लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा सत्र 2025- 26 के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए मूल्यांकन / मासिक टेस्ट संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत सत्र 2025- 26 में 9 वीं से बारहवीं तक कुल 6 मासिक टेस्ट. जून जुलाई, सितम्बर , अक्टूबर, व् दिसंबर में आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं. मासिक सिलेबस हेतु शैक्षणिक केलेंडर जारी किया गया है .
मासिक टेस्टों के समस्त अभिलेखों को शाला स्तर पर कक्षा शिक्षक / विषय शिक्षक द्वारा संधारित किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं
मासिक टेस्ट प्रारूप या ब्लूप्रिंट-
कुल अंक 20
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न ( बहुविकल्पीय ) – 4 कुल अंक 4
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न ( रिक्त स्थान ) 2 कुल अंक 2
- एक शब्द में उत्तर 2 कुल अंक 2
- अतिलघु उत्तरीय 2 कुल अंक 4
- लघु उत्तरीय 1 कुल अंक 3
- दीर्घ उत्तरीय 1 कुल अंक 4
कुल अंक 20
मासिक टेस्ट प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम-
कक्षा नौवीं से बारहवीं तक विभिन्न विषयों के मासिक टेस्ट का सिलेबस उस माह के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर के पाठ्यक्रम की अनुरूप रहेगा
जुलाई माह के सिलेबस पर आधारित मासिक टेस्ट
कक्षा 12 हिंदी
प्रश्न 1 सही विकल्प का चयन कर उत्तर लिखें
i. आत्म परिचय कविता में कवि किसका भार लिए फिरता है-
अ. कार्यालय का ब परिश्रम का स जगजीवन का द असफलता का
ii पतंग कविता किसके लिए प्रसिद्ध है-
अ. प्रतींकों के लिए ब. चित्र विधान के लिए स. बिंब विधान के लिए द. व्यंग्य अर्थ के लिए
iii भक्तिन पाठ लिखा गया है
अ कहानी ब आलेख स रेखा चित्र द लेख
iv बाजार दर्शन पाठ है
अ निबंध ब कहानी स रेखा चित्र द संस्मरण
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
i सिल्वर वैडिंग पाठ के लेखक—————— हैं ( मनोहर श्याम जोशी/ श्याम मनोहर जोशी)
ii जूझ रचना ——————————–भाषा में लिखी गई है ( मराठी/ गुजराती)
प्रश्न 3 एक शब्द में उत्तर दीजिये –
i भक्तिन का वास्तविक नाम क्या था ?
ii पतंग के साथ साथ कौन उड़ रहा है ?
प्रश्न 4 लगान ना चुकाने पर जमींदार ने भक्ति को क्या सजा दी ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 5 सिल्वर वैडिंग का आयोजन क्यों हुआ था ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 6 जूझ कहानी के आधार पर आपको कौन – कौन से जीवन मूल्यों को ग्रहण करने की प्रेरणा मिलती है ( लघु उत्तरीय 3 अंक )
प्रश्न 7 निम्नलिखित पद्यांश की सन्दर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिये ( दीर्घ उत्तरीय 4 अंक )
मैं जग-जीवन का भार लिए फिरता हूँ,
फिर भी जीवन में प्यार लिए फिरता हूँ;
कर दिया किसी ने झंकृत जिनको छूकर
मैं सासों के दो तार लिए फिरता हूँ!
अथवा
रस क्या हैं ? विभिन्न प्रकार के रसों की बारे में लिखिए
जुलाई माह के सिलेबस पर आधारित मासिक टेस्ट
कक्षा 12 रसायन शास्त्र ( CHEMISTRY )
प्रश्न 1 सही विकल्प का चयन कर उत्तर लिखें
i. परमाणु क्रमांक 29 का तत्व आवर्त सारणी के निम्नलिखित ब्लॉक का तत्व होगा-
अ. S block ब p ब्लाक स d ब्लाक द f ब्लाक
ii परायूरेनिक तत्व वे तत्व हैं जो की–
अ यूरेनियम से भारी है ब यूरेनियम से हल्के हैं स यूरेनियम के समान भार वाले हैं द यूरेनियम के समस्थानिक हैं
iii निम्न में कौन सा यौगिक AgNO3 विलयन के साथ नीला अवक्षेप देगा –
अ KIO3 ब CHI3 स KI द CH2I2
iv ओजोन परत के लिए घातक है
अ CHI3 ब CCl4 स CCl2F2 द CH2Cl2
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
i SN1 अभिक्रिया —————पद में होती है .
ii f ब्लोक के तत्व —————-कहलाते हैं
प्रश्न 3 एक शब्द में उत्तर दीजिये –
i संक्रमण तत्व किसे कहतें हैं ?
ii लैन्थेनाइड क्या हैं ?
प्रश्न 4 संक्रमण तत्व परिवर्तित संयोजकता प्रदर्शित करते है क्यों ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 5 SN1 व् SN2 अभिक्रियावों में कोई दो अंतर लिखिए ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 6 क्या कारण है कि हैलो एल्केन् , हैलो एरीन से अधिक क्रियाशील होते हैं ( लघु उत्तरीय 3 अंक )
प्रश्न 7 लैंथेनाइड व् एक्टिनाइड में कोई 4 अंतर लिखिए ( दीर्घ उत्तरीय 4 अंक )
अथवा
निम्मलिखित के बनाने की विधि व् उपयोग लिखिए
अ डी डी टी ब बी एच सी
जुलाई माह के सिलेबस पर आधारित मासिक टेस्ट
कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र ( Political Science )
प्रश्न 1 सही विकल्प का चयन कर उत्तर लिखें
i यूरोपीय यूनियन की मुद्रा का नाम क्या है
अ डॉलर ब यूरो स दीनार द येन
ii मैक मोहन रेखा स्थित है
अ भारत और पाकिस्तान ब भारत और चीन स भारत और बांग्लादेश द भारत और अफगानिस्तान
iii नीति आयोग की स्थापना की गई
अ 2014 ब 2015 स 2016 द 2017
iv कृषि क्षेत्र में क्रांति आई
अ हरित क्रांति से ब नीली क्रांति से स सफेद क्रांति से द औद्योगिक उत्पादन से
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
i खुलेद्वार की नीति ————–ने अपनाई ( अमेरिका / जापान )
ii पंचशील समझौता ——————————–के मध्य हुवा ( भारत -पाकिस्तान / भारत -चीन )
प्रश्न 3 एक शब्द में उत्तर दीजिये –
i नीली क्रांति का सम्बन्ध किससे है ?
ii प्रथम पंचवर्षीय योजना के योजनाकार कौन थे ?
प्रश्न 4 नियोजन का अर्थ और परिभाषा लिखिए ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 5 आसियान संगठन के दो उद्देश्य लिखो ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 6 आसियान संघ में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिये ( लघु उत्तरीय 3 अंक )
प्रश्न 7 सार्क क्या है ? इसकी स्थापना के प्रमुख उद्देश्य लिखिए ( दीर्घ उत्तरीय 4 अंक )
जुलाई माह के सिलेबस पर आधारित मासिक टेस्ट
कक्षा 12 जीव विज्ञान ( BIOLOGY )
प्रश्न 1 सही विकल्प का चयन कर उत्तर लिखें
i कच्चे नारियल का नारियल पानी है-
अ अपरिपक्व भ्रूण ब मुक्ति केंद्रकी भ्रूणपोष स बीज चोल की सबसे अंदर वाली सतह द अप भ्रष्ट बीजांडकाय
ii पौधे में निषेचन की खोज किस वैज्ञानिक ने की
अ नवाशिच्यन ब एमिकी स स्ट्रासबर्गर द पंचानन महेश्वरी
iii युग्मनज होता है
अ अगुणित ब द्विगुणित स त्रिगुणित द उपरोक्त में से कोई नहीं
iv मनुष्य में भ्रूणीय झिल्लियों की संख्या होती है
अ 2 ब 3 स 4 द 0
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
i मानव में ————–निषेचन होता है ( बाह्य / आंतरिक )
ii तैपीटम ——————को पोषण प्रदान करता है ( )
प्रश्न 3 एक शब्द में उत्तर दीजिये –
i पुष्पीय पौधों में कौन सी संरचना त्रिगुणित होती है ?
ii पुष्प के स्त्री केसर भाग लिखिए ?
प्रश्न 4 विपुन्सन किसे कहते हैं ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 5 पोलीनिय्म का चित्र बनाइये ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 6 लघुबीजाणु जनन को संक्षेप में सचित्र समझाइये ( लघु उत्तरीय 3 अंक )
प्रश्न 7 स्त्री जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइये ( दीर्घ उत्तरीय 4 अंक )
जुलाई माह के सिलेबस पर आधारित मासिक टेस्ट
कक्षा 12 इतिहास ( history )
प्रश्न 1 सही विकल्प का चयन कर उत्तर लिखें
i वर्णों के प्रकार थे
अ 2 ब 3 स 4 द 8
ii मृच्छकटिकम नामक नाटक के रचनाकार थे
अ अश्वघोष ब शूद्रक स हरिषण द उपरोक्त में से कोई नहीं
iii महात्मा बुद्ध को निर्वाण प्राप्त हुवा
अ 605 BC ब 470 BC स 483 BC द 486 BC
iv गांधार कला किससे समन्धित है –
अ. बौद्ध धर्म से ब. जैन धर्म से स. शैव धर्म से द. वैष्णव धर्म से
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
i महाभारत में ——————-श्लोकों की संख्या थी ( )
ii जैन धर्म में ——————तीर्थंकर हुए है ( 24 / 26 )
प्रश्न 3 एक शब्द में उत्तर दीजिये –
i साँची के स्तूप कहाँ स्थित है ?
ii सुदर्शन झील का जीर्णोद्धार किसने करवाया था ?
प्रश्न 4 अन्तर्विवाह का क्या अर्थ है ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 5 बहुपति विवाह व् बहुपत्नी विवाह में कोई दो अंतर लिखिए ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 6 जाति व्यवस्था के कोई तीन दोष लिखिए ( लघु उत्तरीय 3 अंक )
प्रश्न 7 अशोक के धर्म की कोई चार विशेषताएं लिखिए ( दीर्घ उत्तरीय 4 अंक )
जुलाई माह के सिलेबस पर आधारित मासिक टेस्ट
कक्षा 12 भूगोल ( geography )
प्रश्न 1 सही विकल्प का चयन कर उत्तर लिखें
i विश्व में कितने प्रतिशत स्थल भाग पर जनसंख्या निवास करती है
अ 5 ब 10 स 4 द उपरोक्त में से कोई नहीं
ii निम्न में से किस महाद्वीप में जनसंख्या घनत्व निम्नतम है
अ एशिया ब अफ्रीका स यूरोप द उत्तरी अमेरिका
iii आर्थिक क्रियो को कितने भागों में बांटा गया है
अ एक ब दो स तीन द चार
iv कॉफ़ी के बागानों को ब्राजील में कहा जाता है-
अ. घर ब. फेजेंडा स. फ़ार्महाउस द. मल्पा
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
i भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर—————– प्रतिशत है ( )
ii नये चारागाहों की खोज , मैदान से पर्वत , पर्वत से मैदान की ओर जाना कहलाता —————है ()
प्रश्न 3 एक शब्द में उत्तर दीजिये –
i ऑस्ट्रेलिया में घास के मैदान क्या कहलाते हैं ?
ii प्राकृतिक वृद्धि में अंतर का पता किस प्रकार लगाते हैं ?
प्रश्न 4 जनसंख्या घनत्व किसे कहते है ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 5 प्राथमिक क्रिया कलाप किसे कहते हैं ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 6 आधुनिक समय में भोजन संग्रह का आधुनिकीकरण हो गया है स्पष्ट कीजिये ( लघु उत्तरीय 3 अंक )
प्रश्न 7 जनसँख्या नियंत्रण के कोई चार उपाय लिखिए ( दीर्घ उत्तरीय 4 अंक )
जुलाई माह के सिलेबस पर आधारित मासिक टेस्ट
कक्षा 11 हिंदी ( Hindi)
प्रश्न 1 सही विकल्प का चयन कर उत्तर लिखें
i मीराबाई के आराध्यदेव कौन थे
अ श्रीराम ब श्री शिव स श्री राधा द श्रीकृष्ण
ii अक्क महादेवी किस भाषा की कवियित्री है –
अ संस्कृत ब हिन्दी स कन्नड़ द तमिल
iii हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग कहलाता है
अ आदिकाल ब भक्तिकाल स रीतिकाल द आधुनिककाल
iv रंगभूमि रचना है-
अ. मन्नू भंडारी ब. प्रेमचंद स. शेखर जोशी द. कृष्णा सोबती
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
i नाटक एवं एकांकी ————-विधा है ( दृश्य / श्रव्य )
ii मासिक वेतन को ———–का चाँद कहा गया है ()
प्रश्न 3 एक शब्द में उत्तर दीजिये –
i गोदान उपन्यास एवं पूस की रात कहानी किस प्रकार की रचना है ?
