मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 10 वीं की त्रैमासिक परीक्षा आगामी 28 अगस्त से प्रारम्भ हो रही है I कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हेतु ब्लू प्रिंट / प्रश्न बैंक भी जारी किया गया है . त्रैमासिक परीक्षा हेतु टाइम टेबल जारी किया जा चुका है कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हेतु सिलेबस शैक्षणिक केलेंडर अनुसार अगस्त माह तक के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा I

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सिलेबस
- भूगोल – संशाधन एवं विकास , वन एवं वन्य जीव संसाधन , 3 जल संसाधन 5 खनिज
- इतिहास – यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय , अध्याय 2 भारत में राष्ट्रवाद
- अर्थशास्त्र – अध्याय 1 विकास ,भारतीय अर्थ व्यवस्था के क्षेत्रक
- राजनीति शास्त्र – अध्याय 1 – सत्ता की साझेदारी , संघवाद
- संबंधित मानचित्र का अभ्यास
त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र प्रारूप
MP Board के कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र प्रारूप को समझते हैं –
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (Social Science) में 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जाते है
1 .सही विकल्प चुनिए 6
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 6
3 . रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 6
4 सही जोड़ी मिलाइए 6
5. सत्य /असत्य लिखिए 6
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 12 प्रश्न , 3 अंक के 3 प्रश्न व् 4 अंक के 3 प्रश्न त्रैमासिक परीक्षा में पूंछे जायेंगे
त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 -26
मॉडल प्रश्न पत्र / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
विषय: सामजिक विज्ञान (Social Science)
कक्षा : 10 वीं
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-75
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए है।
6.प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए है।
7. प्रश्न क्र. 21 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120-150 शब्दो में दीजिए है।
8. प्रश्न क्र 23 में मानचित्र संबधी प्रश्न का उत्तर अंकित करना है
प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. निम्नलिखित में कौन सा अजैव संसाधन है –
(अ) मनुष्य (ब) मत्स्य जीवन (स) चट्टानें (द) प्राणी जगत
II. लेपचा जनजाति कहाँ पाई जाती है
(A) केरल में (B) पश्चिम बंगाल में (C) मध्यप्रदेश में (द) बिहार में
III. बांधों को आधुनिक भारत का मंदिर किसने कहा ?
A. महात्मा गाँधी B. जवाहर लाल नेहरू C. भगत सिंह D. लाल बहादुर शास्त्री
iv. आँखों पर पट्टी बांधे हुए और तराजू लिए हुए महिला किस बात का प्रतीक है –
(अ) न्याय (ब) स्वतंत्रता (स) शान्ति (द) साक्षरता
v. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई ?
(अ) 1884 (ब) 1885 (स) 1886 (द) 1887
vi. किस मृदा को रेगुर भी कहा जाता है
(अ) काली (ब) लाल (स) जलोढ़ (द) लैटराईट
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 =6
i. भारतीय संविधान ने भारत को राज्यों का ——————–घोषित किया है I
ii. मानव विकास रिपोर्ट ——————संस्था जारी करती है
iii. मधुमक्खी पालन ——————– क्षेत्रक में आता है I
iv कपडे मापने का पैमाना ———————था
v. हीराकुंड बंध————— नदी पर बना है
vi. इंदिरा गांधी नहर मुख्य रूप से ———————— राज्य को जीवन प्रदान करती है
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×6 =6
“अ” | “ब” |
नेपोलियन की हार | शिक्षा |
रॉलेट एक्ट | सोंन नदी |
समवर्ती सूची | 1815 |
रिहंद बाँध | सेवा क्षेत्र |
तृतीयक क्षेत्र | 1919 |
HDI में भारत का स्थान | 130 वां |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×6 =6
i. मानव विकास सूचकांक की गणना किसके आधार पर की जाती है ?
ii. उस स्थान का नाम लिखिए जहां भारत ने अपने परमाणु परीक्षण किये ?
iii. भारत का पहला लोह इस्पात संयंत्र कहां स्थापित किया गया ?
iv. राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब हुई ?
v. किस वर्ष में श्री लंका एक स्वतंत्र देश के रूप में उभरा ?
vi.भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरू हुवा था ?
