त्रैमासिक परीक्षा 2025 – कक्षा 11 हिंदी मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र I ब्लू प्रिंट अनुसार I

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं आगामी 28 अगस्त से प्रारम्भ हो रही हैं . त्रैमासिक परीक्षा 2025 का विस्तृत टाइम टेबल जारी किया गया हैं . साथ ही इन परीक्षावों हेतु प्रश्न बैंक / ब्लू प्रिंट लोक शिक्षण द्वारा जारी किये गये हैं . अध्ययन में निरन्तरता , गतिशीलता एवं समय पर course पूरा हो इस हेतु शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया है .

त्रैमासिक परीक्षा 2025

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – हिन्दी – कक्षा 11   वीं  पाठ्यक्रम परीक्षा

आरोह भाग 1 – काव्य खण्ड 

पद्य साहित्य का इतिहास एवं प्रवृतियां

कवि परिचय

गद्य खंड – गद्य साहित्य का इतिहास विकास क्रम एवं प्रवृतियां एवं गद्य की विधाएं

कहानी , संस्मरण, व्यंगात्मक निबंध, एकांकी, लेखक परिचय

व्याकरण-  निबंध लेखन एवं पत्र लेखन अपठित गद्यांश पद्यांश 

 आरोह भाग 1 काव्य खंड कबीर हम तो एक-एक कर जाना

 गद्य खंड

 नमक का दरोगा ( प्रेमचंद)

 मियां नसीरुद्दीन ( कृष्णा सोबती)

 अब्बू के साथ ढाई साल ( सत्यजीत राय )

अभिव्यक्ति और मध्यम

 जनसंचार मध्यम

 व्याकरण काव्य के भेद प्रबंध एवीएन मुक्तक काव्य के भेद एवीएन उदारण अलंकार वक्रोक्ति दृष्टांत

 उदारण और विशेषशक्ति सार संक्षेपण विज्ञान लेखन संवाद लेखन अनुच्छेद लेखन भव पल्लवन

आरोह भाग 1 

काव्यखण्ड 

मीरा 

मेरे तो गिरिधर गोपाल 

गद्यखण्ड 

विदाई संभाषण (बाल मुकंद गुप्त ) 

वितान भाग 1 

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ – लता मांगेशकर 

(कुमार गंधर्व) 

अभिव्यक्ति और माध्यम

पत्रकारिता के विविध आयाम 

व्याकरण – शब्दशक्ति (परिचय एवं प्रकार ) 

शब्दगुण (परिचय एवं प्रकार), रस परिचय ( परिभाषा, अंग, प्रकार एवं उदाहरण )

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – कक्षा 11 हिंदी प्रश्न पत्र प्रारूप

कक्षा 11   हिंदी  (Hindi)  में   32  अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न   objective types

                                         पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5  प्रकार से पूंछे जायेंगे 

1 .सही विकल्प चुनिए                   06 अंक 

2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए  07  अंक 

3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये     06  अंक 

4 सही जोड़ी मिलाइए                  07  अंक 

5 . सत्य /असत्य                          06   अंक 

इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10 प्रश्न   , 3 अंक के 4  व्  4 अंक के 4   प्रश्न  पूंछे जायेंगे I

इस प्रकार   1 अंक के    32 x 1 = 32 

                   2 अंक   के 10 x 2 = 20 

                   3 अंक के   4 x3 =    12 

                    4 अंक के   4 x 4 = 16 

                     कुल                     80 अंक   का प्रश्न पत्र होगा 

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – कक्षा 11 हिंदी मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

    त्रैमासिक परीक्षा 2025-26

कक्षा 11           विषय:  हिंदी  (Hindi)                          

समय-3.00 घण्टे      पूर्णांक- 80  

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2.प्रश्न क्र. 06  से 23 तक में  आंतरिक विकल्प दिये गये है।

 3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग  अंक निर्धारित है। 

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 

6.प्रश्न क्र. 16 से 19  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 

7.प्रश्न क्र. 20 से 23 का उत्तर लगभग 80-100  शब्दो में दीजिए

  1. प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6  

i. हिन्दी साहित्य का स्वर्ण युग कहलाता है

अ. आदिकाल ब. भक्ति काल स रीतिकाल द. आधुनिक काल

II.   मीरा बाई की भाषा मूलतः थी ?

(अ) राजस्थानी (ब) बंगाली (स) अवधि (द) ब्रज

 (iii)  मियां नसरुद्दीन कितने प्रकार की रोटियां बना लेते थे ?

    (अ) दस (ब) बीस   (स) पैंतीस   (द)  छप्पन

iv.  ओज गुण पाया जाता हैं –

(अ) करुण रस (ब) शांत रस (स) वीर रस (द) श्रंगार रस

v. ‘यह मेरा घर है’ कथन में कौन सी शब्द शक्ति है –

(अ) लक्षणा (ब) व्यंजना

(स) अभिधा (द)  प्रसाद

vi. विज्ञापन का मुख्य उद्देश्य क्या होता है –

(अ) कहानी सुनाना (ब) मात्र जानकारी देना

(स) उत्पाद या सेवा का प्रचार करना (द) आलोचना करना

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6  

i  ईद का चाँद होना ————— है (मुहावरा / कहावत )

ii प्रबंध काव्य के अंतर्गत आता  ——– है  (रामचरित मानस /सूर सागर )

iii.  लता मंगेशकर के पिता ———- थे  (ह्रदयनाथ मंगेशकर दीनानाथ मंगेशकर)

iv कबीर भक्ति काल की —————–शाखा के कवि हैं  (सगुण / निर्गुण )

v. मुंशी वंशीधर ————– विभाग में दरोगा थे (नमक / सड़क )

vi.   अनुच्छेद की भाषा सरल , स्पष्ट और —————- होनी चाहिए ( उद्देश्यपूर्ण / अपूर्ण )

प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइए                                                1×7   = 7 

       “अ”       “ब”
राजस्थान की रजत बूंदेशब्द शक्ति
स्वर कोकिलामियां नसरुद्दीन
महात्मा गांधीसत्य के प्रयोग
हिन्दी का पहला साप्ताहिक पत्ररामचरित मानस
“कृष्णा सोबती “उदन्त मार्तण्ड
महाकाव्यलता मंगेशकर
लक्षणाअनुपम मिश्रा

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये।                                    1×7   =7 

          i.  वीर रस का स्थाई भाव लिखिए ?

          ii . नमक की गाड़ियाँ कहाँ जा रही थी ? 

          iii.  कबीर को वाणी का डिक्टेटर किसने कहा ?

          iv. संवाद किसके माध्यम से आगे बढ़ता है  ?

          v.  काव्य की शोभा बढाने वाले तत्व क्या कहलाते हैं ?

          vi  पूर्णमासी का चाँद किसे कहा गया है ।

        vii   गद्य की किन्ही दो गौड़ विधावों के नाम लिखिए ।                                                                                                                     

प्रश्न.5.  सत्य / असत्य लिखिए  1×6 =6 

(i) पंडित अलोपीदीन नमक विभाग के अधिकारी थे

(ii) पद्मावत भक्तिकाल की रचना है ।

(iii) इंटरनेट जनसंचार का माध्यम नही है ।

 iv. पथेर पंचाली उर्दू भाषा में लिखी है

(v) सार संक्षेपण में अनावश्यक विवरण को हटाया जाता है ।

(vi)   सार संक्षेपण में लेख की भाषा को कठिन बनाया जाता है

प्रश्न .6.  छायावाद की कोई दो विशेषताएं लिखिए  (2) 

अथवा

सगुण भक्ति धारा की कोई दो विशेषताएं लिखिए है  ? 

प्रश्न7.  मीरा जगत को देखकर क्यों रोई (2)

अथवा

मानव शरीर का निर्माण किन पांच तत्वों से मिलकर हुवा है  ? 

प्रश्न 8.  शब्द शक्ति की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए (2)

अथवा

स्थाई भाव और संचारी भाव में दो अंतर लिखिए  

प्रश्न 9.  रस के अंगों के नाम लिखिए (2)

अथवा

खंड काव्य और महाकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए                           

प्रश्न 10.  हिन्दी में कहानी सम्राट किसे कहा जाता है ? उनकी किन्ही दो कहानियों के नाम लिखिए (2)

अथवा

नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखये  
                        

प्रश्न 11.  वंशीधर की कोई दो चारित्रिक विशेषताएं लिखिए (2)

अथवा

लार्ड कर्जन को इस्तीफ़ा क्यों देना पड़ा ?

प्रश्न.12. फिल्म शूटिंग से जुड़े कोई चार शब्द लिखिए ? (2)

अथवा

निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी में अर्थ लिखिए –

इल्म , वालिद , बरकंदाजी , जमात

प्रश्न.13. सार संक्षेपण का अर्थ लिखिए (2)

अथवा

निम्नलिखित वाक्यों को सही क्रम में लिखिए-

i निकल लेंगे वक्त थोडा

ii दिमाग में चक्कर काट गई बात

प्रश्न 14. चित्रपट संगीत और शास्त्रीय संगीत में कोई दो अंतर लिखिए ? (2)

अथवा

लता मंगेशकर के गायन की कोई दो विशेषताएं लिखिए ?

प्रश्न 15.  एनकोडिंग और डिकोडिंग को समझाइये (2)

अथवा

किन्ही चार संचार माध्यमो के नाम लिखिए

प्रश्न 16.  निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर कबीर अथवा मीरा बाई का काव्यगत

परिचय लिखिए- (3)

(i) दो रचनाएं ( ii) भाव पक्ष (iii) साहित्य में स्थान

प्रश्न17.  निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर प्रेमचंद अथवा कृष्णा सोबती का साहित्यिक परिचय लिखिए (3)

(i) दो रचनाएं ( ii ) भाषा (iii) साहित्य में स्थान

प्रश्न 18.  “साहित्य समाज का दर्पण होता है ” का भाव पल्लवन कीजिये (3)

अथवा

कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिक्षक और छात्र के मध्य संवाद लिखिए

प्रश्न 19.  निम्नलिखित अपठित गद्यांश/ काव्यांश को पढ़कर नीचे विष्णु के उत्तर लिखिए  –            (3)                                                                                                  

   छात्रों को अपने जीवन में योग के महत्व से भली भांति परिचित होना चाहिए वैसे तो हर उम्र के व्यक्ति को इसकी जरूरत है योग शब्द संस्कृत के “यूज” धातु से बना है जिसका अर्थ है जोड़ना I अर्थात किसी कार्य में स्वयं को लगाना I महर्षि पतंजलि के अनुसार चित्त की वृत्तियों का सर्वथा अभाव ही योग है छात्र जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है योग साधना की शारीरिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका है इससे अंग प्रत्यंग की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है शरीर निरोगी बनता है योग से सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं इसके द्वारा शारीरिक के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य भी प्राप्त किया जा सकता है मन की चंचलता को कम कर मानसिक एकाग्रता प्राप्त की जा सकती है इसकी छात्र जीवन में महती आवश्यकता है प्राणायाम द्वारा छात्रों की स्मरण शक्ति बढ़ती है तनाव कम होता हैI कुविचार समाप्त होकर सुविचारों का उदय होता हैI योग वास्तव में जीवन जीने की कला है जो की वैज्ञानिक है जो नैतिक और चरित्र पक्ष पर भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ती है”

1. उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक दीजिए।
2. “हर तरह से” के लिए गद्यांश में कौन सा शब्द प्रयुक्त हुवा है ?
3 गद्यांश प्रयुक्त पहले शब्द का समानार्थी लिखिए ।

                   अथवा 

” मां ने कहा पानी में झांककर
अपने चेहरे पर मत रीझना
आज रोटियाँ सेंकने के लिये है
जलने के लिये नहीं।
वस्त्र और आभूषण शाब्दिक भ्रमों की तरह
बंधन है स्त्री जीवन के
मां ने कहा लड़की होना
पर लड़की जैसी दिखाई मत देना।

प्रश्न –

i काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए I

ii माँ ने क्या सलाह दी I

iii उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए

प्रश्न 20 .   निम्नलिखित काव्यांश का भावार्थ संदर्भ – प्रसंग सहित लिखिए  ?        4                                                                                        

हम तौ एक एक करि जाना।

दोइ कहैं तिनहीं कौं दोजग जिन नाहिंन पहिचांनां ।।
एकै पवन एक ही पानी एकै जोति समाना।
एकै खाक गढ़े सब भांडै एकै कोहरा सांना।।

अथवा

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल दूसरो न कोई।
जाके सिर मोर मुकुट मेरो पति सोई।
छाँड़ि दी कुल की कानि कहा करिहै कोई।
संतन ढिंग बैठि-बैठि लोक लाज खोई॥

प्रश्न 21 .  निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए  ?   4 

मियाँ नसीरुद्दीन हमारी ओर कुछ ऐसे देखा किए कि उन्हें हमसे जवाब पाना हो। फिर बड़े ही मँजे अंदाज़ में कहा-‘कहने का मतलब साहिब यह कि तालीम की तालीम भी बड़ी चीज़ होती है।’

                                              अथवा   

पंडित अलोपीदीन का लक्ष्मीजी पर अखंड विश्वास था। वह कहा करते थे कि संसार का तो कहना ही क्या, स्वर्ग में भी लक्ष्मी का ही राज्य है। उनका यह कहना यथार्थ ही था। न्याय और नीति सब लक्ष्मी के ही खिलौने हैं, इन्हें वह जैसे चाहती हैं, नचाती है।          

प्रश्न 22.   विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति हेतु एक आवेदन पत्र लिखिए

अथवा

अपने पिताजी को अपनी परीक्षा की तैयारी के विषय में एक पत्र लिखिए

प्रश्न 23.  निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए

i जल ही जीवन है

ii श्रम का महत्व

iii आदर्श व्यक्तित्व महात्मा गांधी

iv वर्तमान समय में कंप्यूटर की उपयोगिता

v विद्यार्थी जीवन में अनुशासन

————————————————————————————————————–

आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 अंग्रेजी

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भौतिक शास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 रसायन शास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 गणित

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 जीव विज्ञान

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 इतिहास

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 राजनीतिशास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भूगोल

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 अर्थशास्त्र

————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-

1 . व्यावसायिक शिक्षा हेतुवोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)

2.self टेस्ट हेतुआल ई बोर्ड ( https://alleboard.blogspot.com/)

यू ट्यूब – कंप्यूटर शिक्षा हेतु – 2 कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ )

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top