ii सर्कुलर को हिंदी में क्या कहते हैं ?
प्रश्न 4 जनसंचार माध्यमो के क्या खतरे हैं कोई दो लिखिए ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 5 छायावादी कविता की दो विशेषताएं लिखिए ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 6 निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिये ( लघु उत्तरीय 3 अंक )
हम तौ एक एक करि जांनां ।
दोइ कहैं तिनहीं कौं दोजग जिन नाहिंन पहिचांनां ।।
एकै पवन एक ही पानीं एकै जोति समांनां ।
एकै खाक गढ़े सब भांडै एकै कोहरा सांनां ।।
प्रश्न 7 मीराबाई का काव्य परिचय निम्न विन्दुवों के आधार पर दीजिये ( दीर्घ उत्तरीय 4 अंक )
अ दो रचनाएं ब भाव पक्ष -कला पक्ष स साहित्य में स्थान
अथवा
प्रेमचंद का साहित्यिक परिचय निम्लिखित विन्दुवों के आधार पर लिखिए –
i . दो रचनाएँ ii भाषा – शैली iii. साहित्य में स्थान
जुलाई माह के सिलेबस पर आधारित मासिक टेस्ट
कक्षा 11 भौतिकशास्त्र ( physics)
प्रश्न 1 सही विकल्प का चयन कर उत्तर लिखें
i घड़ी की सेकेण्ड सुई का कोणीय बेग है –
अ 60 π रेडियन / सेकेण्ड ब 30 π रेडियन / सेकेण्ड स π/ 30 रेडियन / सेकेण्ड द 2 π रेडियन / सेकेण्ड
ii निम्नलिखित में सदिश राशियों का समूह है –
अ दाब , बेग , बल ब त्वरण , क्षेत्रफल , संवेग स जडत्व आघूर्ण , बल आघूर्ण , विस्थापन द त्वरण , दाब , क्षेत्रफल
iii शक्तिशाली गोली लकड़ी के एक दुकड़े में टकराकर उसमे धंस जाती है क्या संरक्षित रहेगा
अ संवेग ब गतिज ऊर्जा स कोणीय संवेग द इनमे से कोई नहीं
iv रॉकेट नोदन आधारित है –
अ. द्रव्यमान संरक्षण ब. ऊर्जा संरक्षण स. संवेग संरक्षण द. उपरोक्त तीनों
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
i किसी वस्तु का ————-उसके जडत्व की माप है ( )
ii SI पद्धति में बल का ———–मात्रक है है ()
प्रश्न 3 एक शब्द में उत्तर दीजिये –
i शून्य सदिश किसे कहते है ?
ii प्रक्षेप्य किसे कहते हैं ?
प्रश्न 4 सदिशों के योग संबंधी त्रिभुज नियम लिखिए ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 5 कोणीय वेग किसे कहते हैं इसका सूत्र लिखिए ? ( अति लघु उत्तरीय )
प्रश्न 6 तोप या बन्दूक के प्रतिक्षिप्त वेग के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिये ( लघु उत्तरीय 3 अंक )
प्रश्न 7 सिद्ध कीजिये कि एक समान वृत्तीय गति में पिंड का आवर्तकाल उसकी आवृत्ति के व्युत्क्रम के बराबर होता है ( दीर्घ उत्तरीय 4 अंक )
अथवा
संवेग संरक्षण का नियम लिखिए
नोट – शीघ्र अन्य विषयों /आगामी माहों के मासिक टेस्ट इस साइट पर उपलब्ध रहेंगे .कृपया नियमित अवलोकन करते रहें