अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है . यह परीक्षाएं आगमी 03 नवंबर 2025 से प्रारम्भ हो रही है . अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु अब तक ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न बैंक जारी नहीं किये गए हैं I जारी होते ही इस वेबसाईट पर उपलब्ध होंगे I इसके पूर्व त्रैमासिक परीक्षा हेतु ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न बैंक जारी किया गया था . इसके आधार पर ही कक्षा 12 जीवविज्ञान ( Biology) हेतु प्रश्न पत्र तैयार किया गया था I अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु सिलेबस जारी किया गया है . प्रश्न बैंक जारी होते ही इस वेबसाईट / लिंक पर उपलब्ध होगा I
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 जीवविज्ञान (Biology) सिलेबस –
अर्ध्दवार्षिक परीक्षा हेतु शैक्षणिक केलेंडर के अक्टूबर माह तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूंछे जायेंगे . अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 हेतु कक्षा 12 जीवविज्ञान (Biology) सिलेबस देखें
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 जीवविज्ञान (Biology) प्रश्न पत्र प्रारूप
कक्षा 12 जीवविज्ञान (Biology) के प्रश्न पत्र में 28 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाएंगे .
वस्तुनिष्ठ प्रश्न मुख्यतः 5 प्रकार से पूंछे जाते है
1 .सही विकल्प चुनिए 6
2. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए 5
3 .रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये 6
4 सही जोड़ी मिलाइए 6
5. सत्य / असत्य 6
इसके अतिरिक्त 2 अंक के 7 , 3 अंक के 4 , 4 अंक का 4 भी पूंछे जायेंगे
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : कक्षा 12 जीवविज्ञान (Biology) मॉडल पेपर
विषय: जीवविज्ञान (Biology)
कक्षा : 12 वीं
समय-3.00 घण्टे पूर्णांक-70
निर्देषः-1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्र. 06 से 20 तक आंतरिक विकल्प दिये गये है।
3. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग -अलग अंक निर्धारित है।
4. प्रत्येक प्रश्न के लिऐ अंक उनके सम्मुख अंकित है।
5. प्रश्न क्र. 06 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-40 शब्दो में दीजिए 2 अंक
6.प्रश्न क्र. 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75-80 शब्दो में दीजिए 3 अंक
7.प्रश्न क्र. 17 से 20 का उत्तर लगभग 80-100 शब्दो में दीजिए 4 अंक
प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए- 1×6 =6
i. ओरिजन ऑफ़ स्पीशीज पुस्तक के लेखक हैं –
(A) चार्ल्स डार्विन (B) अरस्तु (C) लैमार्क (D) टेंसले
II. कच्चे नारियल का नारियल पानी है – ?
(a) अपरिपक्व भ्रूण
(b) मुक्त केन्द्रकीय भ्रूणपोश
(c) बीज चोल के सबसे अंदर वाली सतह
(d) अप भ्रष्ट बीजांडकाय ।
III. मनुष्य में भ्रूणीय झिल्लियों की संख्या होती है –
A. 2 B. 3 C. 4 D. 0
iv. सेमिनिफेरस नलिकाएं पायी जाती हैं—
(अ) वृषण में (ब) अंडाशय में (स) वृक्क में (द) फेफड़े में
v. पुरुषों में बांध्यकरण की विधि है–
(a) वसेक्टोमी (b) ट्यूबक्टोमी
(c) माइक्रोटोमी आयन (d) एनाटोमी
vi. मेंडल ने अपने प्रयोग में किस पौधे का चयन किया –
(A) चना (B) मटर (C) गेहूं (D) सरसों
प्रश्न.2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये – 1×6 = 6
i. नागफनी के पुष्प में बीजांड —————– प्रकार का होता है ।
ii. एक बीजपत्री बीज में एक बीजपत्रक होता है जिसे …………कहते हैं।
iii. प्राकृतिक रूप से जनन क्रिया में अक्षमता को………………………….. कहते हैं।
iv. अनुवांशिकी का जनक…………………..को कहते हैं।
v अनुलेखन में भाग लेने वाले एन्जाइम………………… है ?
vi. डीएनए के कूटक्रम …………….कहलाते हैं ।
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइऐ 1×6 = 6
| अ | ब |
| अनिकेषफलन | वर्मी कम्पोस्ट |
| एड्स | सहेली |
| 45X0 | हीमोफीलिया |
| आनुवांशिक रोग | टर्नर सिंड्रोम |
| गर्भ निरोधक गोली | S.T.D. |
| केंचुवा | बीज रहित फल |
प्रश्न.4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये। 1×5 =5
i. जो पुष्प सदैव बंद रहते हैं, उन्हें क्या कहा जाता हैं?
ii .प्रथम ट्रांसजेनिक फसल का नाम लिखिए ?
iii. प्लेसेंटा से स्रावित होने वाले हारमोन का नाम लिखिए
iv. कोलेस्ट्रम क्या है ?
v. WHO का पूरा नाम लिखिए ?
प्रश्न.5. सत्य / असत्य लिखिए 1×5 =5
i.पारिस्थितिकी तंत्र दो घटकों से मिलकर बनी ईकाई होती है ?
ii .हीमोफीलिया एक लिंग सहलग्न रोग है ?
iii. जनसंख्या शिक्षा में यौन शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है
iv. पुंकेसर में परागकणों का विकास लघु बीजाणु जनन द्वारा होता है ?
v. लैमार्क ने उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धांत प्रतिपादित किया है ?
प्रश्न6 . आभासी फल किसे कहते हैं? (2)
अथवा
टेपिटम के कोई दो महत्व लिखिए ।
प्रश्न.7 . उत्पादक तथा उपभोक्ता में दो प्रमुख अंतर लिखिए ? (2)
अथवा
प्लेसेंटा के कार्य लिखिए ?
प्रश्न 8 . अवशेषी अंग क्या है ? (2)
अथवा
समजात अंग क्या है?
प्रश्न 9 . आरएनए के प्रकार लिखिए ?(2)
अथवा
पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों के बारे में लिखिए ?
प्रश्न 10 वर्णान्धता रोग क्या है ?
अथवा
माँ के दूध को शिशु के लिए सर्वोत्तम माना जाता है, कोई दो कारण लिखिए क्यों ? (2)
प्रश्न 11. पीत पिंड ( कार्पस लुटियम ) के दो कार्य लिखिए ? (2)
अथवा
उत्परिवर्तन को परिभाषित कीजिये
प्रश्न 12. निषेचन किसे कहते हैं ? (2)
अथवा
DNA पुनर्संयोजन तकनीकी क्या है ?
प्रश्न.13 लघुबीजाणुधानी एव गुरुबीजाणुधानी में तीन अंतर लिखिए ? 3
अथवा
एक प्रारूपी बीजांड का नामांकित चित्र बनाइये ।
प्रश्न.14. पुष्प के नर व मादा जननाांगों के केवल नाम लिखिए ? (3)
अथवा
फल किसे कहते हैं? स्फुटन के आधार पर फलों के प्रकारों को लिखिए ।
प्रश्न 15. MTP क्या है? यह किस प्रकार उपयोगी है? (3)
अथवा
यौन अपराधों की रोकथाम में यौन शिक्षा की क्या भूमिका है?
प्रश्न 16. शुक्राणु जनन किस प्रकार होता है? रेखाचित्र सहित समझाइए। 3
अथवा
कैंसर क्या है ? कैंसर के प्रकार लिखिए तथा कैंसर रोग के प्रमुख कारण लिखिए ।
प्रश्न 17. डी एन ए अंगुली छापन पर टिप्पड़ी लिखिए । 4
अथवा
t-RNA, m-RNA, r-RNA के दो -दो कार्य लिखिए ।
प्रश्न18. एक हीमोफेलिया के रोगी का विवाह यदि एक सामान्य स्त्री से कर दिया जाय तो इससे उत्पन्न संतति को रेखाचित्र द्वारा प्रदर्शित कीजिये । (4)
अथवा
मनुष्य में लिंग निर्धारण की क्रिया को समझाईये |।
प्रश्न 19. जैव भार का पिरामिड उल्टा व् सीधा दोनों हो सकता है , उदहारण सहित समझाइये ? (4)
अथवा
स्टेम कोशिका तकनीकी क्या है इसके तीन उपयोग लिखिए ?
प्रश्न 20. मेण्डल द्वारा प्रयोगों के लिए मटर के पौधे चुनने से क्या लाभ हुये ? 4
अथवा
डीएनए की संरचना का वाटसन क्रिक मॉडल चित्र सहित समझाइये ।
————————————————————————————————————–
अन्य महत्वपूर्ण मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्नपत्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र हिंदी कक्षा 12
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र अंग्रेजी कक्षा 12
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 भौतिक शास्त्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 – मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 रसायन शास्त्र
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 : मॉडल / प्रैक्टिस प्रश्न पत्र कक्षा 12 कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व
कक्षा 9 वीं से 12 तक की तैयारी हेतु उपयोगी / महत्वपूर्ण वेबसाईट / यूट्यूब
1. एम् पी बोर्ड स्टडी डाट कॉम https://mpboardstudy.com/ ( परीक्षा उपयोगी )
2 . वोकेशनल एजुकेशन डॉट इन https://vocationaleducation.in/ ( व्यावसायिक शिक्षा हेतु उपयोगी )
3. आल ई बोर्ड डॉट ब्लागस्पाट डाट कॉम https://alleboard.blogspot.com/
4. विमर्शपोर्टल डाट इन https://www.vimarshportal.in/ ( अंग्रेजी माध्यम हेतु)
——————————————————————–
यूटयूब –
3. ICT INDIA https://www.youtube.com/channel/UC81onQ67wZhZtiXUEC1CRzg







