त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 11 राजनीतिशास्त्र (Political Science) मॉडल प्रश्न पत्र I निर्धारित ब्लू प्रिंट पर आधारित I

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं से 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षा 2025 प्रारम्भ चुकी है . इसका टाइम टेबल जारी लिया जा चुका है . विगत ढाई माह से अधिक समय में शैक्षणिक केलेंडर के अनुरूप अध्ययन / अध्यापन की तैयारी को मासिक टेस्टों के माध्यम से परखने के पश्चात वार्षिक परीक्षावों के प्रश्न पत्र पैटर्न के अनुरूप प्रथम बार त्रैमासिक परीक्षावों के माध्यम से ही जांचा जाता है . त्रैमासिक परीक्षा 2025 हेतु कक्षा 11 राजनीतिशास्त्र (Political Science) विषय का ब्लू प्रिंट / प्रश्न बैंक जारी किये जा चुके हैं . इन्ही प्रश्न बैंक से लगभग शत – प्रतिशत प्रश्न पूंछे जायेंगे .

त्रैमासिक परीक्षा 2025

त्रैमासिक परीक्षा 2025  –  कक्षा 11  राजनीतिशास्त्र   (Political  Science)    का पाठ्यक्रम इस प्रकार है 👇

भारत का संविधान व्यवहार –  1 . संविधान – क्यों और कैसे?

2 भारतीय संविधान में अधिकार , 

3 चुनाव और प्रतिनिधित्व

 4 कार्यपालिका

राजनीतिक सिद्धांत – राजनीतिक सिद्धांत एक परिचय 

2 , स्वतंत्रता ,

3 समानता ,

4 सामजिक न्याय , 

त्रैमासिक परीक्षा 2025  –  कक्षा 11  राजनीतिशास्त्र   (Political  Science)   प्रश्न पत्र प्रारूप

1 .सही विकल्प चुनिए                   06 अंक 

2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए  07  अंक 

3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये     06  अंक 

4 सही जोड़ी मिलाइए                  07  अंक 

5 . सत्य /असत्य                          06   अंक 

इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10  , 3 अंक के 4  व्  4 अंक के  4   प्रश्न  पूंछे जायेंगे I

त्रैमासिक परीक्षा 2025  –  कक्षा 11  राजनीतिशास्त्र   (Political  Science)   मॉडल / प्रैक्टिस  प्रश्न पत्र

  त्रैमासिक परीक्षा 2025 -26

                          प्रैक्टिस / मॉडल प्रश्न पत्र

    कक्षा : 11 वीं 

विषय:  राजनीतिशास्त्र (Political  Science)

                       समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-80  

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2.प्रश्न क्र. 06  से 20 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।

 3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग  अंक निर्धारित है। 

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 2 अंक 

6.प्रश्न क्र. 16  से 19   तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 3 अंक 

7.प्रश्न क्र. 20 से 23 का उत्तर लगभग 80-100  शब्दो में दीजिए 4 अंक 

  1. प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6  

i. संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे

(अ) डॉ भीमराव अम्बेडकर (ब) डॉ सच्चिदानंद सिन्हा (स) पंडित जवाहरलाल नेहरु (द) डॉ राजेंद्र प्रसाद

II.  समानता का अधिकार किस अनुच्छेद में है –

(अ) 13 (ब) 16 (स) 15 (द) 14

 (iii) फ्रीडम फॉर फीयर ( भय से मुक्ति ) पुस्तक के लेखक का नाम है –

(अ) आंग सान सू की (ब) प्लेटो

(स) जान स्टुअर्ट मिल (द) कार्ल मार्क्स

iv. समानता का अर्थ है –

(अ) क़ानून के दृष्टि में सभी समान (ब) सभी को समान स्तर व् सम्मान स्तर व् सम्मान प्राप्त है (स) सभी को सामान वेतन मिलना चाहिए (द) गुणवत्ता के आधार पर भेदभाव किया जा सकता है

v.  किसने संवैधानिक उपचारों के अधिकार को संविधान की आत्मा कहा –

(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरु (ब) डॉ भीमराव अम्बेडकर (स) सरदार पटेल (द) राजनीतिक अधिकार

vi. चुनाव आयोग की स्थापना कब की गई

(अ) 1947 (ब) 1949 (स) 1950 (द) 1951

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6  

i भारत में मौलिक अधिकार —————- के संविधान से लिया गया है

ii.    सामाजिक न्याय का मुख्य लक्ष्य ———– को दूर करना है .

iii.  प्लेटो के मुख्य ग्रन्थ —————– हैं .

iv   भारत में पहला आम चुनाव ——————— में हुवा I

v. राज्य के कार्यों में सक्रिय भाग लेने के शक्ति ही ————- स्वतंत्रता है I

vi.   शिक्षा के क्षेत्र में जाति ————धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए I

प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइऐ  1×7  = 7 

नीति निर्देशक तत्वफ्रांसीसी
42 वां संविधान संशोधनअनु. 352
अर्थशास्त्र18 वर्ष
लांग वाक् टू फ्रीडमनेल्सन मंडेला
भारत में मताधिकार की आयुकौटिल्य
राष्ट्रीय आपात1976
ब्यूरोक्रेसी शब्द की उत्पत्तिआयरलैंड

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×7  =7 

i. 14 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों से श्रम कहलाता है ?

ii ” व्हाइट एंड हाउ” किसने लिखा है ?

iii मतदाता सूची में आपका नाम होते हुए भी यदि किसी कारण निर्वाचन अधिकारी आपको मतदान न करने दे तो आप किस प्रकार की स्वतंत्रता से वंचित हो जाएंगे ?

iv चुनाव से क्या तात्पर्य है

v . “व्यक्तिवाद और प्रतिस्पर्धा” को अत्यधिक बल कौन देता है ?

vi. उच्च सदन किसे कहते हैं ?

vii अंत्योदय योजना किस न्याय से संबंधित है ?

