मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की कक्षा 9 वी से 12 वीं के स्टूडेंट्स के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 आगामी 03 नवंबर से प्रारम्भ हो रही है . इसका टाइम टेबल जारी किया जा चुका है . सत्र 2025-26 के लिए जारी शैक्षिणक कैलेंडर ( ACADEMIC CALENDAR ) के अनुरूप पाठ्यक्रम ( SYLLABUS भी जारी किया गया है . इन सभी को इस साइट पर पढ़ा जा सकता है I आगामी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 के लिए कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के सभी महत्वपूर्ण विषयों के मॉडल / प्रैक्टिस पेपर इस साइट पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं . इस पोस्ट में हम कक्षा 9 हिन्दी विषय के मॉडल / प्रैक्टिस पेपर को पढ़ सकेंगे . यह पेपर अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु लोक शिक्षण द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित है .

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 9 के लिए पाठ्यक्रम ( SYLLABUS )-
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 आगामी 03 नवंबर से प्रारम्भ हो रही है. कक्षा 9 वीं हेतु हिंदी विषय का पाठ्यक्रम ( syllabus) देखें
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 9 के लिए प्रश्न पत्र प्रारूप-
MP Board के कक्षा 9 के हिंदी विषय के प्रश्न पत्र प्रारूप को समझते हैं –
कक्षा 9 हिंदी (Hindi ) में 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जाते है
1 .सही विकल्प चुनिए 6
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 6
3 . रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 6
4 सही जोड़ी मिलाइए 6
5. सत्य /असत्य लिखिए 6
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 12 प्रश्न , 3 अंक के 3 प्रश्न व् 4 अंक के 3 प्रश्न अर्द्धवार्षिक परीक्षा में पूंछे जायेंगे .
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – हिंदी कक्षा 9 के लिए मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26
कक्षा 9 विषय: हिंदी (Hindi)
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक- 75
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए
6.प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए
7.प्रश्न क्र. 21 से 23 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए
- प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. कबीरदास की रचना है –
अ. सूरसागर ब. बीजक स करुक्षेत्र द. यामा
II. प्रातःकाल के समय को कहते हैं –
(अ) अलसुबह (ब) कल सुबह (स) पलसुबह (द) जलसुबह
(iii) धरती शब्द का विलोम शब्द होगा –
(अ) जलद (ब) मेघ (स) आकाश (द) बादल
iv. कारक के प्रकार हैं –
(अ)चार (ब) सात (स) पांच (द) आठ
v. ‘इस जल प्रलय’ पाठ की विधा है –
(अ) नाटक (ब) रिपोर्ताज
(स) कहानी (द) एकांकी
vi. कौन सा छंद का प्रकार नहीं है –
(अ) द्रष्टान्त (ब) दोहा
(स) चौपाई (द) सवैया
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i रस को काव्य की —————– बताया गया है (शरीर /आत्मा )
ii बैल का स्थान गधे से ——– है ( ऊंचा / नीचा )
iii. अलंकार का सामान्य अर्थ — ——– है (गहना / रस )
iv मानुष हो तो वही रसखान बसों ————— गाँव के ग्वारन (गोकुल / मथुरा )
v. मखमली टमाटर हुए ————– (लाल / पीले )
vi. झूरी के साले का नाम —————- था ( गया /दया )
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए 1×6 = 6
| “अ” | “ब” |
| आच्छादित | जुगुप्सा |
| मेरे संग की औरतें | बल्लभाचार्य |
| बाख | 1953 से अब तक |
| आधुनिक काल | ललद्यय |
| कृष्ण भक्ति शाखा | मृदुला गर्ग |
| भीभत्स रस | ढका हुआ |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×6 =6
i. रसखान किसके अनन्य भक्त हैं ?
ii . ” बालू के सांपों में” कौन सा अलंकार है ?
iii. प्रबंध काव्य के भेदों के नाम लिखिए ?
iv. संस्मरण किसे कहते हैं ?
v. हिन्दी साहित्य में उपन्यास सम्राट किसे कहा जाता है ?
vi ‘इस जल प्रलय में’ नामक पाठ में बाढ़ के पानी को क्या कहा गया है ?
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
(i) झूरी बैलों को देखकर गदगद हो गया ।
(ii) श्यामाचरण दुबे का जन्म उत्तरप्रदेश के बनारस में हुआ था ।
(iii) रामचरित मानस एक महाकाव्य है ।
iv. जायसी सूफी परम्परा के कवि हैं
(v) उपमा अलंकार में उप का अर्थ समीप है ।
(vi) मंगोलों का मुंह लाल होता है I
प्रश्न .6. ‘रन फार यूनिटी ‘ मैराथन दौड़ का उद्देश्य लिखिए (2)
अथवा
निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए एक एक वाक्य बनाकर लिखिए – ?
मेहमान , भोजन I
प्रश्न 7. उपसर्ग किसे कहते हैं ? “प्र” एवं “अनु ” उपसर्ग का प्रयोग करते हुए दो -दो शब्द बनाकर लिखिए (2)
अथवा
दोहा की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए
तुलसीदास की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित विन्दुवों के आधार पर लिखिए (2)
(i) दो रचनाएं ( ii ) भाव पक्ष – कला पक्ष (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 8. मानसरोवर से कवि का की आशय है ?(2)
अथवा
नई कविता के दो कवियों के नाम व् उनकी एक रचना लिखिए
प्रश्न 9. व्यंग्य विधा का परिचय लिखिए (2)
अथवा
एकांकी की कोई दो विशेषताएं लिखिए ?
