मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं से 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 28 अगस्त से प्रारम्भ हो रही है . इसक टाइम टेबल जारी किया गया है साथ ही कक्षा 12 अर्थशास्त्र (Economics ) विषय के ब्लू प्रिंट व् सिलेबस जारी किया गया है . साथ ही महत्वपूर्ण प्रश्न आधारित प्रश्न बैंक भी जारी किये गये हैं . इनसे ही अधिकाशं प्रश्नों को पूंछा जाएगा . इसके पूर्व लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा एकेडेमिक कैलेंडर जारी किया गया हैं . इसमें भी कक्षा 12 अर्थशास्त्र (Economics ) विषय के माहवार सिलेबस को जारी किया गया है . इसके अनुरूप अगस्त माह तक के सिलेबस से प्रश्नों को पूंछा जायेगा I

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 अर्थशास्त्र (Economics ) सिलेबस
त्रैमासिक परीक्षा 2025 हेतु कक्षा 12 अर्थशास्त्र (ECONOMICS)) का पाठ्यक्रम इस प्रकार है
1 . परिचय
अध्याय 2 उपभोक्ता व्यवहार का सिद्धांत
अध्याय 3 उत्पादन तथा लागत
अध्याय 4 पूर्ण प्रतिस्पर्धा की स्थिति में फर्म का सिद्धांत
अध्याय 5 बाजार संतुलन
समष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय
अध्याय परिचय
त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 अर्थशास्त्र (Economics ) प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 अर्थशास्त्र (ECONOMICS) में 32 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे
वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायंगे .
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 07 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 07 अंक
5 . सत्य / असत्य लिखिए 06 अंक
इसमें 2 अंक के 10 , 3 अंक के 4 , 4 अंक के 4 प्रश्न भी पूंछे जायेंगे .
त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 अर्थशास्त्र (Economics ) प्रश्न पत्र मॉडल पेपर
विषय – अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य) समय 3 घंटे
निर्देश :-
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है |
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिए गए हैं|
4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 प्रत्येक प्रश्न दो अंक|
5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक |
6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 प्रत्येक प्रश्न 4 अंक |
प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 = 6
i. निम्न में से कि अर्थव्यवस्था में निजी क्षेत्र एवं सार्वजनिक क्षेत्र का सह अस्तित्व पाया जाता है –
(अ) पूंजीवादी (ब) समाजवादी (स) मिश्रित (द) बाजार अर्थव्यवस्था
II. किस अर्थव्यवस्था में कीमत तंत्र के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं
(अ) समाजवादी (ब) पूंजीवादी (स) बाजार अर्थव्यवस्था (द) मिश्रित
(iii) व्यष्टि अर्थशास्त्र में निम्न में से किसका अध्ययन किया जाता है
(अ) व्यक्तिगत इकाई (ब) राष्ट्रीय आय
(स) पूर्ण रोजगार (द) सरकारी बजट
iv. सीमांत उपयोगिता ज्ञात करने का सूत्र है
(अ) △ TU/ △ Q (ब) △ MU/△ Q (स) △ Q/△ TU (द) △ Q/△ MU
v. उत्पादन फलन में उत्पादन किसका फलन है
(अ) कीमत का (ब) उत्पत्ति के साधनों का (स) कुल व्यय का (द) कुल आय का
vi . वस्तु की उसे मात्र को क्या कहते हैं जिसे विक्रेता निश्चित समय, बाजार तथा कीमत पर अपने को तैयार होते हैं
(अ) पूर्ति (ब) मांग (स) पूर्ति की लोच (द) मांग की लोच
प्रश्न 2 – सत्य असत्य बताइए|
i मनुष्य की आवश्यकता है अनंत होती हैं परंतु साधन सीमित होते हैं
ii बजट रेखा उन सभी मंडलों का प्रतिनिधित्व करती है पर उपभोक्ता की संपूर्ण आय -व्यय हो जाती है
iii चाय तथा कॉफी का प्रयोग पूरक वस्तुओं का उदाहरण है
iv अल्प काल में कुछ कारकों में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है
v कल संप्रति p+q होता है
vi जिस कीमत पर संतुलन स्थापित होता है उसे संतुलन कीमत कहते हैं
प्रश्न 3- रिक्त स्थान भरो
i बजर रेखा की प्रवणता—————- होती है
ii एक इकाई बढ़ाने पर TP में होने वाली वृद्धि————- कहलाती है
iii अल्पकालीन उत्पादन फलन को ————————कहा जाता है
iv जब MP शून्य होता है तब TP —————– होता है
v पूर्ण प्रतिस्पर्धा बाजार में फर्म कीमत ———–होती है
vi दूध जैसी वस्तु के लिए पूर्ति की लोच ————होती है
प्रश्न 4 .एक शब्द /वाक्य में उत्तर दीजिए| 7
i आवश्यक वस्तुओं की मांग की लोच कैसी होती है
ii मांग के दो निर्धारक तत्व लिखिए
iii पूर्ति का ढलान कैसा होता है
iv औसत संप्राप्ति का सूत्र लिखिए
v संतुलन की स्थिति किसे कहते हैं
vi साम्य कीमत का निर्धारण कहां होता है
vii मजदूरी दर का निर्धारण कहां होता है
प्रश्न 5.सही जोड़ी बनाइए–
i | मांग की लोच | a | कीमत की ऊपरी सीमा |
ii | बाजार की मांग तालिका | b | पूर्ति > मांग |
iii | सीमांत संप्राप्ति | c | मांग > पूर्ति |
iv | सामान्य लाभ | d | TR=TC |
v | अधिमांग | e | AR=(TR)/Q |
vi | अधिपूर्ति | f | कीमत तथा मांग में विपरीत सम्बन्ध |
vii | उच्चतम निर्धारित कीमत | g | मांग की मात्रा में आनुपातिक परिवर्तन / कीमत में आनुपातिक परिवर्तन |
प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है
प्रश्न 6. व्यष्टि अर्थशास्त्र किसे कहते हैं?
अथवा
अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ?
प्रश्न 7. उपयोगिता का क्या अर्थ है?
अथवा/
बजट सेट से क्या अभिप्राय है?
प्रश्न 8. निम्न स्तरीय वस्तुएं किसे कहते है ?
अथवा
कुल उपयोगिता किसे कहते हैं ?
प्रश्न 9. स्थानापन्न वस्तुएं किसे कहते हैं ?
अथवा/or
पूरक वस्तुएं किसे कहते हैं ?
प्रश्न 10. पैमाने के प्रतिफल किसे कहते हैं ?
अथवा
उत्पादन फलन क्या है ? इसका सूत्र लिखिए
प्रश्न 11. अल्पकालीन लागत किसे कहते हैं ?
अथवा
प्रश्न 11. दीर्घकालीन लागत किसे कहते हैं ?
प्रश्न 12. पूर्ण प्रतिस्पर्धा किसे कहते हैं ?
अथवा
पूर्ति की लोच किसे कहते हैं ?
प्रश्न 13. कुल संप्राप्ति को चित्र द्वारा समझाइये ?
अथवा
सीमान्त संप्राप्ति को चित्र द्वारा समझाइये ?
प्रश्न 14. मांग में ब्रद्धि से कीमत कैसे प्रभावित होती है ?
अथवा
मांग में कमी से कीमत कैसे प्रभावित होती है ?
प्रश्न 15. उच्चतम निर्धारित कीमत किसे कहते है ?
अथवा
प्रश्न 15. फर्मों के प्रवेश तथा बहिर्गमन से क्या आशय है ?
प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है–
प्रश्न 16. व्यष्टि अर्थशास्त्र की कोई तीन विशेषताएं लिखिए
अथवा
मिश्रित अर्थव्यवस्था की कोई तीन विशेषताएं लिखिए
प्रश्न 17. बजट रेखा की प्रवणता नीचे की ओर होती है क्यों समझाइए
अथवा
अनधिमान वक्रों की तीन विशेषताएं लिखिए
प्रश् 18- एक फर्म कुल स्थिर लागत, परिवर्ती लागत तथा कुल लागत क्या है ? तथा यह किस प्रकार संबंधित हैं?
अथवा
अल्पकालीन लागतो को तीन बिंदुओं में स्पष्ट कीजिए
प्रश्न 19. फार्म की पूर्ति वक्र को निर्धारित करने वाले तीन तत्वों की व्याख्या कीजिए
अथवा
सामान्य लाभ, अधि सामान्य लाभ तथा लाभ – अलाभ बिनु को समझाइए
प्रत्येक प्रश्न चार अंक का
प्रश्न 20. व्यष्टि तथा समष्टि अर्थशास्त्र में कोई चार अंतर लिखिए
अथवा
बाजार अर्थव्यवस्था को विस्तार से समझाइए
प्रश्न 21 . मांग के नियम की व्याख्या तालिका तथा चित्र द्वारा कीजिए
अथवा
ह्रासमान उपयोगिता नियम की व्याख्या चित्र सहित कीजिए
प्रश्न 22- पैमाने के बढ़ते प्रतिफल को समझाइए यह क्यों उत्पन्न होते हैं किन्हीं दो कारणों की व्याख्या कीजिए
अथवा
निम्नलिखित तालिका श्रम की कुल उत्पादन अनुसूची को बताता है श्रम का सीमांत उत्पाद अनुसूची बनाइये
L | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 |
TP | 0 | 15 | 35 | 50 | 40 | 48 |
प्रश्न 23. संतुलन कीमत तथा मात्रा किस प्रकार प्रभावित होती है जब उपभोक्ताओं की आय में-
a. वृद्धि होती है
b. कमी होती है
अथवा
कॉफ़ी की कीमत में परिवर्तन, चाय की संतुलन कीमत को किस प्रकार प्रभावित करेगा एक आरेख द्वारा संतुलन मात्रा पर प्रभाव को समझाइए
आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 12
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 इतिहास
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भूगोल
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अर्थशास्त्र
————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-–
1 . व्यावसायिक शिक्षा हेतु – वोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)
2.self टेस्ट हेतु – आल ई बोर्ड ( https://alleboard.blogspot.com/)
यू ट्यूब – 1 . कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए — जी के फॉर आल (https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ )
कंप्यूटर शिक्षा हेतु – 2 कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