प्रश्न.5.  सत्य / असत्य लिखिए  1×6 =6 

i. संविधान में भारत को राज्यों का संघ कहा जाता है

ii कानून के समक्ष सभी भारतीय समान हैं

iii अधिक प्रतिबंध लगाने की आदत स्वतंत्रता को खतरे में डाल देती है

iv मताधिकार से व्यक्ति में राज्य के प्रति उत्तरदायित्व की भावना पैदा होती है

v सामाजिक न्याय में अधिकार व कर्तव्य हर व्यक्ति के लिए भिन्न होते हैं

vi अस्पृश्यता गैर कानूनी नहीं है

प्रश्न .6.  अच्छी राजनीतिक सिद्धांत की कोई दो विशेषताएं लिखिए (2)

अथवा

राजनीतिक सिद्धांत के मुख्य उद्देश्य क्या है ?

प्रश्न7. स्वतंत्र होने का क्या अर्थ है ? (2)

अथवा

प्राकृतिक स्वतंत्रता एवं नागरिक स्वतंत्रता में कोई दो अंतर लिखिए

प्रश्न 8. व्यक्ति की स्वतंत्रता को बहुमूल्य क्यों माना जाता है ? (2)

अथवा

संविधान का अनुच्छेद 19 क्या है ?

प्रश्न 9.   परिसीमन आयोग किसे कहते हैं ? (2)

अथवा

लोकतंत्र का बुनियादी तत्व क्या है ?

प्रश्न 10. कार्यपालिका क्या है ? (2)

अथवा

कार्यपालिका के दो कार्य लिखिए

प्रश्न 11   समानता क्या है ? (2)

अथवा

समानता के कोई दो आयाम लिखिए

प्रश्न12 .औपचारिक समानता क्या है? (2)

अथवा

अवसरों की समानता को समझाइए

प्रश्न 13. सामाजिक एवं आर्थिक समानता में दो अंतर लिखिए (2)

अथवा

कोई दो राजनीतिक विचारधारा है लिखिए

प्रश्न 14.  साझी मानवता की धारणा क्या है ? (2)

अथवा

हम समानता को बढ़ावा कैसे दे सकते हैं ?

प्रश्न 15 .  न्याय क्या है ?

अथवा

बुनियादी आवश्यकतायें क्या है ?

प्रश्न 16 . अच्छे संविधान के कोई तीन लक्षण लिखिए I 3

अथवा

संविधान एक लिखित दस्तावेज के रूप में होता है, समझाइएI

प्रश्न 17. स्वतंत्रता की सकारात्मक एवं नकारात्मक आयु में कोई तीन अंतर लिखिए 3

अथवा

की स्वतंत्रता बनाए रखने में राज्य की क्या भूमिका है लिखिए

प्रश्न 18. भय से मुक्त हुए बिना आप गरिमा पूर्ण मानवीय जीवन नहीं जी सकते हैं इस कथन को समझाइए 3

अथवा

स्वतंत्रता के कोई तीन लक्षण लिखिए

प्रश्न 19 . मतदान लोकतंत्र का आधार है स्पष्ट कीजिए I 3

अथवा

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव से आप क्या समझते हैं ?

प्रश्न 20 . उद्देश्य प्रस्ताव के किन्ही चार प्रमुख बिंदुओं को लिखिए 4

अथवा

किसी देश के लिए संविधान का होना क्यों आवश्यक है लिखिए

प्रश्न 21  भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों का वर्णन कीजिए 4

अथवा

संवैधानिक उपचारों के अधिकार का वर्णन संविधान के किस अनुच्छेद में है ये संवैधानिक उपचार कौन से है ? वर्णन कीजिए

प्रश्न 22 . आजादी पर संभावित खतरों के नए आयामों की खोज पर विचार लिखिए 4

अथवा सट्टा मटका मधुर

राजनीति विज्ञान, कला भी है एवं विज्ञान भी “कैसे” समझाइए I

प्रश्न 23 निष्पक्ष और न्याय परक समाज सभी सदस्यों के हित में होता है सिद्ध कीजिए I 4

अथवा

मुक्त बाजार और निजी उद्यम बेहतर सेवाएं प्रदान करते हैं इससे आप कितने सहमत हैं अपने विचार लिखिए


नोट – आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है –

मासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 अंग्रेजी

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भौतिक शास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 रसायन शास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 गणित

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 जीव विज्ञान

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 इतिहास

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 राजनीतिशास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भूगोल

————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-

1 . व्यावसायिक शिक्षा हेतुवोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)

2.self टेस्ट हेतुआल ई बोर्ड ( https://alleboard.blogspot.com/)

यू ट्यूब – कंप्यूटर शिक्षा हेतु – 2 कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top