अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगमी 03 नवंबर 2025 से प्रारम्भ हो रही है . अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु ब्लू प्रिंट वार्षिक परीक्षा के अनुरूप होंगे ( नीचे लिंक में देखें ) एवं प्रश्न बैंक जारी नहीं किये गए हैं I यद्यपि त्रैमासिक परीक्षा के अगस्त माह तक के सिलेबस पर आधारित प्रश्न बैंक जारी किये गए है I अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु सिलेबस जारी किया गया है .इसके आधार पर ही कक्षा 12 हिन्दी (HINDI) हेतु प्रश्न पत्र तैयार किया जा रहा है I अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु यदि प्रश्न बैंक जारी होते है तो इस वेबसाईट / लिंक पर उपलब्ध होंगे I
नोट- अंग्रेजी माध्यम के स्टूडेंट्स विजिट करें – https://www.vimarshportal.in/

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025: कक्षा 12 हिंदी ( Hindi) सिलेबस –
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु शैक्षणिक केलेंडर के अक्टूबर माह तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे . अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु कक्षा 12 हिंदी ( Hindi) सिलेबस देखें
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 हिंदी ( Hindi) प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 हिंदी (Hindi) में 32 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न objective types
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 07 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 07 अंक
5 . सत्य /असत्य 06 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10 प्रश्न , 3 अंक के 4 व् 4 अंक के 4 प्रश्न पूंछे जायेंगे I
इस प्रकार 1 अंक के 32 x 1 = 32
2 अंक के 10 x 2 = 20
3 अंक के 4 x3 = 12
4 अंक के 4 x 4 = 16
कुल 80 अंक का प्रश्न पत्र होगा
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 हिंदी ( Hindi) मॉडल पेपर
कक्षा 12 विषय: हिंदी (Hindi)
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक- 80
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए
6.प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए
7.प्रश्न क्र. 20 से 23 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए
प्रश्न 1 सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. ‘हो न जाए पथ में रात कहीं यह सोच कर जल्दी-जल्दी कौन चलता है ?
अ.कुत्ता ब. कवि स पंथी द. बाज
II. पतंग कविता किसके लिए प्रसिद्ध है
(अ) प्रतीकों के लिए (ब) चित्र विधान के लिए (स) बिंब विधान के लिए (द) व्यंग्यअर्थ के लिए
(iii) बाजार दर्शन पाठ के लेखक हैं-
(अ) धर्मवीर भारती (ब) जैनेंद्र कुमार (स) विष्णु खरे (द) महादेवी वर्मा
iv. काव्य गुणों की संख्या मानी गई हैं –
(अ) 2 (ब) 3 (स) 4 (द) 5
v.iv. टीवी पर प्रसारित खबरों में सबसे महत्वपूर्ण है
(अ) विजुअल (ब) नेट
(स) बाइट (द) उपर्युक्त सभी
vi. मुझे भी किताब चाहिए वाक्य में निपात शब्द है –
(अ) चाहिए (ब) मुझे
(स) किताब (द) भी
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i वीर रस का स्थाई भाव————— होता है (रौद्र / क्रोध )
ii पतंग की पतली कमानी —————- की बनी होती है ( लोहे की / बांस की )
iii. स्थाई भाव की संख्या मानी गई है (10/ 12)
iv मैं बना बना कितने जग रोज मिटाता हूं में —————- अलंकार है – (यमक/ पुनरुक्ति प्रकाश )
v. किशन दा ने यशोधर बाबू को ———–उधार भी दिए ( 100 रूपये / 50 रुपये )
vi. एक सफल साक्षात्कारकर्ता में होना चाहिए ———– ( पर्याप्त ज्ञान/ सुंदरता )
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए 1×7 = 7
| “अ” | “ब” |
| जूझ | शब्द शक्ति |
| संस्कृत के मूल शब्द | कथानक |
| इसमें अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है | आचार्य रामचंद्र शुक्ल |
| हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल | भक्तिकाल |
| अलंकार काव्य की आत्मा | संदेह अलंकार |
| कहानी का केंद्र बिंदु | तत्सम |
| लक्षणा | आनंद यादव् |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×7 =7
i. मीरा किसकी अनन्य भक्त थी ?