प्रश्न 10. लेखक श्यामाचरण दुबे ने उपभोक्तावादी संस्कृति को हमारे समाज के लिए चुनौती क्यों कहा है ? (2)
अथवा
निबंध लेखन की कोई दो विशेषताएं लिखिए ?
प्रश्न 11. स्थाई भाव व् संचारी भाव में कोई दो अंतर लिखिए (2)
अथवा
तत्सम शब्द क्या होते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए I
प्रश्न.12. निपात शब्द क्या हैं लिखिए ? (2)
अथवा
साक्षात्कार किसे कहते हैं ?
प्रश्न.13. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर प्रेमचंद अथवा कबीर का साहित्यिक परिचय लिखिए (2)
(i) दो रचनाएं ( ii ) भाषा -शैली (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 14. मृदुला गर्ग अपनी नानी से क्यों प्रभावित थीं ? (2)
अथवा
मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है ?
प्रश्न 15. पंडित जगन्नाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा लिखिए ? (2)
अथवा
फनीश्वरनाथ रेणु के मित्रों के नाम लिखिए
प्रश्न 16. निम्नलिखित समास विग्रह कर उनका नाम लिखिए- ( कोई दो ) (2 )
(i) पंचवटी ( ii) यथाशक्ति (iii) नीलाम्बर
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिये ( कोई दो )
(i) नौ दो ग्यारह हो जाना ( ii ) दाल न गलना (iii) खून पसीना एक करना
प्रश्न17.तिब्बत यात्रा के दौरान लेखक राहुल सांकृत्यायन को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ? (2)
अथवा
आज की उपभोक्तावादी संस्कृति हमारे जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर रही है ?
प्रश्न 18. निम्नलिखित काव्यांश का सन्दर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)
प्रेमी ढूंढत में फिरौ, प्रेमी मिले न कोई।
प्रेमी को प्रेमी मिलै, सब विष अमृत होई॥
अथवा
छोड़ो मत अपनी आन,सीस कट जाए, मत झुको अनय पर,भले व्योम फट जाए।
दो बार नहीं यमराज कंठ धरता है।
मरता है जो, एक ही बार मरता है ।
तुम स्वयं मरण के मुख पर, चरण धरो रे,
जीना है तो मरने से नहीं डरो रे।
प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिये – (3)
“जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को पहले दरजे का बेवकूफ़ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है, या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता।”
अथवा
” तिब्बत में यात्रियों के लिए बहुत सी तकलीफें भी हैं और कुछ आराम की बातें भी। वहाँ जाति-पाँति, छुआछूत का सवाल ही नहीं है और न औरतें परदा ही करती हैं। बहुत निम्न श्रेणी के भिखमंगों को लोग चोरी के डर से घर के भीतर नहीं आने देते, नहीं तो आप बिल्कुल घर के भीतर चले जा सकते हैं।”
प्रश्न 20 . मीठी बोली का महत्व विषय पर अनुच्छेद लिखिए 3
अथवा
मेर प्रिय खेल “क्रिकेट: के समबन्ध में दो मित्रों के बीच संवाद लिखिए
प्रश्न 21 . निम्नलिखित अपठित काव्यांश / गद्यांश को पढ़कर पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ? 4
पानी बाढ़े नाव में, घर में बाढ़े दाम।
दोऊ हाथ उलीचिए, यही सयानो काम ||
(i) नाव् में पानी बढ़ जाने पर क्या करना चाहिए ।
(ii) घर में सम्पत्ति बढ़ने पर क्या करना बुद्धिमानी है ?
(iii) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
अथवा
हमारी जीवन शैली में कम्प्यूटर और इंटरनेट का दखल इस कदर बढ़ता जा रहा है कि संभव है कि आने वाले समय में इंसान, कम्प्यूटर और कम्प्यूटर, इंसान बन जाएगा। कम्प्यूटर विशेषज्ञ और लेखक कवि रे कुर्जवील ने भविष्यवाणी की है कि सन 2029 तक कम्प्यूटर और इंसान में तमीज कर पाना मुश्किल हो जाएगा और सदी के अंत तक तो वे सर्वथा एक रूप हो जाएँगे।
(i) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) इंसान के कम्प्यूटर बन जाने से समाज को क्या खतरे हैं ?
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
प्रश्न 22. मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर निगम सागर को अपने विद्यालय भवन के सामने साफ़ सफाई हेतु पत्र लिखिए लिखिए 4
अथवा
आप कक्षा 9 वीं के वर्ग ‘ब’ के छात्र हैं , अपना वर्ग बदलने के लिए प्राचार्य महोदय को एक आवेदन पत्र लिखिए
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए 4
i विद्यार्थी जीवन – जीवन का स्वर्णयुग
ii स्वास्थ्य ही धन है
iii मानव प्रगति में कंप्यूटर
iv पुस्तकालय का महत्व
v वृक्षारोपण
————————————————————————————————————–
आपके लिए यह भी उपयोगी हो सकता है
अर्द्धवार्षिकपरीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 9 अंग्रेजी
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 9 विज्ञान
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 9 गणित
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान
————————— अन्य उपयोगी वेबसाईट / यू ट्यूब ———-–
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
——————————————————————–
यूटयूब –
3. ICT INDIA https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg







