून्य होगा। इसी कारण टिमटिमाने का प्रभाव निष्प्रभावित हो जाएगा।
विद्युत परिपथ में उपयोग आने वाले निम्न अवयवों के प्रतीक चिह्न बनाइएः
विद्युत सैल
धारा नियंत्रक

किसी चालक का प्रतिरोध किन कारकों पर निर्भर करता है? (कोई 2 कारक लिखिए)
उतर – किसी चालक का प्रतिरोध निम्न कारकों पर निर्भर करता है
(i) चालक की लम्बाई
(iii) पदार्थ की प्रकृति
(ii) उसकी अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल
अवक्षेपण अभिक्रिया किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।
उतर – वह अभिक्रिया जिसमें किसी अवक्षेप का निर्माण होता है उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं।

आलू के चिप्स की थैली को नाइट्रोजन गैस से क्यों भरते हैं? समझाइये।
उतर – आलू के चिप्स (तेल तथा वसायुक्त खाद्य पदार्थ) वायु में उपस्थित आक्सीजन से क्रिया करके विकृतगंधी हो जाते हैं। नाइट्रोजन सामान्य ताप पर आसानी से क्रिया नहीं करती है, इसलिए आलु के चिप्स की थैलियों को नाइट्रोजन गैस से भरते है। चिप्स की थैली में से आक्सीजन हटाकर इसमें नाइट्रोजन जैसी कम सक्रिय गैस को भरना, विकृतगंधिता को रोकने के लिए किया जाता है।
मानव मस्तिष्क के कोई तीन कार्य लिखिए।
उतर – मानव मस्तिष्क के कार्य-
(1) मस्तिष्क शरीर की सभी ऐच्छिक क्रियाओं पर नियंत्रण रखता है।
(2) मस्तिष्क सभी संवेदी अंगों से प्राप्त सूचनाओं का एकत्रीकरण एवं संग्रहण करता है।
(3) मस्तिष्क शरीर की संस्थिति तथा संतुलन के लिए उत्तरदायी है।
(4) श्वसोच्छवास एवं हृदय स्पंदन जैसी अनैच्छिक क्रियाओं पर भी मस्तिष्क का नियंत्रण है।
(कोई 3 या अन्य विकल्प)
मनुष्य में पायी जाने वाली किन्हीं तीन अंतःस्त्रावी ग्रंथियों के नाम एवं उनसे स्त्रावित हॉर्मोन का नाम लिखिए।
उतर – मनुष्य में पायी जाने वाली तीन अंतःस्रावी ग्रंथियाँ एवं उनसे स्रावित होने वाले हॉर्मोन्स के नाम निम्नवत् है।
क्र. अंतःस्रावी ग्रंथि स्रावित हॉर्मोन
1. पियुष ग्रंथि वृद्धि हॉर्मोन
2. थायराइड ग्रंथि थायराक्सिन हॉर्मोन
3. एड्रीनल ग्रंथि एड्रीनलीन हॉर्मोन
वर्ण विक्षेपण किसे कहते हैं? चित्र द्वारा समझाइये।
उतर – श्वेत प्रकाश के सात अवयवी रंगों में विभक्त होने की घटना को वर्ण विक्षेपण कहते हैं।

स्वच्छ आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?
उतर – स्वच्छ आकाश में जब सूर्य का प्रकाश वायुमण्डल से गुजरता है तो वायु में उपस्थित सूक्ष्मकण लाल रंग की अपेक्षा नीले रंग को अधिक प्रबलता से प्रकीर्ण करते हैं जिसके कारण प्रकीर्णित नीला प्रकाश हमारी आंखो में पहुँचता है जबकि शेष रंग का प्रकाश अवशोषित हो जाता है इसलिए स्वच्छ आकाश का रंग नीला दिखाई देता है।
ऐसी धातु का उदाहरण दीजिए जो
कमरे के ताप पर द्रव होती है।
चाकू से आसानी से काटी जा सकती है।
ऊष्मा की सबसे अच्छी चालक होती है।
उतर – (i) मर्करी (पारा)
(ii) सोडियम
(iii) सिल्वर तथा कॉपर
निम्न पदों की परिभाषा दीजिएः
खनिज
अयस्क
गैंग
उतर – (i) खनिज : पृथ्वी की भूपर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्वों या यौगिकों को खनिज कहते हैं।
(ii) अयस्क : कुछ स्थानों पर खनिजों में कोई विशेष धातु काफी मात्रा में होती है जिसे निकालना आसान व लाभकारी होता है। इन खनिजों को अयस्क कहते हैं।
(iii) गैंग : पृथ्वी से खनिज अयस्कों में मिट्टी, रेत आदि जैसी कई अशुद्धियां होती हैं, जिन्हे गैंग कहते है।
तंत्रिका कोशिका का चित्र बनाइए तथा किसी कोशिका के दो कोशिकांगों के नाम लिखिए।
उतर –

प्रतिवर्ती चाप को चित्र बनाइए तथा कोई दो अंगों के नाम लिखिए। 1월
उत्तर

दक्षिण हस्त अंगुष्ठ (मैक्सवेल का कार्कस्क्रू) नियम रेखाचित्र सहित लिखिए।
उतर – आप अपने दाहिने हाथ में विद्युतधारावाही चालक को इस प्रकार पकड़े हुए हैं कि आपका अंगूठा विद्युतधारा की दिशा की ओर संकेत करता है, तो आपकी अंगुलियां चालक के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाओं की दिशा में लिपटी होंगी (चित्रानुसार) इसे दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम कहते हैं।

फ्लेमिंग के वामहस्त का नियम रेखाचित्र सहित लिखिए।
उतर – इस नियम के अनुसार अपने बांये हाथ की तर्जनी, मध्यमा तथा अंगूठे को इस प्रकार फैलाइए कि ये तीनों एक दूसरे के परस्पर लम्बवत हो। यदि तर्जनी चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा और मध्यमा चालक में प्रवाहित विद्युतधारा की दिशा की और संकेत करती है तो अंगूठा चालक की गति की दिशा अथवा चालक पर आरोपित बल की दिशा की ओर संकेत करेगा।

पी एच परिवर्तन के कारण दंत क्षय किस प्रकार होता है? इससे कैसे बचा जा सकता है?
उतर – पीएच (pH) परिवर्तन के कारण दंत क्षय :
मुँह के pH का मान 5.5 से कम होने पर दातों का क्षय प्रारम्भ हो जाता है। दांतो का इनैमल (दन्त-वल्क) कैल्सियम हाइड्रोक्सी एपेटाइट (कैल्सियम फास्फेट का क्रिस्टलीय रूप) से बना होता है जो कि शरीर का सबसे कठोर पदार्थ है। यह जल में नहीं घुलता लेकिन मुंह की pH का मान 5.5 से कम होने पर यह संक्षारित हो जाता है। मुंह में उपस्थित बैक्टीरिया, भोजन के पश्चात् मुंह में अवशिष्ट शर्करा एवं खाद्य पदार्थो का निम्निकरण करके अम्ल उत्पन्न करते है। भोजन के बाद मुंह साफ करने से इससे बचाव किया जा सकता है। मुंह की सफाई के लिए क्षारकीय दंत मंजन का उपयोग करने से अम्ल की अधिक मात्रा को उदासीन किया जा सकता है जिसके परिणाम स्वरूप दन्तक्षय को रोका जा सकता है।
निम्नलिखित के दो-दो उपयोग लिखिए
बेकिंग सोडा
प्लास्टर ऑफ पेरिस
विरंजक चूर्ण
धोने का सोडा
उतर – निम्नलिखित के दो-दो उपयोग-
(i) बैकिंग सोडा : 1. बेकिंग पावडर बनाने में।
2. सोडा-अम्ल अग्निशामक में।
(ii) बिरंजक चूर्ण : 1. वस्त्र उद्योग, कागज उद्योग में विरंजन हेतु।
2. पीने के जल को जीवाणु मुक्त करने में।
(iii) प्लास्टर ऑफ पेरिस : 1. खिलौना, सजावट का सामान इत्यादि बनाने में।
2. टूटी हड्डियों को जोड़ने में प्लास्टर के रूप में।
(iv) धोने का सोडा : 1. काँच, साबुन एवं कागज उद्योगो में।
2. घरो में साफ-सफाई करने में उपयोगी
एल्केन सजातीय श्रेणी के किन्हीं चार सदस्यों के नाम, अणुसूत्र एवं संरचना सूत्र लिखिए।
उतर – एल्केन सजातीय श्रेणी के चार सदस्य
क्र.
नाम
अणुसूत्र
संरचना सूत्र
1 मेथेन
2 एथेन
3प्रोपेन
4
ब्युटेन

एल्कीन एवं एल्काइन को परिभाषित करते हुए एक एक उदाहरण लिखिए।
उतर – (1) एल्कीन : ऐसे हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन-कार्बन परमाणु के मध्य द्वि-बन्ध पाया जाता है जिनका अणुसूत्र (CnH2n) होता है एल्कीन कहलाते है।
उदाहरण :
(i) एथीन (CH2= CH2)
(ii) प्रोपीन (CH3 – CH2= CH2)
(2) एल्काइन : ऐसे हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन कार्बन परमाणु के मध्य त्रिकबन्ध पाया जाता है जिनका अणुसूत्र (C2 H2n-2) होता है एल्कीन कहलाते है।
उदाहरण :
(i) एथाइन (CH CH )
(ii) प्रोपाइन (- C CH)
मनुष्य के पाचन तंत्र का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइये।
उतर –

मानव हृदय का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइये
उतर –

सोडियम सल्फेट की बेरियम क्लोराइड से क्रिया, किस प्रकार की अभिक्रिया है? इसकी समीकरण लिखिए।
उतर – (i) सोडियम सल्फेट की बेरियम क्लोराइड “द्विविस्थापन” अभिक्रिया है। इसे अवक्षेपण अभिक्रिया भी कहते है।
रासायनिक समीकरण
Na2SO4(aq) + BaCl2(aq) → BaSO4(s) + 2NaCl (aq)
कैल्सियम ऑक्साइड की जल के साथ क्रिया करने पर कौन सा उत्पाद बनता है?
इस अभिक्रिया की रासायनिक समीकरण लिखिए।
उतर – (ii) कैल्शियम आक्साइड जल के साथ क्रिया करके बुझे हुए चुने (कैल्शियम हाइड्रोक्साइड) का निर्माण करते है।
इसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।
CaO(s) +H2O(1) → Ca(OH)2 (aq) + ऊष्मा
खुले व बंद रंध्र का नामांकित चित्र बनाइए।
उतर –

मानव उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
उतर –

किसी ऑटोमोबाइल में पीछे का दृश्य देखने के लिए उपयोग होने वाले उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 3.00 m है। यदि एक बस इस दर्पण से 5.00m की दूरी पर स्थित है तो प्रतिबिम्ब स्थिति, प्रकृति तथा आकार ज्ञात कीजिए।
उतर –

कोई 4.0 cm आकार का बिम्ब किसी 15.0 cm फोकस दूरी के अवतल दर्पण से 25.0 cm दूरी पर रखा है। दर्पण से कितनी दूरी पर किसी पर्दे को रखा जाए कि स्पष्ट प्रतिविम्ब प्राप्त हो ? प्रतिबिम्ब की प्रकृति तथा आकार ज्ञात कीजिए।
उतर-








