त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र I ब्लू प्रिंट अनुसार I

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वीं से 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 28 अगस्त से प्रारम्भ हो रही है . त्रैमासिक परीक्षा 2025 हेतु टाइम टेबल जारी किया गया है किन्तु कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व विषय के ब्लू प्रिंट व् सिलेबस जारी नहीं किया गया है . और न ही प्रश्न बैंक जारी की गई है . इससे कृषि संकाय के स्टूडेंट्स को तैयारी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है . किन्तु लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा एकेडेमिक कैलेंडर जारी किया गया हैं . इसमें भी कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व विषय के माहवार सिलेबस को जारी किया गया है . इसके अनुरूप अगस्त माह तक के सिलेबस से प्रश्नों को पूंछा जा सकता है .

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व सिलेबस

त्रैमासिक परीक्षा  2025  कक्षा 12 हेतु कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी गणित एवं विज्ञान के मूल तत्व विषय का पाठ्यक्रम इस प्रकार है –

  1. प्रकाश

2 चुम्बक

3 . ऊष्मा

4 . विद्युत

5 . कृषि मौसम विज्ञान

6 . कार्बनिक रसायन

7 . हाइड्रोकार्बन

8 किण्वन , अल्कोहल , यूरिया

9 . तेल , वसा और साबुन

10 . प्रारम्भिक जैव रसायन

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व प्रश्न पत्र प्रारूप

कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व  (Elements of science and mathematics Useful for agriculture )  में   28  अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

                                         पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5  प्रकार से पूंछे जायेंगे 

1 .सही विकल्प चुनिए                       06  अंक 

2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए  05   अंक 

3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये     06  अंक 

4 सही जोड़ी मिलाइए                  05  अंक 

5 . सत्य /असत्य                          06   अंक 

इसके अतिरिक्त 2 अंक के 7  , 3 अंक के 4   , 4 अंक के 4 प्रश्न भी पूंछे जायेंगे 

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र ( Question Paper )

मॉडल प्रश्न पत्र / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र

  विषय: कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व (Elements of science and mathematics Useful for agriculture )

                            कक्षा : 12 वीं 

समय-3.00 घण्टे      पूर्णांक-70  

निर्देषः-1. सभी प्रश्न  हल करना अनिवार्य हैं।

 2.प्रश्न क्र. 06  से 20 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।

 3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग  अंक निर्धारित है। 

4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ  अंक उनके सम्मुख अंकित है।

5. प्रश्न क्र. 06 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 

6.प्रश्न क्र. 13 से 16  तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 

7.प्रश्न क्र. 17 से 20   का उत्तर लगभग 80-100  शब्दो में दीजिए

  1. प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 = 6

i. निकट दृष्टि दोष के निवारण हेतु उपयोग किया जाता है – 

(अ) अवतल लेंस का (ब) उत्तल लेंस का (स) गोलीय बेलनाकार लैंस का (द) अवतल-उत्तल लेंस का

II.  चुंबकीय आघूर्ण का मात्रक है-

(अ) न्यूटन x मीटर (ब) न्यूटन /मीटर (स) एम्पीयर x मीटर2 (द) एम्पीयर x मीटर

 (iii) कैलोरी मापी बनाए जाते हैं

      (अ) चांदी के (ब) जस्ते के

     (स) पीतल के (द) तांबे के

iv. चालक का प्रतिरोध निर्भर नहीं करता है –

(अ) चालक के पदार्थ पर (ब) चालक की लंबाई पर (स) चालक की मोटाई पर (द) विभावांतर पर
v.  पृथ्वी के लिए यह मंडल सुरक्षा कवच का कार्य करता है-

(अ) समताप मंडल (ब) आयन मंडल (स) क्षोभ मंडल (द) ओजोन मंडल

vi . एंजाइम शब्द का प्रथम बार प्रयोग करने वाले वैज्ञानिक हैं

(अ) मेंडल (ब) हीगल (स) कुहने (द) किरचॉफ

प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6  

i टायलिन ————– एंजाइम है

ii एथलीन एक ——————– हाइड्रो कार्बन है

iii 1 कूलाम = ———- स्थैत कूलाम

iv कैलोरी मापी————————–के बनाए जाते हैं

v चुम्बक के दोनों ध्रुवों को मिलाने वाली रेखा —————————- कहलाती है

vi तेल व् वसा के क्षारों द्वारा जल अपघटन को ——————– कहते हैं

प्रश्न 3. सही   जोड़ी  मिलाइऐ                                                1×5  = 5 

’अ’                                            ’ब’
गैस का भार25 cm
उष्मा का मात्रकमीथेन
अम्ल का अनुभारतुल्यांकी भार x क्षारकता
पैराफिनजूल
स्पष्ट द्रष्टि की न्यूनतम दूरी2 x वाष्प घनत्व

 

प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये।                                    1×5   =5

          i. चन्द्र ग्रहण कब पड़ता है ?

          ii . मानव नेत्र में किसे वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है ?

          iii. SI पद्धति में विद्युत वाह्क बल का मात्रक बताइये

          iv.एथलीन का संरचना सूत्र लिखिए ?

          v. परिशोधित स्प्रिट क्या है   

प्रश्न.5.  सत्य / असत्य लिखिए  1×6 =6 

(i) किण्वन एक ऊष्माशोषी क्रिया है

(ii) घरों में विद्युत सप्लाई 50 हर्ट्ज़ पर की जाती है

(iii) बैगनी रंग के प्रकाश की तरंगधैर्ध्य सर्वाधिक होती है

 iv. एथिल एल्कोहल का अनुभार 44 होता है

(v) बिटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनॉल होता है

(vi)   ग्रिग्नार्ड अभिकर्मक का सूत्र R -Mg -X होता है

प्रश्न .6.फ्यूज बल्व में पानी भरकर देखने पर किताब के अक्षर बड़े दिखाई देते हैं क्यों ?           (2)

                                        अथवा

चुम्बकीय बल रेखाएं क्या हैं ?

प्रश्न7.  उष्मा धारिता क्या है इसका मात्रक लिखिए  ?          (2)                                              

                                        अथवा

    विधुत बल रेखाएं क्या है इनका गुण लिखिए   ? 

प्रश्न 8.  मौसम के तत्व लिखिए ?         (2)

                                        अथवा

  मूलानुपाती सूत्र किसे कहते हैं ?

प्रश्न 9. हाइड्रो कार्बन को परिभाषित कीजिये   ?       (2)

                                  अथवा  

                   एथिलीन गैस के दो उपयोग लिखिए ?                            

प्रश्न 10.  किण्वन किसे कहते हैं ?        (2)

                  अथवा 

  साबुन किसे कहते है I   
                        

प्रश्न 11.   अपमार्जक किसे कहते है     (2)                         

                                        अथवा

 विद्युत आवेश क्या है ?

प्रश्न.12.शीतलन नियम की कोई दो सीमाएं लिखिए ?   (2)

                    अथवा

इन्द्रधनुष क्या है ?

प्रश्न.13.  सरल सूक्ष्म दर्शी का सिद्धांत क्या है इसकी आवर्धन क्षमता का सूत्र लिखिए ?
                           अथवा

  ऊष्मा व् ताप के कोई तीन अंतर लिखिए ?

प्रश्न 14.चुंबकीय क्षेत्र की त्रीवता से क्या आशय है इसका मात्रक व् विमीय सूत्र लिखिए  ?     (3 )

                                        अथवा

विद्युत विभव व् विभवान्तर को समझाइये

प्रश्न 15. वर्षामापी यन्त्र का नामांकित चित्र बनाइये   ।   3 

                                        अथवा

  सजातीय श्रेणी क्या है ? इसके विशिष्ट गुण लिखिए

प्रश्न 16. यूरिया बनाने की प्रयोगशला विधि समीकरण सहित समझाइये ?       3  

                                        अथवा

          संतृप्त एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में कोई तीन अंतर लिखिए ?  

प्रश्न17. दूर द्रष्टि व् निकट द्रष्टि दोष क्या है ? इसे दूर करने के उपाय लिखिए    (4  )                                       

                                        अथवा

           कैलोरीमापी का सिद्धांत क्या है इसकी कार्यविधि का सचित्र वर्णन कीजिये  ।

प्रश्न 18.  कूलाम के व्युत्क्रम वर्ग के नियम को व्यंजक सहित स्पष्ट कीजिये   (4 )                                                                                                 

                                        अथवा

    एक कार्बनिक यौगिक में 40 % कार्बन , 6.66 % हाइड्रोजन तथा शेष ओक्सीजन है उसका वाष्प घनत्व 30 है योगिक माँ मूलानुपाती सूत्र तथा आणविक सूत्र ज्ञात कीजिये  ।

प्रश्न 19.  काष्ठ स्प्रिट क्या है ? लकड़ी का भंजक आसवन से मैथिल एल्कोहल के निर्माण की विधि लिखिए    ?                      4                                                                                        

                      अथवा 

मैथिल अल्कोहल व् एथिल एल्कोहल के उपयोग लिखिए

प्रश्न 20 .   गोबर गैस किसे कहते है इसके निर्माण में प्रयुक्त संयंत्र का सचित्र वर्णन कीजिये ?                                                                                                           

         

                      अथवा 

तेलों के हाइड्रोजनीकरण से क्या समझते है ? वनस्पति घी बनाने की विधि का वर्णन कीजिये

————————————————————————————————————–

आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अंग्रेजी

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भौतिक शास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 रसायन शास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 गणित

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 जीव विज्ञान

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 इतिहास

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 राजनीतिशास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भूगोल

त्रैमासिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 अर्थशास्त्र

त्रैमासिक परीक्षा 2025 : मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व

————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-

1 . व्यावसायिक शिक्षा हेतुवोकेशनल एजुकेशन डाट इन ( https://vocationaleducation.in/)

2.self टेस्ट हेतुआल ई बोर्ड ( https://alleboard.blogspot.com/)

यू ट्यूब – 1 . कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए — जी के फॉर आल (https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ )

कंप्यूटर शिक्षा हेतु – 2 कक्षा 9 वी से 12 वीं के लिए – ICT INDIA ( https://www.youtube.com/channel/UCiQNOBhRyfbJyWNBUgZWaAQ)

1 thought on “त्रैमासिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र I ब्लू प्रिंट अनुसार I”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top