त्रैमासिक परीक्षा 2025 हेतु शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न बैंक जारी किये हैं इसके आधार पर ही कक्षा 11 भौतिकशास्त्र ( Physics) हेतु प्रश्न पत्र तैयार होगा . स्टूडेंट्स को इसी प्रश्न बैंक से प्रश्नों की तैयारी करनी चाहिए . इस पोस्ट में इसी प्रश्न बैंक के आधार पर मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र तैयार किया गया है जो महत्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित है . त्रैमासिक परीक्षा हेतु शैक्षणिक केलेंडर की सहायता से अगस्त माह तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे . त्रैमासिक परीक्षा हेतु टाइम टेबल जारी किया गया है .

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – कक्षा 11 भौतिकशास्त्र ( Physics) सिलेबस
1 मात्रक तथा मापन, 12 अंक
2 सरल रेखा में गति 15 अंक
3 . समतल में गति 17 अंक
4 . गति के नियम 14 अंक
5.कार्य ऊर्जा एवं शक्ति 12 अंक
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – कक्षा 11 भौतिकशास्त्र ( Physics) प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 11 भौतिक शास्त्र (PHYSICS) में 28 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जाते है
1 .सही विकल्प चुनिए 6
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 5
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 6
4 सही जोड़ी मिलाइए 6
5. सत्य / असत्य 6
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 7 , 3 अंक के 4 , 4 अंक का 4 भी पूंछे जायेंगे
इस प्रकार 1 अंक के 32 x 1 = 32
2 अंक के 10 x 2 = 20
3 अंक के 4 x3 = 12
4 अंक के 4 x 4 = 16
कुल 80 अंक का प्रश्न पत्र होगा
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – कक्षा 11 भौतिकशास्त्र ( Physics) मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
विषय: भौतिकशास्त्र ( Physics)
कक्षा : 11 वीं
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-70
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्र. 06 से 20 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 2 अंक
6.प्रश्न क्र. 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 3 अंक
7.प्रश्न क्र. 17 से 20 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए 4 अंक
प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
मूल मात्रक नहीं है –
i. A. केल्विन B. लीटर C. एंपियर D.मीटर
II. संख्या 0.0010 में सार्थक अंकों की संख्या है– ?
(a) 1 (b) 2 (c) 3 (d) 4
III. स्थिति – समय ग्राफ का ढाल प्रदर्शित करता है-
A. बेग B. त्वरण C. मंदन D. विस्थापन
iv. घड़ी की सेकेण्ड सुई का कोणीय बेग है-
(अ) 60 π रेडियन / सेकेण्ड (ब) 30 रेडियन / सेकेण्ड (स) π/30 रेडियन / सेकेण्ड (द) 2 π रेडियन / सेकेण्ड
v. संवेग परिवर्तन की दर बराबर होती है —
(अ) बेग के (ब) त्वरण के (स) आवेग के (द) बल के
vi. यदि किसी वस्तु की चाल (velocity) र्दुगुनी तथा द्रव्यमान आधा कर दिया जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा हो जाएगी:
(A) आधी (B) समान
(C) दुगुनी (D) चार गुना
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i आवेश के विमीय सूत्र —————– है ।
ii. वेग प्रवणता का SI मात्रक—————— है
iii. अधिकतम ऊाँचाई प्राप्त करने के लिए पिंड को ………… दिशा में फेंकना चाहिए ।
iv कोणीय वेग का मात्रक—————– होता है
v. किसी वस्तु का ———- उसके जडत्व की माप है
vi. संघट्ट के दौरान —————- सदैव संरक्षित होता है |
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×6 = 6
’अ’ | ’ब’ |
शक्ति (Power) का SI मात्रक | परवलायाकार |
कार्य (Work) का SI मात्रक | रेडियन |
राकेट नोदन | kgm/s^2 |
न्यूटन | संवेग संरक्षण |
कोणीय विस्थापन | जूल |
प्रक्षेप्य पथ | वाट |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×5 =5
i. ऐम्पीयर तथा न्यूटन में कौन सा मूल मात्रक है?
ii . नियत वेग से गतिशील वस्तु का त्वरण क्या होगा?
iii. 60 किमी/घण्टा के वेग से उत्तर दिशा की ओर गतिशील ट्रेन में बैठे एक यात्री के लिए स्स्टेशन पर खड़े व्यक्क्त का वेग कितना होगा?
iv. जडत्व किसी के वस्तु के द्रव्यमान से किस प्रकार सम्बधित है?
v. कार्य के धनात्मक होने की शर्त लिखिए
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 5
i सभी शून्येत्तर अंक सार्थक अंक होते हैं।
ii तात्क्षणिक चाल व् तात्क्षणिक वेग का अनुपात सदैव एक होता है।
iii वेग परिवर्तन को त्वरण कहते हैl
iv किसी सदिश का प्रत्येक घटक सदैव अदिश होता है।
v प्रकृति में बल सदैव युग्म या जोड़े में होता है
प्रश्न.6. विमीय सूत्र किसे कहते है? (2)
अथवा
मूल राशियाँ किन्हें कहते हैं ?
प्रश्न7. मूल मात्रक तथा व्युत्पन्न मात्रक में अंतर लिखिए ? (2)
अथवा
किसी घन की प्रत्येक भुजा की लम्बाई 7.020 m हैl उचित सार्थक अंकों तक घन का आयतन ज्ञात कीजिये ?
प्रश्न 8. एक समान तथा परिवर्ती त्वरण को परिभाषित कीजिये । (2)
अथवा
एक समान गति के लिए x – t ग्राफ, तथा v -t ग्राफ का नमूना बनाइये । ?
प्रश्न 9. सदिशों के योगसंबंधी त्रिभुज नियम लिखिए ?
अथवा
किसी सदिश A को किसी XY समतल में वियोजित करके लिखिए । ? (2)
प्रश्न 10. एक सामान वृत्तीय गति किसे कहते हैं ? (2)
अथवा
अभिकेन्द्र त्वरण किसे कहते हैं ?
प्रश्न 11. जड़त्व से क्या समझते हैं ? (2)
अथवा
संवेग की परिभाषा लिखिए
प्रश्न.12. आवेग क्या है इसका एस आई मात्रक लिखिए (2)
अथवा
घर्षण से होने वाले लाभ हानि बताइए
प्रश्न.13. भौतिक समीकरण V2= U2 + 2as की शुद्धता की जााँच कीजिये । 3
अथवा
वायु में ध्वनि का वेग v वायु दाब p एवं घनत्व d पर निर्भर करता है । विमीय विधि से ध्वनि के वेग के लिए न्यूटन के सूत्र की स्थापना कीजिये
प्रश्न 14. उस पत्थर का वेग समय ग्राफ बनाइए जिसे उर्ध्वाधर ऊपर फेंका जाता है और अधिकतम ऊंचाई तक पंहुंचने के बाद अधोमुखी आता हैl 3
अथवा
किसी गतिशील पिंड का दिए गए समय अंतराल में विस्थापन शून्य है। क्या इसके द्वारा चली गई दूरी भी शून्य होगी? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये
प्रश्न 15. क्रकेट का कोई खिलाड़ी 100 मीटर लम्बा और 25 मीटर ऊंचा छक्का लगाता हैl बल्ले से मारते समय गेंद का वेग और क्षैतिज से दिशा ज्ञात कीजिये 3
अथवा
नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में लगभग 90 मीटर तक भाला फेंका I मान लीजिये 45० के क्षैतिज
कोण से भाला फें का तो भाले का प्रारम्भिक वेग ज्ञात कीजिये
प्रश्न 16. संरक्षी एवं असंरक्षी बल में कोई तीन अंतर लिखिए 3
अथवा
प्रत्यास्थ एवं अप्रत्यास्थ बल में कोई तीन अंतर लिखिए
प्रश्न17. कोई कार एक समान रुप से त्वरित होकर 5 सेकेण्ड में 18kmh-1 से 36kmh-1 की चाल प्राप्त करती है। कार का त्वरण ज्ञात कीजिये । ( 4 )
अथवा
एक समान त्वरण से गतिमान किसी पिंड द्वारा चौथे तथा पांचवे सेकेण्ड के अंतराल के बीच दूरी के लिए सम्बन्ध व्युत्पन्न कीजिये
प्रश्न 18. अभिकेन्द्र त्वरण किसे कहते हैं ? इसका व्यंजक ज्ञात कीजिए ( 4 )
अथवा
प्रक्षेप्य गति में किस कोण पर क्षैतिज परास ऊँचाई के बराबर होती है ? गणना कीजिये I
प्रश्न 19. संवेग संरक्षण का नियम लिखिए I दो वस्तुवों के निकाय के लिए इसे सिद्ध कीजिए ( 4 )
अथवा
तोप या बन्दूक के प्रतिक्षिप्त वेग के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिये I
प्रश्न 20 किसी स्प्रिंग को खींचने अथवा दबाने पर इसमें संचित स्थितिज ऊर्जा के लिए सूत्र स्थापित कीजिये I ( 4 )
अथवा
परिवर्ती बल द्वारा किये गए कार्य के लिए सूत्र स्थापित कीजिए I
आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है-
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 हिंदी
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 अंग्रेजी
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भौतिक शास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 रसायन शास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 गणित
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 जीव विज्ञान
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 इतिहास
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 राजनीतिशास्त्र
त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भूगोल
————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-–
1 . व्यावसायिक शिक्षा हेतु – वोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)
2.self टेस्ट हेतु – आल ई बोर्ड ( https://alleboard.blogspot.com/)
यू ट्यूब – कंप्यूटर शिक्षा हेतु – 2 कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ)