अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – विज्ञान ( SCIENCE) कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र (Question Paper). लोकशिक्षण द्वारा जारी सिलेबस आधारित I

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वी से 12 वीं के स्टूडेंट्स के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 आगामी 03 नवंबर से प्रारम्भ हो रही है . इसका टाइम टेबल जारी किया जा चुका है . सत्र 2025-26 के लिए जारी शैक्षिणक कैलेंडर ( ACADEMIC CALENDAR ) के अनुरूप पाठ्यक्रम ( SYLLABUS भी जारी किया गया है . इन सभी को इस साइट पर पढ़ा जा सकता है I आगामी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 के लिए कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के सभी महत्वपूर्ण विषयों के मॉडल / प्रैक्टिस पेपर इस साइट पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं . इस पोस्ट में हम कक्षा 10 विज्ञान ( SCIENCE) विषय के मॉडल / प्रैक्टिस पेपर को पढ़ सकेंगे . यह पेपर अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु लोक शिक्षण द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित है .

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025

नोट – अंग्रेजी माध्यम के स्टूडेंट्स देखें

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 10 विज्ञान प्रश्न पत्र हेतु सिलेबस

यह पेपर अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु लोक शिक्षण द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित है. कक्षा 10 विज्ञान प्रश्न पत्र हेतु सिलेबस देखें

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 मॉडल प्रश्न पत्र   

             विषय:  विज्ञान

              कक्षा : 10 वीं 

समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-75 

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।

 3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग  अंक निर्धारित है। 

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 06 से 17  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए है। 2 अंक 

6.प्रश्न क्र. 18 से 20  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए है। 3  अंक 

7. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दो में दीजिए है। 4  अंक 

प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6=6

i.  लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से होता है –

A हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है

B क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रोक्साइड बनता है

C कोई अभिक्रिया नहीं होती है

D आयरन लवण एवं जल बनता है

II.  धातुओं द्वारा कौन सा गुण प्रदर्शित नहीं किया जाता है

(A) विद्युत चालकता   (B) तन्यता (C) भंगुरता (द) आघात वर्धनीयता

III.विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलने वाली युक्ति है- ?

 A. अमीटर     B. जनित्र    C. मोटर    D.गैल्वेनोमीटर

iv. आहारनली के किस भाग में भोजन का पाचन पूर्ण होता है –

(अ) छोटी आंत (ब) बड़ी आंत  (स) आमाशय (द) मलाशय

v. समतल दर्पण की फोकस दूरी होती है –

(अ) +1 सेमी    (ब) -1 सेमी  (स)  2 सेमी (द) अनंत

vii श्वसन की प्रक्रिया होती है

(अ) अपचयन    (ब) उपचयन  (स) उत्सर्जन   (द) अवशोषण

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6 

i. शाक  सब्जियों का विघटित होकर कंपोस्ट बनना ————– अभिक्रिया का उदाहरण हैI

ii. विद्युत शक्ति का S . I —————————–मात्रक होता है I

iii. मानव मस्तिष्क में सोचने वाला भाग   ——————–होता हैं 

iv नर संतान के लिए उत्तरदाई गुणसूत्र ——————है I

v. वस्तुओं को हम ———————-की उपस्थिति में देख सकते हैं I

vi. सामान्य दृष्टि के वयस्क के लिए सुस्पष्ट दर्शन की अल्पम दूरी लगभग ————–होती है

प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइऐ  1×6= 6

       “अ”       “ब”
   मास्टर ग्रंथिकैल्सियम कार्बोनेट
रक्त में शर्करा का नियमनप्रकाश किरण
एसीटिक अम्लब्रोमीन
द्रव धातुसिरका
सरल रेखीय पथइन्सुलिन
संगमरमरपिट्यूटरी

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×6 =6  

i.कार्बन की अधिकतम संयोजकता कितनी होती है ?

ii.अभिकारक किसे कहते हैं ?

iii. रक्तदाब किसे कहते हैं ?

iv.जिस लेंस की फोकस दूरी 1 एम हो उसकी क्षमता कितनी होगी ?

v. वंशागति के मुख्य नियम किसने प्रस्तुत किये ?

vi.एक अश्वशक्ति में कितने वाट होते हैं ?

प्रश्न.5 – सत्य / असत्य लिखिए                          1×6 =6  

i.प्राथमिक उपभोक्ता सदैव शाकाहारी होते है  ?

ii. तारों का टिमटिमाना परावर्तन की क्रिया का परिणाम है ?

iii. विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है ?

iv.क्लोरोफ्लोरोकार्बन का उपयोग अग्निशमन के लिए किया जाता है

v. D.N.A. का पूरा नाम डीऑक्सिराइबोस न्यूक्लिक अम्ल होता है

       vii.वायु का अपवर्तनांक हीरे के अपवर्तनांक से अधिक होता है

प्रश्न.6.  पीतल एवं तांबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखना चाहिए (2)

अथवा

अम्लीय वर्षा कब होती है इसके कारण एवं प्रभाव लिखिए ?

प्रश्न.7.बेकिंग सोडा के कोई दो उपयोग लिखिए  ?(2)

अथवा

 मीथेन की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये ?

प्रश्न8. निम्न शब्द समीकरण को संतुलित रासायनिक समीकरण में लिखिए 2)

जिंक +सल्फ्यूरिक अम्ल = जिंक सल्फेट +हाइड्रोजन ?

अथवा

संतृप्त एवं संतृप्त कार्बन यौगिकों का केवल एक एक उदाहरण लिखिए

प्रश्न 9हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते हैं ? (2)

अथवा

आनुवांशिकता किसे कहते हैं ?

प्रश्न 10. पादप हार्मोन साइटोकाएनिन के दो कार्य लिखिए

 अथवा 

आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करने की सलाह क्यों दी जाती है ? लिखिए  ?   (2)

प्रश्न 11. मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए मटर के पौधे का चयन क्यों किया कोई दो कारण लिखिए  ?  (2)

अथवा

जनन क्यों आवश्यक है ? ?

प्रश्न 12. माईटोकोंन्द्रिया को कोशिका का ऊर्जा घर क्यों कहा जाता है  ? (2)

अथवा

 रक्त में प्लेटलेट्स के क्या कार्य हैं , लिखिए 

प्रश्न.13 . प्रकाश के परावर्तन के नियम लिखिए ।  (2)

अथवा

पारितंत्र किसे कहते हैं

प्रश्न.14.उत्तल दर्पण के कोई दो अनुप्रयोग लिखिए ? (2)

अथवा         

अवतल दर्पण के कोई दो अनुप्रयोग लिखिए  |

प्रश्न 15. कायिक प्रवर्धन किसे कहते हैं। (2)

अथवा

  विद्युत संचरण के लिए प्रायः किन दो धातु के तारों का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 16. विद्युत चुंबकीय प्रेरण को परिभाषित कीजिए   2 

अथवा

 सर्वाहारी प्राणी किसे कहते हैं

प्रश्न 17. खाद्य पदार्थों को विक्र्तिगंधिता से बचाने के दो उपाय लिखो ।  2 

अथवा

रुधिर  के  दो कार्य लिखिये।

प्रश्न18. मानव मस्तिष्क के कोई तीन काय लिखिए । (3)

अथवा

अन्तः स्रावी ग्रंथियां क्या होती है किन्ही दो के नाम व् उनसे निकलने वाले हारमोन्स के नाम लिखिए ।

प्रश्न 19. वर्ण विक्षेपण किसे कहते हैं   ? रेखाचित सहित स्पष्ट कीजिये  (3)

अथवा

एक व्यक्ति को दूर की वस्तुए साफ़ दिखाई नहीं देती है  इसका क्या कारण हो सकता है ?

        इस दोष का नाम लिख कर इसे दूर करने के उपाय लिखिए  ।

प्रश्न 20.  तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बनाइये   तथा किसी कोशिका के दो कोशिकांगों के नाम लिखिए                                            3 

                      अथवा 

             प्रतिवर्ती चाप का नामांकित चित्र बनाइये तथा कोई दो अंगों के नाम लिखिए

प्रश्न 21. किसी ऑटोमोबाइल में पीछे का दृश्य देखने के लिए उपयोग होने वाले उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 3 m है यदि एक बस इस दर्पण से 5 m की दूरी पर स्थित है तो प्रतिबिंब की स्थिति, प्रकृति तथा आकार ज्ञात कीजिए  (4)

अथवा

 A . अभिसारी लेंस क्या हैं ?

B. एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 सेमी है ? इसकी फोकस दूरी क्या होगी ?

प्रश्न 22 मानव उत्सर्जन तंत्र का नामंकित चित्र बनाइये (4)

            अथवा

खुले व् बंद रंध्र का नामांकित चित्र बनाइये

प्रश्न 23 प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का सूत्र लिखते हुए इसके कोई तीन उपयोग लिखिए।  (4)

अथवा

साबुन और अपमार्जक में कोई चार अंतर लिखिए


नोट – आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है –

  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हिंदी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 अंग्रेजी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 संस्कृत कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 गणित कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र

कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब

1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम  https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी ) 

2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )

3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम  https://alleboard.blogspot.com/

4.  विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु) 

——————————————————————–

यूटयूब – 

1. 9 se 12 

GK FOR ALL 

3. ICT INDIA  https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top