ii . किशन दा का वास्तविक नाम क्या था ?
iii. प्रत्येक पंक्ति में 31 वर्ण वाली रचना क्या कहलाती है ?
iv. तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना किस भाषा में की है ?
v. छंद कितने प्रकार के होते हैं नाम लिखिए ?
vi “H.T.M.L” का फुल फ़ार्म लिखिए ।
vii सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है में कौन सा अलंकार है
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
(i) भक्तिन धर्मवीर भारती की रचना है
(ii) भारत का पहला छापाखाना दिल्ली में लगाया गया
(iii) सरस्वती पत्रिका का संपादन हजारी प्रसाद द्विवेदी ने किया है
iv. रेडियो नाटक में संवाद का कोई महत्व नहीं है
(v) वर्णिक छंद की गणना वर्ण के आधार पर की जाती है
(vi) तोलिया तकनीकी शब्द है
प्रश्न .6. भक्ति काल को हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है (2)
अथवा
प्रगतिवादी काव्य की विशेषताएं लिखिए ?
प्रश्न 7. कवि हरिवंश राय बच्चन को यह वास्तविक संसार क्यों अच्छा नहीं लगता(2)
अथवा
दिशावों को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है ?
प्रश्न 8. शांत रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए (2)
अथवा
करुण रस की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए
प्रश्न 9.कवित्त छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए (2)
अथवा
सवैया छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए
प्रश्न 10. निबंध को गद्य की कसौटी क्यों कहा जाता है (2)
अथवा
द्विवेदी युग के गद्य की प्रमुख विशेषताएं लिखिए
प्रश्न 11. भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहाती कैसे हो गई थी (2)
अथवा
लगान ना चुकाने पर जमींदार ने भक्तिन को क्या सजा दी ?
प्रश्न.12.
लोकोक्ति से आप क्या समझते हैं उदाहरण सहित लिखिए ? (2)
अथवा
शब्द युग्म कितने प्रकार के होते हैं नाम लिखिए ?
प्रश्न.13. शब्द शक्ति से क्या अभिप्राय है यह कितने प्रकार की होती है(2)
अथवा
लक्षणा शब्द शक्ति किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए
प्रश्न 14. यशोधर बाबू के चरित्र की विशेषताएं लिखिए ? (2)
अथवा
जूझ कहानी के प्रमुख पात्र की दो विशेषताएं लिखिए ?
प्रश्न 15. एक अच्छे लेखन की प्रमुख विशेषताएं लिखिए (2)
अथवा
संपादकीय लेखन क्या है इसमें किस प्रकार की बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए
प्रश्न 16. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर रघुवीर सहाय अथवा हरिवंश राय बच्चन के साहित्य की काव्यगत विशेषताएं लिखिए- (3)
(i) दो रचनाएं ( ii) भाव पक्ष (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न17. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर महादेवी वर्मा अथवा जैनेद्र का साहित्यिक परिचय लिखिए (3)
(i) दो रचनाएं ( ii ) भाषा -शैली (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. “मन के हारे हार है मन के जीते जीत ” का भाव पल्लवन कीजिये (3)
अथवा
विद्यालय में वार्षिक उत्सव आयोजन हेतु एक विज्ञापन बनाकर लिखिए
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश/ काव्यांश को पढ़कर नीचे विष्णु के उत्तर लिखिए – (3)
“आदर्श व्यक्ति कर्मशीलता में ही अपने जीवन की सफलता समझता है जीवन का प्रत्येक क्षण वह चार्म में लगाता है। विश्राम और विनोद के लिए उसके पास निश्चित समय रहता है। शेष समय जन सेवा में व्यतीत होता है। हाथ पर हाथ रख कर बैठने को वह मृत्यु के समान समझता है। काम करने की उसमें लगन होती है,उत्साह होता है। विपत्तियों में भी वह अपने चरित्र का परिचय देता है। धैर्य की कुदाली से वह बड़े बड़े संकट पर्वतों को ढहा देता है उसकी कार्यकुशलता देखकर लोग दांतों तले ऊँगली दबाते हैं। संतोष उसका धन है। वह परिस्थितियों का दास नहीं है। / परिस्थितियाँ उसकी दासी हैं।”