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
i लाल टोपी , तिरंगा और कलगी स्वतंत्रता और गणतंत्र के चिन्ह थे
ii.भोपाल झील का निर्माण 17 वीं शताब्दी में हुवा था ?
iii. चिपको आन्दोलन हिमालयी क्षेत्र में चलाया गया I
iv. जीविका निर्वाहन में कृषि में उत्पादन अधिक होता है ?
v. पुरानी जलोढ़ मृदा को बांगर भूमि कहा जाता है ?
vi.यूरोपीय संघ का मुख्यालय बेल्जियम में है ?
प्रश्न.6. मृदा संरक्षण के कोई दो उपाय लिखो (2)
अथवा
नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं ?
प्रश्न7. जैव विविधता क्या है ? (2)
अथवा
पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं ?
प्रश्न 8. “जब फ़्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी -जुकाम हो जाता है” यह कथन किसका है ? (2)
अथवा
उदारवाद का अर्थ बताइये ?
प्रश्न 9. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था (2)
अथवा
चंपारण आन्दोलन कब हुआ तथा इसके क्या कारण थे ?
प्रश्न 10. गृहयुद्ध से क्या आशय है (2)
अथवा
गठबंधन सरकार किसे कहते हैं ?
प्रश्न 11. आदर्श संघीय व्यवस्था के दो उद्देश्य लिखिए (2)
अथवा
सत्ता का विकेन्द्रीकरण किसे कहते हैं ?
प्रश्न.12. धारणीय विकास से क्या आशय है (2)
अथवा
साक्षरता दर का क्या अभिप्राय है ?
प्रश्न.13.निजी क्षेत्र से क्या आशय है (2)
अथवा
सेवा क्षेत्रकों को परिभाषित कीजिये
प्रश्न 14. जर्मनी के एकीकरण के मुख्य निर्माता कौन -कौन थे ? (2)
अथवा
इटली के एकीकरण के मुख्य कर्णधार कौन -कौन थे ?
प्रश्न 15. भेरोंदेव डाकव सेंचुरी क्यों प्रसिद्ध है ? 2
अथवा
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में संकटग्रस्त जातियों को बचाने हेतु क्या नियम बनाए गए ?
प्रश्न 16. बांधों को आधुनिक भारत के मंदिर क्यों कहा गया । 2
अथवा
दामोदर नदी को बंगाल का शोक क्यों कहा जाता है ।
प्रश्न 17 . सतत पोषनीय विकास से क्या आशय है ? 2
अथवा
मृदा संरक्षण के कोई दो उपाय लिखिए ?
प्रश्न18 . बांगर और खादर में कोई तीन अंतर लिखिए 3
अथवा
मरुस्थलीय मृदा की कोई तीन विशेषताएं लिखिए
प्रश्न 19 . प्रशासनिक आधार पर वनों का वर्गीकरण लिखिए ? (3)
अथवा
वनों को किस प्रकार संरक्षित किया जा सकता है ? विभिन्न उपाय लिखिए
प्रश्न 20 . ग्राम सभा के तीन प्रमुख कार्य लिखिए (3)
अथवा
एकात्मक शासन प्रणाली व् संघीय शासन प्रणाली में अंतर लिखिए
प्रश्न 21.असहयोग आन्दोलन का कारण और परिणाम लिखिए (4)
अथवा
सविनय अवज्ञा आंदोलन के कारणों को लिखिए ?
प्रश्न 22 . प्राथमिक , द्वतीयक और तृतीयक क्षेत्र एक दूसरे पर परस्पर निर्भर हैं ? इस कथन को स्पष्ट कीजिये (4)
अथवा
संगठित और असंगठित क्षेत्रकों में चार अंतर लिखिए
प्रश्न 23 . भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए (4)
1. कांडला बंदरगाह
2 . अंकलेश्वर
3. कलपक्कम
4 . रानीगंज
अथवा
भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए ।
1 . बाम्बे हाई (मुंबई हाई) 2 . बेलाडीला 3 . नेल्लोर 4 .रावतभाटा परमाणु संयंत्र
नोट – आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है –
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 हिंदी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 अंग्रेजी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 विज्ञान कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 संस्कृत कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा2025 गणित कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
कंप्यूटर शिक्षा हेतु – कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ)