मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं आगामी 28 अगस्त से प्रारम्भ हो रही हैं . इसका विस्तृत टाइम टेबल जारी किया गया हैं . साथ ही इन परीक्षावों हेतु प्रश्न बैंक / ब्लू प्रिंट लोक शिक्षण द्वारा जारी किये गये हैं . अध्ययन में निरन्तरता , गतिशीलता एवं समय पर course पूरा हो इस हेतु शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया है .

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 12
त्रैमासिक परीक्षा 2025 हेतु कक्षा 12 वीं के हिंदी विषय का syllabus , प्रश्नपत्र प्रारूप व् मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र इस प्रकार हैं
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – हिन्दी – कक्षा 12 वीं पाठ्यक्रम परीक्षा traimasik pareeksha hindi
आरोह भाग 2 काव्य खंड
पदय साहित्य का इतिहास एवं प्रवृतियां कवि परिचय गद्य खंड गद्य साहित्य का इतिहास विकास
क्रम प्रवृतियां एवं विधाएं लेखक परिचय
व्याकरण- निबंध लेखन एवं पत्र लेखन औपचारिक अनौपचारिक पत्र, अपठित गद्यांश/ पद्यांश
आरोह भाग दो काव्य खंड
आत्म परिचय
एक गीत (हरिवंश राय बच्चन) पतंग (आलोक धन्व)
गद्य खंड
भक्तिन( महादेवी वर्मा) बाजार दर्शन (जैनेंद्र कुमार)
वितान भाग 2
सिल्वर बेडिंग ( मनोहर श्याम जोशी) जूझ ( आनंद यादव)
अभिव्यक्ति और मध्यम
विविध मध्यमों के लिए लेखन पत्र कार्य लेखन के विविध रूप और लेखन प्रकृति व्याकरण रस परिचय
रस के प्रकार, अंग उदारण अलंकार परिचय प्रकार संदेश सार संक्षेपण विज्ञान लेखन
संवाद लेखन अनुच्छेद लेखन भाव पल्लवन
आरोह भाग-2
काव्यखण्ड
1. कविता के बहाने ( कुँवर नारायण)
2. बात सीधी थी पर ( कुँवर नारायण)
कैमरे में बंद अपाहिज (रघुवीर सहाय )
गद्यखण्ड
काले मेघा पानी दे (धर्मवीर भारती )
अभिव्यक्ति और माध्यमः – कैसे बनती है कविता, नाटक लिखने का व्याकरण व्याकरणः–छन्द (सोरठा, कवित्त, सवैया, रुबाइयाँ) शब्दशक्ति (परिचय एवं प्रकार ) शब्दगुण- (परिचय एवं प्रकार), शब्द युग्म एवं प्रकार, मुहावरे लोकोक्तियाँ प्रायोजना कार्य
अभिव्यक्ति और माध्यम- कैसे करें कहानी का नाट्य रूपांतरण व्याकरण वाक्य परिचय एवं उसके प्रकार
अभिव्यक्ति और मध्यम -विशेष लेखन स्वरूप एवं प्रकार
हिंदी अंक विभाजन डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – कक्षा 12 हिंदी प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 हिंदी (Hindi) में 32 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न objective types
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 07 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 07 अंक
5 . सत्य /असत्य 06 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10 प्रश्न , 3 अंक के 4 व् 4 अंक के 4 प्रश्न पूंछे जायेंगे I
इस प्रकार 1 अंक के 32 x 1 = 32
2 अंक के 10 x 2 = 20
3 अंक के 4 x3 = 12
4 अंक के 4 x 4 = 16
कुल 80 अंक का प्रश्न पत्र होगा
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – कक्षा 12 हिंदी मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025-26
कक्षा 12 विषय: हिंदी (Hindi)
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक- 80
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए
6.प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए
7.प्रश्न क्र. 20 से 23 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए
- प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. आत्मपरिचय कविता में कवि जीवन में क्या लिए फिरता है
अ.स्नेह ब. करुणा स प्यार द. दया
II. कवि आलोक धन्वा की पहली कविता है
(अ) भीगी हुई लड़कियां (ब) जनता का आदमी (स) ब्रूनो की बेटियां (द) इनमें से कोई नहीं
(iii) आधुनिक छापाखाना का आविष्कार हुवा
(अ) भारत में (ब) चीन में (स) जर्मनी में (द) अमेरिका में
iv. काव्य गुणों की संख्या मानी गई हैं –
(अ) 2 (ब) 3 (स) 4 (द) 5
v.परचेजिंग पावर का अर्थ है-
(अ) सामान (ब) खरीदने के शक्ति
(स) अग्रिम राशि (द) इच्छाशक्ति
vi. “जिठौत ” शब्द का अर्थ है –
(अ) बड़ा भाई (ब) ससुर का पुत्र
(स) जेठ का पुत्र (द) देवर का पुत्र
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i वीभत्स रस का स्थाई भाव————— होता है (विस्मय / जुगुप्सा )
ii आचार्य भरत ने ——– को काव्य की आत्मा कहा है ( रस /अलंकार)
iii. सिल्वर बेडिंग के कथानक ———-को अपना आदर्श मानते थे (किशन दा /गिरीश )
iv भक्तिन का कद —————–था (छोटा / बड़ा )
v. यशोधर बाबू ने दफ्तर से लौटते हुए रोज ————– जाने की रीति अपनाई (साईं मंदिर / बिडला मंदिर )
vi. सम्पादकीय को —————- की आवाज माना जाता है ( आम जनता / अखबार )
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए 1×7 = 7
“अ” | “ब” |
जूझ | शब्द शक्ति |
डेडलाइन | कथानक |
उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ | हरिवंश राय बच्चन |
हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल | भक्तिकाल |
“क्या भूलूं क्या याद करूँ” | व्यतिरेक अलंकार |
कहानी का केंद्र बिंदु | अंतिम समय सीमा |
लक्षणा | आनंद यादव् |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×7 =7
i. “गुनाहों का देवता” उपन्यास के लेखक कौन है?
ii . कवियों के अनुसार दसवां रस किसे कहा है ?
iii. समाचार पत्र किस शैली में लिखे जाते हैं ?
iv. अज्ञेय किस युग के प्रवर्तक कवि माने जाते हैं ?
v. ” चाँद का मुंह टेढ़ा है ” किस कवि की रचना है ?
vi “H.T.M.L” का फुल फ़ार्म लिखिए ।
vii आधुनिक काल की मीरा किसे कहा जाता है ।
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
(i) कविता का अनिवार्य तत्व लय है।
(ii) प्रवासी की डायरी बच्चन की आत्मकथा है ।
(iii) रामचरित मानस की रचना ब्रजभाषा में की गई है ।
iv. कुंवर नारायण प्रगतिवादी रचनाकार है
(v) काले मेघा पाने दे – पाठ रेखाचित्र हैं।
(vi) भारतेंदु युग को हिंदी कविता का जागरण काल माना जाता है
प्रश्न .6. नई कविता की कोई दो विशेषताएं लिखिए (2)
अथवा
रीतिकाल को श्रंगार काल क्यों कहा जाता है ?
प्रश्न7. कैमरे में बंद अपाहिज कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है (2)
अथवा
दिशावों को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है ?
प्रश्न 8. रस के प्रमुख अंग कौन कौन से हैं (2)
अथवा
स्थाई भाव और संचारी भाव में दो अंतर लिखिए
प्रश्न 9. सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए (2)
अथवा
शब्द गुण किसे कहते हैं ? लिखिए
प्रश्न 10. कहानी और उपन्यास में दो प्रमुख अंतर लिखिए (2)
अथवा
निबंध को गद्य की कसौटी क्यों कहा जाता है
प्रश्न 11. भक्तिन के चरित्र की दो विशेषताएं लिखिए (2)
अथवा
बाजार का जादू क्या है यह कैसे काम करता है ?
प्रश्न.12. मुहावरे व् लोकोक्ति में दो अंतर लिखये ? (2)
अथवा
शब्द युग्म कितने प्रकार के होते हैं नाम लिखिए ?
प्रश्न.13. अभिधा शब्द शकित से क्या अभिप्राय है यह कितने प्रकार की होती हैं (2)
अथवा
व्यंजना शब्द शक्ति किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए
प्रश्न 14. सिल्वर बेडिंग का आयोजन क्यों हुवा था ? (2)
अथवा
यशोधर बाबू के चरित्र की विशेषताएं लिखिए ?
प्रश्न 15. पत्रकारिता में “बीट” से क्या आशय है (2)
अथवा
एक अच्छे लेखन की प्रमुख विशेषताएं लिखिए
प्रश्न 16. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर कुंवर नारायण अथवा आलोक धन्वा के साहित्य की काव्यगत
विशेषताएं लिखिए- (3)
(i) दो रचनाएं ( ii) भाव पक्ष (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न17. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर महादेवी वर्मा अथवा धर्मवीर भारती का साहित्यिक परिचय लिखिए (3)
(i) दो रचनाएं ( ii ) भाषा -शैली (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. “दूर के ढोल सुहावने होते हैं ” का भाव पल्लवन कीजिये (3)
अथवा
विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षकों की आवश्यकता हेतु एक विज्ञापन बनाकर लिखिए
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश/ काव्यांश को पढ़कर नीचे विष्णु के उत्तर लिखिए – (3)
“संस्कार ही शिक्षा है। शिक्षा इन्सान को इन्सान बनाती है। आज के भौतिकवादी युग मे शिक्षा काप्रमुख उद्देश्य सुख पाना रहा गया है । अंग्रेजो ने इस देश मे अपना शासन सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए ऐसी शिक्षा को उपयुक्त समझा किन्तु यह विचारधारा हमारी मान्यता के विपरीत है। आज की शिक्षा प्रणाली एकांकी है, उसमें व्यावहारिकता का अभाव है, श्रम के प्रति निष्ठा नही है | प्राचीन शिक्षा प्रणाली मे आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक जीवन की प्रधानता थी। यह शिक्षा केवल नौकरी के लिए नही, जीवन को सही दिशा प्रदान करने के लिए थी, अतः आज के परिवेश मे यह आवश्यक हो गया है कि इन दोषो को दूर किया जाए अन्यथा यह दोष सुरसा के समान हमारे सामाजिक जीवन को निगल जायेगा।”
1. उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक दीजिए।
2. प्राचीन शिक्षा प्रणाली की क्या विशेषता थी ?
3 वर्तमान शिक्षा प्रणाली में किस चीज का अभाव है ।
अथवा
” युवक नहीं जो देख संकटों को डर जाता,
यह चकोर ही नहीं कि जो अंगार न खाता।
बलिदानों का पंथ नहीं जिसने पहचाना,
कह देगा यह कौन कि वह भी है परवाना |
उष्ण रक्त की धार जवानी माँग रही है,
वीरोचित शृंगार जवानी माँग रही है |”
प्रश्न –
i संकटों से कौन नहीं डरते हैं
ii जवानी क्या क्या मांग रही हैं
iii उपर्युक्त पंक्तियों का सारांश लिखिए
प्रश्न 20 . निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ संदर्भ – प्रसंग तथा सौंदर्य बोध सहित लिखिए ? 4
‘मैं जग जीवन का भार लिए फिरता हूं
फिर भी जीवन में प्यार लिए फिरता हूं
कर दिया किसी ने झंकृत जिनको छूकर
मैं सांसों के दो तार लिए फिरता हूं’
अथवा
‘कविता एक खिलना है फूलों के बहाने
कविता का खिलना भला फूल क्या जाने!
बाहर भीतर इस घर, उस घर
बिना मुरझाए महकने के माने
फूल क्या जाने?’
प्रश्न 21 . निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए ? 4
बाजार में एक जादू हैI वह जादू आंख की राह काम करता है I वह रूप का जादू है चुंबक का जादू लोहे पर चलता है ,वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है I जेब भरी हो और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता हैI पर मन भर ना हो, तो भी जादू चल जाएगाI
अथवा
मेरे भ्रमण की भी एकांत साथिन भक्तिन ही रही है। बदरी-केदार आदि के ऊँचे-नीचे और तंग पहाड़ी रास्ते में जैसे वह हठ करके मेरे आगे चलती रही है, वैसे ही गाँव की धूलभरी पगडंडी पर मेरे पीछे रहना नहीं भूलती। किसी भी समय, कहीं भी जाने के लिए प्रस्तुत होते ही मैं भक्तिन को छाया के समान साथ पाती हूँ।
प्रश्न 22. विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय के बुक बैंक से पुस्तक प्राप्त करने हेतु आवेदन लिखिए
अथवा
उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन हेतु सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल को आवेदन पत्र लिखिए
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए
i पर्यावरण संरक्षण
ii जीवन में खेलों का महत्व
iii जीवन में इंटरनेट का महत्व
iv समाचार पत्रों की उपयोगिता
v विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
————————————————————————————————————–
आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अंग्रेजी
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भौतिक शास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 रसायन शास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 गणित
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 जीव विज्ञान
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 इतिहास
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भूगोल
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अर्थशास्त्र
————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-–
1 . व्यावसायिक शिक्षा हेतु – वोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)
2.self टेस्ट हेतु – आल ई बोर्ड ( https://alleboard.blogspot.com/)
यू ट्यूब – 1 . कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए — जी के फॉर आल (https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ )
कंप्यूटर शिक्षा हेतु – 2 कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ)