अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगमी 03 नवंबर 2025 से प्रारम्भ हो रही है . अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु ब्लू प्रिंट वार्षिक परीक्षा के अनुरूप होंगे ( नीचे लिंक में देखें ) अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु सिलेबस जारी किया गया है .इसके आधार पर ही कक्षा 11 हिन्दी (HINDI) हेतु प्रश्न पत्र तैयार किया जा रहा है I

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025: कक्षा 11 हिंदी ( Hindi) सिलेबस –
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु शैक्षणिक केलेंडर के अक्टूबर माह तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे . अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु कक्षा 11 हिंदी ( Hindi) सिलेबस देखें
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 11 हिंदी ( Hindi) प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 11 हिंदी (Hindi) में 32 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न objective types
पूंछे जाएंगे . वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जायेंगे
1 .सही विकल्प चुनिए 06 अंक
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 07 अंक
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 06 अंक
4 सही जोड़ी मिलाइए 07 अंक
5 . सत्य /असत्य 06 अंक
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 10 प्रश्न , 3 अंक के 4 व् 4 अंक के 4 प्रश्न पूंछे जायेंगे I
इस प्रकार 1 अंक के 32 x 1 = 32
2 अंक के 10 x 2 = 20
3 अंक के 4 x3 = 12
4 अंक के 4 x 4 = 16
कुल 80 अंक का प्रश्न पत्र होगा
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 11 हिंदी ( Hindi) मॉडल पेपर
कक्षा 11 विषय: हिंदी (Hindi)
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक- 80
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2.प्रश्न क्र. 06 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 2 अंक
6.प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 3 अंक
7.प्रश्न क्र. 20 से 23 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए 4 अंक
प्रश्न 1 सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i कबीर ने ईश्वर के कितने स्वरूपों को जाना है –
अ. एक ब. दो स. तीन द. अनंत
ii पाथेर पांचाली फिल्म किस भाषा की है
अ. बांग्ला ब. गुजराती स. मराठी द. भोजपुरी
iii विज्ञापन का मुख्य उद्देश्य होता है –
अ कहानी सुनाना ब मात्र जानकारी देना स उत्पाद या सेवा का प्रचार करना द आलोचना करना
iv ‘ यह मेरा घर है’ कथन में कौन सी शब्द शक्ति है-
अ लक्षणा ब व्यंजना स अभिधा द प्रसाद
v श्रृंगार रस का स्थाई भाव है-
अ रति ब हास्य स जुगुप्सा द क्रोध
vi गलता लोहा कहानी में गोपाल सिंह कौन हैं –
अ दुकानदार ब. सब्जीवाला स. गीतकार द. अध्यापक
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i प्रबंध काव्य के अंतर्गत ——————आता है ( रामचरितमानस /सूरसागर)
ii काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म —————–कहलाते हैं (रस /अलंकार)
iii पंडित अलोपीदीन को पर अखंड विश्वास था (सरस्वती / लक्ष्मी)
iv कबीर की भाषा—————— है (ब्रज / सधुक्कड़ी )
v रजनी पाठ के अनुसार शिक्षा —————- बनती जा रही है (बोझ / व्यवसाय )
vi ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना सन———— में हुई (1936 /1836)
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए 1×7 = 7
| “अ” | “ब” |
| पाथेर पांचाली | संक्षिप्त और मुख्य विचारों की प्रस्तुति |
| स्वर कोकिला | पात्रों की बातचीत के माध्यम से कथन |
| राजस्थान की रजत बूंदे | निबंध |
| सत्य के प्रयोग | महात्मा गांधी |
| गद्य की विधा | अनुपम मिश्रा |
| संवाद लेखन | लता मंगेशकर |
| सार संक्षेपण | सत्यजीत रे |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×7 =7
i चंपा कवि से क्या कहती हैं
ii पूर्णमासी का चांद किसे कहा गया है ?
iii गलता लोहा गद्य की कौन सी विधा है ?
iv कबीर को वाणी का डिक्टेटर किसने कहा है ?
v संवाद लेखन में किन दो बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ?
vi जनसंचार का कोई एक कार्य लिखिए I
vii मन्नू भंडारी रचित ‘रजनी’ मूलतः क्या है ?
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×6 =6
i . चंपा चंचल और नटखट है i
ii . कबीर ने आडंबरों का विरोध किया है
iii . अप्पू की भूमिका 8 वर्ष के बालक ने निभाई
iv . अनुच्छेद में विषय से हटकर अन्य विषयों पर भी चर्चा करनी चाहिए
v . इंटरनेट जनसंचार का माध्यम नहीं है
vi . दुष्यन्त कुमार अपने बगीचे में गुलमोहर के नीचे जीना चाहते हैं
प्रश्न 6 रजनी पटकथा पढ़कर आपको क्या सन्देश मिलता है
अथवा
चंपा को किस बात पर अचरज होता है और क्यों ?
प्रश्न 7 मीरा जगत को देखकर रोती क्यों है ?
अथवा
कबीर ने स्वयं को दीवाना क्यों कहा है
प्रश्न 8 दृष्टांत अलंकार को उदाहरण सहित समझाइए
अथवा
स्थाई भाव और संचारी भाव में दो अंतर लिखिए
प्रश्न 9 रस के अंगों के नाम लिखिए
अथवा
आधुनिक काल के कोई दो महाकाव्य के नाम लिखिए
प्रश्न 10 हिंदी में कहानी सम्राट किसे कहा जाता है उनकी किन्हीं दो कहानियों के नाम भी लिखिए
अथवा
नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए
प्रश्न 11 बंशीधर की कोई दो चारित्रिक विशेषताएं लिखिए
अथवा
फिल्म निर्माण के दौरान आने वाली कोई दो समस्याओं को लिखिए
प्रश्न 12 फिल्म शूटिंग से जुड़े कोई चार शब्द लिखिए
अथवा
निम्नलिखित शब्दों के वाक्य प्रयोग कीजिए (कोई दो)
खुशकिस्मत, रिश्वत, इश्तिहार, वृष्टि
प्रश्न 13 सार संक्षेपण का अर्थ लिखिए
अथवा
निम्नलिखित वाक्यों को सही क्रम में लिखिए-
i निकाल लेंगे वक्त थोड़ा
ii दिमाग में चक्कर काट गई है बात
प्रश्न 14 लता मंगेशकर के गायन की कोई दो विशेषताएं लिखिए
अथवा
चित्रपट संगीत और शास्त्रीय संगीत में कोई दो अंतर लिखिए
प्रश्न 15 एनकोडिंग और डिकोडिंग को समझाइए
अथवा
वाचडॉग पत्रकारिता किसे कहा जाता है ?
प्रश्न 16. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर कबीर अथवा भवानीप्रसाद मिश्र के साहित्य की काव्यगत विशेषताएं लिखिए- (3)
(i) दो रचनाएं ( ii) भाव पक्ष (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न17. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर मन्नू भंडारी अथवा कृष्णा सोबती का साहित्यिक परिचय लिखिए (3)
(i) दो रचनाएं ( ii ) भाषा -शैली (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिक्षक और छात्र के मध्य संवाद लिखिए (3)
अथवा
“भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं” भाव पल्लवन कीजिए
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश/ काव्यांश को पढ़कर नीचे विष्णु के उत्तर लिखिए – (3)
जीवन का अर्थ है जोश, उत्साह, साहस, हिम्मत और जिंदादिली। कहते हैं जिंदगी जिंदादिली का नाम है मुर्दा दिल खाक जिया करते हैं। हलचल हिम्मत साहस जीवन की निशानी है। जो लोग हर क्षण उत्साह की तरंग में रहते हैं उनके जीवन जीने की शैली मनोरम होती है ,जो जीवन के हर खतरे को चुनौती समझ कर झेलते हैं। उनका जीवन उत्सव जैसा बन जाता है उन्हें हर क्षण नया काम मिला रहता है वे अपने मन में और नवीनता का अनुभव करते हैं वे कभी मन में निराशा और ग्लानि महसूस नहीं करते। बल्कि उन्हें खतरों से जूझते हुए भी हर्ष और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है। इसके विपरीत कायर और आलसी लोग हर रोज कई बार मरते हैं। उन्हें पग-पग पर अपमान सहना पड़ता है। यदि मनुष्य सोच ले कि उसे जीवन साहस हिम्मत और जिंदादिली से जीना है तो फिर जीवन इतना सुहावना होता है कि जीवन से मृत्यु का भय भी निकल जाता है।
प्रश्न –
1. मनुष्य के लिए जीवन उत्सव कब बनता है?
2. उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
3. संतोष शब्द का विशेषण लिखिए।
अथवा
” अट नहीं रही है
आभा फागुन की तन
सट नहीं रही है।”
(i) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) आभा शब्द का पर्यायवाची लिखिए
(iii) उपर्युक्त पद्यांश का भावार्थ लिखिए ।
प्रश्न 20 . निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ संदर्भ – प्रसंग तथा सौंदर्य बोध सहित लिखिए ? 4
हम तो एक एक करि जाना।
दोई कहे तिइन्हीं को दोजग जिन नाहिंन पहचाना।।
एकै पवन एक ही पानी एकै ज्योति समाना।
एकै खाक गढ़े सब भांडे एकै कोहरा साना।।
जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटे अगिनि न काटे कोई।
सब घटी अंतर तू ही व्यापक धरे सरूपे सोई।।
माया देखके जगत लुभाना काहे रे नर गरबाना।
निर्भय भया कछु नहीं व्यापैके कहे कबीर दीवाना।।
अथवा
मेरे तो गिरिधर गोपाल, दूसरों न कोई
जा के सिर मोर-मुकुट, मेरो पति सोई
छाँड़ि दयी कुल की कानि, कहा करिहैं कोई?
संतन द्विग बैठि-बेठि, लोक-लाज खोयी
प्रश्न 21 . निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए ? 4
पंडित अलोपीदीन का लक्ष्मीजी पर अखंड विश्वास था। वह कहा करते थे कि संसार का तो कहना ही क्या, स्वर्ग में भी लक्ष्मी का ही राज्य है। उनका यह कहना यथार्थ ही था। न्याय और नीति सब लक्ष्मी के ही खिलौने हैं, इन्हें वह जैसे चाहती हैं, नचाती हैं।
अथवा
नौकरी में ओहदे की ओर ध्यान मत देना यह तो पीर का मजार है, निगाह चढ़ावे और चादर पर रखनी चाहिए। ऐसा काम ढूंढना जहां कुछ ऊपर आय हो मासिक वेतन तो पूर्णमासी का चांद है जो एक दिन दिखाई देता है और घटते घटते लुप्त हो जाता है ऊपर आमदनी तो बहता हुआ स्रोत हैजिससे सदैव प्यास बुझती है।
प्रश्न 22. परीक्षा काल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बजाने पर रोक लगाने हेतु जिलाधीश महोदय को प्रार्थना पत्र लिखिए
अथवा
बड़ी बहन के विवाह में आमंत्रित करने हेतु मित्र को पत्र लिखिए
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए
i जल ही जीवन है
ii श्रम का महत्व
iii आदर्श व्यक्तित्व महात्मा गांधी
iv वर्तमान समय में कंप्यूटर की उपयोगिता
v विद्यार्थी जीवन और अनुशासन
————————————————————————————————————–
अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 11
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भौतिक शास्त्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 व्यावसायिक अध्ययन
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 गणित
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 रसायन शास्त्र
अर्ध्दवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 इतिहास
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 राजनीतिशास्त्र
अर्ध्दवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 भूगोल
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 अर्थशास्त्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 11 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
——————————————————————–
यूटयूब –
3. ICT INDIA https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg







