लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा कक्षा 9 से 12 तक की त्रैमासिक परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी किया जाकर इन परीक्षावों हेतु प्रश्न पत्रों को ब्लू प्रिंट / पाठ्यक्रम अनुरूप कराये जाने के निर्दश जारी किये गए हैं . नियमित पठन पाठन सुनिश्चित करने हेतु शैक्षणिक केलेंडर जारी किया गया है .
इस पोस्ट में आप कक्षा 10 वीं विज्ञान विषय के आदर्श / प्रैक्टिस पेपर से अपनी तैयारी जांच कर सकेंगे . इसे त्रैमासिक परीक्षा 2025 हेतु ब्लू प्रिंट / पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है . विद्यालय / विषय शिक्षकों द्वारा इस प्रश्न पत्र को इसी रूप में या आंशिक परिवर्तन के साथ विद्यालयों में उपयोग किया जा सकता है .

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 10 विज्ञान
त्रैमासिक परीक्षा हेतु कक्षा 10 वीं विज्ञान का संभावित पाठ्यक्रम इस प्रकार है 👇
- हमारा पर्यावरण
- रासायनिक अभिक्रियाएँ व् समीकरण
- प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन
- जैव प्रक्रम
- नियंत्रण एवं समन्वय
उक्त पाठ्यक्रम के अनुरूप त्रैमासिक परीक्षा 2025 हेतु कक्षा 10 वीं विज्ञान विषय का मॉडल प्रश्न पत्र इस प्रकार हैं
कक्षा 10 विज्ञान (SCIENCE) में 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए
3 . रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये
4 सही जोड़ी मिलाइए
5 . सत्य / असत्य लिखिए
त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 10 विज्ञान प्रश्न पत्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 -26
मॉडल प्रश्न पत्र
विषय: विज्ञान
कक्षा : 10 वीं
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-75
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए है। 2 अंक
6.प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए है। 3 अंक
7. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दो में दीजिए है। 4 अंक
प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6=6
i. Fe2O3 + 2Al = Al2O3 + 2Fe दी गई अभिक्रिया किस प्रकार की है
A संयोजन अभिक्रिया B द्विविस्थाप्न C वियोजन अभिक्रिया D विस्थापन अभिक्रिया
II. कैल्शियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया किस प्रकार की होती है
(A) ऊष्माशोषी (B) ऊष्माक्षेपी (C) अवशोषी (द) विस्फोटक
III.मनुष्य है ?
A. शाकाहारी B. मांसाहारी C. परजीवी D. सर्वाहारी
iv. आहारनली के किस भाग में भोजन का पाचन पूर्ण होता है –
(अ) छोटी आंत (ब) बड़ी आंत (स) आमाशय (द) मलाशय
v. वाहनों में पीछे आ रहे वाहनों को देखने (पश्च दर्पण ) के लिए किस लेंस का उपयोग किया जाता है
(अ) उत्तल (ब) अवतल (स) समतल (द) सभी का
vii अमाशय में पाए जाते हैं-
(अ) HCl (ब) प्रोटीन पाचक एंजाइम (स) श्लेष्मा (द) उपरोक्त सभी
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i. शाक सब्जियों का विघटित होकर कंपोस्ट बनना ————– अभिक्रिया का उदाहरण हैI
ii. आहार श्रंखला के प्रत्येक पोशी स्तर पर ऊर्जा के ————-प्रतिशत मात्रा का स्थानान्तरण हो पाता है | I
iii. मानव मस्तिष्क में सोचने वाला भाग ——————–होता हैं
iv टेस्टेस्टरोंन हारमोन का स्राव ———-ग्रंथि से होता है।
v. गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ अंदर की ओर होता है————- कहलाता है
vi. प्रिज्म में निर्गत किरण, आपतित किरण की दिशा से एक कोण बनाती है इस कोण को——– कहते हैं
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×6= 6
’अ’ ’ब’
ओजोन परत में छिद्र – डाय्प्टर
वृक्क की इकाई – चेहरा देखने
समतल दर्पण – नेफ्रान
मास्टर ग्रंथि – CFC
लेंस की क्षमता का मात्र – पिट्यूटरी
आकाश का नीला रंग – प्रकीर्णन
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×6 =6
i.खाद्य जाल क्या है ?
ii.अभिकारक किसे कहते हैं ?
iii. कोशिकीय प्रक्रमों की ऊर्जा मुद्रा किसे कहतें हैं ?
iv.रेगिस्तान की मारीचिका किस प्रकार की प्रकाशीय घटना है ?
v. किसी पारिस्थितिकी तंत्र के अजैव घटकों के नाम लिखिए
vi.किस रंग के प्रकाश की तरंग धैर्ध्य सबसे अधिक होती है ?
प्रश्न.5 – सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
i.तृतीय उपभोक्ता सदैव मांसाहारी होते है ?
ii. तारों का टिमटिमाना परावर्तन की क्रिया का परिणाम है ?
iii. विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है ?
iv.बुझे हुए चूने का सूत्र CaCO3 होता है ?
v. अंतः स्रावी ग्रंथियां नलिका विहीन होती हैं
vii.वायु का अपवर्तनांक हीरे के अपवर्तनांक से अधिक होता है
प्रश्न.6. मैग्नीशियम का जलना किस प्रकार की अभिक्रिया है इसका रासायनिक समीकरण लिखो (2)
अथवा
आलू चिप्स के पैकेट को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है ?
प्रश्न.7.ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं एक उदाहरण लिखिए ?(2)
अथवा
ऊष्माशोषी रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है ?एक उदाहरण लिखिए ?
प्रश्न8. सोडियम को मिट्टी के तेल में डुबोकर क्यों रखा जाता है ? (2)
अथवा
रासायनिक समीकरणों को संतुलित करना आवश्यक हैं क्यों ?
प्रश्न 9 उत्सर्जन की परिभाषा लिखिए ? (2)
अथवा
मूत्र में यूरिया की मात्रा अधिक होने के संभावित कारण क्या हो सकते हैं ?
प्रश्न 10. पादप हार्मोन साइटोकाएनिन के दो कार्य लिखिए
अथवा
आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करने की सलाह क्यों दी जाती है ? लिखिए ? (2)
प्रश्न 11. हरे पौधे अपना भोजन किस क्रिया से बनाते हैं उस क्रिया का नाम व् समीकरण लिखिए ? (2)
अथवा
श्वसन की परिभाषा लिखिए ?
प्रश्न 12. माईटोकोंन्द्रिया को कोशिका का ऊर्जा घर क्यों कहा जाता है ? (2)
अथवा
रक्त में प्लेटलेट्स के क्या कार्य हैं , लिखिए
प्रश्न.13 . प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं । (2)
अथवा
गोलीय दर्पण क्या हैं इनके उपयोग लिखो ।
प्रश्न.14.उत्तल दर्पण व् अवतल दर्पण में विभेद किस प्रकार किया जा सकता है कोई दो लिखें ? (2)
अथवा
स्नेल का नियम लिखिए |
प्रश्न 15. अभिसारी व् अपसारी लेंसों में दो अंतर लिखिये। (2)
अथवा
उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये जिसकी क्षमता -2 D है ।
प्रश्न 16. उपचयन व् अपचयन क्या है उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये 2
अथवा
भोजन के पाचन में लार की भूमिका लिखिये।
प्रश्न 17. खाद्य पदार्थों को विक्र्तिगंधिता से बचाने के दो उपाय लिखो । 2
अथवा
रुधिर के दो कार्य लिखिये।
प्रश्न18. हारमोन क्या हैं किन्ही दो पादप हारमोंन के नाम लिखिए । (3)
अथवा
अन्तः स्रावी ग्रंथियां क्या होती है किन्ही दो के नाम व् उनसे निकलने वाले हारमोन्स के नाम लिखिए ।
प्रश्न 19. किसी पेन्सिल को जल से भरे गिलास में डुबोते हैं तो वह जल के अंतर पृष्ट पर मुडी हुई दिखाई प्रतीत होती है क्यों ? रेखाचित सहित स्पष्ट कीजिये (3)
अथवा
एक व्यक्ति को निकट की वस्तुए साफ़ दिखाई नहीं देती है इसका क्या कारण हो सकता है ?
इस दोष का नाम लिख कर इसे दूर करने के उपाय लिखिए ।
प्रश्न 20. तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बनाइये 3
अथवा
मानव मष्तिस्क का नामांकित चित्र बनाइये
प्रश्न 21. 5.0 cm लम्बाई का कोई विम्ब 30 cm वक्रता त्रिज्या के किसी उत्तल दर्पण के सामने 20 cm की दूरी पर रखा गया है प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिये (4)
अथवा
धमनी व् शिरा में कोई चार अंतर लिखिए
प्रश्न 22 मनुष्य में दोहरा परिसंचरण क्या है इसकी व्याख्या कीजिए यह क्यों आवश्यक है (4)
अथवा
वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर है कुछ जीवो के नाम लिखिए जिनमें अवायवीय श्वसन होता है
प्रश्न 23 अम्ल वर्षा क्या है इसके दुष्प्रभाव लिखिए ।
(4)
अथवा
वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? इन अभिक्रियावों के लिए समीकरण भी लिखिए ।
नोट – आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है –
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 हिंदी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 अंग्रेजी कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 विज्ञान कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा 2025 संस्कृत कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
- त्रैमासिक परीक्षा2025 गणित कक्षा 10 मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
कंप्यूटर शिक्षा हेतु – कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ)