Biology Quiz – MP BOARD 2025 कक्षा 12

Biology Quiz MP BOARD 2025 कक्षा 12 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए विशेष उपयोगी हैं क्योंकि यह biology online test है जिसके प्रश्नों के अभ्यास से आप अपनी तैयारी स्वयं जांच सकते हैं. इस Biology Quiz में NCERT पाठ्यक्रम अनुरूप कक्षा 12 वीं के पूर्व वर्षों के प्रश्न पत्रों के 50 महत्वपूर्ण वस्तूनिष्ट प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है .

Anatomy and physiology chapter से जुड़े anatomy physiology questions हों या प्लांट्स से जुड़े प्रश्न हो सभी तरह के प्रश्न को इस biology quizzes online में शामिल किया गया है जो कि आगामी परीक्षा के लिए आपकी तैयारी में मददगार हो सकते हैं . MP BOARD 2025 कक्षा 12 के लिए Biology Quiz के अतिरिक्त हिन्दी , भौतिकशास्त्र , रसायन शास्त्र आदि विषयों के क्विज भी हल करके आप वार्षिक परीक्षा पूर्व प्रैक्टिस कर सकते हैं I

Biology Quiz को हल करें

MP BOARD 2025 कक्षा 12 Biology Quiz के प्रश्नों को पढ़ें –

सभी विकल्प का चयन करें –

1 वंशागति का सिद्धान्त किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया

(a) राबर्ट हुक

(b) ग्रेगर जॉन मेण्डल

(c) सटन व बावेरी

(d) एम. एच. स्वामीनाथन

2. बीटी विष प्राप्त होता है ?

(a) बैसीलस थ्युरीजिएन्सिस

(b) धतुरा

(c) बैसीलस नोटेटम

(d) अफीम

3 भ्रूण की अक्रियाशीलता वाली स्थिति को क्या कहते हैं ?

(a) प्रसुप्ति

(b) मोरुला

(c) उत्तेजित स्थिति

(d) इनमें से कोई नहीं

4 कौनसे बैक्टेरिया दूध को दही में परिवर्तित करता है ?

(a) सैकेरोमाइसीज सेरेविसी

(b) लैक्टोबैसीलस

(c) एसपरजिलस नाइगर

(d) केलोस्ट्रीडियम ब्युटिलीकम

5. विकासशील परागकणों को पोषण देता है-

(a) बाह्यत्वचा

(b) मध्यपर्त

(c) टेपीटम

(d) फिलामेंट (डंठल तंतू)

6. सभी जीव अपने आहार / पोषण के लिये प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से  पादपों पर ही निर्भर होते हैं उन्हें कहते हैं ?

(a) उत्पादक

(b) उपभोक्ता

(c) मृतजीवी

(d) अपघटक

7 आन्तरकोशिका का समूह, जिनमें सभी उत्तकों एवं अंगों को उत्पन्न करने की क्षमता होती है ?

(a) शुक्राणु कोशिकाएँ

(b) बाह्यत्वचा कोशिकाएँ

(c) स्टेम कोशिकाएँ

(d) सरटोली कोशिकाएँ

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये

8  सेब एक ——– फल का उदाहरण है।

9  एक  बीज में एक से अधिक भ्रूणों की उपस्थिति को ——–कहते हैं।

10. गर्भाशय की आंतरिक ग्रंथिल स्तर को ——– कहते हैं।

11. निषेचन ——— में संपन्न होता है ।

12. ——– ने उद्यान मटर के पौधों पर सात वर्षों तक संकरण के प्रयोग किये।

13  प्राकृतिक ——- कैनेबिस सैटाइवा पौधे के पुष्पक्रम से प्राप्त किये जाते हैं।

 14.  ऊर्जा का पिरामिड हमेशा ——- होता है ।

15. सही जोड़ी मिलाइए –

अ ब

         एन्टाअमीबा    (a)          प्रथम  प्रतिजैविक

         जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस     (b)          अप्रभावी जीन रक्तविकार

      पेनिसिलिन      (c)          DNA के खण्डों को अलग करना

      थैलसीमिया    (d)          अमिबिएसिस

एक वाक्य में उत्तर –

 16  एक स्वप्रतिरक्षा रोग का नाम लिखिये ।

 17.  टाइफॉइड ज्वर की पुष्टि किस टेस्ट द्वारा की जाती है ?

 18 दी गई अवधि में समिष्टी में होने वाली मौतों की संख्या को क्या कहते हैं ?

 19. भारत के किसी एक हॉटस्पॉट का उदाहरण दीजिये ।

  20.  आण्विक कैंची किसे कहते हैं ?

  21  प्रथम पारजीनी गाय का नाम लिखिये ।

  22.  डी. एन. ए. के एक रज्जूक से आनुवांशिक सूचनाओं का आर. एन. ए. में प्रतिलिपीकरण क्या कहलाता है ?

सही विकल्प चुनकर लिखिए –

23. भ्रूणपोष ( आवृतबीजी) में कितने क्रोमोसोम होते हैं ?

(a) n (अगुणित)

(b) 2n (द्विगुणित)

(c) 3n (त्रिगुणित)

(d) 4n (चतुर्गुणित)

24. बीज में अवशिष्ट बीजाण्डकाय को क्या कहा जाता है ?

(a) नाभिका

(b) अन्तःकवच

(c) निभाग

(d) परिभ्रूणपोष

25. सिकल सेल एनीमिया (दात्र कोशिका – अरक्तता) में ग्लूटैमिक अम्ल वैलीन द्वारा प्रतिस्थापित हो जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक त्रिक कूट वैलीन के लिए है ?

(a) GGG

(b) AAG

(c) GAA

(d) GUG

26. मलेरिया के मच्छर द्वारा रुधिर में निर्मुक्त उत्पाद जो ठण्ड तथा बुखार उत्पन्न करता है

(a) हीमैटिन

(b) स्कफनर्स बिन्दु

(c) हीमोज़ोइन

(d) हीमोटॉक्सिन

27. ऐगारोज जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस में डी.एन.ए. अणुओं का विलगन किस आधार पर होता है?

(a) केवल आवेश

(b) केवल माप (आकार)

(c) केवल आयतन

(d) आवेश और आकार

28  माइकोराइजा उदाहरण है —

(a) परजीविता

(b) सहभोजिता

(c) सहोपकारिता

(d) अपघटक

सत्य / असत्य लिखिए-

29 मानव अण्डप्रजक है।

30  सिफिलिस एक यौन संचारित रोग है। ( सत्य / असत्य )

31  लाइकेन औद्योगिक प्रदूषण के सूचक नहीं होते हैं। ( सत्य / असत्य )

32  कैंसर उत्पन्न करने वाली जीन्स को आन्कोजीन्स कहते हैं। ( सत्य / असत्य )

 33  प्रत्येक इन्टरफेरान की अपनी विशिष्टता होती है। ( सत्य / असत्य )

 34.  क्लैरियस गैरीपाइनस मछली हमारी नदियों की अशल्कमीन (कैटफिश जातियों) के लिए खतरा पैदा कर रही है। ( सत्य / असत्य )

35. सही जोड़ी बनाइये

               ‘अ’                           ‘ब ’

1.            कोरोना रेडियेटा (a)          जेड, वाई व ए

2.            संरचनात्मक जीन      (b)          अस्थिमज्जा

3.            T लिम्फोसाइट  (c)          हानिकारक पारस्परिक क्रिया

4.            स्पर्धा  (d)          अण्ड

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये –

36  एक परिपक्व पुटक (फोलिकल) से अण्डाणु (ओवम) के मोचित होने की प्रक्रिया को ______ कहते हैं।

37.  डी.एन.ए. अंगुलीछापी (फिंगर प्रिंटिंग) में डी.एन.ए. अनुक्रम में स्थित कुछ विशिष्ट जगहों के बीच विभिन्नता का पता लगाते हैं इसको ———– कहते हैं।

38  लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया ( एल. ए.बी.) दूध को ———– में परिवर्तित कर देते हैं।

39  प्राक् इन्सुलिन में ——–होता है जो परिपक्व इन्सुलिन में नहीं पाया जाता है।

40  एडिनोसिन डिएमिनेज एन्जाइम से सम्बन्धित जीन में उत्परिवर्तन होने के कारण ——–रोग उत्पन्न होता है।

41.  पारिस्थितिक तंत्र की शब्दावली में हरे पादप को ———-कहा जाता है।

सत्य / असत्य चुनिए –

42. GIFT जन्मदर को नियंत्रित करने की विधि है।

43.  निएंडर थल मानव की कपाल गुहा 1400cc आकार की होती है।

44.  विश्व की कुल जैव विविधता में भारत की साझेदारी 8.1% है।

45.  ऊतक संवर्धन द्वारा हजारों की संख्या में पादपो को उत्पन्न करने की विधि सूक्ष्म प्रवर्धन कहलाती है।

46.  जैव पीडकनाशी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते है।

47.  कॉरपस ल्युटियम का निर्माण वृषण में होता है।

सही विकल्प

48. उस जीवाणु का नाम लिखिए जो ‘Bt’ टाक्सिन उत्पादित करता है।

a बैसिलस थुरिंजीएंसिस

b बैसिलस- बैसिलस

c. बैसिलस क्लौसिली

d उक्त सभी

49. ‘पृथ्वी का फेफड़ा’ किसे कहा जाता है ?

a. हिमालय पर्वत

b. तिब्बत का पठार

c. नीलगिरी के जंगल

d अमेज़ॅन वर्षा वन

50 . ऑन्कोजीन की सक्रियता से होने वाले रोग –

(a) तपेदिक

(b) अस्थमा

(c) हैजा

(d) कैन्सर

Biology Quiz के साथ साथ – इन विषयों की क्विज का अभ्यास अच्छे अंक प्राप्ति के सहयोगी हो सकता है –

केमिस्ट्री क्विज कक्षा 12

फिजिक्स क्विज कक्षा 12

हिंदी क्विज कक्षा 12

6 thoughts on “Biology Quiz – MP BOARD 2025 कक्षा 12”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top