(i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) उपर्युक्त गद्यांश में वर्णित व्यक्ति के गुणों का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
अथवा
” आ रही हिमालय से पुकार,
है उदधि गरजता बार-बार,
प्राची, पश्चिम, भू-नभ अपार,
सब पूछ रहे हैं दिग्-दिगंत,
वीरों का कैसा हो वसंत”
(i) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) बार बार कौन गरज रहा है
(iii) उपर्युक्त पद्यांश में कौन सा रस है ।
प्रश्न 20 . निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ संदर्भ – प्रसंग तथा सौंदर्य बोध सहित लिखिए ? 4
किसबी, किसान-कुल बनिक, भिखारी, भाट
चाकर, चपल नट, चोर, चार, चेटकी।
पेट को पढ़त, गुन गढ़त, चढ़त गिरी,
अटत गहन-गन अहन अखेट की॥
ऊँचे-नीचे करम, धरम-अधरम करि,
पेट ही को पचत, बेचत बेटा-बेटकी।
‘तुलसी’ बुझाइ एक राम घनस्याम ही तें,
आगि बड़वागितें बड़ी है आगि पेट की॥
अथवा
‘कविता एक खिलना है फूलों के बहाने
कविता का खिलना भला फूल क्या जाने!
बाहर भीतर इस घर, उस घर
बिना मुरझाए महकने के माने
फूल क्या जाने?’
प्रश्न 21 . निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए ? 4
सेवक-धर्म में हनुमान जी से स्पर्धा करने वाली भक्तिन किसी अंजना की पुत्री न होकर एक अनामधन्या गोपालिका की कन्या है- नाम है लछमिन अर्थात् लक्ष्मी। पर जैसे मेरे नाम की विशालता मेरे लिए दुर्वह है, वैसे ही लक्ष्मी की समृद्धि भक्तिन के कपाल की कुंचित रेखाओं में नहीं बँध सकी। वैसे तो जीवन में प्रायः सभी को अपने-अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है; पर भक्तिन बहुत समझदार है, क्योंकि वह अपना समृद्धि-सूचक नाम किसी को बताती नहीं। केवल जब नौकरी की खोज में आई थी, तब ईमानदारी का परिचय देने के लिए उसने शेष इतिवृत्त के साथ यह भी बता दिया; पर इस प्रार्थना के साथ कि मैं कभी नाम का उपयोग न करूँ।
अथवा
मेरे भ्रमण की भी एकांत साथिन भक्तिन ही रही है। बदरी-केदार आदि के ऊँचे-नीचे और तंग पहाड़ी रास्ते में जैसे वह हठ करके मेरे आगे चलती रही है, वैसे ही गाँव की धूलभरी पगडंडी पर मेरे पीछे रहना नहीं भूलती। किसी भी समय, कहीं भी जाने के लिए प्रस्तुत होते ही मैं भक्तिन को छाया के समान साथ पाती हूँ।
प्रश्न 22. सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगवाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए
अथवा
अपने मित्र को हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई पत्र लिखिए
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए
i राष्ट्र निर्माण में युवावों की भूमिका
ii जीवन में खेलों का महत्व
iii कंप्यूटर का हमारे जीवन में महत्व
iv प्रदूषण का बढता प्रभाव
v विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
————————————————————————————————————–
अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 12
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भौतिक शास्त्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 व्यावसायिक अध्ययन
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 गणित
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 रसायन शास्त्र
अर्ध्दवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 इतिहास
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र
अर्ध्दवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भूगोल
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अर्थशास्त्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
——————————————————————–
यूटयूब –
3. ICT INDIA https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg







